विश्व का सर्वोच्च आविष्कार
मन का विश्वमानक तथा पूर्णमानव निर्माण की तकनीकी
प्रत्येक आविष्कार के साथ जो घटनाएँ घटित होती है उनका स्पष्टीकरण निम्नवत् है-
01. आविष्कार क्यों हुआ?
स्थिर सूर्य हमेंशा गर्मी व प्रकाश दे रहा है। यह अलग बात है कि गतिशील पृथ्वी पर जिस ओर प्रकाश पहुँच रहा है, उधर दिन है और जिस ओर नहीं पहुँच रहा उधर रात है। चाँद भी सूर्य के प्रकाश को लेकर पृथ्वी के रात के हिस्से में शीतल प्रकाश दे रहा है। हवा बहती है तो जीव-जन्तुओं को अच्छा लगता है। फलदार वृक्षों का फल खाना हमारी आवश्यकता है। रंग-बिरंगे फूल व अन्य के गंध से हमें सुगन्ध व दुर्गन्ध का आभास होता है। कोयल की आवाज हमें अच्छी लगती है।
परन्तु, सूर्य इसलिए गर्मी व प्रकाश नहीं दे रहा कि पृथ्वीवासीयों के कल्याण के लिए यह आवश्यक है। वह तो अपनी शान्ति व स्थिरता के लिए जल रहा है। उसके इस जलन में वनस्पतियों व जीवों की आवश्यकता सम्मिलित हो तो इससे सूर्य को क्या मतलब? इसी प्रकार चाँद की शीतलता भी हमारी आवश्यकता को ध्यान में रखकर नहीं आती। हवा भी हमारे लिए नहीं बहती, वह तो अपनी शान्ति व स्थिरता के लिए एक ओर से दूसरी ओर भागती है। बीच में हम सभी आ जाते हैं और उसका स्पर्श हमें अच्छा लगता है। फलदार वृक्ष भी इसलिए नहीं फलते कि ये फल जीवों को खिलाये जाने के लिए आवश्यक है। रंग-बिरंगे फूल भी हमारे लिए नहीं खिलते यह तो उनका स्वभाव या प्रकृति है और उनका रंग-बिरंगा रूप व गंध हमें अच्छा लगता है। कोयल भी अपनी आवाज हमें सुनाने के लिए नहीं निकालती, वह तो उसकी प्रकृति है।
यदि सूर्य को यह ज्ञान हो जाये कि मेरे ही प्रकाश से पृथ्वी पर जीवन है तो वह अहंकारी हो जायेगा। यदि चाँद को यह ज्ञान हो जाये कि मेरा शीतल प्रकाश जीवों की आवश्यकता है तो चाँद अहंकारी हो जायेगा। यदि हवा को यह ज्ञान हो जाये कि मेरा रहना व बहना पृथ्वीवासीयों के जीवन के लिए मजबूरी है तो वह अहंकारी हो जायेगा। इसी प्रकार फूलों, फलदार वृक्षों इत्यादि के सम्बन्ध में भी है।
इस संसार में कोई भी किसी दूसरे के लिए कर्म नहीं करता। सभी अपनी शान्ति एवं स्थिरता के लिए ही कर्म करते हैं। बस अन्तर इतना होता है कि किसी का कर्म पूर्ण रूप से उसी के लिए लाभकारी होता है वहीं अन्य किसी का कर्म पूर्ण रूप से उसके के लिए लाभकारी होते हुये भी अन्य को भी लाभ पहुँचाता है। यह उसी प्रकार है जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश हमें लाभ पहुँचाता है परन्तु दूर स्थित तारे का प्रकाश हमें उतना लाभ नहीं पहुँचाता। जबकि दोनों अपनी ही शान्ति एवं स्थिरता के लिए कर्म कर रहें हैं।
यह आविष्कार भी इसलिए नहीं हुआ कि आविष्कारकर्ता इस विश्व का कल्याणकर्ता है बल्कि इसलिए हुआ कि यह उसका स्वभाव या प्रकृति है। वह अपनी शान्ति एवं स्थिरता के लिए कर्म किया जिससे यह आविष्कार परिणाम रूप में निकला है। अब यदि इससे विश्व कल्याण होता है तो हो जाये। जिस प्रकार मनुष्य सूर्य के प्रकाश का उपयोग अपनी बुद्धि से अपने जीवन के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार से कर लेता है उसी प्रकार इस आविष्कार का प्रयोग मनुष्य अपने जीवन में भिन्न-भिन्न प्रकार से कर ले तो यह मनुष्यों की अपनी बुद्धिमानी होगी और उनके लिए प्रकाशमय दिन होगा।
जिस प्रकार मन से युक्त प्रत्येक मानव अपनी स्थिरता व शान्ति के लिए कर्म करता है उसी प्रकार विश्वमन से युक्त मानव भी अपनी शान्ति व स्थिरता के लिए कर्म करता है। यह आविष्कार उस विश्वमन से युक्त मानव ने अपनी शान्ति व स्थिरता के लिए अपनी प्रकृति के अनुरूप किया है। इसलिए अनेक मनुष्य यह सोच सकते हैं कि मैंने विश्व कल्याण के लिए कार्य किया है, ऐसी बात नहीं है। समयानुसार इस विश्व को जब भी जिस ज्ञान की आवश्यकता आ पड़ती है तब वह विश्वमन किसी योग्य मानव शरीर के माध्यम से उसे व्यक्त कर उपलब्ध कराता रहा है और कराता रहेगा, जब तक कि ज्ञान का अन्त न हो जाये।
जब कोई भी वस्तु अपनी प्रकृति को व्यक्त करता है तब अहंकार नहीं होता बल्कि वह स्वभाव और वास्तविक स्वरूप होता है। व्यक्तिगत ”मैं“ अहंकार है, सार्वभौम ”मैं“ वास्तविक स्वरूप है। व्यक्तिगत ”मैं“ असत्य है, सार्वभौम ”मैं“ सत्य है जिसमें सभी समाहित है और सब में विद्यमान है। इसलिए सूर्य को अहंकार नहीं, चाँद को अहंकार नहीं, हवा को अंहकार नहीं, फूलों, वृक्षों व कोयल को अहंकार नहीं क्योंकि ये सब अपनी प्रकृति व सार्वभौम ”मैं“ में स्थापित हैं।
जब मन युक्त मनुष्य व जीव अपनी शान्ति व स्थिरता के लिए कर्म विमुख नहीं हो सकता तो विश्वमन से युक्त मनुष्य अपनी शान्ति व स्थिरता के लिए कैसे कर्म विमुख हो सकता है? जिस प्रकार मेरे कहने से कोई अपना कर्म नहीं छोड़ सकता उसी प्रकार किसी के कहने से मैं अपना कर्म नहीं छोड़ सकता। जिस प्रकार मन से युक्त मानव का एक परिवार है जिससे वह प्रेम करता है और उसके लिए वह कर्म कर रहा है, उसी प्रकार विश्वमन से युक्त मनुष्य का परिवार यह सारा विश्व-ब्रह्माण्ड है जिससे वह प्रेम करता है और उसके लिए वह कर्म कर रहा है। जिसका जितने क्षेत्र से प्रेम होता है, ठीक उतने ही क्षेत्र के लिए वह कर्म करता है। यह आविष्कार विश्व क्षेत्र से प्रेम का परिणाम है। इस विश्व-ब्रह्माण्ड रूपी परिवार सहित प्रत्येक व्यक्ति व उसके परिवार के लिए है क्योंकि विश्व परिवार में सभी समाहित हैं। यही मन से युक्त मानव और विश्वमन से युक्त विश्वमानव में अन्तर भी है। यह आविष्कार इसलिए ही हुआ क्योंकि ऐसा समय आ गया था कि विश्व का मानवीय ज्ञान अपने चरम पर पहुँचकर विनाशात्मकता व नकारात्मकता की ओर गिर रही थी और विश्व पारिवारिक एकीकरण संकट में पड़ने की ओर बढ़ रहा था।
02. आविष्कारक कौन है?
पत्र-व्यवहार के द्वारा बहुत से लोगों ने पूछा था कि आप कौन हैं? यहाँ इस प्रश्न का उत्तर संक्षिप्त रूप से दिया जा रहा है। इस विश्वशास्त्र में विस्तारपूर्वक भी दिया गया है।
अपने विशेष कला के साथ जन्म लेने वाले व्यक्तियों के जन्म माह अक्टुबर के सोमवार, 16 अक्टुबर 1967 (आश्विन, शुक्ल पक्ष-त्रयोदशी, रेवती नक्षत्र) को रिफाइनरी टाउनशिप अस्पताल (सरकारी अस्पताल), बेगूसराय (बिहार) में जन्म हुआ और टाउनशिप के E1-53, E2-53, D2F-76,
D2F-45 और साइट कालोनी के D-58, C-45 में रहें। मैं यह बताना चाहता हूँ कि मैं भारत देश का एक सामान्य नागरिक और ग्रामीण क्षेत्र से हूँ। कभी किसी पद पर सरकारी नौकरी नहीं किया। नौकरी करता तो यह नहीं कर पाता। पद पर रहता तो केवल पद से सम्बन्धित ही विशेषज्ञता आ पाती। वैसे भी पत्र-व्यवहार या पुस्तक का सम्बन्ध ज्ञान और विचार से होता हैं उसमें व्यक्ति के शरीर से क्या मतलब? क्या कोई लंगड़ा या अंधा होगा तो उसका ज्ञान-विचार भी लंगड़ा या अंधा होगा? क्या कोई किसी पद पर न हो तो उसकी सत्य बात गलत मानी जायेगी? विचारणीय विषय है। परन्तु इतना तो जानता हूँ कि यह आविष्कार यदि सीधे-सीधे प्रस्तुत कर दिया जाता तो सभी लोग यही कहते कि इसकी प्रमाणिकता क्या है? फिर मेरे लिए मुश्किल हो जाता क्योंकि मैं न तो बहुत ही अधिक शिक्षा ग्रहण किया था, न ही किसी विश्वविद्यालय का उच्चस्तर का शोधकत्र्ता था। परिणामस्वरूप मैंने ऐसे पद ”कल्कि अवतार“ को चुना जो समाज ने पहले से ही निर्धारित कर रखा था और पद तथा आविष्कार के लिए व्यापक आधार दिया जिसे समाज और राज्य पहले से मानता और जानता है।
वर्तमान युग में कविताओं से जागृति नहीं आती न ही देश चल सकता है, अब वह एक मनोरंजन का रूप बन गया है। वर्तमान में और भविष्य में जो संस्कृति जन्म ले रही है वह है-रोजगार के प्रति चिन्ता और सुव्यवस्था। जिसमें ज्ञान-कर्मज्ञान की आवश्यकता है। 15 अगस्त 1986 को लगभग 19 वर्ष के उम्र में मैंने निम्नलिखित कविता लिखी थी जिसको जीवन में उतारने के लिए प्रयत्न किया और उसका परिणाम आपके सामने ”विश्वशास्त्र“ के रूप में है।
क्या पता दिल में कौन क्या छुपाये रखा है।
हमने तो दिल में देश की ममता छुपाये रखा है।
सबके दिल में खुशी है, देश की आजादी का।
देश रहे आजाद, गम नहीं खुद की बरबादी का।
हमने तो अखण्डता का सिद्धान्त बनाये रखा है।
क्या पता दिल..................................।
देश में हो रहे अन्याय को हम मिटा डालेगें।
हर नागरिक को उसका अधिकार दिला डालेगें।
हमने तो देश में श्रीराम राज्य लाने को सोच रखा है।
क्या पता दिल..................................।
हम तोड़ डालेगें उन नामी ताकतो को।
बढ़ाये हाथ जो इस तरफ, उन हाथों को।
हमने तो अपने यहाँ ऐसा यंत्र बनाये रखा है।
क्या पता दिल..................................।
एटम बम समाप्त हो जाये तो भी गम नहीं।
समाप्त हो जाये सारी शक्ति तो भी गम नहीं।
हमने तो एक ज्ञान बम बनाये रखा है।
क्या पता दिल..................................।
खुद को देश पर तन मन से लुटा जाना है।
उठाये आँख जो इस तरफ, उसको मिटा जाना है।
हमने तो कुर्बानी पर, पहला नम्बर लगाये रखा है।
क्या पता दिल..................................।
देश, रिश्ता और रक्त सम्बन्ध में खराबी ही पूर्णावतारों के अवतरण का कारण होता है। ब्रह्मा के पूर्णावतार श्रीराम के समय देश सम्बन्ध की खराबी सर्वोच्च थी, विष्णु के पूर्णावतार श्रीकृष्ण के समय में रिश्ता सम्बन्ध की खराबी सर्वोच्च थी। वर्तमान में शिव-शंकर के पूर्णावतार के समय में रक्त सम्बन्ध की खराबी सर्वोच्च हो रही है जिसका कारण मानसिक विवाद है। जो सम्बन्ध खराब होता है उसी वातावरण में अवतरण होता है।
भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति वाले प्रदेश बिहार के जिले बेगूसराय में कूर्म क्षत्रिय जाति में जन्म लिया। श्रीराम, श्रीकृष्ण और शिव की नगरी काशी (वाराणसी) वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिला, विन्ध्य क्षेत्र के भगवान विष्णु के 5वें वामन अवतार के कर्मक्षेत्र चुनार क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर कलाँ का निवासी हूँ। जो काशी (वाराणसी)-सोनभद्र-शिवद्वार-विन्ध्याचल से घिरा है जिसे मैं सत्यकाशी क्षेत्र कहता हूँ क्योंकि इसी क्षेत्र में इस जीवनदायिनी ”विश्वशास्त्र“ की अधिकतम रचना हुई। कितना विचित्र संयोग है कि विन्ध्य क्षेत्र से ही भारत का मानक समय निर्धारित होता है और इसी क्षेत्र से ही काल और युग परिवर्तन की घोषणा हो रही है। यह भी विचित्रता ही है कि व्यासजी द्वारा काशी को शाप देने के कारण विश्वेश्वर ने व्यासजी को काशी से निष्कासित कर दिया था और वे गंगा पार आ गये और गंगा पार से ही उनके बाद ”विश्वशास्त्र“ रचना हुई है।
क. भौतिक रूप से-भौतिक रूप से एक समान्य पुरूष के जितने अंग होते हैं शास्त्र लिखने तक सभी सही और कार्यशील हंै। इस शरीर के निर्माण में जन्म से 4 वर्षो तक माँ का दूध और 11 वर्ष की उम्र तक गाय का बिना गर्म किया हुआ दूध, बकरी का दूध, घी, फल घर का प्रथम पुत्र होने के कारण भरपूर मिला। 14 वर्ष की उम्र से घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण करने के दौरान में भोजन के विषय में काफी अनियमितता हुई। 20 वर्ष की उम्र के बाद शरीर तामसिक भोजन को भी ग्रहण किया अर्थात कलियुग के समस्त बुराईयों को धारण किया, कलियुग में वास किया और उससे निर्लिप्त रहते हुये, उसके ही नाश के लिए औजार बनाया और उस पर विजय पाया अर्थात कलियुग से बचने की कोशिश नहीं की बल्कि उससे युद्ध किया अर्थात कलियुग का विष पिया और संसार को बचाने के लिए कार्य किया। इन स्थितियों में कभी भी चरित्र को प्राथमिकता नहीं दी, केवल सार्वभौम सत्य-सिद्धान्त को प्राथमिकता दी क्योंकि चरित्र का जीवन तो मेरे जीवन तक ही है परन्तु सार्वभौम सत्य-सिद्धान्त के जीवन की अवधि तो अनन्त है। बहुत ही विचारणीय प्रश्न है कि कम्प्यूटर, मोबाइल इत्यादि आविष्कार, उपयोगिता के कारण से प्रयोग में है या आविष्कारक के चरित्रवान होने के कारण से? परिणामस्वरूप शरीर किसी सम्प्रदाय का न होकर या तो धर्म का हो गया या धर्मनिरपेक्ष-सर्वधर्मसमभाव का और व्यक्तिगत जीवन का जीवन और लक्ष्य दो चरित्र बन गया। जीवन सामने चल रहा था लक्ष्य अब प्रकट हुआ तब तक मैं ये हो गया-
ये दिल्ली, इतनी बार लुटी कि, लुटने का एहसास नहीं होता।
इसे करता होगा कोई मोहब्बत, मगर अब एहसास नहीं होता।
ऐसा क्यों हुआ? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि धर्म को पढ़ाना नहीं था, धर्म को जानना नहीं था बल्कि धर्म को अपने जीवन से दिखाना था। क्या अच्छा है क्या बुरा है वह जीवन से दिखे। केवल अच्छा ही न दिखे, न केवल बुरा ही दिखे। बल्कि दोनों दिखे और उसमें एक तीसरा भी दिखें जो इन दोनों में से कोई न हो, जिससे मेरा विश्वरूप साकार हो सके।
ख. आर्थिक/संसाधन रूप से-आर्थिक रूप से सामान्य हूँ इतना कभी नहीं हुआ और न रखा कि अर्थ ही तनाव का कारण बन जाये। चाहता भी नहीं कि इतना अर्थ आ जाये कि मेरी अपनी पहचान अर्थ से होने लगे। बस यह कार्य था और इसके लिए जितना जब जरूरत होती अपने कम्प्यूटर के छोटे से व्यापार से प्राप्त हो जाता रहा। जब व्यापार नहीं था तब कुछ सहयोगी मित्रों ने भी मेरे जीवन को चलाने के लिए अवश्य ही योगदान किया, परन्तु अधिकतर तो ऐसे ही रहे जो ज्ञान के व्यापार से पूर्णतया अछूते थे बल्कि वे इसे एक व्यर्थ का कार्य समझते थे। ऐसे में घर के सदस्य भी शामिल थे। जबकि मैं अपने उद्देश्य के अनुसार सदैव उन्हीं लोगों के साथ रहा जो इसकी महत्ता को समझते हों। दान लेने के लिए मेरे पास वह आडम्बर या भवकाली रूप नहीं था, जिससे श्रद्धानवत् हो लोग मुझे दान दें। इसलिए मेरा सीधा सा कहना था-या तो कर्ज दो या मेरे साथ व्यापार करो। मेरे काम के बारे में मत जानना चाहो क्योंकि तुम्हें अभी नहीं समझ में आयेगा। इस समय सिर्फ यह मान लो कि जैसे तुम क्रिकेट के प्रति रूचि लेते हो वैसे ही मुझे इसके प्रति रूचि है। किसी के रूचि को नहीं बदला जा सकता, जब तक वह उससे पूर्ण न हो जाये या उसके कारण उसे हानि न होने लगे। मैं नहीं जानता कि उसे क्रिकेट से क्या मिला पर मुझे अपनी रूचि से जो मिला वह ”विश्वशास्त्र“ आपके सामने है।
जहाँ प्रेम है, बस वहीं बसेरा है, जहाँ नफरत है वहाँ कहाँ हूँ मैं।
कभी तन्हाईयों में सोचना, क्या ले गया मैं और क्या दे गया मैं।
इस ब्रह्माण्ड से संसाधन के रूप में हवा, धूप, जल इत्यादि प्राप्त किया और बदले में धरती के लोगों के लिए यह ”विश्वशास्त्र“ दिया। छोटी सी ज्ञान के गठरी के रूप में कुल यही उपलब्धि है।
ग. मानसिक रूप से-प्राइमरी शिक्षा न्यू प्राइमरी स्कूल, रिफाइनरी टाउनशिप, बेगूसराय (बिहार), माधव विद्या मन्दिर इण्टरमीडिएट कालेज, पुरूषोत्तमपुर, मीरजापुर, उ0प्र0 (दसवीं-1981, 13 वर्ष 6 माह में), प्रभु नारायण राजकीय इण्टर कालेज, श्रीरामनगर, वाराणसी, उ0प्र0 (बारहवीं-1983, 15 वर्ष 6 माह में) और बी.एससी. (जीव विज्ञान) में 17 वर्ष 6 माह के उम्र में सन् 1985 ई0 में तत्कालिन गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध श्री हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी से पूर्ण हुई। तकनीकी शिक्षा में कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग एण्ड सिस्टम एनालिसिस में स्नातकोत्तर डिप्लोमा इण्डिया एजुकेशन सेन्टर, एम-92, कनाॅट प्लेस, नई दिल्ली से सन् 1988 में पूर्ण हुई। परन्तु जिसका कोई प्रमाण पत्र नहीं है वह ज्ञान निम्नवत् है।
मछलियों ंके स्वभाव जल की धारा के विपरीत दिशा (राधा) में गति करने से ज्ञान (अर्थात राधा का सिद्धान्त) प्रथम अवतार मत्स्य अवतार का गुण था जो अगले अवतार में संचरित हुई। एक सहनशील, शांत, धैर्यवान, लगनशील, दोनों पक्षो के बीच मध्यस्थ की भूमिका वाला गुण सहित प्रथम अवतार के गुण सहित वाला गुण द्वितीय अवतार कूर्म अवतार का गुण था जो अगले अवतार में संचरित हुई। एक मेंधावी, सूझ-बुझ, सम्पन्न, पुरूषार्थी, धीर-गम्भीर, निष्कामी, बलिष्ठ, सक्रिय, शाकाहारी, अहिंसक और समूह प्रेमी, लोगों का मनोबल बढ़ाना, उत्साहित और सक्रिय करने वाला गुण सहित द्वितीय अवतार के समस्त गुण से युक्त वाला गुण तृतीय अवतार वाराह अवतार का गुण था जो अगले अवतार में संचरित हुई। प्रत्यक्ष रूप से एका-एक लक्ष्य को पूर्ण करने वाले गुण सहित तृतीय अवतार के समस्त गुण से युक्त वाला गुण चतुर्थ अवतार नरसिंह अवतार का गुण था जो अगले अवतार में संचरित हुई। भविष्य दृष्टा, राजा के गुण का प्रयोग करना, थोड़ी सी भूमि पर गणराज्य व्यवस्था की स्थापना व व्यवस्था को जिवित करना, उसके सुख से प्रजा को परिचित कराने वाले गुण सहित चतुर्थ अवतार के समस्त गुण से युक्त गुण पाँचवें अवतार का गुण था जो अगले अवतार में संचरित हुई। गणराज्य व्यवस्था को ब्रह्माण्ड में व्याप्त व्यवस्था सिद्धान्तों को आधार बनाने वाले गुण और व्यवस्था के प्रसार के लिए योग्य व्यक्ति को नियुक्त करने वाले गुण सहित पाँचवें अवतार के समस्त गुण से युक्त वाला गुण छठें अवतार परशुराम का गुण था जो अगले अवतार में संचरित हुई। आदर्श चरित्र के गुण तथा छठें अवतार तक के समस्त गुण को प्रसार करने वाला गुण सातवें अवतार श्रीराम का गुण था जो अगले अवतार में संचरित हुई। आदर्श सामाजिक व्यक्ति चरित्र के गुण, समाज मंे व्याप्त अनेक मत-मतान्तार व विचारों के समन्वय और एकीकरण से सत्य-विचार के प्रेरक ज्ञान को निकालने वाले गुण सहित सातवें अवतार तक के समस्त गुण आठवें अवतार श्रीकृष्ण का गुण था। जिससे व्यक्ति, व्यक्ति पर विश्वास न कर अपने बुद्धि से स्वयं निर्णय करें और प्रेरणा प्राप्त करता रहे। प्रजा को प्रेरित करने के लिए धर्म, संघ और बुद्धि के शरण में जाने की मूल शिक्षा देना नवें अवतार भगवान बुद्ध का गुण था। आदर्श वैश्विक व्यक्ति चरित्र सहित सभी अवतारों का सम्मिलित गुण व मन निर्माण की प्रक्रिया से निर्मित अन्तिम मन स्वामी विवेकानन्द के मन के गुण मिलकर दसवें अन्तिम अवतार श्री लव कुश सिंह ”विश्वमानव“ में व्यक्त हुआ।
रज गुण सम्पन्न लक्ष्मण के साथ रहते-रहते सत्व गुण सम्पन्न श्रीराम को रज गुण को संचालित करने की कला समझ में आ गई। फिर सत्व-रज गुण सम्पन्न श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ जो तम गुण सम्पन्न बलश्रीराम के साथ रहते-रहते तम गुण को संचालित करने की कला के अनुभवी हो गये। और तब सत्व-रज-तम गुण सम्पन्न श्री लव कुश सिंह ”विश्वमानव“ का अवतरण हुआ और तीनों गुणों से युक्त और मुक्त होकर अपने कार्य को पूर्ण किये।
लगा ली दो घूँट, यारो की खुशी से, जानता था लोग समझ लेंगे शराबी।
छुपाना था खुद को जहाँ से, तो लोगों बताओ, पीने में क्या थी खराबी।
श्रीराम के धर्म स्थापना का कारण शरीर आधारित युद्ध था, श्रीकृष्ण के धर्म स्थापना का कारण आर्थिक आधारित युद्ध था और अन्त में श्री लव कुश सिंह ”विश्वमानव“ के धर्म स्थापना का कारण मानसिक आधारित युद्ध है। अहंकार से भरे समाज में अहंकार का महान शास्त्र-विश्वशास्त्र।
घ. नाम रूप से-
लव कुश-त्रेता युग के श्रीराम के काल से स्थापित और श्रीरामायण का अन्त जिस नाम से होता है वह है-लव और कुश, जो अब दोनों एक ही में स्थित है। सर्वप्रथम श्रीराम कथा लव और कुश ने कही थी और सुनने वाले स्वयं भगवान श्रीराम ही थे। वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर संत रविदास नगर भदोही जिले (उ0प्र0) में गंगा किनारे स्थित सीतामढ़ी भी महर्षि वाल्मीकि तपोस्थली, माँ सीता के निर्वासन स्थल व लव-कुश के जन्म के रूप में स्थापित है। यहाँ पर लवकुश विद्यालय, सीता समाहित स्थल, हनुमान मन्दिर, महर्षि वाल्मीकि आश्रम स्थित है। यहाँ लवकुश मेंला व श्रीरामायण मेंला का भी आयोजन किया जाता है। अमृतसर (पंजाब, भारत) के श्रीरामतीर्थ में भगवान श्रीराम के पुत्र लव और कुश का जन्म स्थल माना जाता है। तुरतुरिया (छत्तीसगढ़, भारत) जो रायपुर से 113 किलोमीटर पर स्थित है भी लव और कुश का जन्म स्थल माना जाता है जो अब लव-कुश तीर्थ के रूप में स्थापित है। यह स्थान रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर ठाकुरदिया नाम स्थान से 7 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगल और पहाड़ों पर स्थित है। यहीं महर्षि वाल्मिकि का आश्रम स्थित है। वर्तमान समय में ”लव-कुश विचारधारा“ पत्रिका, ”लव-कुश समाज“, ”लव-कुश छात्रावास“, वाराणसी में नई सड़क पर शाकाहारी भोजन का प्रसिद्ध ”लव कुश होटल“, उदयपुर(राजस्थान, भारत) में ”लव कुश स्टेडियम“ भी स्थापित है। दिल्ली में ”लव कुश श्रीरामलीला कमेटी“ वर्षो से श्रीरामलीला आयेजित करती आ रही है। ”लव-कुश“ पर कई बार फिल्में भी बन चुकी हैं। प्रायः जुड़वा पुत्रों के नाम लव और कुश ही लोग रखना चाहते हैं। यह नाम या किसी भी व्यक्ति का नाम उसके अबोध अवस्था में ही रखा जाता है अर्थात व्यक्ति का प्रथम नाम प्रकृति प्रदत्त ही होता है। मुझे यह नाम मेरी दादी स्व0 श्रीमती दौलती देवी के द्वारा प्राप्त हुआ। जिस प्रकार श्रीकृष्ण के जन्म से पहले ही ईश्वरत्व उन पर झोंक दिया गया था अर्थात जन्म लेने वाला देवकी का आठवाँ पुत्र ईश्वर ही होगा, यह श्रीकृष्ण को ज्ञात होने पर जीवनभर वे जनभावना को उस ईश्वरत्व के प्रति विश्वास बनाये रखने के लिए संघर्ष करते रहे, उसी प्रकार इस लव कुश का नाम मुझे ज्ञात होने पर मैं भी इसे सिद्ध करने के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहा जिसका परिणाम आपके समक्ष है। इस प्रकार अब निम्न तथ्य युक्त कविता सत्य हो चुकी है।
जग के सत्य हैं तीन नाम,
लवकुश, श्रीकृष्ण और श्रीराम ।
तम, रज और सत्व के ये परिणाम।
शंकर, विष्णु और ब्रह्मा के समान ।
समझो इनको मिलेगा पूर्ण ज्ञान।
श्रीराम की जन्म तिथि नवमी (9) है, श्रीकृष्ण की जन्म तिथि अष्टमी (8) है। 9 के अंक का किसी अंक से गुणा करें, सारांश (अंको का योग) 9 ही रहता है। 8 का गुणा घटता-बढ़ता रहता है। अंक 8 लौकिक-संसारी है, 9 जटिल है जस का तस रहता है। डाॅ0 लोहिया का कहना था-”श्रीराम मनुष्य हैं, मर्यादा और आदर्श पर चलते हुये देव बनते हैं, लेकिन श्रीकृष्ण देवता हैं। वे लोक संग्रह के लिए मनुष्य बनते हैं, देवत्व से नीचे उतरते हैं। श्रीराम और श्रीकृष्ण, भारतीय प्रज्ञा के सम्राट हैं।“ इसी क्रम में मेरा (लव कुश सिंह) का जन्म तिथि त्रयोदशी (13) है। प्रत्येक मास में श्रीकृष्ण पक्ष की तेरहवीं तिथि की रात्रि मास शिवरात्रि तथा फाल्गुन मास की श्रीकृष्ण पक्ष की तेरहवीं तिथि की रात्रि महाशिवरात्रि कहलाती है। हिन्दू धर्म में मनुष्य के जन्म के बारहवीं तिथि के संस्कार को बरही तथा शरीर से मुक्त होने के तेरहवीं तिथि के अन्तिम संस्कार को तेरहवीं कहते हैं अर्थात तेरह का अंक शिवशंकर का प्रतीक है।
सिंह-संस्कृत शब्द ”सिम्ह“ अर्थात शेर से ”सिंह“ बना है। सामान्य रूप से यह उत्तरी भारत के क्षत्रिय जाति और राजाओं के मध्यनाम या सरनेम के रूप में प्रयोग होता है। नाम के अन्त में ”सिम्ह“ प्रथमतया दूसरी शताब्दी के महान क्षत्रप शासक रूद्ररमन के दो पुत्रों के नाम में मिलता है। सोलंकी-चालुक्य शासकों ने इसे 500 ई0 से 1100 ई0 तक प्रयोग किया। मालवा के परमार 10वीं शताब्दी में, नारवार के गहलोत ने 12वीं शताब्दी में तथा मारवाड़ के राठौर ने 17वीं शताब्दी में सिंह का प्रयोग अपने नाम में किया। 18वीं शताब्दी में राजपूतों के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के कायस्थ और बनिया जाति के लोग भी इसका प्रयोग शुरू किये। सिख धर्म के दसवें गुरू-गुरू गोविन्द सिंह (मूल नाम गुरू गोविन्द राय) ने सन् 1699 ई0 के बैसाखी के दिन सिख पुरूष को सिंह की तथा महिला को कौर अपने नाम में लगाने के लिए कहा। सिंह, भूमिहार ब्राह्मण, क्षत्रिय समूह जैसे गुर्जर, जाट, राजपूत, यादव इत्यादि भी मघ्यनाम या सरनेम के रूप में प्रयोग करते हैं। नामान्त के रूप में सिंह पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश, कश्मीर से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से उत्तराखण्ड, पूर्वी प्रदेशों मणिपुर, आसाम, त्रिपुरा, सिक्किम में बहुत प्रयोग होता है। जो धीरे-धीरे विदेशों में जैसे भूटान, दक्षिण एशिया के देशों, गुयेना, त्रिनिनाद, सुरीनाम, मारीशस और फिजी तक फैल गया है।
विश्वमानव-प्रकृति प्रदत्त नाम के अलावा जब व्यक्ति को आत्मज्ञान होता है तब वह स्वयं अपने मन स्तर का निर्धारण कर एक नाम स्वयं रख लेता है। जिस प्रकार ”श्रीकृष्ण“ नाम है ”योगेश्वर“ मन की अवस्था है, ”गदाधर“ नाम है ”श्रीरामश्रीकृष्ण परमहंस“ मन की अवस्था है, ”सिद्धार्थ“ नाम है ”बुद्ध“ मन की अवस्था है, ”नरेन्द्र नाथ दत्त“ नाम है ”स्वामी विवेकानन्द“ मन की अवस्था है, ”रजनीश“ नाम है ”ओशो“ मन की अवस्था है। उसी प्रकार लव कुश सिंह नाम है ”विश्वमानव“ मन की अवस्था है और उसी प्रकार व्यक्तियों के नाम, नाम है ”भोगेश्वर विश्वमानव“ उसकी चरम विकसित, सर्वोच्च और अन्तिम अवस्था है जहाँ समय की धारा में चलते-चलते मनुष्य वहाँ विवशतावश पहुँचेगा।
च. समय रूप से-
समय रूप से संसार का सर्वप्रथम वर्तमान में रहने वाला व्यक्ति हूँ क्यूँकि वर्तमान की अब नवीनतम परिभाषा है-पूर्ण ज्ञान से युक्त होना और कार्यशैली की परिभाषा है-भूतकाल का अनुभव, भविष्य की आवश्यकतानुसार पूर्णज्ञान और परिणाम ज्ञान से युक्त होकर वर्तमान समय में कार्य करना। जो सभी धर्मशास्त्रों और भविष्यवक्ताओं के अनुसार है और सभी को सत्य रूप में वर्तमान करने के लिए ”विश्वशास्त्र“ को व्यक्त किया हूँ।
चेहरा नहीं, तस्वीर नहीं, वक्त हूँ, हकीकत का आईना हूँ मैं।
टुकड़े-टुकड़े में देख अपने चेहरे को, मुझ पर भड़कते क्यूँ हो।
03. आविष्कार विषय क्या है?
आविष्कार विषय ”व्यक्तिगत मन और संयुक्तमन का विश्व मानक और पूर्णमानव निर्माण की तकनीकी है जिसे धर्म क्षेत्र से कर्मवेद: प्रथम, अन्तिम तथा पंचमवेदीय श्रृंखला तथा शासन क्षेत्र से WS-0 मन की गुणवत्ता का विश्व मानक श्रृंखला तथा WCM-TLM-SHYAM.C तकनीकी कहते है। सम्पूर्ण आविष्कार सार्वभौम सत्य-सिद्वान्त अर्थात सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में व्याप्त अटलनीय, अपरिवर्तनीय, शाश्वत व सनातन नियम पर आधारित है, न कि मानवीय विचार या मत पर आधारित।“
सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में व्याप्त एक ही सत्य-सिद्धान्त द्वारा व्यक्तिगत व संयुक्त मन को एकमुखी कर सर्वोच्च, मूल और अन्तिम स्तर पर स्थापित करने के लिए शून्य पर अन्तिम आविष्कार ( WS-0) श्रृंखला की निम्नलिखित पाँच शाखाएँ है।
1. डब्ल्यू.एस.( WS-0) : विचार एवम् साहित्य का विश्वमानक
2. डब्ल्यू.एस.( WS-00) : विषय एवम् विशेषज्ञों की परिभाषा का विश्वमानक
3. डब्ल्यू.एस. ( WS-000) : ब्रह्माण्ड (सूक्ष्म एवम् स्थूल) के प्रबन्ध और क्रियाकलाप का विश्वमानक
4. डब्ल्यू.एस. ( WS-0000) : मानव (सूक्ष्म तथा स्थूल) के प्रबन्ध और क्रियाकलाप का विश्वमानक
5. डब्ल्यू.एस. ( WS-00000) : उपासना और उपासना स्थल का विश्वमानक
मानक का अर्थ है-”वह सर्वमान्य पैमाना, जिससे हम उस विषय का मूल्यांकन करते है। जिस विषय का वह पैमाना होता है।“ इस प्रकार मन की गुणवत्ता का मानक व्यक्ति तथा संयुक्त व्यक्ति (अर्थात संस्था, संघ, सरकार इत्यादि) के मूल्याकंन का पैमाना है चूँकि आविष्कार का विषय सर्वव्यापी ब्रह्माण्डीय नियम पर आधारित है। इसलिए वह प्रत्येक विषयों से सम्बन्धित है जिसकी उपयोगिता प्रत्येक विषय के सत्यरूप को जानने में है। चूँकि मानव कर्म करते-करते ज्ञान प्राप्त करते हुयेे प्रकृति के क्रियाकलापों को धीरे-धीरे अपने अधीन करने की ओर अग्रसर है इसलिए पूर्णतः प्रकृति के पद पर बैठने के लिए प्रकृति द्वारा धारण की गई सन्तुलित कार्यप्रणाली को मानव द्वारा अपनाना ही होगा अन्यथा वह सन्तुलित कार्य न कर अव्यवस्था उत्पन्न कर देगा। यह वैसे ही है जैसे किसी कर्मचारी को प्रबन्धक (मैंनेजर) के पद पर बैठा दिया जाये तो सन्तुलित कार्य संचालन के लिए प्रबन्घक की सन्तुलित कार्यप्रणाली को उसे अपनाना ही होगा अन्यथा वह सन्तुलित कार्य न कर अव्यवस्था उत्पन्न कर देगा। आविष्कार की उपयोगिता व्यापक होते हुये भी मूल रूप से व्यक्ति स्तर से विश्व स्तर तक के मन और संयुक्त मन के प्रबन्ध को व्यक्त करना एवम् एक कर्मज्ञान द्वारा श्रृंखला बद्ध करना है जिससे सम्पूर्ण शक्ति एक मुखी हो विश्व विकास की दिशा में केन्द्रित हो जाये। परिणामस्वरूप एक दूसरे को विकास की ओर विकास कराते हुयेे स्वयं को भी विकास करने के लिए पूर्ण स्वतन्त्रता प्राप्त हो जायेगी। सम्पूर्ण क्रियाकलापों को संचालित करने वाले मूल दो कत्र्ता-मानव (मन) और प्रकृति (विश्वमन) दोनों का कर्मज्ञान एक होना आवश्यक है। प्रकृति (विश्वमन) तो पूर्ण धारण कर सफलतापूर्वक कार्य कर ही रही है। मानव जाति में जो भी सफलता प्राप्त कर रहे हैं वे अज्ञानता में इसकें आंशिंक धारण में तथा जो असफलता प्राप्त कर रहे हैं, वे पूर्णतः धारण से मुक्त है। इसी कर्मज्ञान से प्रकृति, मानव और संयुक्त मन प्रभावित और संचालित है। किसी मानव का कर्मक्षेत्र सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड हो सकता है और किसी का उसके स्तर रूप में छोटा यहाँ तक कि सिर्फ स्वयं व्यक्ति का अपना स्तर परन्तु कर्मज्ञान तो सभी का एक ही होगा।
04. आविष्कार की उपयोगिता क्या है?
वर्तमान समय के भारत तथा विश्व की इच्छा शान्ति का बहुआयामी विचार-अन्तरिक्ष, पाताल, पृथ्वी और सारे चराचर जगत में एकात्म भाव उत्पन्न कर अभय का साम्राज्य पैदा करना और समस्याओं के हल में इसकी मूल उपयोगिता है। साथ ही विश्व में एक धर्म-विश्वधर्म-सार्वभौम धर्म, एक शिक्षा-विश्व शिक्षा, एक न्याय व्यवस्था, एक अर्थव्यवस्था, एक संविधान, एक शास्त्र स्थापित करने में है। भारत के लिए यह अधिक लाभकारी है क्योंकि यहाँ सांस्कृतिक विविधता है। जिससे सभी धर्म-संस्कृति को सम्मान देते हुये एक सूत्र में बाँधने के लिए सर्वमान्य धर्म उपलब्ध हो जायेगा। साथ ही संविधान, शिक्षा व शिक्षा प्रणाली व विषय आधारित विवाद को उसके सत्य-सैद्धान्तिक स्वरूप से हमेंशा के लिए समाप्त किया जा सकता है। साथ ही पूर्ण मानव निर्माण की तकनीकी से संकीर्ण मानसिकता से व्यक्ति को उठाकर व्यापक मानसिकता युक्त व्यक्ति में स्थापित किये जाने में आविष्कार की उपयोगिता है। जिससे विध्वंसक मानव का उत्पादन दर कम हो सके। ऐसा न होने पर नकारात्मक मानसिकता के मानवो का विकास तेजी से बढ़ता जायेगा और मनुष्यता की शक्ति उन्हीं को रोकने में खर्च हो जायेगी। यह आविष्कार सार्वभौम लोक या गण या या जन या स्व का निराकार रूप है इसलिए इसकी उपयोगिता स्वस्थ समाज, स्वस्थ लोकतन्त्र, स्वस्थ उद्योग तथा व्यवस्था के सत्यीकरण और स्वराज की प्राप्ति में है अर्थात मानव संसाधन की गुणवत्ता का विश्वमानक की प्राप्ति और ब्रह्माण्ड की सटीक व्याख्या में है। मनुष्य किसी भी पेशे में हो लेकिन उसके मन का भूमण्डलीयकरण, एकीकरण, सत्यीकरण, ब्रह्माण्डीयकरण करने में इसकी उपयोगिता है जिससे मानव शक्ति सहित संस्थागत और शासन शक्ति को एक कर्मज्ञान से युक्त कर ब्रह्माण्डीय विकास में एकमुखी किया जा सके।
05. आविष्कार किस प्रकार हुआ?
जिस प्रकार नदी में जल का सतत प्रवाह होता रहता है उसका उपयोग सिंचाईं में हो सकता है। परन्तु बाँध बनाकर जल का उपयोग करने से बिजली भी बनायी जा सकती है। उसी प्रकार मानव समाज में आॅकड़ो (डाटा) का सदैव प्रवाह हो रहा है उसे अपने मस्तिष्क में रोककर इकट्ठा करने से ही उसका विश्लेषण हो सकता है। जितने अधिक आॅकड़ों से विश्लेषण होगा परिणाम उतना ही सटीक होगा। यही बुद्धि है। कम्प्यूटर में भी यदि आॅकड़े कम होगें तो विश्लेषण भी कम ही प्राप्त किये जा सकते हैं। जितने बड़े क्षेत्र के लिए कार्य करना हो उतने बड़े क्षेत्र से सम्बन्धित आॅकड़े जुटाये जाते हैं। यही बुद्धि है। कोई भी कार्य सिर्फ एक कारण से नहीं होता। अधिक से अधिक कारणों को जानना, कर्म की सटीक व्याख्या है।
इसी को दूसरे रूप में ऐसे समझा जा सकता है कि कोई भी व्यक्ति जब मकान बनाने की तैयारी करता है तो सभी सामग्रीयों के आॅकड़े उसके सामने होते है, तब वह निर्माण कार्य प्रारम्भ करता है। अन्यथा उसका कार्य कभी भी रूक सकता है। सभी अवतार यदि आप सूक्ष्म रूप में देखें तो पायेंगे वे आॅकड़ों की शक्ति से ही धर्म स्थापना का कार्य किये।
समाज के ऐसे व्यक्ति जो यह जानना चाहते हैं कि यह आविष्कार किस प्रकार हुआ तो उनके लिए वर्तमान तक के सभी मत, विचार, महापुरूषों के जीवनवृत्त, विज्ञान, धर्म, व्यापार, समाज, राज्य, विश्व इत्यादि के सम्बन्ध में विश्व, भारत, अन्तर्राष्ट्रीय, समाज, परिवार व व्यक्ति स्तर पर बहुमुखी न्यूनतम मूल ज्ञान का आॅकड़ा होना अति आवश्यक होगा। यह ”विश्वशास्त्र“ सभी प्रश्नों का आध्यात्मिक, सामाजिक, राजनैतिक और प्रबन्धकीय आधार सहित व्याख्या करता है जो विश्व शान्ति, एकता, स्थिरता, विकास, सुरक्षा, प्रबन्ध इत्यादि का अन्तिम, विवशता व मानवतापूर्ण मार्ग है।
No comments:
Post a Comment