Thursday, April 16, 2020

पुस्तक - विशाल ज्ञान-विज्ञान सबका समाधान - भूमिका

पुस्तक - 
विशाल ज्ञान-विज्ञान सबका समाधान

भूमिका

कहा जाता है कि जब-जब अत्याचार या अनियमितताएं बढ़ी हैं, तब-तब कोई न कोई महापुरूष आया और उसने प्रजा या जनता को जागरूक किया या अत्याचार के खिलाफ खड़ा हुआ। संसार में हर देश में, हर प्रदेश में, हर धर्म में, हर जाति में, निश्चित महापुरूष आये, इतिहास गवाह है, राम, कृष्ण, इब्राहिम, ईशु, मरियम, जैसे अनेकों आये या पैदा हुये। रामायण, गीता, कुरान, बाइबिल, गुरूग्रन्थ साहब जैसे अनगिनत धर्म ग्रन्थ सदीयों से समाज को लगातार जाग्रत करते आ रहे हैं। भारत में, तुलसीदासजी ने जब देखा कि हिन्दू समाज बिखरने लगा है, हिन्दू जाति मौत के कगार पर है, तब तुलसीदासजी ने बाल्मिकीकृत रामायण को वीर रस में ढाल कर, समाज को सौंपा और समाज में हर साल, रामलीला जैसे प्रोग्राम बना कर सारे संसार को लगातार जाग्रत करती आ रही हैं। इस ग्रन्थ को पढकर प्रेम, जोश, सहनशीलता, राजनीति ही नहीं, घर-संसार चलाना, सेवा भाव, दुश्मन को सही रूप में धराशायी करने जैसा सारा ज्ञान निश्चित मिलता है। ”विशाल ज्ञान विज्ञान सबका समाधान“ पवित्र पुस्तक की रचना भी शायद ऐसी ही सफल कोशिश है।
पूरे संसार में हर जगह महापुरुष, पण्डित, मौलवी, ग्रन्थी, पादरी, साधु-सन्यासी और हर धर्म ग्रन्थ होने के बाद भी, यही नहीं, हर इंसान पढ़ा लिखा होने के बाद भी ”जिसकी लाठी उसकी भैंस“ जैसा नियम बरकरार हैं। इस समय, गैर सरकारी प्राणी, सरकारी प्राणी और नेता के अधूरे ज्ञान के कारण, हर अनियमितता में, बेहद तेजी आई हैं और हर इंसान बेहद परेशान हैं या अपनी शर्म खो चुका हैं।
सब गैर सरकारी प्राणी, सारे सरकारी प्राणी, सारे नेतागण या 5 साल के कार्यकाल वाले, खासतौर से सबका भविष्य विद्यार्थीगण में, जागृति लाने व सबको सही हक देने और हक लेने की कोशिश, ये पवित्र पुस्तक हैं। खास-तौर से सही ज्ञान कराना ही हमारा ध्येय हैं, कोई लिखी हुई पंक्ति, जब समाज सीखता हैं और लगातार उस पर अमल करता है या उससे फायदा उठाता है, ऐसी पुस्तक, धर्म ग्रन्थ बन जाती हैं। लम्बे समय तक गुजरे हुए समय को देखकर, इतिहास पढ़कर, लोगों केे व खुद के तजुर्बे, सब की मजबूरी और कमजोरी जानकर, बेहद गहराई से सोचकर कि इंसान कैसे बर्ताव करता हैं और इस बर्ताव के कारण उसका व सबका भविष्य कैसा होगा? उसमें सुधार-सफाई कैसे लाई जाये, जिससे उसका और सबका भविष्य सुनहरा हो, जैसे नशा करने वाला भी हर युक्ति से, नशा कर ही लेता हैं। नशा छूट जाए, नशा करने वाला खुद, खुश होकर नशा छोड़े, ऐसी युक्ति सोची व वर्णित की गयी हैं। नशा ही नहीं, हर गलत काम, गलती करने वाला खुद, हर गलती छोड़ने की सोचे, सब एक-दूसरे को समझायें और अपनायें, इस पवित्र पुस्तक में वर्णित हैं। खासतौर से हर समाज के, हर धर्मग्रंथ के अच्छे व सच्चे गुणों के सार को ध्यान में रखकर, किसी को तड़पाया न जाए, मारा न जाए, सही सुधार कैसे हो वर्णित हैं।
हर जुर्म, चोरी, रिश्वत खोरी, भ्रष्टाचारी से लेकर उग्रवादीता तक बिना कोशिश किये, अपने आप, खुद में सिकुड़कर, खुद खत्म हो, ऐसी युक्ति इस पवित्र पुस्तक में वर्णित हैं। गलत और सही शब्द का निर्णय बेहद कठिन है, जिसे हम गलत कहते हैं, वह दूसरों के शब्दों में ही गलत होता हैं या हो सकता हैं। लेकिन सही या अच्छा वह है, जो सारे ब्रह्माण्ड में, हर जीव पर लागू हो और भविष्य में सबके लिये अच्छा फलदायी हों। ”अन्त भला तो सब भला“, सही ज्ञान होने पर यह आसानी से समझ में आ जायेगा। जिस प्रकार उलझी हुई गुत्थी का सही सिरा पकड़ में आ जाने के बाद, पूरी गुत्थी आसानी से सुलझ जाती हैं। बेहद गहराई से लंबे समय तक हर तरीके से नाप-तौल कर, परख और समझ कर बनायी गयी युक्ति, सूत्र या फार्मुला वर्णित किया गया है जिसको हर प्राणी अपनाने में व इस्तेमाल करने में गर्व महसूस करेगा, पवित्र पुस्तक पढ़ने के पश्चात् युक्ति अपनाने को खुद मजबूर होगा, व युक्ति अपनायेगा और अपना, अपनों का और सबका, यहाँ तक कि हर जीव का जीवन सुखमय और बाधा रहित होगा।
खासतौर से भारत मंे आजादी पाने के कुछ समय पहले से ही, छोटी सी अनियमितता भी रोकने और न बढ़ाने पर भी, आज इस समय किस प्रकार तेजी से क्यों बढ़ी है? उस कारण को खोज कर, हर अनियमितता खुद सिकुड़ कर खत्म हो, ऐसी युक्ति वर्णित है। यह अनियमितता हर देश, हर प्रदेश, हर जगह, हर घर, हर परिवार, हर समाज, हर धर्म, हर विभाग में, हर प्राणी में गहराई तक समा चुकी हैं। साक्षात्कार करने के बाद एक भी प्राणी नहीं मिला, जिसे सुधार की कोई उम्मीद भी हो। सबका खुले रूप में कहना हैं, भ्रष्टता नीचे से ऊपर तक हैं, भ्रष्टता खत्म हो ही नहीं सकती। विडम्बना तो यह हैं कि हर धर्म, हर समाज, हर प्राणी, हर विभाग सफाई-सुधार करना चाहते हैं, सोचते हैं, कोशिश करते हैं और पूरी तरह फेल हैं। यह सफाई-सुधार आसानी से हो और हमेशा, अपने आप होता रहे वर्णित हैं।
इस पवित्र पुस्तक की रचना यह सोचकर की गई हैं कि संसार में, हर जगह का हर प्राणी, देवी-देवता, पीर-पैगम्बर हैं, समझदार है और सफाई-सुधार के लिए प्रयत्नशील है। यह पवित्र पुस्तक सबूत हैं, कि हर प्राणी जो अच्छे हैं, धर्म और नियम में चलने वालों के साथ हैं या धर्म या नियम में चलने वालों की सहायता कर रहें हैं, हम हमेशा उनके साथ हैं।
अनजान लोग कहते है कि ”अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता“ सही नहीं है, प्रत्यक्ष हैं, इतिहास गवाह है, धर्म-ग्रंथ गवाह हैं कि हमेशा एक ही प्राणी, कोई देवी-देवता, पीर-पैगम्बर या किसी महापुरूष (यह महापुरूष बाद में कहलायें) ने अकेले ही कदम उठाया हैं, वह पहले अकेला ही रहा है। यह भी सच हैं, कि बड़े काम के लिए बड़ा ही समय चाहिए, यहाँ पर यह भी कहना हैं कि भाड़ फोडना नहीं है, केवल सफाई-सुधार करना है। ऐसा धर्म, कर्म करने वाला, पहले अकेला ही होता हैं, आम आदमी ही होता हैं, बाद में वह महापुरूष कहलाया जाता हैं, या धर्म करते रहने पर, वह महापुरूष बनता चला जाता हंै। वह आप भी हो सकते हैं, बल्कि आप ही हैं। आज आप, एक मामूली चिंगारी हो सकते हैं, जो अपने अंदर भयंकर दावानल छुपाये बैठे है। केवल शुरूआत की, कोशिश भर करनी है। बाकी काम अपने आप होगा, यह पूर्ण विश्वास है और ऐसा होना निश्चित है।
”घर का सुधार=गलती पर अविलम्ब सजा और मेहनती को प्रोत्साहन“ नियम अपना कर, अमल में लाना है, फायदा उठाना है और अच्छे व कर्मठ को, खत्म न होने वाला फायदा देना है। गलती पर अविलम्ब सजा में, किसी का रिवर्सन, सस्पेन्शन, ट्रांसफर, जेल या सजा-ए-मौत नहीं हैं। केवल नगद जुर्माना हैं, जो अविलम्ब राजकोष में जमा कराना हैं। हमें राजकोष भी बढ़ाना हैं, जो समृद्धि की जड़ हैं, जो हर एक के लिये व अच्छांे के लिए सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो हर व्याधा को रोकेगी और सबका भविष्य सुनहरा होगा।
हर अनियमितता देखकर, सुधार करना है, या अविलम्ब शिकायत करनी हैं। शिकायत पत्र पर कम से कम, तीन प्राणी के वोटर/आधार नंबर सहित हस्ताक्षर कराने हैं। उसकी रिसिविंग अपने पास रखनी है, तीस दिन बाद रिमाइंडर देना है और उनके उच्च अधिकारी को लिखना है। बस रिजल्ट अपने आप आयेगा। वैसे हर जगह, हर विभाग में, सूचना विभाग भी हैं। आज आप, अकेले हो सकते हैं, दूसरी बार भी अकेले हो सकते हैं, आपके साथ कोई न हो, तीसरी बार ऐसा हो ही नहीं सकता। आपके साथ आपकी बीवी, बच्चा, भाई, दोस्त कोई तो, हो ही सकता हैं या आने वाले समय में आपके साथ अनेक होंगे और आप कामयाब होंगे। याद रहे, बड़े काम में बड़ा ही समय लगता है।
इसके बावजूद हम तो आपके साथ हैं ही, आप केवल लेखक तक या इससे सम्बंधित प्राणी या यूनिटी तक 5/-रु.के लिफाफे या 5/-रु.के डाक टिकट के साथ शिकायत पहंुचायें, निश्चित समय में शिकायतकर्ता को सूचित किया जायेगा। आपकी शिकायत सुधार की हर कोशिश की जायेगी, सुधार निश्चित होगा। गलती करने वाला गलती मानेगा या आपकी मिनिमम दिहाड़ी देगा या अपनी पूरी दिहाड़ी, राजकोष में अविलम्ब जमा करायेगा, मतलब जुर्माना जमा करेगा। आपके सहयोग और साथ के तलबगार, सब हैं, हम भी हैं, सफाई-सुधार जल्द हो, बेताब हैं और रहेंगे। आप भी, हम भी सफाई-सुधार के लिए सब कुछ करेंगे। सब काम से पहले सफाई-सुधार करंेगे, बाकी काम, सफाई-सुधार के बाद करेंगे। यह मेहनत संसार के, हर देश के, हर धर्म, हर समाज, हर प्राणी के लिए निश्चित है। अब तो इन्टरनेट भी आप जरूर इस्तेमाल करेंगे।
लेखक भारत का मूल निवासी हैं, जहां अनेक धर्म, अनेक जाति पल रही हैं, यह सब हमारे भाई-बच्चे, बडे़-छोटे या सम्बन्धी जैसे हैं, तो पूरे संसार के प्राणी भी इसी रूप में कुछ न कुछ निश्चित हैं, भारत के प्राणी जागरूक हो, तो हर देश के प्राणी भी जागरूक होने ही चाहिए, समृद्ध होने ही चाहिए। हर धर्म में, हर विभाग में खास नियम हैं, सब अपने हैं, अपनों के काम आओं। ये पवित्र पुस्तक ”विशाल ज्ञान विज्ञान सबका समाधान“ आप सब के सहयोग से, आप सब के लिए, आपके पास और हर जगह पहंुँचेगी और सच्चाई, कर्मठता, वफादारी बढ़ेगी, ज्ञान बढ़ने पर हर अनियमितता खुद खत्म होंगी और सारा संसार सुनहरा होगा।
कड़वी सच्चाई हैं कि संसार का, हर प्राणी या हर जीव, इतने अपनो के होते हुए किसी भी हालत में अत्याचारों से कभी नहीं बचा, अपनों में, सारे सगे-सम्बन्धी, सारे सरकारी प्राणी, सारे नेतागण, सारे गैर सरकारी प्राणी व सबका भविष्य विद्यार्थीगण तक शामिल हैं और सेन्ट-परसेन्ट, हर अत्याचार के या हर अनियमितता के जिम्मेदार, सारे सरकारी प्राणी और सारे नेतागण हैं, जो देखभाल करने की, हर माह मोटी पगार और हर फैसलेटी ही नहीं, कार्यकाल के बाद पेन्शन ही नहीं, मरने के बाद भी फेमली की नौकरी और फेमली पेन्शन तक लेते हैं, यह सब 58-60 साल या 5 साल के लिए वफादारी के लिये बुक हैं, वचनबद्ध हैं। विडम्बना यह भी हैं कि कानून होते हुए, यह मनुष्य बुद्धिजीवि होते हुए, यही नहीं पूरी तरह सक्षम होते हुए, अत्याचार करने और अत्याचार सहने के लिये मजबूर है। अकाट्य सच यह भी है कि अत्याचार या कोई अनीयमितता करने वाला सरकारी प्राणी हो, नेता हो या कोई और हो और चाहे जितने सक्षम हो, गलती करने वाला, उसके बच्चें, सगें-सम्बन्धी भी, यहाँ तक कि उसका पूरा विभाग तक सजा से बच ही नहीं सकते, हर व्याधा, हर बीमारी इन्हें घेरती चली जाती हैं। यह गलती करने वाले भी, हमारे अपने कुछ न कुछ निश्चित हैं, हमें इन सबको बचाना है, इन्हें इनके लायक, समाज के लायक, उसके विभाग के लायक बनाना है। यह धर्म है, मानव धर्म है, सबसे बड़ा धर्म है। हर अत्याचार, हर अनियमितता खत्म करना, मानव धर्म सिखाना, सूत्र वर्णित है।
विशेष: हमारे लिए सृष्टि के सारे जीव 84 लाख योनि के छोटे, बड़े सारे जीव, छोटे-बडे़ जरूर हैं लेकिन इज्जत सबकी बराबर है, सबकी इज्जत कम तो हो ही नहीं सकती, इज्जत सबकी बड़ी हैं, बल्कि निर्जीव तक की बेकदरी या अवहेलना की ही नहीं जा सकती, कम से कम ज्ञानी और समझदार इन्सान, किसी की बेइज्जती तो कर ही नहीं सकता। सच्चाई यह भी हैं कि गलती करने वाला या अनियमितता बढ़ाने वाला इन्सान, किसी का कुछ नहीं होता। जब तक की वो माँफी न माँगे या गलती की सजा न भुगते। इस सब के बावजूद लिखी हुई किसी कटु सच्चाई को अन्यथा बिल्कुल न ले। कोई शब्द जिससे किसी की इज्जत कम होती नजर आये, ऐसा बिल्कुल न समझे। हमारा ध्येय किसी की इज्जत कम करना है ही नहीं, सच्चाई लिखने का ध्येय यह है कि सफाई-सुधार जल्द और आसानी से हो, गलती करने वाले का जीवन साफ-सुथरा हो। जैसे कहा जाए सूरज में गर्मी है, यह उसकी इज्जत कम करना या बुराई करना नहीं। उसके बारे में बताना भर है। घर का मुखिया या प्रधान, राजा या राष्ट्रपति, जिसके सिर पर पगड़ी बंधी हो, उनके बारे में गलत लिखना, अपराध ही नहीं, भयंकर अपराध है लेकिन यह हमारी पगड़ी भी हैं, अगर हमारी पगड़ी, दागदार या गन्दी हों, तो सर्फ, सोडा, साबुन लगाकर, भट्टी पर चढ़ाकर, थपकी-डण्डे से पीट-पीट कर धोनी और साफ करनी ही चाहिए, फिर गर्म प्रेस से, हर सलवट निकालकर, चमका कर पहनना, पगड़ी व सबकी इज्जत बढ़ाना व बचाना हैं, यह अपराध हो ही नहीं सकता। यह समझदारी हैं। हर पाठक से प्रार्थना, इल्तजा या अपील है कि पढ़कर, किसी की इज्जत कम करने की या बुरा कहने की कोशिश भी न करें, वरना वह खुद जिम्मेदार होगा। हमारी ऐसी किसी, अंजान गलती के लिए, हम क्षमा प्रार्थी हैं। लेकिन किसी की भी गलती का सुधार निश्चित करना हैं, यह कभी न भूलें। बिल्कुल ऐसी स्थिति पैदा करनी हैं, जैसे आपको कोई उंगली भी लगाये, तो आप बेहद बुरा मान जाते हैं, गुस्सा हो जाते हैं, मरने-मारने को तैयार हो जाते हैं। वहीं आप एक डाॅक्टर के द्वारा, खुद कड़वी दवा पीते हैं, इन्जेक्शन, आप खुद लगवाते हैं, यही नहीं आपके परिवार वाले, सम्बन्धी तक, पहले पैसा जमा करते हैं और आप खुद कहते हैं आॅपरेशन करो। माँ-बाप, बीवी-बच्चे तक लिख कर दे देते हैं कि मर जाए तो कोई शिकायत नहीं। डाक्टर के कहने से खाना-पीना तक छोड़ देते हैं और उस डाॅक्टर का एहसान भी मानते हैं। इसी प्रकार आप भी कुछ ऐसी युक्ति सोचकर अमल कर सकते हैं मकसद सफाई-सुधार का ही होना चाहिए। आज खास-तौर से प्रशासन सम्बन्धी सरकारी प्राणी पगार के अलावा, ऊपर के पैसे के लालच में अपने विभाग के अन्य र्कमचारी आदि को छोड़कर, केवल हर गैर सरकारी प्राणी को सुधारता हैं।
नेता, नोट, वोट और सीट के लालच में कही भी सही सफाई-सुधार सोच ही नहीं पाता। गैर सरकारी प्राणी, पेट की आग, अथाह मेहनत, हर मजबूरी के कारण या डर के कारण सफाई-सुधार के लिए कोई कदम उठा ही नहीं पाता। सबका भविष्य विद्यार्थीगण, पढ़ाई की कठोर मेहनत, नौकरी की इच्छा और बड़ी-बड़ी महत्वकाक्षांओं के कारण, साथ ही बड़ों के अंकुश, सफाई-सुधार में हर अड़चन डालते हैं। अब इनमें गैर सरकारी प्राणी जरूर ऐसा है, जिसे हनुमान की तरह अपनी शक्ति का ज्ञान नहीं है। यह ज्ञान होते ही हर अनियमितता अपने आप खत्म होगी। वैसे भी दुष्ट चाहे जितना मजबूत हो, धर्मात्मा चाहे जितना कमजोर या मजबूर हो, जीत हमेशा सच्चाई की होती है। हिम्मत और दिमाग आपका होता है। हिम्मते मर्दा, मद्दे खुदा।

आखिर में इस पवित्र पुस्तक को पढ़कर और अमल में लाकर इसकी पवित्रता को और बढ़ायेंगे, साथ ही सारा संसार सुनहरा बनायेंगे या सुनहरा बनाने में हमारा सहयोग करेंगे। इन्टरनेट का इस्तेमाल जरूर करें।
मैं और तू से, हम बने, हम से, सब संसार, 
मैं या तू नहीं, तो हम नहीं, हम नहीं, नहीं संसार।
करत-करत अभ्यास के, जड़मत, होत सुजान, 
रसरी, आवत-जात ते, पाथर पड़े निशान।

इति...........
धन्यवाद.
सम्पादक
- लव कुश सिंह ”विश्वमानव“ 
आविष्कारकर्ता-मन (मानव संसाधन) का विश्व मानक एवं पूर्ण मानव निर्माण की तकनीकी
अगला दावेदार-भारत सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान -”भारत रत्न“


हमारा सम्मान

हमारा सम्मान
क्या आप सच में ”भगवान“ के पुजारी हैं 
और 
”भगवान“ के अनन्य भक्त हैं?
क्या आप के दिल में ”अल्लाह“ हैं 
और 
आप दिल से ”नमाज“ अदा करते हैं?
क्या आप कभी भी असीम श्रद्धा से ”गुरूद्वारे“ में मत्था टेकते हैं 
और 
”वाहेगुरू“ को चाहते हैं?
तो 
अच्छी मानव जाति को बचाने के लिए 
देश को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए हर कोशिश करें।

हमारे घर के राष्ट्रीय ध्वज

हम अगर अपने घर-देश के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सच्चाई से करना चाहते है, तो सबसे पहले सारे सरकारी प्राणी और नेताओं का जो कि हमारे शरीर के सारे अंगो के समान है, उनकेा कर्मठ बनाना और उनका सफाई-सुधार रखना ही पडे़गा। गैर सरकारी प्राणी तो राजा भी है और उसकी गलती की सजा, हमारे सरकारी प्राणी निश्चित करते है, देते है। वैसे हर एक की गलती की सजा इतनी प्रिय करनी है कि गलती करने वाला खुद सजा कबूल करके, साफ-सुथरा बनें, खुद के और सबके लायक बनें, कर्मठता बढ़ायें क्योंकि सब हमारे सम्बन्धी हैं। आप सबका ही कहना सही है राष्ट्रीय ध्वज के आगे, पाक-साफ व कर्मठ इन्सान ही सैल्यूट करें।
जब ज्ञान बढे़गा तब अक्षर ज्ञान का फायदा होगा।

सबको जीते जी स्वर्ग  देने के लिये, सबसे पहले सुधार कर्म करें या करेंगे!

संसार के पूजनीय भगवान, बुजूर्ग व देवी देवता गण

हमारे जिन्दा और जो हमे छोड़ गये हैं, वह बुर्जुग ही हमारे भगवान हैं। भगवान का कोई रुप नहीं होता, मतलब वह हरेक के रुप में है। क्योकि सब बुजुर्गाे को हमने देखा ही नहीं है, हर जीव का भगवान (बुजुर्ग) सबके लिये भगवान ही है। हर बड़ा चाहता है, मेरा छोटा, मेरी हर जिम्मेदारी सम्भालें। यह जिम्मेदारी हर पालने वाले को उसके भगवान (बुजुर्ग) विरासत मे देकर गये हैं। भगवान इतना छोटा है कि वह हर जर्रे में हैं, और इतना बडा है कि उससे बड़ा कुछ नहीं, कोई नहीं, आप देखने की कोशिश करें, कोशिश करते रहने वाले ही कामयाब होते हैं। सबसे आसान है, अपने छोटे व छोटी को भगवान व देवी बनायें और उनका इस्तेमाल करें। सच्चाई में पूजा-इबादत करने का हक उसे ही है, और पूजा-इबादत का अच्छा फल उसे ही मिलता है, जो खुद की व सबकी सफाई-सुधार करता रहता है।ं 
हर अनियमितता की आग हर घर (देश) में तेजी से फैल रही है, बढ़़ रही है। दूसरा पड़ोसी या देशवासी भी हमारे कुछ हैं, सब अपने हैं, वह हमे याद करें या ना करें, हमे पता लगते ही सफाई-सुधार में तन, मन व धन से सहयोग करना चाहिए, क्योंकि अपने को व अपने घर को पोल्यूशन से बचाने के लिये दूर तक सफाई-सुधार रखना ही समझदारी है। और पूरा संसार हमारा है, साबित करना है। 

राम-राम जितना कहो, कुछ भी राम न होये।
राम जैसा जो भी करें, जय जय राम की होये।ं

पूजा-इबादत का शुभ फल लेने के लिये, पहले सफाई-सुधार जरुरी है।ं

Wednesday, April 15, 2020

वसुधैव कुटुम्बकम्

वसुधैव कुटुम्बकम्



आर्य 
आर्य धर्म, प्राचीन आर्यो का धर्म और श्रेष्ठ धर्म दोनों समझे जाते हैं। प्राचीन आर्यों के धर्म में प्रथमतः प्राकृतिक देवमण्डल की कल्पना है जो भारत, ईरान, यूनान, रोम, जर्मनी आदि सभी देशों में पाई जाती है। इसमें आकाश और पृथ्वी के बीच में अनेक देवताओं की सृष्टि हुई है। भारतीय आर्यो का मूल धर्म ऋग्वेद में अभिव्यक्त है। ईरानीयों का अवेस्ता में, यूनानीयों का उलिसीज और ईलियाद में। देवमण्डल के साथ आर्यो में कर्मकाण्ड का विकास हुआ जिसमें मंत्र, यज्ञ, श्राद्ध, अतिथि सत्कार आदि मुख्यतः सम्मिलित थे। आर्य आध्यात्मिक दर्शन (ब्रह्म, आत्मा, विश्व, मोक्ष आदि) और आर्य नीति का विकास भी समानान्तर हुआ। शुद्ध नैतिक आधार पर अवलंबित परम्परा विरोधी सम्प्रदायों-बौद्ध, जैन आदि ने भी अपने धर्म को आर्य धर्म अथवा सद्धर्म कहाँ सामाजिक अर्थ में “आर्य“ का प्रयोग पहले “सम्पूर्ण मानव“ के अर्थ में होता था। कभी-कभी इसका प्रयोग सामान्य जनता के लिए भी होता था। फिर अभिजात और श्रमिक वर्ग में अन्तर दिखाने के लिए आर्य वर्ण और शूद्र वर्ण का प्रयोग होने लगा। फिर आर्यो ने अपनी सामाजिक व्यवस्था का आधार वर्ण को बनाया और समाज चार वर्णो में वृत्ति और श्रम के आधार पर विभक्त हुआ। ऋक्संहिता में चारों वर्णो की उत्पत्ति और कार्य का उल्लेख इस प्रकार है-ब्राह्मणोस्य मुखमासीद् बाहू राजन्यः कृतः। ऊरू तदस्य यद्वैश्यः पदभ्यां शूद्रोजायत।। (10. 90. 22) अर्थात् इस विराट पुरूष के मुँह से ब्राह्मण, बाहु से क्षत्रिय, ऊरू से वैश्य और पद से शूद्र उत्पन्न हुआ।
आजकल की भाषा में ये वर्ग बौद्धिक, प्रशासकीय, व्यावसायिक तथा श्रमिक थे। मूल में इनमें तरलता थी। एक ही परिवार में कई वर्ण के लोग रहते और परस्पर विवाहादि सम्बन्ध और भोजन-पान आदि होते थे। क्रमशः ये वर्ग परस्पर वर्जनशील होते गये। ये सामाजिक विभाजन आर्य परिवार की प्रायः सभी शाखाओं में पाए जाते हैं। यद्यपि इनके नामों और सामाजिक स्थिति में देशगत भेद मिलते हैं। प्रारम्भिक आर्य परिवार पितृसत्तात्मक था, यद्यपि आदित्य, अदिति से उत्पन्न। दैत्य, दिति से उत्पन्न आदि शब्दों में मातृसत्तात्मक ध्वनि वर्तमान है। दम्पति की कल्पना में पति-पत्नी का गृहस्थी के ऊपर समान अधिकार था। परिवार में पुत्रजन्म की कामना की जाती थी। दायित्व के कारण कन्या का जन्म परिवार को गम्भीर बना देता था, किन्तु उसकी उपेक्षा नहीं की जाती थीं। घोषा, लोपामुद्रा, अपाला, विश्वारा आदि स्त्रियां मंत्रद्रष्टा ऋषिपद को प्राप्त हुईं थी। विवाह प्रायः युवावस्था में होता था। पति-पत्नी को परस्पर निर्वाचन का अधिकार था। विवाह धार्मिक कृत्यों के साथ सम्पन्न होता था जो परिवर्ती ब्राह्म विवाह से मिलता जुलता था।
प्रारम्भिक आर्य संस्कृति में विद्या, साहित्य ओर कला का ऊँचा स्थान है। भारोपीय भाषा, ज्ञान के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित हुई। इसमें काव्य, धर्म, दर्शन आदि विभिन्न शास्त्रों का उदय हुआ। आर्यो का प्राचीनतम साहित्य वेद भाषा, काव्य और चिन्तन सभी दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। ऋग्वेद में ब्रह्मचर्य और शिक्षण पद्धति के उल्लेख पाये जाते हैं जिससे पता लगता है कि शिक्षण व्यवस्था का संगठन आरम्भ हो गया था और मानव अभिव्यक्तियों ने शास्त्रीय रूप धारण करना शुरू कर दिया था। ऋग्वेद में कवि को ऋषि अर्थात् मन्त्र दृष्टा माना गया है। वह अपनी अंतःदृष्टि से सम्पूर्ण विश्व का दर्शन करता था। उषा, सवितृ, अरण्यानी आदि के सूक्तों में प्रकृति निरीक्षण और मानव की सौन्दर्य प्रियता तथा रसानुभूति का सुन्दर चित्रण है। ऋग्वेदसंहिता में पुर और ग्राम आदि के उल्लेख भी पाए जाते हैं। लोहे के नगर, पत्थर की सैकड़ों पुरियाँ, सहस्रद्वार तथा सहस्रस्तंभ अट्टालिकाएं निर्मित होती थी। साथ ही सामान्य गृह और कुटी भी बनते थे। भवन निर्माण में इष्टका (ईंट) का उपयोग होता था। यातायात के लिए पथों को निर्माण और यान के रूप में कई प्रकार के रथों का उपयोग किया जाता था। गीत, नृत्य और वादित्र का संगीत के रूप में प्रयोग होता था। बाण, क्षोणी, कर्करि, प्रभृति वाद्यों के नाम पाए जाते हैं। पुत्रिका (पुत्तलिका, पुतली) के नृत्य का भी उल्लेख मिलता है। अलंकरण की प्रथा विकसित थी। स्त्रियां निष्क, अज्जि, बासी, वक्, रूक्म आदि गहने पहनती थीं। विविध प्रकार के मनोविनोद में काव्य, संगीत, द्युत, घुड़दौड़, रथदौड़ आदि सम्मिलित थे।
नैतिक अर्थ में “आर्य“ का प्रयोग महाकुल, कुलीन, सभ्य, सज्जन, साधु आदि के लिए पाया जाता है। सायणाचार्य ने अपने ऋग्भाष्य में आर्य का अर्थ विज्ञ, यज्ञ का अनुष्ठाता, विज्ञ स्तोता, विद्वान, आदरणीय अथवा सर्वत्र गंतव्य, उत्तम वर्ण, मनु, कर्मयुक्त और कर्मानुष्ठान से श्रेष्ठ आदि किया है। आदरणीय के अर्थ में तो संस्कृत साहित्य में आर्य का प्रयोग बहुत हुआ है। पत्नी, पति को आर्यपुत्र कहती थी। पितामह को आर्य (हिन्दी में आजा) और पितामही को आर्या (हिन्दी में आजी, ऐया, अइया) कहने की प्रथा रही है। नैतिक रूप से प्रकृत आचरण करने वाले को आर्य कहा गया है। प्रारम्भ में आर्य का प्रयोग प्रजाति अथवा वर्ण के अर्थ में भले ही होता रहा हो, आगे चलकर भारतीय इतिहास में इसका नैतिक अर्थ ही अधिक प्रचलित हुआ जिसके अनुसार किसी भी वर्ण अथवा जाति का व्यक्ति अपनी श्रेष्ठता अथवा सज्जनता के कारण आर्य कहा जाने लगा।
आर्य, भारतीयों विशेषकर उत्तर भारतीयों के वैदिक कालीन पूर्वजों को कहा जाता है। आर्य प्रजाति की आदिभूमि के सम्बन्ध में अभी तक विद्वानों में बहुत मतभेद है। भाषावैज्ञानिक अध्ययन के प्रारम्भ में प्रायः भाषा और प्रजाति को अभिन्न मानकर एकोद्भव (मानोजेनिक) सिद्धान्त का प्रतिपादन किये। माना गया है कि भारोपीय भाषाओं को बोलने वाले के पूर्वज कहीं एक ही स्थान में रहते थे और वहीं से विभिन्न देशों में गये। भाषावैज्ञानिक साक्ष्यों की अपूर्णता और अनिश्चितता के कारण यह आदिभूमि कभी एशिया, कभी पामीर-कश्मीर, कभी आस्ट्रिया-हंगरी, कभी जर्मनी, कभी स्वीडन-नार्वे और आज दक्षिण रूस के घास के मैदानों में ढूँढ़ी जाती है। आज आर्यो की विविध शाखाओं के बहुद्भव (पाॅलिजेनिक) होने का सिद्धान्त भी प्रचलित होता जा रहा है जिसके अनुसार यह आवश्यक नहीं कि आर्य-भाषा-परिवार की सभी जातियाँ एक ही मानववंश की रही हों। भाषा का ग्रहण तो समपर्क और प्रभाव से भी होता आया है। कई जातियों ने तो अपनी मूल भाषा छोड़कर विजातीय भाषा को पूर्णतः अपना लिया है। जहाँ तक भारतीय आर्यो के उद्गम का प्रश्न है, भारतीय साहित्य में उनके बाहर से आने के सम्बन्ध में एक भी उल्लेख नहीं है। कुछ लोगों ने परमपरा और अनुश्रुति के अनुसार मध्यदेश तथा कंजगल और हिमालय तथा विन्ध्य के बीच का प्रदेश अथवा आर्यावर्त (उत्तर भारत) ही आर्यो की आदिभूमि माना है। पौराणिक परम्परा से विच्छिन्न केवल ऋग्वेद के आधार पर कुछ विद्वानों ने सप्तसिंधु (सीमांत एवं पंजाब) को आर्यो की आदिभूमि माना है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने ऋग्वेद में वर्णित दीर्घ अहोरात्र, प्रलंबित उषा आदि के आधार पर आर्यो की मूलभूमि को ध्रुव प्रदेश में माना था। बहुत से यूरोपीय विद्वान और उनके अनुयायी भारतीय विद्वान, अब भी भारतीय आर्यो को बाहर से आया हुआ मानते हैं।
अब आर्यो के भारत के बाहर से आने का सिद्धान्त गलत सिद्ध कर दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस सिद्धान्त का प्रतिपादन करके अंग्रेज और यूरोपीय लोग भारतीयों में यह भावना भरना चाहते थे कि भारतीय लोग पहले से गुलाम हैं। इसके अतिरिक्त अंग्रेज इसके द्वारा उत्तर भारतीय आर्यो तथा दक्षिण भारतीय द्रविड़ों में फूट डालना चाहते थे।

विज्ञान ने भी आर्य द्रविड़ के भेद को नकारा
नई दिल्ली 8 दिसंबर 2009। सदियों से भारतीय इतिहास पर छायी आर्य आक्रमण संबंधी झूठ की चादर को विज्ञान की खोज ने एक झटके में ही तार तार कर दिया है। विज्ञान की आँखो ने जो देखा है उसके अनुसार तो सच यह है कि आर्य आक्रमण नाम की चीज न तो भारतीय इतिहास के किसी कालखण्ड में घटित हुई और न ही आर्य तथा द्रविड़ नामक दो पृथक मानव नस्लों का अस्तित्व ही कभी धरती पर रहा है। इतिहास और विज्ञान के मेल के आधार पर हुआ यह क्रांतिकारी जैव-रासायनिक डीएनए गुणसुत्र आधारित अनुसांधान फिनलैण्ड के तारतू विश्वविद्यालय, एस्टोनिया मंे हाल ही में सम्पन्न हुआ है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा0 कीवीसील्ड के निर्देशन में एस्टोनिया स्थित एस्टोनियन बायोसंेटर, तारतू विश्वविद्यालय के शोध छात्र ज्ञानेश्वर चैबे ने अपने अनुसंधान में यह सिद्ध किया है कि सारे भारतवासी जीन अर्थात् गुणसूत्रों के आधार पर एक ही पूर्वजों की संताने हैं, आर्य और द्रविड़ का कोई भेद गुणसूत्रों के आधार पर नहीं मिलता है, और तो जो अनुवंाशिक गुणसूत्र भारतवासियांे मंे पाए जाते है। वे डीएनए गुणसूत्र दुनिया के किसी अन्य देश में नहीं पाए गए। शोधकार्य मंे अखण्ड भारत अर्थात् वर्तमान भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका और नेपाल की जनसंख्या मंे विद्यमान लगभग सभी जातियांे, उपजातियांे, जनजातियांे, मंे लगभग 13000 नमूनांे के परीक्षण परिणामांे का इस्तेमाल किया गया। इनके नमूनांे के परीक्षण से प्राप्त परिणाम की तुलना मध्य एशिया यूरोप और जापान आदि देशांे मंे रहने वाली मानव नस्लों के गुणसूत्र से की गई। इस तुलना में पाया गया कि सभी भारतीय चाहे वह किसी भी धर्म के मानने वाले है, 99 प्रतिशत समान पूर्वजांे की संतानंे हंै। भारतीयांे के पूर्वजांे का डीएनए गुणसूत्र यूरोप, मध्य एशिया और चीन-जापान आदि देशांे की नस्लों से बिलकुल अलग है। और इस अन्तर को स्पष्ट पहचाना जा सकता है। 

जेनेटिक हिस्ट्री आफ साउथ एशिया 
ज्ञानेश्वर चैबे को जिस बिन्दु पर शोध के लिए पीएच0 डी0 उपाधि स्वीकृत की गई है। उसका शीर्षक है-“डेमोग्राफिक हिस्ट्री आॅफ फ्राम साउथ एशिया: द प्रिवेलिंग जेनेटिक कांटिनिटी फ्राॅम प्रीहिस्टोरिक टाइम्स“ अर्थात् “दक्षिण एशिया का जनसांख्यिक इतिहास: पूर्वऐतिहासिक काल से लेकर अब तक की अनुवांशिकी निरंतरता।“ संपूर्ण शोध की उपकल्पना ज्ञानेश्वर के मन में उस समय जागी जब वह हैदराबाद स्थित “संेटर फार सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॅाजी अर्थात् सीसीएमबी“ मंे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातलब्ध भारतीय जैव वैज्ञानिक डाॅ0 लालजी सिंह और डाॅ0 के0 थंगराज के अन्तरगत परास्नातक बाद की एक शोध परियोजना मंे जुटे थे। ज्ञानेश्वर के मन में विचार आया कि जब डीएनए जांच के द्वारा किसी बच्चे के माता पिता के बारे मंे सच्चाई का पता लगाया जा सकता है। तो फिर भारतीय सभ्यता के पूर्वज कौन थे, इसका भी ठीक-ठीक पता लगाया जा सकता है। बस फिर क्या था, उनके मन में इस शोधकार्य को कर डालने की जिद पैदा हो गई। ज्ञानेश्वर बताते हंै-बचपन से मेरे मन में यह सवाल उठता रहा है कि हमारे पूर्वज कौन थे? बचपन में जो पाठ पढ़े, उससे तो भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी कि क्या हम आक्रमणकारियांे की संतान है? दूसरे एक मानवोचित उत्सुकता भी रही। आखिर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी तो यह जानने की उत्सुकता पैदा होती ही है कि उसके परदादा -परदादी कौन थे, कहाँ से आए थे, उनका मूलस्थान कहाँ है और इतिहास के बीते हजारो वर्षाे मंे उनके पुरखों ने प्रकति की मार कैसे सही, कैसे उनका अस्तित्व अब तक बना रहा है? ज्ञानेश्वर के अनुसार, पिछले एक दशक में मानव जेनेटिक्स और जीनोमिक्स के अध्ययन में जो प्रगति हुई है। उससे यह संभव हो गया है कि हम इस बात का पता लगा लें कि मानव जाति में किसी विशेष नस्ल का उद्भव कहाँ हुआ, वह उद्विकास प्रक्रिया मंे दुनिया के किन-किन स्थानों से गुजरी, कहाँ-कहाँ रही और उनके मूल पुरखे कौन रहे है? उनके अनुसार, माता-पिता दोनांे के डीएनए में ही उनके पुरखों का इतिहास भी समाया हुआ रहता है। हम जितनी गहराई से उनके डीएनए संरचना का अध्ययन करेंगे, हम यह पता कर लेंगे कि उनके मूल जनक कौन थे? और तो और इसके द्वारा पचासों हजार साल पुराना अपने पुरखों का इतिहास भी खोजा जा सकता है। 

कैब्रिज के डाॅ0 कीवीसील्ड ने किया शोध निर्देशन 
हैदराबाद की प्रयोगशाला में शोध करते समय उनका संपर्क दुनिया के महान जैव वैज्ञानिक प्रोफेसर कीवीसील्ड के साथ आया। प्रो0 कीवीसील्ड संसार में मानव नस्लों की वैज्ञानिक ऐतिहासिकता और उनकी बसावट पर कार्य करने वाले उच्चकोटि के वैज्ञानिक माने जाते हैं। इस नई सदी के प्रारंभ मंे ही प्रोफेसर कीवीसील्ड ने अपने अध्ययन में पाया था कि दक्षिण एशिया की जनसंाख्यिक संरचना अपने जातिय एवं जनजातिय स्वरूप मंे न केवल विशिष्ट है वरन् वह शेष दुनिया से स्पष्टतः भिन्न है। संप्रति प्रोफेसर डाॅ0 कीवीसील्ड कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के बायोसंेटर का निर्देशन कर रहे हंै। प्रोफेसर डाॅ0 कीवीसील्ड की प्रेरणा से ज्ञानेश्वर चैबे ने एस्टोनियन बायोसेंटर में सन् 2005 में अपना शोधकार्य प्रारंभ किया और देखते ही देखते जीवविज्ञान संबंधी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध जर्नल्स मंे उनके दर्जनों से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हो गए। इसमें से अनेेक शोध पत्र जहाँ उन्हांेने अपने गुरूदेव प्रोफेसर कीवीसील्ड के साथ लिखे वहीं कई अन्य शोधपत्र अपने उन साथी वैज्ञानिकों के साथ संयुक्त रूप से लिखे जो इसी विशय से मिलते जुलते अन्य मुद्दों पर काम कर रहे हैं। अपने अनुसंधान के द्वारा ज्ञानेश्वर ने इसके पूर्व हुए उन शोधकार्यो को भी गलत सिद्ध किया है। जिनमें यह कहा गया है कि आर्य और द्रविड़ दो भिन्न मानव नस्लंे हंै और आर्य दक्षिण एशिया अर्थात् भारत मंे कहीं बाहर से आए। उनके अनुसार पूर्व के शोधकार्यो मंे एक तो बहुत ही सीमित मात्रा में नमूनें लिए गए थे, दूसरे उन नमूनांे की कोशिकीय संरचना और जीनोम इतिहास का अध्ययन “लो रीजोलूशन“ अर्थात् न्यून आवर्धन पर किया गया इसके विपरीत हमने अपने अध्ययन में व्यापक मात्रा में नमूनों का प्रयोग किया और “हाई रीजोलूशन“ अर्थात् उच्च आवर्धन पर उन नमूनों पर प्रयोगशाला मंे परीक्षण किया तो हमंे भिन्न परिणाम प्राप्त हुए।

माइटोकांड्रियल डीएनए में छुपा है पुरखांे का इतिहास 
ज्ञानेश्वर द्वारा किए शोध में माइटोकांड्रियल डीएनए और वाई क्रोमोसोम्स और उनसे जुडे हेप्लोग्रुप के गहन अध्ययन द्वारा सारे निष्कर्ष प्राप्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि माइटोकांड्रिया मानव की प्रत्येक कोशिका में पाया जाता है। जीन अर्थात् मानव गुणसूत्र के निर्माण मंे भी इसकी प्रमुख भूमिका रहती है। प्रत्येक मानव जीन अर्थात् गुणसूत्र के दो हिस्से रहते हैं। पहला न्यूक्लियर जीनोम और दूसरा माइटोकांड्रियल जीनोम। माइटोकांड्रियल जीनोम गुणसूत्र का वह तत्व है जो किसी कालखण्ड में किसी मानव नस्ल में होने वाले उत्परिवर्तन को अगली पीढ़ी तक पहँुचाता है और वह इस उत्परिवर्तन को आने वाली पीढ़ियांे में सुरक्षित भी रखता है। इसे इस प्रकार भी समझा जा सकता है कि माइटोकांड्रियल डीएनए वह तत्व है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक माता के पक्ष की सूचनाएँ अपने साथ हूबहू स्थानांतरित करता है। यहाँ यह समझाना जरूरी है कि किसी भी व्यक्ति की प्रत्येक कोशिका मंे उसकी माता और उनसे जुड़ी पूर्व की हजारों पीढ़ियांे के माइटोकांड्रियल डीएनए सुरक्षित रहते है। इसी प्रकार वाई क्रोमोसोम्स पिता से जुड़ी सूचना को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को स्थानांतरित करते है। वाई क्रोमोसोम्स प्रत्येक कोशिका के केंद्र मंे रहता है और किसी भी व्यक्ति में उसके पूर्व के सभी पुरूष पूर्वजों के वाई क्रोमोसोम्स सुरक्षित रहते हंै। इतिहास के किसी मोड़ पर किसी व्यक्ति की नस्ल में कब और किस पीढ़ी मंे उत्परिवर्तन हुआ, इस बात का पता प्रत्येक व्यक्ति की कोशिका मंे स्थित वाई क्रोमोसोम्स और माइटोकांड्रियल डीएनए के अध्ययन से आसानी से लगाया जा सकता है। यह बात किसी समूह और समुदाय के संदर्भ मंे भी लागू होती है। 

एक वंशवृक्ष से जुड़े है सभी भारतीय 
ज्ञानेश्वर ने अपने अनुसंधान को दक्षिण एशिया में रहने वाले विभिन्न धर्माे जातियांे की जनसांख्यिकी संरचना पर कंेद्रित किया। शोध मंे पाया गया है कि तमिलनाडु की सभी जातियों-जनजातियों, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश जिन्हें पूर्व मंे कथित द्रविड़ नस्ल से प्रभावित माना गया है, की समस्त जातियों के डीएनए गुणसूत्र, तथा उत्तर भारतीय जातियों जनजातियों के डीएनए का उत्पत्ति आधार गुणसूत्र एक समान है। उत्तर भारत मंे पाये जाने वाले कोल, कंजर, दुसाध, धरकार, चमार, थारू, क्षत्रिय और ब्राह्मणांे के डीएनए का मूल स्रोत दक्षिण भारत मंे पाई जाने वाली जातियो के मूल स्रोत से कहीं से भी अलग नहीं है इसी के साथ जो गुणसूत्र उपरोक्त जातियांे में पाए गए हैं। वही गुणसूत्र मकरानी, सिंधी, बलोच, पठान, ब्राहई, बुरूषो और हजारा आदि पाकिस्तान मंे पाये जाने वाले समूहों के साथ पूरी तरह से मेल खाते है।



एक ही “विश्वशास्त्र“ साहित्य के विभिन्न नाम और उसकी व्याख्या

एक ही “विश्वशास्त्र“ साहित्य के विभिन्न नाम और उसकी व्याख्या


धर्म क्षेत्र से नाम 
01. कर्मवेद -



02. शब्दवेद -



03. सत्यवेद -



04. सूक्ष्मवेद -



05. दृश्यवेद -



06. पूर्णवेद -



07. अघोरवेद -



08. विश्ववेद -



09. ऋृषिवेद -



10. मूलवेद -


11. शिववेद -



12. आत्मवेद -



13. अन्तवेद -



14. जनवेद -



15. स्ववेद -



16. लोकवेद -



17. कल्किवेद -



18. धर्मवेद -



19. व्यासवेद -



20. सार्वभौमवेद -



21. ईशवेद -



22. ध्यानवेद -



23. प्रेमवेद -



24. योगवेद -



25. स्वरवेद -



26. वाणीवेद -



27. ज्ञानवेद -



28. युगवेद -



29. स्वर्णयुगवेद -



30. समर्पणवेद -



31. उपासनावेद -



32. शववेद -



33. मैंवेद -




34. अहंवेद -




35. तमवेद -




36. सत्वेद -




37. रजवेद -




38. कालवेद -




39. कालावेद -




40. कालीवेद -




41. शक्तिवेद -



42. शून्यवेद -




43. यथार्थवेद -




44. कृष्णवेद सभी प्रथम, अन्तिम तथा पंचम वेद -




45. कर्मोपनिषद्-अन्तिम उपनिषद् -




46. कर्म वेदान्त -




47. धमयुक्त धर्म शास्त्र -




48. ईश्वर -




49. ईश्वर का संक्षिप्त इतिहास -




50. ईश्वर-शास्त्र -



51. पुनर्जन्म -




52. श्री लवकुश-पूर्ण प्रेरक अन्तिम कल्कि अवतार -




53. भोगेश्वर-योगेश्वर समाहित -




54. पूर्णदृश्य-मैं -




55. बहुरूप में एक -




56. ईश्वर का मष्तिष्क -




57. सत्य-शिव-सुन्दर -




58. विश्वभारत-सार्वजनिक प्रमाणित महाभारत -




68. विश्व-पुराण -



69. विश्व-धर्म-सर्वधर्म समाहित -




70. विश्व-कला-कृष्ण-कला समाहित -




71. विश्व-गुरू -




72. विश्व भक्ति -




73. सत्य-पुराण -




74. सत्य-धर्म -




75. सत्य-कला-कृष्ण-कला समाहित -




76. सत्य-गुरू -




77. सत्य भक्ति -



78. सत्यकाशी-पंचम, सप्तम और अन्तिम काशी -



79. द्वारिका-स्वर्णयुग का प्रवेश द्वार -



80. कृष्ण निर्माण योजना -



81. धारा और राधा -



82. शिवद्वार-शिवयुग का प्रवेश द्वार -




83. जीव का शिव में निर्माण -




84. सत्व-रज-तम: राम-कृष्ण-लवकुश -




85. लवकुश-सेतू या से तू -




86. भोग माया-योग माया समाहित -




87. मैं हूँ तैतीस करोड़ -


88. अर्धनारीश्वर -



89. काल-काली-काला -




90. सृष्टि-स्थिति-प्रलय और सृष्टि -



91. पशुपास्त्र-ब्रह्मास्त्र व नारायणास्त्र समाहित -



92. पुराण पुरूष-सर्वोच्च व अन्तिम -



93. पुराण-सर्वोच्च व अन्तिम -



94. धर्म-सर्वोच्च व अन्तिम -



95. आत्मा-सर्वोच्च व अन्तिम -



96. गुरू-सर्वोच्च व अन्तिम -



97. महायज्ञ-सर्वोच्च व अन्तिम -



98. तीसरा नेत्र -


 धर्मनिरपेक्ष व सर्वधर्मसमभाव क्षेत्र से नाम
01. विकास-दर्शन -



02. विनाष-दर्शन -



03. एकात्मकर्मवाद -



04. मष्तिष्क परावर्तक (ब्रेन टर्मिनेटर) -



05. धर्मनिरपेक्ष धर्म शास्त्र -



06. लोकतंत्र धर्म शास्त्र -



07. लोक-शास्त्र -



08. जन-शास्त्र -



09. स्व-शास्त्र -



10. लोक नायक शास्त्र -



11. यथार्थ-प्रकाश -


12. लोक/जन/स्व तंत्र -



13. एकात्म विज्ञान -



14. मानक विज्ञान -



15. पूर्ण ज्ञान -



16. कर्म ज्ञान -



17. जय ज्ञान-जय कर्म ज्ञान -



18. विश्व-उपासना -



19. विश्व-योग -



20. विश्व-मानक -



21. विश्व-राष्ट्र-जन एजेण्डा -



22. विश्व-ध्यान -



23. विश्व-समर्पण -



24. विश्व-लीला -



25. विश्व-आत्मा -



26. विश्व-समन्वयाचार्य -



27. विश्व-दर्पण -



28. विश्व-मन -



29. विश्व-शिक्षा -



30. विश्व-रूप -



31. विश्वमानव-विश्व-मन से युक्त -



32. विश्व-बुद्धि -



33. विश्व-चेतना -



34. विश्व-प्रकाश -



35. विश्व-दृष्टि -



36. विश्व-मार्ग -



37. विश्व-राजनीति -



38. विश्व एकता -



39. विश्व शान्ति -



40. विश्व सेवा -



41. विश्व महायज्ञ-सार्वजनिक प्रमाणित दृश्य -



42. विश्व-बन्धुत्व -



43. विश्व जातिवाद -



44. विश्व अहंकार -



45. सत्य-भारत -



46. सत्य-उपासना -



47. सत्य-योग -



48. सत्य-ध्यान -



49. सत्य-मानक -



50. सत्य-राष्ट्र-जन एजेण्डा -



51. सत्य-ध्यान -



52. सत्य-समर्पण -



53. सत्य-लीला -



54. सत्य-आत्मा -



55. सत्य-समन्वयाचार्य -



56. सत्य-दर्पण -



57. सत्य-मन -



58. सत्य-शिक्षा -



59. सत्य-रूप -



60. सत्य-मानव-सत्य-मन से युक्त -



61. सत्य-बुद्धि -



62. सत्य-चेतना -



63. सत्य-प्रकाश -



64. सत्य-दृष्टि -



65. सत्य-मार्ग -



66. सत्य-राजनीति -



67. सत्य एकता -



68. सत्य शान्ति -



69. सत्य सेवा -



70. सत्य महायज्ञ-सार्वजनिक प्रमाणित दृश्य -



71. सत्य-बन्धुत्व -



72. सत्य जातिवाद -



73. सत्य अहंकार -



74. स्वर्णयुग का प्रथम मानव -



75. मात्र यही हूँ-मानो या ना मानो -



76. पाँचवा और अन्तिम सूर्य -



77. चक्रान्त-चक्र का अन्त -



78. दिव्य-दृष्टि -



79. दिव्य-रूप -



80. दृश्य-योग -



81. दृश्य-ध्यान -



82. ज्ञान बम -



83. आध्यात्मिक न्यूट्रान बम -



84. सार्वभौम सत्य-सिद्धान्त -



85. मानक एवं मन का विश्व मानक और पूर्ण वैश्विक मानव निर्माण की तकनीकी -



86. मन का ब्रह्माण्डीयकरण -



87. सार्वभौम दर्पण-व्यक्ति से ब्रह्माण्ड तक -



88. सम्पूर्ण क्रान्ति-प्रथम, अन्तिम और सर्वोच्च क्रान्ति -



89. सामाजिक अभियंत्रण (सोशल इंजिनीयरींग) -



90. सन् 2012-पाँचवें और अन्तिम स्वर्ण युग का आरम्भ वर्श -



91. आध्यात्मिक ब्लैक होल -



92. तख्तापलट -



93. एक आवाज, मधुशाला से -



94. आॅकड़ा (डाटा) -



95. मंथन रत्न -



96. काला किताब -



97. पूर्ण सकारात्मक विचार -



98. विश्व संविधान का आधार -



99. एक अलग यात्रा -



101. समभोग-एकात्म भाव से भोग -



102. सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय -



103. वसुधैव कुटुम्बकम् -



104. सर्वेभवन्तु सुखिनः -



105. अगीतांजलि -



106. मार्ग-सर्वोच्च व अन्तिम -



107. बुद्धि-सर्वोच्च व अन्तिम -



108. अहंकार-सर्वोच्च व अन्तिम -



109. व्यापार-सर्वोच्च व अन्तिम -



110. महत्वाकांक्षा-सर्वोच्च व अन्तिम -



111. युग पुरूष-सर्वोच्च व अन्तिम -



112. शंखनाद-सर्वोच्च व अन्तिम -



113. उपासना-सर्वोच्च व अन्तिम -



114. योग-सर्वोच्च व अन्तिम -



115. मानक-सर्वोच्च व अन्तिम -



116. एजेण्डा-सर्वोच्च व अन्तिम -



117. कला-सर्वोच्च व अन्तिम -



118. ध्यान-सर्वोच्च व अन्तिम -



119. समर्पण-सर्वोच्च व अन्तिम -



120. लीला-सर्वोच्च व अन्तिम -



121. समन्वयाचार्य-सर्वोच्च व अन्तिम -



122. दर्पण-सर्वोच्च व अन्तिम -



123. मन-सर्वोच्च व अन्तिम -



124. शिक्षा-सर्वोच्च व अन्तिम -



125. रूप-सर्वोच्च व अन्तिम -



126. विश्वमानव-सर्वोच्च व अन्तिम -



127. बुद्धि-सर्वोच्च व अन्तिम -



128. चेतना-सर्वोच्च व अन्तिम -



129. प्रकाश-सर्वोच्च व अन्तिम -



130. दृष्टि-सर्वोच्च व अन्तिम -



131. मार्ग-सर्वोच्च व अन्तिम -



132. राजनीति-सर्वोच्च व अन्तिम -



133. एकता-सर्वोच्च व अन्तिम -



134. शान्ति-सर्वोच्च व अन्तिम -



135. सेवा-सर्वोच्च व अन्तिम -



136. भक्ति-सर्वोच्च व अन्तिम -



137. बन्धुत्व-सर्वोच्च व अन्तिम -



138. जातिवाद-सर्वोच्च व अन्तिम -



139. अहंकार-सर्वोच्च व अन्तिम -




140. दर्शन-सर्वोच्च व अन्तिम -



141. सत्य शास्त्र




भारत सरकार को अन्तिम पत्र

भारत सरकार को अन्तिम पत्र




सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के पोस्ट

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के पोस्ट 








समय-समय पर प्राप्त पत्र

समय-समय पर प्राप्त पत्र