Friday, April 10, 2020

व्यवसाय संगठनों के स्वरूप

व्यवसाय संगठनों के स्वरूप

व्यावसायिक संगठनों के अनेक स्वरूप हैं, जिन पर आप अपनी कंपनी के लिए विचार कर सकते हैं। इन विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देने से पहले हम नीचे कुछ कारकों का उल्लेख कर रहे हैं, जिन पर आपको व्यावसायिक संगठन का स्वरूप चुनते समय विचार करना चाहिए।
व्यवसाय की प्रकृति-आपके व्यवसाय का संगठन आपके व्यवसाय की प्रकृति पर निर्भर होगा।
परिचालनों की मात्रा-व्यवसाय की मात्रा तथा बाजार क्षेत्र का आकार प्रमुख पहलू हैं। बड़े बाजार परिचालनों के लिए सार्वजनिक या निजी कंपनियाँ बेहतर रहती हैं। छोटे परिचालनों के लिए साझेदारी या प्रोप्राइटरशिप का गठन किया जाता है।
नियंत्रण की मात्रा-यदि आप सीधा नियंत्रण रखना चाहें, तो प्रोप्राइटरशिप अच्छा विकल्प है। व्यवसाय के लिए कंपनी बनाने से स्वामित्व और प्रबंधन का पृथक्करण हो जाता है।
पूँजी की राशि-जब संसाधनों की जरूरत बढ़ती है तो स्वरूप में परिवर्तन करना पड़ता है, जैसे साझेदारी फर्म को कंपनी बनाना पड़ता है। 
जोखिमों और देयताओं की मात्रा-यह देखना होगा कि मालिक किस सीमा तक जोखिम उठाने को तैयार हैं। पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी में ऊँचा जोखिम रहता है, जबकि सार्वजनिक या निजी कंपनी में मालिकों के लिए जोखिम कम होता है, क्योंकि विधिक संस्था और उसके मालिक अलग-अलग होते हैं।
तुलनात्मक कर देयता-आपकी कंपनी की कर देयता आपके चुने हुए संगठन के स्वरूप के अनुसार होंगी।
व्यावसायिक संगठनों के विभिन्न रूपों की चर्चा आगे के खंडों में की गई है।
अ. पूर्ण स्वामित्व प्रतिष्ठान
ब. साझेदारी प्रतिष्ठान
स. सीमित देयता साझेदारी (एलएलपी)
द. निजी (प्राइवेट) लिमिटेड कंपनी
य. सार्वजनिक (पब्लिक) लिमिटेड कंपनी

अ. पूर्ण स्वामित्व प्रतिष्ठान
यह कारोबार का सबसे पुराना तथा सबसे सामान्य स्वरूप है। इस स्वरूप की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं-गठन में आसानी (कोई विस्तृत विधिक औपचारिकताएं नहीं), पूँजी स्वयं मालिक द्वारा प्रदान की जाती है, पूर्ण नियंत्रण, स्वामित्व का कोई पृथक्करण नहीं, असीमित देयता, निरंतरता का अभाव-यदि मालिक मर जाए तो कारोबार समाप्त, पूंजी जुटाने में कठिनाई, लाभ, हानि, गठन में आसानी, सीमित पूंजी, मालिक को अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहन, सीमित प्रबंधकीय क्षमता, शीघ्र निर्णय तथा लोचशीलता, सीमित जीवन, व्यवसाय की गोपनीयता, असीमित देयता। निम्नलिखित के लिए उपयुक्त-
1. मध्यम जोखिम वाले व्यवसायों के लिए
2. छोटे वित्तीय संसाधन तथा छोटी पूँजी आवश्यकताएं

ब. साझेदारी प्रतिष्ठान
जब दो या दो से अधिक व्यक्ति किसी ऐसे व्यवसाय के लाभ का साझा करने के लिए सहमत होते हैं, जो उन सभी के द्वारा अथवा उन सभी की ओर से उनमें से किसी एक के द्वारा चलाया जाए, तो उन व्यक्तियों के बीच के संबंध को साझेदारी कहा जाता है। इस स्वरूप की मुख्य विशेषताएँ हैं-गठन में आसानी ;कोई विस्तृत कानूनी गतिविधियाँ नहींद्ध, न्यूनतम साझेदार-2, अधिकतम साझेदार-10 बैंकिंग मेंद्ध, 20;अन्य सभी व्यवसायों मेंद्ध, विधिक अस्तित्व का कोई पृथक्करण नहीं, प्रत्येक साझेदार के लिए संपत्ति का स्वामित्व परस्पर एक दूसरे के लिए प्रबंध का अधिकार देता है।, साझेदारों की देयता असीमित, हितों के अंतरण पर प्रतिबंध, सीमित जीवन काल ;यदि एक भी साझेदारी इसे कायम रखने में समर्थ नहीं है तो इसे समाप्त किया जाना चाहिएद्ध, पूंजी के लिए बड़ी राशि जुटाने में कठिनाई
भारतीय साझेदारी अधिनियम, 1932 द्वारा शासित, लाभ, हानि, गठन में आसानी, अंतिम प्राधिकारी की अनुपस्थिति, अपेक्षाकृत अधिक पूँजी तथा ऋण संसाधन, अन्य साझेदारों के कार्यों के लिए देयता, बेहतर निर्णय तथा अधिक प्रबंधकीय गतिविधि, सीमित जीवन, असीमित देयता। उपयुक्तता-मझोले आकार के कारोबार जिनमें सीमित पूंजी की जरूरत हो।

स. सीमित देयता साझेदारी (एलएलपी)
सीमित देयता साझेदारी (एलएलपी) को एक वैकल्पिक निगमित व्यवसाय साधन के रूप में देखा जाता है, जो सीमित देयता के लाभ देती हैं किंतु इसके सदस्यों को यह लचीलापन उपलब्ध होता है कि वे अपनी आंतरिक संरचना को परस्पर सहमत करार पर आधारित साझेदारी के रूप में गठित कर सकें। एलएलपी स्वरूप के परिणामस्वरूप किसी भी प्रकार की सेवाएँ प्रदान करने वाले अथवा वैज्ञानिक और तकनीकी विषयों से संबंधित काम करने वाले उद्यमी, प्रोफेशनल तथा उद्यम अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप वाणिज्यिक रूप से कार्यकुशल साधन गठित कर सकते हैं। इसके ढाँचे और परिचालन में लचीलेपन के फलस्वरूप, एलएलपी लघु उद्यमों के लिए तथा उद्यम पूंजी द्वारा निवेश के लिए भी उपयुक्त होगा। यह सीमित देयता साझेदारी अधिनियम, 2008 के प्रावधानों से शासित होता है।
प्रमुख विशेषताएं
1. पृथक विधिक अस्तित्व, सतत विद्यमानता, साझेदार की मृत्यु (अथवा जारी रख पाने में उसकी असमर्थता) के बावजूद भी इसका अस्तित्व बना रहता है। साझेदारी करार तैयार करने में लचीलापन रहता है। नामित साझेदारों के कर्तव्य और दायित्व सीमित देयता साझेदारी अधिनियम, 2008 के अनुसार होंगे साझेदार दूसरे साझेदारों के कार्यों के लिए जवाबदेह नहीं। देयता एलएलपी में उनके अंशदान तक सीमित। शेयर अंतरण प्रतिबंधित, एलएलपी के गठन के लिए न्यूनतम 2 साझेदार चाहिए। अधिकतम 50। वार्षिक लेखा रख-रखाव की बाध्यता, केंद्र सरकार को जाँच का अधिकार, कोई फर्म, प्राइवेट कंपनी या कोई गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी खुद को एलएलपी में रूपांतरित कर सकती है। कंपनी अधिनियम, 1956 के प्रावधान भी शामिल किए जा सकते हैं। भारतीय साझेदारी अधिनियम, 1932 लागू नहीं होगा।
2. सीमित दायित्व भागीदारी (एलएलपी)-विधिक पहलू-एलएलपी का एक मुख्य पहलू है कि इसके लिए लाभ का उद्देश्य होना आवश्यक है। इस प्रकार यह दानार्थ संगठनों हेतु उपलब्ध नहीं है। 
3. एलएलपी की मूलभूत विशेषताएं-संयुक्त संरचना, भागीदारी एवं कंपनी का समन्वय है। असीमित दायित्व की कमियों एवं कंपनी कानून के प्रावधानों की कठोरता को दूर करता है।, सीमित दायित्व, शाश्वत संरचना, स्वामित्व को पृथक करना सुनिश्चित करता है, इससे दायित्व फर्म तक सीमित रहता है और भागीदारों पर लागू नहीं होता।, परिचालनों में लचीलापन, आंतरिक प्रबंधन, भागीदारों को पारिश्रमिक, प्रबंध शक्ति व कुछ भागीदारों को वीटो शक्ति जैसी विशिष्ट शक्तियों के संबंध में अधिकतम लचीलापन है। ये अपने नाम पर संपत्ति भी रख सकती है।
4. एलएलपी में भागीदार-एक भागीदार अन्य भागीदारों के लिए बाध्यकारी नहीं हो सकता। कौन भागीदार हो सकता है? एक कंपनी, एलएलपी, विदेशी एलएलपी एवं विदेशी कंपनी एलएलपी के भागीदार हो सकते हैं तथापि, फेमा प्रावधानों में कोई संशोधन होने तक, लाभों या पूंजी के प्रत्यावर्तन में समस्घ्याएं होंगी, न्यूनतम दो भागीदार होने चाहिए, कोई अधिकतम संख्या नहीं है। भागीदारियों पर कोई प्रतिबंध नहीं। एक व्यक्ति कितनी भी एलएलपी में भागीदार बन सकता है।
5. पदनामित भागीदार-न्यूनतम दो भागीदारों को ”पदनामित भागीदार“ के रूप में नामित किए जाने चाहिए, जो एलएलपी अधिनियम के अंतर्गत सांविधिक दायित्वों को पूर्ण कर सकें। अन्य भागीदारों को, सिवाय धोखाधड़ी के मामले के, सामान्यतः उत्तरदाई नहीं ठहराया जाएगा।
एलएलपी करार
1. करार की आवश्यकता-एलएलपी अधिनियम, 2008 में काफी परिचालनगत लचीलापन है। तकनीकी रूप से, एलएलपी करार अनिवार्य नहीं है। कोई एलएलपी करार न होने की स्थिति में, एलएलपी की प्रथम अनुसूची में दिए गए प्रावधान स्वतः लागू होंगे व्यवहार्यतः, प्रथम अनुसूची के प्रावधान अधिकतम स्थितियों में स्वीकार्य नहीं होते हैं। अतः प्रत्येक एलएलपी में एलएलपी करार होना अपेक्षित हो जाता है। एलएलपी का एक मानक प्रारूप होना न तो संभव है और न ही ऐसी सलाह दी जाती है। प्रस्तावित एलएलपी की जरूरतों व संरचना को ध्यान में रखते हुए एलएलपी करार का प्रारूप तैयार किया जाना चाहिए।
2. करार का निष्पादन-करार का निष्पादन एलएलपी के निगमन के पहले अथवा बाद में किया जा सकता है। चूंकि यह भागीदारों के बीच एक करार है, अतः इसके निष्पादन के संबंध में कुछ लचीलापन है। यह करार कितनी भी बार संशोधित भी किया जा सकता है। 
3. स्टांप ड्यूटी का ई भुगतान-कंपनी अधिनियम के अंतर्गत स्टांप ड्यूटी के ईभुगतान के प्रावधान किए गए हैं। जब तक एलएलपी अधिनियम के अंतर्गत इसके समानांतर प्रावधान नहीं बनाए जाते, तब तक भौतिक स्टांप एवं दस्तावेजों का भौतिक प्रस्तुतीकरण जारी रहेगा। 
एलएलपी करार पर सामान्य टिप्पणियां
1. करार को सावधानीपूर्वक तैयार करना-ऐसा कोई मानक एलएलपी करार नहीं हो सकता है, जो सभी प्रकार की एलएलपी की जरूरतों हेतु उपयुक्त हो। अतः ये अद्वितीय होता है। उदाहरण के लिए, कुछ एलएलपी परिवार भागीदारियों के रूप में तो कुछ संयुक्त उद्यमों के रूप में हो सकते हैं। करार को यथासंभव लचीला होना चाहिए। यह करार जितना कठोर होगा, उतना ही अधिक परिचालनगत समस्याएं होंगी। सभी पक्षों की जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। 
2. भागीदारों के प्रकार-भारतीय भागीदारी अधिनियम के अनुसार, भागीदार किसी फर्म में परस्पर एजेंट होते हैं। तथापि, एलएलपी अधिनियम के अंतर्गत, भागीदारों का प्राधिकार एलएलपी करार के माध्यम से सीमित किया जा सकता है। 
3. वीटो शक्ति-करार में एक या अधिक भागीदारों को वीटो शक्ति के प्रावधान होने चाहिए। यदि आप एलएलपी के एक भागीदार के रूप में निर्णय प्रक्रिया को नियंत्रित करना चाहते हों, तो यह उपयोगी होगा। 
4. कार्यपालक प्रबंध समिति-भागीदारों की बड़ी संख्या के मामले में, बेहतर होगा कि प्रबंधन के संचालन हेतु वरिष्ठ भागीदारों की एक समिति बनाई जाए। 
5. भागीदारों की संख्या-एलएलपी करार निष्पादित करने हेतु न्यूनतम कानूनी आवश्यकता 2 भागीदारों की है। तथापि, यदि भागीदारों की संख्या अधिक हो, तो बेहतर होगा कि कंपनी का निगमन 2 भागीदारों के साथ किया जाए तथा बाद में अन्य भागीदारों को शामिल किया जाए। 
6. फार्म 3 के अनुरूप एलएलपी करार बनाना-फार्म 3 के स्तंभ 7 से 20 तक, एलएलपी करार संबंधी सूचना के बारे में होते हैं। बेहतर होगा कि यदि एलएलपी करार को यथासंभव इसी अनुसार बनाया जाए, जिससे फार्म 3 प्रस्तुत करने और कंपनी रजिस्ट्रार द्वारा इसकी जांच करने में सुविधा होंगी। 
एलएलपी को आरंभ करने हेतु कदम 
1. एक डी पिन (पदनामित भागीदार पहचान संख्या) प्राप्त करें. इसके आवेदन हेतु फार्म 7 का उपयोग करें और बाद में फार्म की भौतिक प्रति भेजें। 
2. डिजिटल हस्ताक्षर-पदनामित भागीदारों को किसी प्रमाणन एजेंसी ;सीएद्ध से, श्रेणी-2 या इससे ऊपर का एक डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (डीएससी) प्राप्त करना चाहिए।
3. एलएलपी वेबसाइट पर डी पिन एवं डीएससी को रजिस्टर करें। 
4. भागीदारों के बारे में सूचना प्रस्तुत करना-फार्म 3 (एलएलपी करार की सूचना) एवं फार्म 4 (भागीदार पदनामित भागीदार की नियुक्ति की सूचना)। ये फार्म फार्म 2 के साथ ही अथवा निगमन के 30 दिनों के भीतर जमा किए जा सकते हैं। 
5. एलएलपी करार की विधिवत स्टांपयुक्त एक मूल प्रति भेजें। 
एलएलपी को चलाना 
1. गठन-एलएलपी के निगमन की प्रक्रियाएं, कंपनी के निगमन के समान हैं। निगमन दस्तावेज (ज्ञापन के समान) और एलएलपी करार (संस्था के अंतर्नियमों के समान) इलेक्ट्रानिक रूप से फाइल किया जाना अपेक्षित होता है। 
2. औपचारिकताएं-एलएलपी चलाने हेतु अत्यंत कम औपचारिकताएं हैं। उदाहरण हैं-बोर्ड बैठकों, सामान्य बैठकों, प्रभारों के पंजीकरण, प्रबंधस्तरीय पारिश्रमिक की सीमाएं, शेयरों के जारी करने व अंतरण, निदेशकों के चयन, बोर्ड की शक्तियों पर प्रतिबंध आदि जैसी कोई औपचारिकताएं नहीं हैं। 
3. लेखे और रिटर्नों की ई फाइलिंग-लेखों का संधारण आवश्यक है, किंतु एलएलपी लेखापरीक्षण प्रावधानों से मुक्त है। इलेक्ट्रानिक रूप से रिटर्न फाइल करते समय लेखा व शोधन क्षमता की विवरणी अपेक्षित है। यह अर्हता के अधीन है, जो पण्यावर्त एवं योगदान पर आधारित है। 
4. भागीदारों होल्डिंग आउट में परिवर्तन-कानूनन भागीदारों में बदलाव के 30 दिनों के भीतर अधिसूचना आवश्यक है। ”होल्डिंग आउट“ का प्रावधान भी रखा गया है ;यदि कोई गैर भागीदार ऐसा संकेत देता है कि वह फर्म में किसी बाहरी के लिए भागीदार है, तो ऐसा गैर भागीदार भी भागीदार के समान ही उत्तरदायी ठहराया जाएगा। 
5. पुनर्गठन समामेलन-पुनर्गठन, समामेलन व समझौतों, समापन, निरीक्षण एवं जांच के प्रावधान कंपनी अधिनियम के समान ही हैं। 
6. मौजूदा कंपनी फर्मों का रूपांतरण-मौजूदा कंपनियां, निजी व गैरसूचीकृत कंपनियां, एलएलपी में रूपांतरित हो सकती है, बशर्ते, यदि आयकर अधिनियम की धारा 47(ग्.प्प्.इ) में दी गई शर्तें पूर्ण होती हों, तो ऐसे रुपांतरण से कंपनी या इसके शेयरधारकों को कोई पूंजीगत लाभ नहीं होंगे केवल ऐसी छोटी कंपनियां रूपांतरित हो सकती हैं, जिनका पण्यावर्त 60 लाख से कम हो। 
7. एलएलपी का कराधान-एलएलपी का कराधान, एक भागीदारी के समान ही होगा। अपवाद यह है कि किसी भागीदारी फर्म का भागीदार फर्म के आयकर दायित्वों हेतु वैयक्तिक तौर से उत्तरदाई होंगी। एलएलपी के मामले में, सभी भागीदार संयुक्त रूप से और अलग अलग आयकर दायित्वों हेतु उत्तरदायी हैं, किंतु कोई भागीदार इस उत्तरदायित्व से बच सकता है यदि वह ऐसा साबित कर सके कि गैर वसूली, उसकी ओर से किसी गंभीर लापरवाही या कर्तव्य की अवहेलना के कारण नहीं हुई है।
एलएलपी हेतु अपेक्षित विवरणियां एवं अभिलेख 
1. कार्यवृत्त पुस्तिका-भागीदारों के साथ एवं भागीदारों की प्रबंधकार्यपालक समिति के साथ हुई बैठकों के कार्यवृत्त दर्ज करने हेतु। 
2. भागीदारों में परिवर्तन-भागीदार पदनामित भागीदार में हुए किसी भी परिवर्तन को ऐसे बदलाव के 30 दिनों के भीतर ईफार्म 3 का उपयोग करते हुए इलेक्ट्रानिक रूप से फाइल किया जाना चाहिए। 
3. पूरक एलएलपी करार-ऐसे स्वीकरण एवं समाप्ति भागीदारों के परस्पर अधिकारों एवं कर्तव्यों को बदल देंगी। अतः पूरक एलएलपी करार आवश्यक होगा, जिसे परिवर्तन के 30 दिनों के भीतर ई फार्म 3 में सशुल्क भरा जाना होगा (इससे बचने हेतु एलएलपी करार उपयुक्त रूप से तैयार किया जा सकता है)। 
4. लेखा एवं शोधन क्षमता की विवरणी-यह विवरण प्रतिवर्ष ईफार्म 8 में ;शुल्क सहितद्ध भरी जारी होती है। इसे प्रति वित्त वर्ष की समाप्ति के 6 माह के भीतर अर्थात् 30 अक्टूबर तक भरा जाना चाहिए। 
5. वार्षिक रिटर्न-यह वित्त वर्ष की समाप्ति के 60 दिनों के भीतर कंपनी रजिस्ट्रार को ईफार्म 11 में भरा जाना चाहिए। इस रिटर्न में हुए विलंब पर प्रतिदिन 100 रुपए की दर से दंड लगता है। 
6. दस्तावेजों का निरीक्षण-निगमन दस्तावेज (फार्म 2), वार्षिक रिटर्न (फार्म 11), एसएएस (फार्म 8) एवं भागीदारों के नाम व कोई बदलाव (फार्म 3) जनता के निरीक्षण हेतु सशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। तथापि, एलएलपी करार, जनता के निरीक्षण हेतु उपलब्ध नहीं होता है।
सीमित देयता साझेदारी (एलएलपी) का पंजीकरण
किसी भारतीय सीमित देयता भागीदारी के पंजीकरण के लिए, आपको पहले मनोनीत भागीदार पहचान संख्या (डीपिन) के लिए आवेदन करना जरूरी है। ऐसा आवेदन निदेशक पहचान संख्या (डिन) या डीपीआईएन (डीपिन) प्राप्त करने का ई-फॉर्म भरकर किया जा सकता है। उसके बाद आपको डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र प्राप्त करने की आवश्यकता होंगी और उसे पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। तत्पश्चात् आपको सीमित देयता भागीदारी का नाम मंत्रालय से अनुमोदित कराना होगा। सीमित देयता भागीदारी का नाम अनुमोदित होने के बाद, आप स्थापना का फॉर्म भरकर सीमित देयता भागीदारी का पंजीकरण करा सकते हैं।
चरण 1-डिन या डीपिन के लिए आवेदन करना
प्रस्तावित सीमित देयता भागीदारी के सभी मनोनीत भागीदार “मनोनीत भागीदार पहचान संख्या (डीपिन)” प्राप्त करेंगे आपको डीआईएन (डिन) या डीपीआईएन (डीपिन) प्राप्त करने के लिए ई-फॉर्म डिन-1 भरने की जरूरत होंगी। यदि आपके पास पहले से डिन (निदेशक पहचान संख्या) है, तो उसे डीपिन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
चरण 2-डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र प्राप्त करना/पंजीकृत करना
इलेक्ट्रॉनिक रूप से दाखिल किए गए दस्तावेजों की सुरक्षा एवं प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 में यह प्रावधान किया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रस्तुत दस्तावेजों पर डिजिटल हस्ताक्षरों का प्रयोग किया जाए। यही केवल सुरक्षित एवं प्रामाणिक उपाय है, जिसके माध्यम से कोई दस्तावेज इलेक्टॉनिक रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है। वैसे भी, सीमित देयता भागीदारों को सभी दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक रूप से और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए प्राधिकृत व्यक्तियों के डिजिटल हस्ताक्षरों का प्रयोग करते हुए किए जाने हैं।
अ. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र प्राप्त करना-कोई अनुज्ञप्ति-प्राप्त प्रमाणन प्राधिकारी डिजिटल हस्ताक्षर जारी करता है। प्रमाणन प्राधिकारी से तात्पर्य उस व्यक्ति से है, जिसे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 24 के अंतर्गत डिजिटल हस्ताक्षर जारी करने के लिए अनुज्ञप्ति प्रदान की गई है।
ब. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र पंजीकृत करना-रोल चेक तभी किया जा सकता है, जब हस्ताक्षरकर्ताओं ने सीमित देयता भागीदारी के आवेदनपत्र के साथ अपने डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र पंजीकृत किए हों। 
चरण 3-नए प्रयोक्ता का पंजीकरण
सीमित देयता भागीदारी पोर्टल पर ई-फॉर्म भरने या कोई सशुल्क सेवा का उपयोग करने के लिए, आपको पहले संबंधित प्रयोक्ता श्रेणी, जैसे पंजीकृत और व्यवसाय प्रयोक्ता, के अंतर्गत स्वयं को प्रयोक्ता के रूप में पंजीकृत करना होगा। 
चरण 4-सीमित देयता भागीदारी की स्थापना
सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) के पंजीकरण के लिए फॉर्म 1 (नाम के आरक्षण या नाम परिवर्तन के लिए आवेदनपत्र) भरकर उसके पंजीकृत किए जाने वाले नाम के लिए आवेदन करें। उसके बाद, प्रस्तावित सीमित देयता भागीदारी के अनुरूप, स्थापना का अपेक्षित फॉर्म 2 (स्थापना दस्तावेज एवं अभिदाता का वक्तव्य) दाखिल करें। जब मंत्रालय के संबंधित अधिकारी फॉर्म अनुमोदित कर देंगे, तब आपको उसकी सूचना का मेल संदेश आपको प्राप्त होगा और फॉर्म की स्थिति बदलकर अनुमोदित हो जाएगी। 
चरण 5-सीमित देयता भागीदारी का करार दाखिल करना
सीमित देयता भागीदारी की स्थापना के बाद, सीमित देयता भागीदारी की स्थापना के 30 दिन के अंदर सीमित देयता भागीदारी का आरंभिक करार दाखिल किया जाना होता है। प्रयोक्ता को फॉर्म 3 (सीमित देयता भागीदारी के करार से संबंधित और यदि उसमें कोई परिवर्तन किया गया हो, तो उससे संबंधित सूचनाएँ) में सूचनाएँ दाखिल करनी होती हैं।
किसी भिन्न संगठनात्मक स्वरूप में रूपांतर-
1. क्या आप मौजूदा भागीदारी फर्म को सीमित देयता भागीदारी में रूपांतरित करना चाहते हैं?
2. यदि कोई मौजूदा भागीदारी फर्म सीमित देयता भागीदारी में रूपांतरित होना चाहती है, तो उसे फॉर्म 17 (किसी फर्म के सीमित देयता भागीदारी में रूपांतरण के लिए आवेदनपत्र एवं विवरण) के माध्यम से आवेदन करना होगा। फॉर्म 17 को फॉर्म 2 (स्थापना दस्तावेज एवं अभिदाता का वक्तव्य) के साथ दाखिल किया जाना जरूरी है।
3. क्या आप मौजूदा प्राइवेट कंपनी असूचीबद्ध पब्लिक कंपनी को सीमित देयता भागीदारी में रूपांतरित करना चाहते हैं?
4. यदि कोई मौजूदा प्राइवेट कंपनी असूचीबद्ध पब्लिक कंपनी सीमित देयता भागीदारी में रूपांतरित होना चाहती है, तो उसे फॉर्म 18 (किसी प्राइवेट कंपनी असूचीबद्ध पब्लिक कंपनी के सीमित देयता भागीदारी में रूपांतरण के लिए आवेदनपत्र एवं विवरण) के माध्यम से आवेदन करना होगा। फॉर्म 18 को फॉर्म 2 (स्थापना दस्तावेज एवं अभिदाता का वक्तव्य) के साथ दाखिल किया जाना जरूरी है।

द. निजी (प्राइवेट) लिमिटेड कंपनी
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को न्यूनतम 2 और अधिकतम 50 सदस्यों के ऐसे स्वैच्छिक संगठन के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसकी देयता सीमित होती है, जिसके शेयरों का हस्तांतरण सीमित होता है और जिसे अपने शेयरों अथवा डिबेंचरों में अभिदान करने के लिए सामान्य जनता को आमंत्रित करने की अनुमति नहीं होती। प्रमुख विशेषताएं हैं-स्वतंत्र विधिक अस्तित्व, गठन और परिचालन कम बोझिल होता है क्योंकि इसे ऐसे अनेक नियमों तथा विनियमों से छूट मिली होती है, जिनका पालन करना पब्लिक लिमिटेड कंपनी के लिए आवश्यक होता है। उनमें से कुछ हैं-1. स्वतंत्र विधिक अस्तित्व, 2. प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने की जरूरत नहीं, 3. कारोबार शुरू करने के लिए प्रमाणपत्र प्राप्त करने की जरूरत नहीं।, 4. सांविधिक साधारण बैठक आयोजित करने तथा सांविधिक रिपोर्ट दाखिल करने की जरूरत नहीं, 5. पब्लिक लिमिटेड कंपनी के निदेशकों पर लागू प्रतिबंध इसके निदेशकों पर लागू नहीं होते।, 6. इसके सदस्यों की देयता सीमित होती है।, 7. आवंटित शेयर सदस्यों के बीच स्वतंत्र रूप से अंतरणीय नहीं होते।, 8. सतत अस्तित्व, 9. पंजीकृत कार्यालय और नाम की आवश्यकता, 10. संस्था के अंतर्नियम और संस्था के बहिर्नियम हस्ताक्षरित रूप में होने आवश्यक, 11. लाभ, 12. हानि, 13. सतत अस्तित्व, 14. शेयर स्वतंत्र रूप से हस्तातंरणीय नहीं, 15. सीमित देयता, 16. शेयरों में अभिदान के लिए सामान्य जनता को आमंत्रित करने की इजाजत नहीं, 17. कम वैधानिक प्रतिबंध
उपयुक्तता-जो लोग सीमित देयता का लाभ उठाना चाहते हैं पर साथ ही कारोबार पर नियंत्रण सीमित दायरे में ही रखना चाहते हैं और अपने कारोबार की निजता बनाए रखना चाहते हैं, उनके लिए यह स्वरूप उपयुक्त है।
निजी (प्राइवेट) लिमिटेड कंपनी का पंजीकरण 
भारत में एक नए व्यवसाय शामिल करने के लिए आवश्यक कदम
1. अपनी व्यवसाय संस्था का नामकरण करना-व्यवसाय का अच्छा नाम अद्वितीय और यादगार होता है यह मुख्य व्यवसाय दर्शाता है और यह किसी अन्य कंपनी के नाम के समान नहीं होना चाहिए।
2. कंपनी का नाम प्रतीक-चिन्ह एवं नाम संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन न करता हो। (अनुचित प्रयोग निवारण अधिनियम 1950) कंपनी का प्रस्तावित नाम उपलब्ध है या नहीं, इसकी जाँच करने के लिए-कंपनी पंजीयक (रजिस्ट्रार) को कम से कम एक उपयुक्त या अधिकतम छह नामों की सूची उपलब्ध कराएँ। कंपनी पंजीयक नामों की उपलब्धता की जाँच करेगा। 
3. एमसीए पोर्टल पर ई-फाइलिंग के लिए पंजीकरण करना-इसके लिए पहला कदम कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) की वेबसाइट पर प्रयोक्ता के रूप में पंजीकरण कराना है। एमसीए पोर्टल पर ई-फॉर्म भरने या कोई सशुल्क सेवा का उपयोग करने के लिए, संबंधित प्रयोक्ता श्रेणी, जैसे पंजीकृत और व्यवसाय प्रयोक्ता, के अंतर्गत स्वयं को प्रयोक्ता के रूप में पंजीकृत करें।
4. निदेशक पहचान संख्या के लिए आवेदन करना-कंपनी के सभी मौजूदा एवं होने वाले निदेशकों को अधिसूचना के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा के अंदर निदेशक पहचान संख्या (डिन) प्राप्त करनी है। डिन प्राप्त करने के लिए ई-फॉर्म डिन-1 भरा जा सकता है। आवेदनपत्र पर प्रवर्तक(कों) के प्रतिहस्ताक्षर अपेक्षित होते हैं। प्रक्रिया समय-आवेदन के प्रस्तुतीकरण के बाद 5 से 7 कार्यदिवस
5. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र प्राप्त करना-एमसीए वेबसाइट पर डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र का पंजीकरण करना। डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की वेबसाइट पर डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र का पंजीकरण कराएँ।
6. कंपनी के नाम के अनुमोदन के लिए आवेदन करना-किसी कंपनी की स्थापना के पहले, कंपनी के निदेशकों को निदेशक पहचान संख्या प्राप्त करना और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय में कंपनी पंजीयक द्वारा कंपनी के प्रस्तावित नाम का अनुमोदन किया जाना अनिवार्य है। कंपनी के पंजीकृत किए जाने वाले नाम के पंजीकरण के लिए ई-फॉर्म-1ए में आवेदन करें। इस फॉर्म पर किसी एक प्रवर्तक के डिजिटल हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं। इस फॉर्म में अंकित किए जाने वाले कुछ महत्त्वपूर्ण विवरण निम्नवत् हैं-
अ. प्रस्तावित कंपनी की प्राधिकृत पूँजी
ब. प्रस्तावित कंपनी के मुख्य उद्देश्य
स. प्रस्तावित कंपनी की अवस्थिति (स्थान)
द. ट्रेडमार्क आवेदनपत्र प्रमाणपत्र की प्रति (यदि लागू हो)
य. यदि ट्रेडमार्क के साथ कोई प्रतीक-चिन्ह (लोगो) भी जुड़ा हो, तो उसकी छवि
र. पिछले 2 वर्ष का तुलनपत्र (यदि लागू हो) और आयकर विवरणियाँ
यदि कंपनी पंजीयक (कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय) प्रस्तावित नाम का अनुमोदन कर देता है, तो प्रस्तावित नाम की स्वीकृति दर्शाते हुए पत्र जारी किया जाता है। यदि नाम अस्वीकार कर दिया जाता है, तो अभ्यर्थी को कंपनी के नाम के अनुमोदन के लिए फिर से आवेदन करना होता है। प्रक्रिया समय-प्रस्तुतीकरण के बाद 7 कार्यदिवसों के अंदर।
7. महत्त्वपूर्ण टिप्पणी-नाम के अनुमोदन के बाद, आवेदक नई कंपनी के पंजीकरण के लिए अपेक्षित फॉर्म (अर्थात् फॉर्म 1, 18 तथा 32) भरकर नाम के अनुमोदन के 60 दिन के अंदर आवेदन कर सकता है, अन्यथा आवेदक को कंपनी के नाम के लिए फिर से आवेदन करना होगा।
संस्था के बहिर्नियम तैयार करना (MoA)
संस्था के बहिर्नियम वे उद्देश्य होते हैं, जिनके लिए कंपनी का गठन किया जाता है। कोई कंपनी ऐसी कोई गतिविधि चलाने के लिए कानूनी रूप से पात्र नहीं होती है, जो इस खंड में अंकित उद्देश्यों से परे हो। किसी कंपनी के पंजीकरण के लिए विधिवत् प्रारूपित, सत्यापित, मुद्रांकित(स्टाम्पित) और हस्ताक्षरित संस्था का बहिर्नियम होना आवश्यक होता है। संस्था के बहिर्नियम में निम्नलिखित भाग होते हैं-
1. मुख्य उद्देश्य-यद्यपि उप-खंड में यह स्पष्ट रूप से भले ही न कहा गया हो, किंतु जो कार्य कंपनी के मुख्य उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए या तो अनिवार्य हो या प्रासंगिक हो, उसे वैध माना जाता है।
2. अन्य उद्देश्य-जिन उद्देश्यों का मुख्य उद्देश्यों में उल्लेख न किया गया हो, उनका वर्णन इसके अधीन किया जा सकता है। तथापि, यदि कोई कंपनी इस उप-खंड में शामिल कोई व्यवसाय करना चाहती हो, तो उसे या तो विशेष संकल्प पारित करना होगा या साधारण संकल्प पारित करना होगा और उसके लिए केंद्रीय सरकार का अनुमोदन लेना होगा।
3. पंजीकृत कार्यालय संबंधी खंड-उस राज्य का नाम और पता उपलब्ध कराएँ, जहाँ कंपनी स्थित है। इस चरण में पंजीकृत कार्यालय का सही-सही पता देना अपेक्षित नहीं है, किंतु उसकी सूचना कंपनी की स्थापना के तीस दिन के अंदर पंजीयक को अवश्य दी जानी चाहिए।
4. पूँजी संबंधी खंड-वह अधिकतम पूँजी विनिर्दिष्ट करना, जिसे कंपनी शेयर जारी कर जुटाने के लिए अधिकृत होंगी। इसके साथ ही, उन शेयरों की संख्या भी विनिर्दिष्ट की जानी है, जिनमें वह पूँजी विभाजित की जाएगी।
5. सहभागिता खंड-संस्था के बहिर्नियम के हस्ताक्षरकर्ता कंपनी के साथ सहभागिता का अपना आशय और शेयर खरीदने की सहमति अंकित करते हैं।
संस्था के बहिर्नियम किसी अधिवक्ता या सनदी लेखाकार के मार्गदर्शन से सरलतापूर्वक तैयार किए जा सकते हैं। संस्था के बहिर्नियम के बारे में अधिक जानकारी क-कंपनी अधिनियम, 1956 तथा ख-द लीगल सर्विसेज ऑफ इंडिया से प्राप्त की जा सकती है।
संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम पर हस्ताक्षर
कंपनी के पंजीकरण के लिए संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम की स्टाम्पित और हस्ताक्षरित प्रतियाँ जमा करने की जरूरत पड़ेगी। 
1. संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम के समर्थन के लिए कम से कम दो समर्थनकर्ताओं की जरूरत होती है। हर समर्थनकर्ता के बारे में निम्नलिखित जानकारी होनी चाहिए-
क. पिता का नाम
ख. पिता का व्यवसाय
ग. स्थायी पता
घ. अभ्यर्थी द्वारा अभिदत्त शेयरों की संख्या
2. हस्ताक्षर प्रक्रिया में कम से कम एक प्रोफेशनल ;वकील, सीए या अधिवक्ताद्ध को बतौर गवाह होना चाहिए।
3. सुनिश्चित करें कि संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम स्टाम्पिंग की तारीख के बाद निष्पादित और हस्ताक्षरित हों।
संस्था के अंतर्नियम तैयार करना (Articles of Association)
संस्था के अंतर्नियम किसी कंपनी के आंतरिक प्रबंध से संबंधित नियम होते हैं। ये नियम संस्था के बहिर्नियम के अधीनस्थ होते हैं और इसलिए संस्था के बहिर्नियम में जो कहा गया है ये उसके विरोधी या उससे परे नहीं होने चाहिए। किसी कंपनी के पंजीकरण के लिए विधिवत् प्रारूपित, सत्यापित, मुद्रांकित(स्टाम्पित) और हस्ताक्षरित संस्था का अंतर्नियम होना आवश्यक होता है। 
सारणी-ए वह दस्तावेज (विस्तृत विवरण के लिए कंपनी अधिनियम, 1956 देखें) है, जिसमें कंपनी के आंतरिक प्रबंध के लिए नियम और विनियम शामिल होते हैं। यदि कंपनी सारणी ए अपनाती है, तो उसे अलग से संस्था के अंतर्नियम बनाने की आवश्यकता नहीं है। जो कंपनिया सारणी-ए नहीं अपनाती हैं, उन्हें पंजीकरण के लिए मुद्रांकित;स्टाम्पितद्ध और संस्था के बहिर्नियम पर हस्ताक्षर करने वाले हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा विधिवत् हस्ताक्षरित संस्था के अंतर्नियम की प्रति प्रस्तुत करना आवश्यक होता है। 
संस्था के अंतर्नियम किसी अधिवक्ता या सनदी लेखाकार के मार्गदर्शन से सरलतापूर्वक तैयार किए जा सकते हैं। संस्था के अंतर्नियम के बारे में अधिक जानकारी क-कंपनी अधिनियम, 1956 तथा ख-द लीगल सर्विसेज ऑफ इंडिया से प्राप्त की जा सकती है।
संस्था के अंतर्नियम का सत्यापन, स्टाम्पन और हस्ताक्षर
पंजीकरण के लिए जमा करने से पहले संस्था के अंतर्नियम की ध्यान से और बारीकी से जाँच ;वेटिंगद्ध कर लेने में समझदारी है, क्योंकि उसमें कारोबार का इरादा और उसकी सीमा परिभाषित रहती है। 
1. संस्था के बहिर्नियम और अंतर्नियम में कारोबार की भावी संभावनाओं का उल्लेख होना चाहिए, ताकि बाद में संशोधन करने से बचा जा सके।
2. वेटिंग प्रक्रिया के लिए कंपनियों के रजिस्ट्रार से सलाह ली जा सकती है।
3. कंपनियों के रजिस्ट्रार से सत्यापन के बाद संस्था के बहिर्नियम और अंतर्नियम को छपवा लें।
4. संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम की स्टांपिंग
5. संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम को अंतिम रूप देने का बाद, उसपर स्टाम्प्स के रजिस्ट्रार के यहाँ स्टाम्प लगवाने की जरूरत होती है।
6. स्टाम्प शुल्क कंपनी की प्राधिकृत शेयर पूँजी पर निर्भर करती है, जो संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम में दी गई है।
कंपनी के निगमन के लिए अपेक्षित फॉर्म
कंपनी को पंजीकृत करने के लिए फॉर्म जमा कराने से पहले कतिपय पूर्वापेक्षाएं (निदेशक पहचान संख्या, डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र, फॉर्म-1ए, संस्था के बहिर्नियम और अंतर्नियम) अवश्य पूरी होनी चाहिए।
निगम की प्रक्रिया शुरू करने के लिए फॉर्म (फॉर्म 1, फॉर्म 18 और फॉर्म 32) तथा अपेक्षित दस्तावेज कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय तथा कंपनियों के रजिस्ट्रार के पास अवश्य जमा किए जाने चाहिए। 
फॉर्म 1-यह कंपनी के निगमन का आवेदन अथवा उसकी घोषणा है। यह बताता है कि पंजीकरण के संबंध में कंपनी अधिनियम 1956 और उसके अधीन बने सभी नियमों की सभी अपेक्षाओं का अनुपालन कर लिया गया है यह फॉर्म निदेशक अथवा कंपनी के निर्माण में लगा कोई भी अन्य विनिर्दिष्ट व्यक्ति (वकील, सीए, अधिवक्ता आदि) भर सकता है।
फार्म 18-यह पंजीकृत कार्यालय की लोकेशन अथवा उसकी लोकेशन बदलने का नोटिस है। यह कंपनी के निदेशकों में से किसी एक को भरना होता है। इसमें कंपनियों के रजिस्ट्रार को प्रस्तावित कंपनी के पंजीकृत कार्यालय की जानकारी दी जाती है।
फॉर्म 32-इस फॉर्म में प्रस्तावित कंपनी के निगमन की तारीख से निदेशक मंडल में प्रस्तावित निदेशकों की नियुक्ति की बात कही जाती है और इस पर प्रस्तावित निदेशकों में से किसी एक के हस्ताक्षर होते हैं।
उपर्युक्त फॉर्म (फार्म 1, 18 और 32) में डिजिटल हस्ताक्षर अटैच करने और अपेक्षित फाइलिंग व रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के बाद कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) पोर्टल पर जमा करें।
कंपनियों के रजिस्ट्रार के पास निम्नलिखित की फिजिकल प्रतियाँ भेजें
1. संस्था के बहिर्नियम व अंतर्नियम की 3 स्टांपित और हस्ताक्षरित प्रतियाँ कंपनियों के रजिस्ट्रार के पास
2. कंपनियों के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया नाम-उपलब्धता पत्र
3. संस्था के बहिर्नियम को स्वीकार करनेवाले सभी व्यक्तियों द्वारा हस्ताक्षरित शपथपत्र, जिसमें निगमन के लिए और निगमन प्रमाणपत्र प्राप्त करने के उद्देश्य से उनकी और से किसी एक स्वीकर्ता अथवा किसी अन्य व्यक्ति को अधिकृत किया गया हो।
4. संस्था के बहिर्नियम और अंतर्नियम में उल्लिखित कोई करार।
5. प्रबंध निदेशक अथवा पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किए जाने के लिए किसी व्यक्ति के साथ किया जानेवाला प्रस्तावित करार।
मंत्रालय के संबंधित अधिकारी द्वारा फॉर्म अनुमोदित किए जाने के पश्चात् उसके बारे में आपको एक ईमेल मिलेगा और फॉर्म की स्थिति बदलकर अनुमोदित हो जाएगी।
निगमन प्रमाणपत्र
फॉर्मों के अनुमोदन और सत्यापन के बाद कॉर्पोरेट आइडेंटिटी नंबर जनरेट होता है और कंपनी को निगमन प्रपमाणपत्र जारी किया जाता है। प्राइवेट कंपनी प्रमाणपत्र मिलने के तुरन्त बाद अपना कारोबार आरंभ कर सकती है।

पब्लिक लिमिटेड कंपनी का निगमन (अतिरिक्त कदम)
किन्तु पब्लिक कंपनी को कारोबार आरंभ करने के लिए निगम प्रमाणपत्र के साथ-साथ, प्रमाणपत्र की भी जरूरत पड़ती है। पब्लिक लिमिटेड कंपनी के निगमन के लिए कुछ अतिरिक्त फॉर्म और दस्तावेज होते हैं जो कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और सचिवों के रजिस्ट्रार के पास जमा करने होते हैं।
निदेशक अथवा कंपनी सचिव। यह एक घोषणा है जिसमें शेयरों की राशि और कंपनी की शेयर पूँजी का उल्लेख होता है और कहा जाता है कि कंपनी ने ऐसा प्रोस्पेक्टस जारी नहीं किया है, जिसमें आम जनता को उसके शेयर खरीदने के लिए आमंत्रित किया गया हो।
कंपनियों के रजिस्ट्रार के पास जमा करने के लिए प्रोस्पेक्टस के स्थान पर विवरणी
कंपनियों के रजिस्ट्रार के समक्ष प्रत्येक निदेशक का शपथपत्रप, जिसमें कहा गया हो कि कंपनी ने व्यवसाय आरंभ नहीं किया है। कंपनियों के रजिस्ट्रार के पास जमा करने के लिए प्राथमिक खर्चों, पहले लेखा-परीक्षकों की नियुक्ति के अनुमोदन के लिए बोर्ड ज्ञापन (उनका सहमति पत्र भी संलग्न करें)।
अथवा
eForm-19 में घोषणा दाखिल करें और उसके साथ प्रोस्पेक्टस संलग्न करें (कंपनी अधिनियम 1956 की अनुसूची)। 
eForm-19 शेयर पूँजी की राशि संबंधी घोषणा है जो कंपनी द्वारा जनता को प्रस्तावित की जाती है।
कंपनियों के रजिस्ट्रार के समक्ष प्रत्येक निदेशक का शपथपत्रप, जिसमें कहा गया हो कि कंपनी ने व्यवसाय आरंभ नहीं किया है।
कंपनियों के रजिस्ट्रार के पास जमा करने के लिए प्राथमिक खर्चों, पहले लेखा-परीक्षकों की नियुक्ति के अनुमोदन के लिए बोर्ड ज्ञापन (उनका सहमति पत्र भी संलग्न करें)। तत्पश्चात् कंपनियों का रजिस्ट्रार दस्तावेजों पर कार्रवाई करेगा और यदि सभी दस्तावेज सही हों तो वह व्यवसाय आरंभ करने का प्रमाणपत्र जारी करेगा।

य. सार्वजनिक (पब्लिक) लिमिटेड कंपनी
सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी सदस्यों का एक स्वैच्छिक संगठन है, जो निगमित होता है और इसलिए जिसका एक पृथक विधिक अस्तित्व होता है और जिसके सदस्यों की देयता सीमित होती है। प्रमुख विशेषताएं हैं-पृथक विधिक अस्तित्व, भारतीय कंपनी अधिनियम, 1956 द्वारा शासित, न्यूनतम 7 सदस्य, अधिकतम की सीमा नहीं , शेयर के जरिए पूंजी जुटाती है, शेयर मुक्त रूप से हस्तांतरणीय होते हैं और इसके लिए कंपनी को पहले से कोई नोटिस नहीं देना होता, कंपनी के सदस्य की देयता उसके द्वारा धारित शेयरों के अंकित मूल्य तक सीमित होती है।, शेयरधारकों को प्रबंधन अधिकार नहीं होते। इससे स्वामित्व और प्रबंधन का पृथक्करण सुनिश्चित होता है।. निर्णय करने की शक्ति निदेशक मंडल को दी जाती है।, शेयरधारकों के दिवालियापन या मृत्यु से कंपनी के अस्तित्व को खतरा नहीं होता।, लाभ, हानि, सतत अस्तित्व, पूंजी की अपेक्षाकृत बड़ी राशि, निर्देश की एकता, अन्य व्यवसाय स्वरूपों की तुलना में इस पर अधिक विनियमन लागू हो सकता है।, दक्ष प्रबंधन, सीमित देयता।



व्यवसाय आरंभ करने का विचार और योजना बनाना

व्यवसाय आरंभ करने का विचार और योजना बनाना


सृष्टि के पूर्व ब्रह्म शब्दात्मक बनते है, फिर ओंकारात्मक या नादात्मक होते है। तत्पश्चात पहले कल्पों के विशेष शब्द जैसे-भूः, भुवः, स्वः अथवा गो, मानव, घट, पट इत्यादि का प्रकाश उसी आंेकार से होता है। सिद्ध संकल्प ब्रह्म में क्रमशः एक-एक शब्द के होते ही उसी क्षण उन सब पदार्थो का भी प्रकाश हो जाता है और इस विचित्र जगत् का विकास हो उठता है। अब समझे न कि कैसे शब्द ही सृष्टि का मूल है।
-स्वामी विवेकानन्द  (विवेकानन्द जी के संग में, पृष्ठ-62)
प्रत्येक व्यापार के जन्म होने का कारण एक विचार होता है। पहले विचार की उत्पत्ति होती है फिर उस पर आधारित व्यापार का विकास होता है। विचार पहले किसी एक व्यक्ति के अन्दर जन्म लेता है उसके उपरान्त भले ही वह कई व्यक्ति के समूह का बन जाये, अलग बात है। जब समूह का बन जाता है तब वह कम्पनी, कार्पोरेशन, एन.जी.ओ., ट्रस्ट और यदि अधिक शक्तिशाली हो तो राष्ट्र का व्यापार बन समाज के सामने आता है। इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं-
-व्यापारिक क्षेत्र में व्यापार के वस्तु का विचार सर्वप्रथम व्यक्ति के अन्दर आता है फिर वह बाहर प्रोप्राइटरश्पि, पार्टनरशिप, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी, लिमिटेड कम्पनी इत्यादि के रूप में बाहर आता है और उस व्यापार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह सरकारी प्रक्रिया, कार्यालय, उत्पाद निर्माण, विज्ञापन, प्रचार-प्रसार, कर्मचारी वेतन, योजना, प्रलोभन इत्यादि पर धन खर्च करता है।
-राजनीतिक क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान/सभासद, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद, मंत्री इत्यादि बनने का विचार सर्वप्रथम उस व्यक्ति के मन में आता है। फिर वह बाहर व्यक्त होता है और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह धन, सम्बन्ध, जन आधार इत्यादि का प्रयोग करता है।
-धार्मिक क्षेत्र में भी आजकल स्वयं के विचार के अनुसार स्वयं को लक्ष्य के अनुसार स्थापित करने के लिए व्यक्ति सरकारी प्रक्रिया, कार्यालय, उत्पाद निर्माण, विज्ञापन, प्रचार-प्रसार, कर्मचारी वेतन, योजना, प्रलोभन इत्यादि पर धन खर्च करता है।

व्यवसाय योजना बनाना
व्यवसाय योजना व्यवसाय लक्ष्यों, उन्हें प्राप्त करने की तर्कसंगतता तथा उन्हें प्राप्त करने हेतु योजना की औपचारिक विवरणी होती है। 
1. व्यवसाय योजना की विषयवस्तु
इसे पढने से पहले यह समझ लें कि इसमें दी हुयी विषयवस्तु केवल आपके मार्गदर्शन के उद्देश्य से दी गयी है। आपका व्यवसाय विशिष्ट है तथा उसमें यह तथ्य परिलक्षित होना चाहिये। इसमें दी गयी विषयवस्तु किसी एक प्रकार के व्यवसाय से संबंधित नहीं है। यहांँ दी गयी सामग्री यह मार्गदर्शन देने के लिये दी गयी है कि व्यवसाय योजना में कि पक्षों का उल्लेख होना चाहिये।
2. एक्जिक्यूटिव सारांश
व्यवसाय योजना में एक्जिक्यूटिव सारांश अवश्य होना चाहिये। इसमें व्यवसाय की मुख्य बातों का सारांश दिया जाता है। यदि आप बैंक से ऋण प्राप्त करना चाहते हैं, अथवा वेंचर कैपिटल फर्म से निवेश करवाना चाहते हैं तो निम्न बातों को शामिल करेः-कंपनी की सूचनाः नाम, प्रस्तावित विधिक रूप, अल्पसंख्यक एवं बहुसंख्यक निवेशक। आपकी सूचना के लिये हमने व्यावसायिक संस्थाओं के रूप पर एक अलग सेक्शन रखा है। विधि संबंधी परिस्थितियों की बेहतर समझ उपलब्ध कराने हेतु हमने मूलभूत विधिक बाते पर भी एक सेक्शन रखा है।
3. परियोजना का संक्षिप्त परिचय
ऋण की राशि तथा अवधि ;यदि आप बैंक से संपर्क कर रहे हैंद्ध, वांछित निवेश की राशि ;यदि वेंचर कैपिटल फर्म से संपर्क कर रहे हैंद्ध, कंपनी, बैंक का पैसा लौटाने में सक्षम है यह दर्शाने हेतु ये विवरण प्रदान करें-विगत वित्तीय कार्य निष्पादन, प्राप्तियों के भावी स्रोत, भावी प्राप्तियों के स्रोत पर विश्वास हो सके इसके लिये यदि कोई अनुबंध किये हों, समाप्य मूल्य ;वेंचर कैपिटल फर्म हेतुद्ध, विपणन के उपलब्ध अवसर तथा कंपनी द्वारा इनके दोहन हेतु रणनीति, पृष्ठभूमि, कुछ सूचना एक्क्जिक्यूटिव सारांश में दी जाये तथा विवरण इस भाग में दिये जा सकते हैं।
4. कंपनी की वर्तमान स्थिति
कुछ सूचनायें जो आप शामिल कर सकते हैं-कर्मचारियों की संख्या तथा बिक्री के वार्षिक आंकड़े, मुख्य उत्पाद, विकास की वर्तमान स्थिति ;नयी परियोजनाओं के मामले मेंद्ध, कार्पोरेट ढांचा-व्यक्तिगत प्रोप्राइटरी, पार्टनरशिप, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप, प्राइवेट लिमिटेड, पब्लिक लिमिटेड, कंपनी का इतिहास-स्थापना की तारीख, बड़ी सफलतायें, तथा रणनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण अनुभव
5. प्रबंधन टीम का परिचय
कंपनी के मालिकों, निदेशकों, प्रवर्तकों ;वेंचर कैपिटल फंडिंग के मामले मेंद्ध भागीदारों, तथ अन्य मुख्य पदाधिकारियों के विषय में जानकारी दें। 
6. विपणन योजना
आमतौर पर एक विपणन योजना के पाँच उद्देश्य होते हैं। अधिक जानकारी हेतु हमारे विपणन भाग को देखें।
1. उत्पाद-यहां पर आप अपने उत्पाद तथा अन्य वैकल्पिक उत्पादो के बीच के अंतर को बता सकते हैं। आपका उत्पाद क्यों बेहतर है, तथा ग्राहक आपके नये उत्पाद को कैसे स्वीकार करेगा ;कोई अतिरिक्त लागत लगेगीद्ध, आदि प्रश्नों के उत्तर यहाँ दिये जाने चाहिये।
2. मूल्य निर्धारण-आप अपने नये उत्पाद के मूल्य का निर्धारण कैसे करें तथा मूल्य निर्धारण नीति का यहां उल्लेख होना चाहिये।
3. वितरण पोजिशनिंग-अपने उत्पाद के वितरण की योजना क्या है? क्या आप वितरकों के साथ भागीदारी करेंगे? यदि इस संबन्ध में कोई बातचीत चल रही हो तो उसे भी शामिल करें। अधिक जानकारी हेतु हमारा वितरण चैनल भाग शामिल करें।
4. मांग प्रबंधन-इसका तात्पर्य आवश्यकता के आधार पर माल तथा सेवाओं के प्रबंधन तथा वितरण एवं पहुंच बनाने से है।
5. संवर्द्धन तथा ब्रांड विकास-अपना ब्रांड नाम बनाने तथा अपने उत्पाद को बढ़ावा देने के लिये किये गये उपायों अथवा इससे संबंधित योजना का उल्लेख करे। अपने उत्पाद को बढावा देने हेतु सुझावों के लिये हमारे विपणन संप्रेषण भाग को देखें।
6. प्रयोक्ता अनुभव-पारंपरिक विपणन प्रयासों के साथ साथ आजकल अनेक कंपनियां प्रयोक्ता अनुभवों पर बल दे रही हैं। तथ्य जैसे क्रय प्रक्रिया, खुदरा वातावरण, उत्पाद की विशिष्टता, आदि कुछ महत्वपूर्ण विचार बिंदु हैं।
7. परिचालनगत योजना
इस भाग में आप इस बात का उल्लेख करें कि आप अपने ग्राहकों को प्रभावी तथा दक्षता पूर्वक सेवा कैसे दे पायेंगे। इसमें आप निम्न को शामिल कर सकते हैं।
अ. निर्माण योजना-अपनी आपूर्ति शृंखला, उत्पादन हेतु वांछित इनपुट्स, सुविधायें, उपकरणों की आवश्यकतायें, तथा भंडारण आवश्यकताये आदि का उल्लेख करें।
ब. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी योजना-आप किस तरह के प्रोद्योगिकी तथा संचार माध्यम शामिल करना चाहते हैं? साफ्टवेयर संबंधी आवश्यकताओं का उल्लेख करें (सीधे खरीदी जाने वाली है या आवश्यकतानुसार विकसित)। यदि आपकी योजना अपनी वेबसाइट विकसित करने की है तो उसका उल्लेख करें।
स. टीम बिल्डिंग-स्टाफ की मुख्य भूमिकायें, मुआवजा, भूमिकाओं की सूची तथा प्रबंधन ढांचा आदि का विवरण दें। इसी तरह, प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं तथा कार्यविधियों की भी चर्चा यहां करें।
द. इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी योजना-आपकी इंटेलेक्चुल प्रापर्टी आपकी कंपनी के लिये अत्यंत महत्व पूर्ण आस्ति है। आप अपने आईपीआर (ट्रेडमार्क, पेटेंट्स, कापीराइट्स आदि) को कैसे सुरक्षित रखेंगे इसका उल्लेख करें। यदि आपकी कंपनी की परिवर्ती लागत अधिक है तो आप लागत आवंटन माडल भी शामिल कर सकते है। 
8. वित्तीय योजना
किसी व्यवसाय के वित्तीय मामलों से संबंधित उठाये गये कदमों की श्रृंखला अथवा प्राप्त लक्ष्यों की शृंखला को वित्तीय योजना कहते है। इसमे आप इसे शामिल कर सकते हैं-चालू वित्तपोषण-मुख्य निवेशक तथा मालिकान, वर्तमान ऋण एवं देयताये, बैंक अथवा वेंचर कैपिटल फर्म से संपर्क करने से पूर्व प्राप्त किया गया कोई वित्तपोषण, निधिपोषण योजना, वित्तीय भविष्यवाणी, तुलनपत्र, आय विवरणी, नकद प्रवाह विवरणी, सभी का यहां उल्लेख होना चाहिये। कभी-कभी आप भविष्य की आय के अनुमानों का भी उल्लेख कर सकते हैं ;यदि आप बैंक से सावधि ऋण लेना चाह रहे हों अथवा वेंचर कैपिटल फर्म के साथ संपर्क कर रहे होंद्ध
9. जोखिम विश्लेषण
1. जोखिम मूल्यांकन
अ. विपणन जोखिम-नये प्रतिस्पर्धियों का खतरा, उत्पाद की अनुमान से धीमी खपत आदि विपणन संबंधी जोखिम में शामिल होते हैं।.
ब. परिचालनगत जोखिम-दैनंदिन परिचालन के दौरान आने वाले जोखिम
स. स्टाफिंग जोखिम-कार्यबल(कर्मचारियों) से संबंधित किसी भी जोखिम की पहचान करके यहां उल्लेख किया जाना चाहिये।
द. वित्तीय जोखिम-देयताये, नकद प्रवाह, कार्यशील पूंजी, आदि कुछ जोखिम हैं जिनका कंपनियों को सामना करना पड़ता है। इनकी पहचान करके इनका उल्लेख करें।
य. प्रबंधकीय जोखिम
र. नियामक जोखिम-सरकारी नीतियों तथा नियमों में कभी भी परिवर्तन हो सकता है तथा इनका विपरीत प्रवाह आपके व्यवसाय पर भी पड़ सकता है।
2. जोखिम प्रबंधन योजना-अब जबकि आपने अपनी संस्था के समक्ष सभी जोखिमों का आकलन कर लिया है इस भाग में आप इनसे निपटने की योजना के विषय में उल्लेख करना होगा। उदाहरणतः देयताओं को सीमित करने की कार्यविधि एवं प्रक्रिया, आरक्षित निधियां, निर्बाध परिचालन योजना।
एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए दिशानिर्देश
अपनी व्यवसाय संबंधी किसी विचार के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध करते समय, आपकी कंपनी को एक परियोजना रिपोर्ट तैयार करनी होती है, जिसमें नीचे दिए गए विवरण के अनुसार परियोजना के कतिपय महत्त्वपूर्ण पहलू शामिल किए जाने होते हैं-
1. प्रवर्तक की पृष्ठभूमि/अनुभव
2. निर्मित की जाने वाली क्षमता सहित उत्पाद और शामिल प्रक्रियाओं का विवरण
3. परियोजना का स्थान
4. परियोजना लागत और उनके वित्तीयन के स्रोत
5. उपयोगी सुविधाओं की उपलब्धता
6. तकनीकी व्यवस्थाएँ
7. बाजार संबंधी संभावनाएँ और बिक्री की व्यवस्थाएँ
8. पर्यावरणीय पहलू
9. लाभप्रदता संबंधी प्रानुमान और वित्तीय सहायता की चुकौती की समग्र अवधि के लिए नकदी प्रवाह 
चूँकि परियोजना के मूल्यांकन में निम्नलिखित क्षेत्रों में परियोजना का मूल्यांकन किया जाना होता है, अतः आपकी कंपनी को इस मामले में कुछ दस्तावेज सूचनाएँ प्रस्तुत करनी होंगी। 

प्रबंधकीय मूल्यांकन
1. संस्था के बहिर्नियम एवं अंतर्नियम-उद्देश्य, प्राधिकृत एवं चुकता शेयर पूँजी, प्रवर्तक का अंशदान, उधार लेने की शक्ति, निदेशक मंडल में शामिल निदेशकों की सूची, निदेशकों की नियुक्ति की शर्तें।
2. प्रवर्तक के रूप में आपकी कंपनी-कंपनी की कॉर्पोरेट योजना, प्रवर्तित/क्रियान्वित/क्रियान्वयन के अधीन परियोजनाएँ, पिछली ऋण सहायता से संबंधित संव्यवहारों और चुकौती के बारे में बैंकर की रिपोर्ट, समूह की अन्य कंपनियों का विवरण, प्रवर्तक कंपनी का परिचालन, तुलनपत्र एवं लाभ-हानि लेखा। 
3. नए प्रवर्तक-शैक्षिक पृष्ठभूमि, किसी तरह का औद्योगिक अनुभव, परिवार की पृष्ठभूमि, आय के स्रोत, व्यक्तिगत संपत्तियों का विवरण, बैंकर का संदर्भ, आयकर धनकर विवरणियाँ।
4. प्रबंधकीय एवं संगठनात्मक संरचना/व्यवस्था-निदेशक मंडल का संघटन, पूर्णकालिक निदेशकों का विवरण और उनकी जिम्मेदारियाँ, अर्हताओं व अनुभव सहित मुख्य कार्यपालक एवं कार्यकारी कार्यपालकों का विवरण, मौजूदा कंपनी और परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान नई कंपनी के लिए संगठनात्मक ढाँचा।

तकनीकी व्यवहार्यता
1. प्रौद्योगिकी एवं विनिर्माण प्रक्रिया-सिद्ध नई प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी के चयन का आधार, प्रतिस्पर्धी प्रौद्योगिकियाँ, प्रौद्योगिकी पर आधारित संयंत्रों के कार्यनिष्पादन संबंधी आँकड़े विवरण, प्रौद्योगिकी के लाइसेन्स प्रदाता का विवरण, प्रक्रिया प्रवाह का चार्ट और वर्णन।
2. परियोजना का स्थान-स्थान संबंधी लाभ, कच्चे माल एवं अन्य उपयोगी सुविधाओं की उपलब्धता, मूलभूत संरचना संबंधी सुविधाएँ, श्रमिकों की उपलब्धता, पर्यावरणीय पहलू।
3. संयंत्र एवं मशीनें-मशीनों एवं उपकरणों की सूची, आपूर्तिकर्ताओं का विवरण, प्रतिस्पर्द्धी दर-सूचियाँ (कोटेशन), प्रमुख उपकरणों का तकनीकी एवं वाणिज्यिक मूल्यांकन।
4. कच्चा माल, उपयोगी सुविधाएँ और श्रम-शक्ति-कच्चे माल और उनके आपूर्तिकर्ताओं का विवरण, बिजली और जल आपूर्ति, श्रम-शक्ति संबंधी अनुमान का आधार, श्रम-शक्ति का विवरण, जैसे-प्रबंधकीय, पर्यवेक्षण संबंधी कर्मचारी, कुशल/अकुशल श्रमिक, प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताएँ, आदि।
5. संविदाएँ-ठेकेदारों की तकनीकी जानकारी, इंजीनियरिंग, अधिप्राप्ति खरीदारी, निर्माण, वित्तीय सुदृढ़ता और अनुभव के विस्तृत विवरण सहित उनके साथ किए जाने वाले करार।
6. परियोजना की निगरानी एवं क्रियान्वयन-क्रियान्वयन की विधि, निगरानी दल का विवरण, क्रियान्वयन की विस्तृत समय-सारणी/कार्यक्रम। 
7. पर्यावरणीय पहलू-वायु, जल एवं भूमि प्रदूषण, प्रदूषणकारी/खतरनाक तत्त्वों की सूची, उनकी सुरक्षा, सँभलाई/रखरखाव और निपटान संबंधी व्यवस्थाएँ, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों का अनुपालन, अपेक्षित एवं प्राप्त की गईं अनुमतियाँ एवं अनापत्ति प्रमाणपत्र, आदि।

वाणिज्यिक व्यवहार्यता
1. मात्रा एवं स्वरूप के संदर्भ में, प्रस्तावित उत्पाद की मौजूदा और भावी बाजार माँग एवं आपूर्ति।
2. विपणन रणनीति के माध्यम से, कुल बाजार में कंपनी के प्रस्तावित उत्पाद का हिस्सा।
3. उत्पाद का बिक्री मूल्य एवं निर्यात संभावनाएँ, यदि कोई हों।
4. वापसी-खरीद संबंधी व्यवस्था, यदि कोई हो। 

वित्तीय मूल्यांकन
1. परियोजना लागत-इसमें भूमि और परियोजना स्थल के विकास, भवन, संयंत्र एवं मशीनों की लागत, तकनीकी जानकारी एवं इंजीनियरिंग शुल्क, विविध स्थिर आस्तियाँ, प्राथमिक एवं परिचालन-पूर्व व्यय, आकस्मिक व्यय एवं कार्यशील पूँजी के लिए मार्जिन राशि शामिल होती है। आपकी कंपनी से अपेक्षित होता है कि वह यथार्थपरक अनुमान प्रस्तुत करे। परियोजना की लागत की उपयुक्तता की जाँच विभिन्न कारकों, जैसे-क्रियान्वयन अवधि, मुद्रास्फीति, विभिन्न करारों, दर-सूचियों, आदि के संदर्भ में की जाएगी। 
2. वित्तीयन के स्रोत-वित्तीयन के स्रोतों में शेयर पूँजी और ऋण का उचित मिश्रण होना चाहिए। इसमें शेयर पूँजी, प्रवर्तकों एवं सहायक संस्थाओं से अप्रतिभूत ऋण, आंतरिक उपचय, सावधि ऋण, सरकारी सब्सिडी/अनुदान शामिल हैं। यदि ईक्विटी और ब्याज-मुक्त अप्रतिभूत ऋण के रूप में प्रवर्तकों का अंशदान शामिल होता है, तो उसकी उपयुक्तता का निर्धारण परियोजना के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखकर किया जाता है। 
3. लाभप्रदता संबंधी प्रानुमान-आपकी कंपनी के पिछले वित्तीय कार्यनिष्पादन की जाँच की जाएगी। आपकी कंपनी को परियोजना के लिए और समग्र रूप में कंपनी के लिए लाभप्रदता अनुमान, नकदी प्रवाह और प्रानुमानित तुलनपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। प्रानुमानों के आधार पर, विभिन्न वित्तीय अनुपात, जैसे-ऋण-ईक्विटी अनुपात, चालू अनुपात, स्थिर आस्ति सुरक्षा अनुपात, सकल लाभ, परिचालनगत लाभ, निवल लाभ अनुपात, आंतरिक प्रतिफल दर (परियोजना के आर्थिक जीवन के दौरान), ऋण चुकौती सुरक्षा अनुपात, प्रति शेयर अर्जन, देय लाभांश, आदि निकाले जाएँगे, ताकि आपकी परियोजना की वित्तीय सुदृढ़ता निश्चित की जा सके। 

आर्थिक व्यवहार्यता
1. परियोजना के आर्थिक मूल्यांकन के लिए आपकी कंपनी को, वित्तीय विश्लेषण में हिसाब में लिए गए मूल्य के विपरीत निविष्टियों का वास्तविक मूल्य लेना होगा।
2. आपकी कंपनी को परियोजना के फलस्वरूप समाज और अर्थव्यवस्था पर आने वाली लागत और उन्हें होने वाले लाभों के रूप में सामाजिक लागत-लाभ विश्लेषण करना चाहिए। 
3. इस प्रकार, आर्थिक विश्लेषण का लक्ष्य परियोजना की अंतर्निहित शक्तियों पर केंद्रित होता है और इससे यह निश्चित किया जाता है कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का सामना करने में स्वयं समर्थ है या नहीं।

परियोजना का अनुवर्तन
संवितरण-पूर्व अवस्था-वित्तीय सहायता की मंजूरी का आशयपत्र कतिपय शर्तों के साथ जारी किया जाता है। जब आपकी कंपनी निदेशक मंडल के संकल्प के माध्यम से बिना किसी शर्त के आशयपत्र स्वीकार करती है, तो यथास्थिति लागू सहायता की शर्तों के अनुसार निम्नलिखित दस्तावेज निष्पादित किए जाने की जरूरत होती है।
1. ऋणदाता और उधारकर्ता के बीच संविदागत संबंध को सुनिश्चित रूप देने के लिए उनके बीच ऋण करार का निष्पादन
2. दृष्टिबंधक विलेख
3. शेयरधारिता न बेचने का वचनपत्र
4. अधिवृद्धि/कमी के लिए वचनपत्र
5. गारंटी विलेख
6. शेयर दस्तावेजों की गिरवी
7. अंतरिम प्रतिभूति के सृजन के लिए संबंधित कंपनी रजिस्ट्रार के पास दृष्टिबंधक विलेख के संबंध में फॉर्म 8 व 13 का पंजीकरण 
8. अंतिम रूप से प्रतिभूति का सृजन
आपकी कंपनी को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे-
1. स्वत्व विलेख
2. समरूप/प्राथमिक प्रभार छोड़ने के लिए मौजूदा प्रतिभूत लेनदारों से अनापत्ति प्रमाणपत्र

संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम पर हस्ताक्षर
कंपनी के पंजीकरण के लिए संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम की स्टाम्पित और हस्ताक्षरित प्रतियाँ जमा करने की जरूरत पड़ेगी। 
1. संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम के समर्थन के लिए कम से कम दो समर्थनकर्ताओं की जरूरत होती है। हर समर्थनकर्ता के बारे में निम्नलिखित जानकारी होनी चाहिए-
        क. पिता का नाम
        ख. पिता का व्यवसाय
        ग. स्थायी पता
        घ. अभ्यर्थी द्वारा अभिदत्त शेयरों की संख्या
2. हस्ताक्षर प्रक्रिया में कम से कम एक प्रोफेशनल (वकील, सीए या अधिवक्ता) को बतौर गवाह होना चाहिए।
3. सुनिश्चित करें कि संस्था के बहिर्नियम और संस्था के अंतर्नियम स्टाम्पिंग की तारीख के बाद निष्पादित और हस्ताक्षरित हों।
4. यदि आवश्यक हो, तो पट्टाधारित भूमि के बंधक के लिए पट्टादाता की अनुमति
5. यदि आवश्यक हों, तो बंधक सृजित करने के लिए सांविधिक अनुमतियाँ
6. मंजूर सहायता का संवितरण
आपकी कंपनी को परियोजना की प्रगति और आवश्यक निधियों की जानकारी देते हुए, ऋण के आहरण के लिए आवेदन करना होगा। चूँकि अंतिम रूप से प्रतिभूति सृजन होने में समय लगता है, अतः विधिक दस्तावेजों के निष्पादन के बाद बैंक/संस्थाएँ संवितरण संबंधी अनुरोधों पर विचार कर लेती हैं, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में देरी न हो। आपकी कंपनी को निर्धारित प्रवर्तक अंशदान लाना होगा और संबंधित निधियों के उपयोग के साथ-साथ उसके संबंध में सनदी लेखाकार का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रमाणपत्र के आधार पर, बैंक/संस्थाएँ सामान्यतः समानुपातिक संवितरण पर विचार करती हैं। बैंक/संस्थाएँ संवितरण से पहले परियोजना में न्यूनतम प्रवर्तक अंशदान लगाए जाने पर जोर दे सकती हैं। सहायता के संवितरण से पहले बैंक अधिकारी प्रगति की जाँच के लिए कार्यस्थल का दौरा करते हैं और बैंक खाते की जाँच-पड़ताल करते हैं। प्रत्येक संवितरण के समय बैंक प्रतिभूति सृजन की प्रगति की समीक्षा करता है।
संवितरण-पश्चात् अवस्था-क्रियान्वयन अवधि और परिचालन-पश्चात् अवधि के दौरान ऋणदाता बैंक/संस्था परियोजना की निगरानी करते हैं। ऋणदाता इनके लिए जोर दे सकता है-आवधिक प्रगति रिपोर्टें, बैंक/संस्था के अधिकारी द्वारा कार्यस्थल का दौरा
प्रगति का निश्चय करने के लिए कंपनी के मुख्य कार्यपालक/वरिष्ठ कार्यपालकों के साथ आवधिक वार्ता/चर्चा, आपकी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट, आपकी कंपनी के निदेशक मंडल में बैंक/संस्था के नामिती की नियुक्ति, आपके नाम और बैंक/संस्था के साथ संयुक्त रूप से आपकी कंपनी की आस्तियों का बीमा, परियोजना का अनुवर्तन मूलतः इस उद्देश्य के साथ किया जाता है कि अभिप्रेत प्रयोजन के लिए मंजूर सहायता का अंतिम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके और मंजूरी की शर्तों के अनुसार समय से सहायता की चुकौती हो सके। 
अपने व्यवसाय का प्रबंधन
व्यवसाय के प्रबंधन की प्रक्रिया में कई कड़ियाँ आपस में गुँथी रहती हैं. जिनके जरिए संगठन के उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त किया जाता है। इन बुनियादी तत्वों अथवा कार्यों में शामिल हैं-फर्म द्वारा तैयार किए गए उत्पाद को आगे बढ़ाना और उसका विपणन करना, उपयुक्त वितरण माध्यमों से भावी उपभोक्ता को उत्पाद उपलब्ध कराना, फर्म के लेखा-बही और वित्त का प्रबंधन करना, बौद्धिक संपदा की रक्षा करना आदि।

व्यापार रणनीति
रणनीति, सरलतम रूप में, एक विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बनाई गई कार्रवाई की एक योजना है. आमतौर पर रणनीति के बारे में सोचा जाता है कि वह एक प्रबंधन उपकरण के रूप में बड़े संगठनों के लिए ही उपयुक्त है एमएसएमई के लिए इसकी जरूरत महसूस नहीं की जाती. यह समझना महत्वपूर्ण है कि रणनीति सभी आकार के संगठनों के लिए उतनी ही जरूरी है. एक अच्छी तरह से तैयार की गई रणनीतिक योजना किसी भी फर्म के कर्मचारियों को उसके प्रयोजनों और उद्देश्यों की एक स्पष्ट दृष्टि और दिशा प्रदान करती है. यह फर्म को निकट भविष्य में संसाधनों के लिए योजना बनाने में भी सक्षम बनाती है। एक अच्छी व्यापार रणनीति इन बुनियादी बातों के उचित उपयोग द्वारा बनती है-डिजाइन और कार्यान्वयन, स्थापित होना (पोजीशनिंग), वर्गीकरण, मानव संसाधन, मुआवजा तथा पे रोल, कर्मचारियों को संलग्न रखना, सूचना का आदान-प्रदान, संगठनात्मक आयोजना, कार्य निष्पादन मूल्यांकन, भर्ती तथा कार्यबल - प्रशिक्षण एवं कौशल विकास

विपणन
अति लघु, लघु एवं मध्यम उद्योगों ;एमएसएमईद्ध के सामने बढते हुये बाजार के बारे में पर्याप्त जानकारी का हमेशा अभाव रहता ह। अपने छोटे आकार के कारण वे अपनी क्षमताओं के अनुसार बाजार का पूरा दोहन नहीं कर पाते। तथापि, वर्तमान स्पर्धात्मक वातावरण में व्यवसाय को लाभप्रद बनाये रखने के लिये घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में विस्तार अनिवार्य हो गया है। नीचे दी गयी जानकारी एमएसएमई को अपने बाजार का विस्तार करने हेतु सहायक हो सकती है। 
बढते बाजारों हेतु बाजार अध्ययन करना
बाजार अध्ययन नयी विपणन संभावनाओं का पता लगाने तथा संभावित बाजार में अपने उत्पादों/सेवाओं की मांग की जानकारी प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इसके द्वारा उन्हें नये बाजारों में मिलने वाली प्रतिस्पर्द्धा का आकलन करने में भी सहायता मिल सकती है। विपणन में विस्तार के अतिरिक्त बाजार अध्ययन का उपयोग एमएसएमई द्वारा अपने नियमित परिचालनों जैसे ग्राहक प्रतिसूचना, उत्पाद पोर्टफोलियो, इत्यादि हेतु भी किया जा सकता है।, बढते बाजारों हेतु विपणन की संकल्पनाओं को समझना, व्यवसाय को सुचारु रूप से चलाने तथा अपने बाजार को विस्तारित करने के लिये यह अनिवार्य है कि मूलभूत विपणन तकनीकों एवं संकल्पनाओं जैसे बाजार के साथ संप्रेषण के तरीके क्या है, उत्पादों के वितरणआपूर्ति की योजना कैसे बनानी है, अपने उत्पाद हेतु आपूर्ति आदेश कैसे प्राप्त करने हैं तथा अपने उत्पादों की कीमत कैसे निर्धारित करनी है, आदि को समझा जाये-बाजार संप्रेषण, वितरण, आदेश/क्वेरी प्राप्त करना, मूल्य निर्धारण तथा कोटेशन देना
विदेशी बाजारों का दोहन कैसे करें?
एमएसएमई को अपने उत्पादों के लिये विद्देशी बाजारों का दोहन करने में प्रायः कठिनाई होती है क्योंकि या तो उनके पास संभावित बाजारों की जानकारी का अभाव रहता है, अथवा विदेशी बाजारों में निर्यात से संबंधित विभिन्न विनियमों, दिशानिर्देशों, तथा प्रक्रियाओं का पर्याप्त ज्ञान नहीं होता। 
सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला विपणन सहयोग
एमएसएमई क्षेत्र के उत्पादों को बाजार में बेहतर स्पर्धात्मक स्थिति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमएसएमई मंत्रालय विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहा है। 
1. एमएसएमई मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित एमएसएमई योजनायें
2. अति लघु एवं लघु उद्यमों हेतु सरकारी खरीद तथा अधिमान्य मूल्य नीति (केवल एमएसई क्षेत्र से ही खरीदी जाने वाली 358 वस्तुओं की सूची हेतु)
3. एमएसएमई निर्यातकों हेतु विपणन विकास सहायता (एसएसआई एमडीए)
4. अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों/मेलों में सहभागिता
5. बार कोडिंग हेतु वित्तीय सहायता
6. अनुषंगीकरण हेतु वेन्डर विकास कार्यक्रम
एमएसएमई मंत्रालय राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) के माध्यम से विपणन सहायता योजना के अंतर्गत अति लघु एवं लघु उद्यमों को विपणन सहयोग उपलब्ध करा रहा है। एनएसआईसी द्वारा विदेशों में अंतर्राष्ट्रीय प्रघ्द्योगिकी प्रदर्शनियों का आयोजन तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों/व्यापार मेलों में सहभागिता। घरेलू प्रदर्शनियों का आयोजन तथा प्रत्येक वर्ष आयोजित किये जाने वाली टेक्मार्ट प्रदर्शनी सहित भारत में आयोजित प्रदर्शनियों/व्यापार मेलों में सहभागिता, थोक खरीदारों/सरकारी विभागों तथा एमएसएमई को एक स्थान पर एकत्र करने के उददेश्य से अन्य संगठनों/उद्योग संघों/एजेंसियों द्वारा आयोजित क्रेता विक्रेता सम्मेलनों तथा प्रदर्शनियों में सह प्रायोजन हेतु सहयोग, विपणन विकास हेतु सघन अभियान तथा अन्य आयोजन।

भौतिक आस्तियाँ
पूँजीगत माल प्रबन्धन सभी आस्तियों का प्रबन्धन आवश्यक होता है। ये आस्तियाँ आय प्राप्त करने की साधन होती हैं, कई मामलों में ये निवेश पर प्राप्तियों के रूप में प्राप्त होती है। यह सभी पर लागू होता है, चाहे आस्तियों ;चालू आस्तियाँद्ध की प्रकृति अल्पावधि की हो या आस्तियाँ ;अचल आस्तियाँद्ध दीर्घावधि प्रकृति की हों। भौतिक आस्तियों और पूँजीगत आस्तियों के प्रबन्धन के लिए आवश्यक हैः संयंत्र और मशीनरी, सुरक्षा और बीमा का प्रबन्धन।, उत्पादन, मालसूची प्रबंधन, माल संचालन, अधिप्राप्ति एवं खरीद, उत्पादकता में सुधार, उत्पादन योजना





व्यवसाय की विशेषताएँ, उद्देश्य एवं उत्तरदायित्व

व्यवसाय की विशेषताएँ, उद्देश्य एवं उत्तरदायित्व


व्यवसाय की विशेषताएँ
व्यवसाय को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है-”व्यवसाय एक ऐसी क्रिया है, जिसमें लाभ कमाने के उद्देश्य से वस्तुओं अथवा सेवाओं का नियमित उत्पादन क्रय-विक्रय तथा विनिमय सम्मिलित है“। व्यवसाय की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं-
1. वस्तुओं तथा सेवाओं का लेन-देन-व्यवसाय में लोग वस्तुओं अथवा सेवाओं के उत्पादन तथा वितरण कार्यों में संलग्न होते हैं। इन वस्तुओं में ब्रेड, मक्खन, दूध, चाय आदि जैसी उपभोक्ता वस्तुएं भी हो सकती हैं और संयन्त्र, मशीनरी, उपकरण आदि जैसी पूंजीगत वस्तुएँ भी। सेवाएँ-परिवहन, बैंकिंग, बीमा, विज्ञापन आदि रूपों में हो सकती हैं।
2. वस्तुओं तथा सेवाओं का विक्रय अथवा विनिमय-यदि कोई व्यक्ति अपने उपयोग के लिए या किसी व्यक्ति को उपहार देने के लिए कोई वस्तु खरीदता या उत्पादित करता है तो वह किसी प्रकार के व्यवसाय में संलग्न नहीं है। लेकिन जब वह किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने के लिए किसी वस्तु का उत्पादन करता है अथवा खरीदता है तो वह व्यवसाय में संलग्न होता है। इस प्रकार व्यवसाय में क्रेता और विक्रेता के बीच वस्तुओं अथवा सेवाओं के उत्पादन अथवा क्रय में धन अथवा वस्तु ;वस्तु विनिमय प्रणाली मेंद्ध का विनिमय आवश्यक होता है। बिना विक्रय अथवा विनिमय के किसी भी क्रिया को व्यवसाय की संज्ञा नहीं दी जा सकती।
3. वस्तुओं अथवा सेवाओं का नियमित विनिमय-इसमें वस्तुओं का नियमित उत्पादन अथवा क्रय-विक्रय होना आवश्यक होता है। सामान्यतया एकाकी सौदे को व्यवसाय की संज्ञा नहीं दी जा सकती। उदाहरण के लिए, यदि राजू अपनी पुरानी कार हरि को बेचता है तो इसे व्यवसाय नहीं कहा जाएगा, जब तक कि वह नियमित रूप से कारों के क्रय-विक्रय में संलग्न न हो।
4. निवेश की आवश्यकता-प्रत्येक व्यवसाय में भूमि, श्रम अथवा पूंजी के रूप में कुछ न कुछ निवेश की आवश्यकता होती है। इन संसाधनों का उपयोग विविध प्रकार की वस्तुओं अथवा सेवाओं के उत्पादन, वितरण और उपभोग के लिए किया जाता है।
5. लाभ कमाने का उद्देश्य-व्यावसायिक क्रियाओं का प्राथमिक उद्देश्य लाभ के माध्यम से आय अर्जित करना है। बिना लाभ के कोई भी व्यवसाय अधिक समय तक चालू नहीं रह सकता। लाभ कमाना व्यवसाय के विकास और विस्तार की दृष्टि से भी आवश्यक होता है।
6. आय की अनिश्चितता और जोखिम-प्रत्येक व्यवसाय का उद्देश्य लाभ कमाना है। जब कोई व्यवसायी विभिन्न संसाधनों का निवेश करता है तो वह उसके बदले में कुछ न कुछ आय प्राप्त करना चाहता है। लेकिन उसके श्रेष्ठतम प्रयासों के बावजूद व्यवसाय में आय की अनिश्चितता बनी रहती है। कई बार उसे बहुत लाभ होता है और कई बार ऐसा भी समय आता है, जब उसे भारी हानि उठानी पड़ती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भविष्य अनिश्चित है। व्यवसायी का आय को प्रभावित करने वाले तत्वों पर कोई नियंत्राण नहीं होता।

व्यवसाय के आर्थिक उद्देश्य
व्यवसाय के आर्थिक उद्देश्यों के अंतर्गत लाभ कमाने के उद्देश्य के साथ वे समस्त आवश्यक क्रियाएँ भी आती हैं, जिनके द्वारा लाभ कमाने के उद्देश्य की पूर्ति की जाती है, जैसे ग्राहक बनाना, नियमित नव प्रवर्तन तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग आदि।
लाभ, व्यवसाय के लिए जीवनदायिनी शक्ति का कार्य करता है। इसके बिना कोई भी व्यवसाय प्रतियोगिता के बाजार में टिका नहीं रह सकता। वास्तव में किसी भी व्यावसायिक इकाई के अस्तित्व में आने का उद्देश्य होता है-लाभ कमाना। लाभ, व्यवसायी को न केवल उसकी आजीविका अर्जित करने में सहायता करता है, अपितु लाभ का एक भाग व्यवसाय में पुनः विनियोजित कर व्यावसायिक गतिविध्यिं के विस्तार में भी सहायक होता है।
लाभ कमाने के प्राथमिक उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए व्यवसाय के कुछ अन्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
अ. ग्राहक बनाना-जब तक उत्पाद को और सेवाओं को खरीदने वाले ग्राहक न हों, तब तक किसी भी व्यवसाय का अस्तित्व में बने रहना संभव नहीं है। कोई भी व्यवसायी तभी लाभ अर्जित कर सकता है जबकि वह लाभ के बदले में अपने ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता की वस्तुएँ और सेवाएँ उपलब्ध कराए। इसके लिए यह आवश्यक है वह अपनी विद्यमान वस्तुओं के लिए ग्राहकों को आकर्षित करे तथा अधिक से अधिक ग्राहक बनाए और नए-नए उत्पाद बाजार में लाए। विभिन्न विपणन क्रियाओं के द्वारा इसे प्राप्त किया जा सकता है।
ब. नियमित नव-प्रवर्तन-व्यवसाय अत्यंत गतिशील है तथा एक उपक्रम अपने वातावरण में हुए परिवर्तनों को अपनाकर ही निरंतर सफल हो सकता है। नव प्रवर्तन का अर्थ है-नया परिवर्तन। ऐसा परिवर्तन, जिससे उत्पाद की गुणात्मकता, प्रक्रिया और वितरण में संशोधन हो। कीमतों में कमी और बिक्री में वृद्धि से व्यवसायी को अधिक लाभ प्राप्त होता है। हथकरघों के स्थान पर पावरलूम और कृषि में हल अथवा हाथ से चलने वाले यंत्रों के स्थान पर ट्रैक्टर का उपयोग आदि नव-प्रवर्तन के ही परिणाम हैं।
स. संसाधनों का श्रेष्ठतम उपयोग-किसी भी व्यवसाय को चलाने के लिए पर्याप्त पूँजी अथवा कोष की आवश्यकता होती है। इस पूँजी को मशीनें खरीदने, कच्चा माल तथा कर्मचारियों को काम पर रखने और प्रतिदिन के खर्चों की पूर्ति के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस प्रकार व्यावसायिक क्रियाओं में विभिन्न संसाधनों जैसे मशीनें, आदमी, माल, मुद्रा आदि की आवश्यकता होती है। कुशल कर्मचारियों की नियुक्ति द्वारा, मशीनों का क्षमता पूर्ण उपयोग करके तथा कच्चे माल के अपव्यय को कम करके इन उद्देश्यों की प्राप्ति की जा सकती है।

व्यवसाय के सामाजिक उद्देश्य
सामाजिक उद्देश्य व्यवसाय के वे उद्देश्य होते हैं, जिन्हें समाज के हितों के लिए प्राप्त करना आवश्यक होता है। अतः हर व्यवसाय का उद्देश्य होना चाहिए कि वह किसी भी प्रकार से समाज को हानि न पहुँचाए। व्यवसाय के सामाजिक उद्देश्यों के अंतर्गत अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन तथा पूर्ति, उचित व्यापारिक प्रथाएँ अपनाना, समाज के सामान्य कल्याणकारी कार्यों में योगदान तथा कल्याणकारी सुविधाओं में योगदान करना सम्मिलित है।
अ. अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन तथा पूर्ति-चूंकि व्यवसाय समाज के विविध संसाधनों का उपयोग करता है। इसलिए समाज की अपेक्षा होती है कि व्यवसाय उसे गुणवत्ता वाली वस्तुओं तथा सेवाओं की आपूर्ति करे। इसलिए व्यवसाय का उद्देश्य होना चाहिए कि वह अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन करे तथा उचित कीमत पर और उचित समय पर उनकी पूर्ति करें। व्यवसायी द्वारा समाज को आपूर्ति की जाने वाली वस्तुओं तथा सेवाओं की गुणवत्ता के अनुसार उनका मूल्य वसूल करना चाहिए।
ब. उचित व्यापारिक प्रथाएँ अपनाना-प्रत्येक समाज में जमाखोरी, कालाबजारी, अधिक कीमत वसूलना आदि क्रियाएँ अवांछित मानी जाती हैं। इसके अलावा गुमराह करने वाले विज्ञापन, वस्तुओं की गुणवत्ता के बारे में गलत छाप छोड़ते हैं। व्यावसायिक इकाइयों को अधिक लाभ कमाने के लिए आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी अथवा कीमतों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए। ऐसी क्रियाओं से व्यवसायी की बदनामी होती है और कभी-कभी उसे दंड अथवा कानूनन जेल की सजा भी भुगतनी पड़ती है। इस प्रकार उपभोक्ता और समाज के कल्याण को ध्यान में रखते हुए, व्यवसायी को उद्देश्य तथा उचित व्यापारिक प्रथाओं को अपनाना चाहिए।
स. समाज के सामान्य कल्याण कार्यों में योगदान-व्यावसायिक इकायों को समाज के सामान्य कल्याण तथा उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। यह अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल तथा कॉलेज बनाकर, लोगों को आजीविका कमाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र खोलकर, चिकित्सा की सुविधा के लिए अस्पतालों की स्थापना कर, आम जनता के मनोरंजन के लिए पार्क तथा खेल परिसरों आदि की सुविधएँ प्रदान करके संभव है।

व्यवसाय के मानवीय उद्देश्य
मानवीय उद्देश्यों से अभिप्राय उन उद्देश्यों से है, जिनमें समाज के अक्षम तथा विकलांग, शिक्षा अथवा प्रशिक्षण से वंचित लोगों के कल्याण तथा कर्मचारियों की अपेक्षाओं की पूर्ति के लक्ष्य निहित होते हैं। इस प्रकार व्यवसाय के मानवीय उद्देश्यों के अंतर्गत कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक तथा मनोवैज्ञानिक संतुष्टि और मानव संसाधनों का विकास निहित है।
अ. कर्मचारियों का आर्थिक कल्याण-व्यवसाय में कर्मचारियों को उचित वेतन, कार्य-निष्पादन के लिए अभिप्रेरणाएं, भविष्यनिधि के लाभ, पैंशन तथा अन्य अनुलाभ जैसे चिकित्सा सुविधा, आवासीय सुविधा आदि उपलब्ध कराए जाने चाहिए। इससे कार्य क्षेत्र में व्यक्ति अधिक संतुष्टि का अनुभव करेंगे और व्यवसाय के लिए अधिक योगदान दे सकेंगे।
ब. कर्मचारियों की सामाजिक तथा मानसिक संतुष्टि-यह हर व्यावसायिक इकाई का कर्तव्य बनता है कि वह अपने कर्मचारियों को सामाजिक तथा मानसिक संतुष्टि प्रदान करें और ऐसा वे उनके काम को रोचक और चुनौतीपूर्ण बनाकर, सही कार्य के लिए सही व्यक्ति को नियुक्त कर तथा कार्य की नीरसता को समाप्त करके संभव बना सकते हैं। साथ ही निर्णय लेते समय कर्मचारियों की शिकायतों तथा उनके सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाना चाहिए। यदि कर्मचारी खुश और संतुष्ट हैं तो वे अपने कार्य भी अच्छे ढंग से कर सकेंगे।
स. मानवीय संसाधनों का विकास-कर्मचारी मनुष्य हैं और इसलिए सदैव अपने पेशागत वृद्धि के लिए तत्पर रहते हैं। इसके लिए उपयुक्त प्रशिक्षण तथा विकास की आवश्यकता होती है। व्यवसाय तभी उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है जब समय के अनुसार उसके कर्मचारी अपनी क्षमताओं, कार्य-कुशलताओं तथा दक्षताओं में सुधर करते रहें। अतः व्यवसाय के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपने कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण तथा विकास के कार्यक्रम आयोजित करते रहें।
द. सामाजिक तथा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों का आर्थिक कल्याण-व्यावसायिक इकाइयाँ समाज के पिछड़े तथा शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग लोगों की मदद करके समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन सकती हैं। ऐसा वे विभिन्न प्रकार से कर सकती हैं। उदाहरण के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करके समाज के पिछड़े समुदाय के लोगों की आय अर्जन क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा व्यवसायिक इकाइयाँ मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करके भी ऐसा कर सकती है।

व्यवसाय के राष्ट्रीय उद्देश्य
व्यवसाय, देश का एक महत्वपूर्ण अंग होता है अतः राष्ट्रीय लक्ष्यों और आकांक्षाओं की प्राप्ति प्रत्येक व्यवसाय का उद्देश्य होना चाहिए। व्यवसाय के राष्ट्रीय उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
अ. रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना-व्यवसाय के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय लक्ष्य है, लोगों को लाभपूर्ण रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना। इस लक्ष्य की पूर्ति नई व्यावसायिक इकाईयाँ स्थापित करके, बाजार का विस्तार करके तथा वितरण प्रणाली को और अधिक व्यापक बनाकर की जा सकती है।
ब. सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना-एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में एक व्यवसायी से यह आशा की जाती है कि जिन लोगों के साथ वह लेनदेन करता है उन सभी को समान अवसर प्रदान करे। यह भी आशा की जाती है कि वह सभी कर्मचारियों को कार्य करने तथा उन्नति करने के समान अवसर उपलब्ध कराए। इस उद्देश्य के अंतर्गत वह समाज के पिछड़े तथा कमजोर वर्गो के लोगों पर विशेष ध्यान दें।
स. राष्ट्रीय प्राथमिकता के अनुसार उत्पादन करना-व्यावसायिक इकाइयों को सरकार की नीतियों तथा योजनाओं की प्राथमिकता को देखते हुए उन्हीं के अनुसार वस्तुओं का उत्पादन तथा आपूर्ति करनी चाहिए। हमारे देश में व्यवसाय के राष्ट्रीय उद्देश्यों में से एक उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन को बढ़ाकर उचित दर पर उपलब्ध कराना होना चाहिए। देश के राजस्व में योगदान व्यवसाय के स्वामियों को करों और बकाया राशि का भुगतान ईमानदारी के साथ करना चाहिए। इससे सरकार का राजस्व बढ़ता है, जिसका उपयोग राष्ट्र के विकास के लिए किया जा सकता है।
द. आत्मनिर्भरता तथा निर्यात को बढ़ावा-देश को आत्मनिर्भर बनने में सहायता करने के लिए व्यावसायिक इकाइयों की एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है कि वे वस्तुओं के आयात को रोकें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक व्यावसायिक इकाई को निर्यात बढ़ाने तथा अधिक से अधिक विदेशी मुद्रा देश के कोष में लाने को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए।

व्यवसाय के वैश्विक उद्देश्य
पहले भारत के अन्य देशों के साथ बहुत ही सीमित व्यापारिक संबंध थे। तब वस्तुओं की आयात और निर्यात संबंधी नीतियाँ बहुत कठोर थीं, लेकिन आजकल उदारवादी आर्थिक नीतियों के कारण काफी हद तक विदेशी निवेश पर प्रतिबंध समाप्त हो चुका है, तथा आयातित वस्तुओं पर लगने वाला शुल्क भी काफी कम हो गया है। इन परिवर्तनों से बाजार में प्रतियोगिता काफी बढ़ गई है। आज वैश्वीकरण के कारण पूरी दुनिया एक बड़े बाजार के रूप में परिवर्तित हो चुकी है। आज एक देश में तैयार माल दूसरे देश में आसानी से उपलब्ध है। इस प्रकार विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से प्रत्येक व्यवसाय अपने मस्तिष्क में कुछ उद्देश्य रखकर काम करने लगा है, जिसे वैश्विक उद्देश्य कहा जा सकता है।
अ. सामान्य जीवन स्तर में वृद्धि-व्यावसायिक गतिविधिं के विकास के कारण अब दुनिया भर में उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तुएँ आसानी से उपलब्ध हैं। इस प्रकार एक देश का व्यक्ति दूसरे देश के व्यक्ति द्वारा उपयोग किए जा रहे उसी प्रकार के सामान का उपयोग कर सकता है। इससे लोगों के सामान्य जीवन स्तर में वृद्धि होती है।
ब. विभिन्न देशों के बीच असमानताओं को कम करना-व्यवसाय को अपनी गतिविधिं का विस्तार कर अमीर और गरीब राष्ट्रों के बीच की असमानता को कम करना चाहिए। विकासशील तथा अविकसित देशों में पूँजी विनियोजित करके ये औद्योगिक तथा आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित कर सकते हैं।
स. विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा वस्तुओं तथा सेवाओं की उपलब्धता-व्यवसाय को उन वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन में वृद्धि करनी चाहिए, जिनकी विश्व बाजार में माँग तथा प्रतिस्पर्धा अधिक है। इससे निर्यातक देश की छवि में सुधार आता है और देश को अधिक विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है।

व्यवसाय के सामाजिक उत्तरदायित्व
लोग लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से व्यवसाय चलाते हैं। लेकिन केवल लाभ अर्जित करना ही व्यवसाय का एकमात्र उद्देश्य नहीं होता। समाज का एक अंग होने के नाते इसे बहुत से सामाजिक कार्य भी करने होते हैं। यह विशेष रूप से अपने अस्तित्व की सुरक्षा में संलग्न स्वामियों, निवेशकों, कर्मचारियों तथा सामान्य रूप से समाज व्यवसाय की प्रकृति तथा क्षेत्र व समुदाय की देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाता है। अतः प्रत्येक व्यवसाय को किसी न किसी रूप में इनके प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाह करना चाहिए। उदाहरण के लिए, निवेशकों को उचित प्रतिफल की दर का आश्वासन देना, अपने कर्मचारियों को अच्छा वेतन, सुरक्षा, उचित कार्य दशाएँ उपलब्ध कराना, अपने ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तुएँ उचित मूल्यों पर उलब्ध कराना, पर्यावरण की सुरक्षा करना तथा इसी प्रकार के अन्य बहुत से कार्य करने चाहिए।
हालांकि ऐसे कार्य करते समय व्यवसाय के सामाजिक उत्तारदायित्वों के निर्वाह के लिए दो बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। पहली तो यह कि ऐसी प्रत्येक क्रिया धर्मार्थ क्रिया नहीं होती। इसका अर्थ यह है कि यदि कोई व्यवसाय किसी अस्पताल अथवा मंदिर या किसी स्कूल अथवा कॉलेज को कुछ धनराशि दान में देता है तो यह उसका सामाजिक उत्तरदायित्व नहीं कहलाएगा, क्योंकि दान देने से सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह नहीं होता। दूसरी बात यह है कि, इस तरह की क्रियाएँ कुछ लोगों के लिए अच्छी और कुछ लोगों के लिए बुरी नहीं होनी चाहिए। मान लीजिए एक व्यापारी तस्करी करके या अपने ग्राहकों को धोखा देकर बहुत सा धन अर्जित कर लेता है और गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए अस्पताल चलाता है तो उसका यह कार्य सामाजिक रूप से न्यायोचित नहीं है। सामाजिक उत्तरदायित्व का अर्थ है कि एक व्यवसायी सामाजिक क्रियाओं को सम्पन्न करते समय ऐसा कुछ भी न करे, जो समाज के लिए हानिकारक हो।
इस प्रकार सामाजिक उत्तरदायित्व की अवधारणा व्यवसायी को जमाखोरी व कालाबाजारी, कर चोरी, मिलावट, ग्राहकों को धोखा देना जैसी अनुचित व्यापरिक क्रियाओं के बदले व्यवसायी को विवेकपूर्ण प्रबंधन के द्वारा लाभ अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह कर्मचारियों को उचित कार्य तथा आवासीय सुविधाएँ प्रदान करके, ग्राहकों को उत्पाद विक्रय उपरांत उचित सेवाएँ प्रदान करके, पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करके तथा प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा द्वारा संभव है।




व्यवसाय का लेखांकन (एकाउण्ट बुक किपिंग)-दोहरी प्रविष्टि प्रणाली

व्यवसाय का लेखांकन (एकाउण्ट बुक किपिंग)-दोहरी प्रविष्टि प्रणाली


लेखाकरण में दोहरी प्रविष्टि प्रणाली या दोहरी खतान प्रणाली ;क्वनइसम मदजतल ेलेजमउद्ध बहीखाता की एक पद्धति है। इसका नाम ”दोहरी प्रविष्टि“ इसलिए है क्योंकि इसके अन्तर्गत किसी खाते की प्रत्येक प्रविष्टि के संगत किसी दूसरे खाते में एक विपरीत प्रविष्टि का होना जरूरी है। उदाहरण के लिए, १०० रूपए की कमाई को दर्ज करने के लिए दो प्रविष्टियाँ आवश्यक होंगी-
1. ”कैश” नामक खाते में 100 रूपए की डेबिट प्रविष्टि की जाएगी, तथा
2. “आय” नामक खाते में 100 रूपये की क्रेडित प्रविष्टि की जाएगी।
इसे हिन्दी में “द्वि-अंकन प्रणाली” भी कहते हैं।

परिचय
द्वि-अंकन प्रणाली ;दोहरी लेखा प्रणालीद्ध आधुनिक युग में बही खाते की द्वि-अंकन प्रणाली को सर्वश्रेष्ठ, सर्व-सामान्य और सर्वव्यापी माना जाता है क्योंकि यह आधुनिक, वैज्ञानिक और पूर्ण है। यह व्यापारी के समस्त उद्देश्यो की पूर्ति करती है। इसका जन्म पश्चिमी देशों में हुआ है, अतः इसे पाश्चात्य लेखांकन विधि भी कहा जाता है। इसे व्यापारिक लेखा-विधि-प्रणाली भी कहा जाता है, क्योंकि इस विधि के अनुसार रोकड़ और उधार के सौदों को लिपिबद्ध किया जाता है।
द्वि-अंकन प्रणाली की भिन्न-भिन्न विद्वानों ने अलग-अलग परिभाषाएं दी हैं जिसमें से कुछ निम्नलिखित हैं-कार्टर के अनुसार, ”लेखांकन की आधुनिक पद्वति द्वि-अंकन प्रणाली के नाम से जानी जाती है। बहीखाते की द्वि-अंकन प्रणाली का आशय वैयक्ति तथा अवैयक्तिक दोनों ही प्रकार के खातों से हैं।
कीलर द्वि-अंकन प्रणाली की निम्नलिखित परिभाषा देते हैं-”एक उद्यम मे लेखांकन की सर्वसामान्य प्रणाली द्वि-अंकन प्रणाली है। जैसा कि नाम से ही विदित होता है-प्रत्येक सौदे के दो लेखे लिए जाते है-एक डेबिट में और दूसरा क्रेडिट में।
प्रत्येक व्यापारिक सौदा जो द्रव्य (मुद्रा) अथवा द्रव्य के मूल्य में परिणित होता है, (अ) लाभ को देना और (ब) उस लाभ को प्राप्त करना। दूसरे शब्दों में व्यापारिक सौदा मूल्य के बदले अथवा द्रव्य के मूल्य में अदल-बदल का नाम है अथवा प्रत्येक व्यापारिक सौदा दो क्रियाओं को जन्म देता है-किसी मूल्यवान वस्तु को प्राप्त करना और किसी मूल्यवान वस्तु को देना। द्वि-अंकन प्रणाली के अनुसार इन दानों ही, प्राप्य पक्ष और देय पक्ष, पक्षों का लेखांकन किया जाता है। अतः यदि एक भवन मुकेश से खरीदा गया है तो भवन खाता प्राप्त करता है मुकेश का खाता देता है। इसलिए प्रत्येक सौदे के पूर्ण लेखांकन के लिए द्वि-प्रविष्टि (डबल इन्ट्री) होना आवश्यक है।
द्वि-अंकल प्रणाली के नियमों की स्पष्ट जानकारी के लिए यह जान लेना आवश्यक है कि कुछ सौदे लगभग सब व्यापारों में समान होते हैं। ये समान सौदे निम्न है-
1. व्यापारी बहुत-से व्यापारिक व्यौहार (लेन-देन) करता है।
2. उसके पास कुछ सम्पत्तियां होनी चाहिए जिनमें या जिनकी सहायता से वह व्यापार करता है और
3. उसे व्यापार चलाने के लिए कुछ खर्चें जैसे कार्यालय का किराया, वेतन, विज्ञापन आदि करने पड़ते हैं और उसके पास कुछ ऐसे स्रोत भी होने चाहिए जिनके द्वारा व्यापार को आय प्राप्त होती है।
अतः यह निष्कर्ष निकलता है कि सम्पूर्ण व्यापारिक सौदों के पूर्ण लेखांकन के लिए निम्न खाते रखना आवश्यक हैं-
1. प्रत्येक व्यक्ति एवं संस्थान ;फर्मद्ध का खाता जिनमें व्यापारी को व्यवहार करना पड़ता है।
2. व्यापार की प्रत्येक सम्पत्ति और अधिकार का खाता और
3. प्रत्येक व्यय एवं आय के स्रोत का खाता
वे खाते जो प्रथम समूह में आते हैं व्यक्तिगत खाते कहलाते हैं, दूसरे समूह के अन्तर्गत आने वाले खातों को सम्पत्ति खाते कहा जाता है और तीसरे समूह में आने वाले खातों के नाममात्र (के) खाते कहा जाता है।
द्वि-अंकन प्रणाली पृष्ठ को दो समान अर्ध-भागों में बंटती है। पृष्ठ के वाम पक्ष को डेबिट पक्ष तथा दक्षिण पक्ष को क्रेडिट पक्ष कहा जाता है। विभिन्न सौदों का प्रतिनिधित्व करने वाले पक्षों के इस प्रकार चयन में कोई न्यासंगत कारण नहीं था और क्रेडिट पक्ष बहुत सरलता से वाम पक्ष या डेबिट पक्ष दक्षिण पक्ष हो सकता था। वेनेसियन व्यापारियों ने जो द्वि-अंकन प्रणाली के सर्वप्रथम ज्ञात व्यापारी थे वाम पक्ष या डेबिट पक्ष को सम्पत्तियों के लिए और दूसरी ओर को पूंजी एवं देयताओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुन रखा था। अतः यह तब से वैसा ही चला आ रहा है।
खाता एक ऐसा अभिलेख है जिसमें एक विशेष पक्षकार (जो एक मनुष्य या मनुष्यत्व आरोपित पदार्थ हो सकता है) द्वारा दिए गये या प्राप्त किए गये प्रत्येक लाभ के द्रव्य मूल्य (कभी-कभी या द्रव्य मूल्य और मात्रा साथ-साथ) और वाम (वायें) पक्षों के दो अलग-अलग स्तम्भों में व्यवस्थित किया जाता है। प्रत्येक खाते में डेबिट पक्ष एवं क्रेडिट पक्ष होता है। यह क्रमशः खाते के वाम पक्ष एवं दक्षिण पक्ष के हाशिये पर ”डेबिट“ और क्रेडिट“ लिखकर दर्शाया जाता है। डेबिट पक्ष की प्रत्येक प्रविष्टि के आगे "To"  शब्द लिखा जाता है। इसका अर्थ यह है कि जिस खाते का अभिलेख तैयार किया जा रहा है वह उस खाते का जिसका कि नाम प्रविष्टि में लिखा गया है देनदार है। दूसरी तरफ क्रेडिट पक्ष की प्रविष्टि के आगे "By" शब्द लिखा जाता है। इसका अर्थ यह है कि उस खाते को जिस खाते का अभिलेख तैयार किया जा रहा है इस खाते से जिसका कि नाम प्रविष्टि में लिखा गया है क्रेडिट किया गया है। खाते का नाम खाते के ऊपर मध्य में लिखा जाता है।
लाभ देने वाले पक्षकार के खाते को लेनदार कहा जाता है और जो पक्षकार इस (लाभ) को प्राप्त करता है उसके खाते को देनदार कहा जाता है। सामान्य रूप से खाते द्वारा प्राप्त लाभ की कीमत को खाते में वाम स्तम्भ में लिखा जाता है और यह कहा जाता है कि खाते की उतनी कीमत (रकम) से डेबिट किया गया। दूसरी ओर खाते द्वारा दिए गए लाभ की कीमत को खाते के दक्षिण स्तम्भ में लिखा जाता है और यह कहा जाता है कि खाते को उतनी कीमत (रकम) से क्रेडिट किया गया। इन्हें क्रमशः डेबिट और क्रेडिट प्रविष्टियां कहते हैं।

द्वि-अंकन प्रणाली के नियम
नियम या सिद्धांत से आशय उस सामान्य नियम से है जो व्यवहारों या सौदों की दिशानिर्देंश करने में सहायक होता है। वास्तव में ये सिद्धांत मुख्यतया तीन नियमों पर आधारित है इसे ”दोहरा लेखा प्रणाली के सिद्धान्त“ भी कहा जाता है।
द्वि-अंकन प्रणाली के नियम खातों के अनुसार प्रयोग किये जाते हैं। दोहरा लेखा प्रणाली में खातों के तीन प्रकार होते हैं। एक विशेष खाते को डेबिट या क्रेडिट करने से पूर्व हमें यह देख लेना चाहिए कि व्यापारी द्वारा किये गए सौदे से कौन सी श्रेणी के खाते प्रभावित होते हैं यह जान लेने के पश्चात् निम्नलिखित नियमों का पालन किया जायगा।

1. व्यक्तिगत खाते
व्यक्तिगत खातों के मामले में हम लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्ति या संस्थान का खाता उसके द्वारा प्राप्त लाभ से डेबिट करते हैं और लाभ देने वाले व्यक्ति या संस्थान का खाता उसके द्वारा प्रदत्त लाभ से क्रेडिट करते हैं। संक्षेप में हम कह सकते हैं-
(लाभ) पाने वाले को डेबिट करो (Debit the Receiver) और
(लाभ) देने वाले को क्रेडिट करो Credit the giver)।

2. सम्पति (वस्तुगत) खाते
सम्पत्ति खाते प्राप्ति से डेबिट और जाने वालें (Outgoing) से क्रेडिट किए जाते हैं। अथवा
व्यापार में जो आये उसे डेबिट करो (Debit what comes in) और
व्यापार से जो जाये उसे क्रेडिट करो (Credit what goes out)।

3. नाम मात्र (के) खाते
प्रत्येक व्यय अथवा हानि की धन-राशि को डेबिट किया जाता है और प्रत्येक आय अथवा लाभ की धनराशि को क्रेडिट किया जाता है। दूसरे शब्दों में-
सभी व्ययों और हानियों को डेबिट करो (Debit All Expenses And Losses) और
सभी आयों और लाभों को क्रेडिट करो (Credit All incomes And gains)।
यह जान लेना आवश्यक है कि यह नियम कभी नहीं बदलते और हर सम्भव दशा में इनका दृढ़ता से प्रयोग किया जायेगा। यह भी नोट किया जाना चाहिए कि उपर्युक्त प्रपंचों जैसे कि ”देने वाला“ और ”पाने वाला“, ”आने वाला“ और ”जाने वाला“ इत्यादि को मालिक के दृष्टिकोण से न जांचकर संस्थान के दृष्टिकोण से जांचा जाना चाहिए।
द्वि-अंकन प्रणाली के उपर्युक्त नियमों के अतिरिक्त लेखांकन की कुछ अवधारणएं तथा मान्यताएं हैं। वास्तविक बहीखाता तथा लेखांकन कार्य आरम्भ करने से पूर्व इनका पता होना आवश्यक है। इन नियमों को कुछ अन्य प्रायोगिक तरीके से भी याद रख कर उपयोग में आसानी से लाया जा सकता है। इसके लिये सर्वप्रथम सौदा या लेनदेन कि प्रकृति को पहचान कर उनके दो रूपों को अलग करना आवश्यक है। सामान्यतः 90 प्रतिशत सौदे नगद लेनदेन से संबंधित होते है। अतः स्पष्ट है कि इनका एक रूप या पक्ष नगद होगा चूंकि नगद वास्तविक खाता है अतः नगद यदि प्राप्त हो रहा है तो नगद खाता डेबिट और उसका दूसरा पक्ष चाहे वह व्यक्तिगत, वास्तविक या अवास्तविक हो बिना विचार किये ही क्रेडिट किया जा सकता है और यदि नगद जा रहा है तो नगद खाता क्रेडिट एवं दूसरा पक्ष जो भी हो वह डेबिट होगा।
इसी प्रकार खर्चों एवं आय को भी सरलता से पहचाना जा सकता है। अतः समस्त प्रकार से आगम खर्चों को डेबिट एवं दूसरे पक्ष को चाहे जो भी हो क्रेडिट होगा यदि एक पक्ष आय या लाभ से संबंधित है तो उसे क्रेडिट एवं विरूद्ध पक्ष डेविट होगा। साथ ही जो भी वस्तु या संपत्ति खरीदी जाती है तो उसे डेबिट करेंगे एवं बेची जाती तो उसे क्रेडिट करेंगे एवं उसके विरूद्ध पक्ष को डेविट या क्रेडिट करेंगे।
दोहरी प्रविष्टि प्रणाली के प्रमुख भाग
दोहरा लेखा प्रणाली के प्रमुख भाग निम्नलिखित है। इन्हें ”दोहरा लेखा प्रणाली की सीढ़ियां“ या ”लेखाकर्म का ढांचा“ भी कहा जाता है।
1. प्रारंभिक लेखा या रोजनामचा (जर्नल)
2. वर्गीकरण
3. तलपट (ट्रायल बैलेंस) बनाना
4. अंतिम लेखे (Final Accounts)  
क. निर्माण खाता या व्यापार खाता, 
ख. लाभ हानि खाता या आय व्यय खाता, 
ग. स्थिति विवरण (चिट्ठा) 



लांचिग (Launching)] प्री-लांचिग (Pre-Launching) और प्री-आर्गनाइजेशन (Pre-Organisation)

लांचिग (Launching)]  प्री-लांचिग (Pre-Launching) और 
प्री-आर्गनाइजेशन (Pre-Organisation)


लांचिग (Launching)
लांचिंग का अर्थ होता है-सार्वजनिक रूप से उतारना या शुरू करना या अवतरित करना। किसी भी व्यापार का विचार जब प्रारम्भ में मन के अन्दर आता है तब उसे बाहर सार्वजनिक रूप से समाज में ले जाने के लिए नियमानुसार और संसाधन के साथ आना पड़ता है। जब यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है तब कार्य प्रारम्भ की प्रक्रिया को जिससे सार्वजनिक रूप से समाज जान सके, लांचिंग कहलाती है।

प्री-लांचिग (Pre-Launching)
प्री-लांचिंग का अर्थ होता है-व्यक्तिगत रूप से उतारना या शुरू करना या अवतरित करना। किसी भी व्यापार का विचार जब प्रारम्भ में मन के अन्दर आता है तब उसे बाहर व्यक्तिगत रूप से अपने सम्बन्धों में ले जाने के लिए नियमानुसार और संसाधन के लिए बताना पड़ता है। जब यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है तब कार्य प्रारम्भ की प्रक्रिया को जिससे व्यक्तिगत रूप से समाज जान सके, प्री-लांचिंग कहलाती है।

प्री-आर्गनाइजेशन (Pre-Organisation)
प्री-आर्गनाइजेशन का अर्थ होता है-किसी संस्था/संगठन के बनने के पहले की स्थिति। यह कार्य उस स्थिति में किया जाता है जब कार्य को सम्पन्न/प्रारम्भ करने के लिए संस्था/संगठन नहीं बनाया गया है और संस्था/संगठन की रूपरेखा को प्रसारित कर प्रबन्धकीय श्रेणी/मालिकाना श्रेणी में योग्य मानव संसाधन का चुनाव करना होता है। प्री-आर्गनाइजेशन की स्थिति में समाज के व्यक्ति के सामने एक अवसर होता है कि वे व्यापार को समझकर प्रबन्धकीय श्रेणी/मालिकाना श्रेणी में अपने को ला सकते हैं। चुने गये योग्य मानव संसाधन के साथ ही संस्था/संगठन की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जाती है। फिर प्री-लांचिंग और लांचिंग का क्रम आता है। इन्टरनेट व वेबसाइट के इस युग में यह सुविधा है कि पहले कार्य प्रारम्भ हो जाता है फिर प्री-आर्गनाइजेशन, प्री-लांचिंग और लांचिंग की प्रक्रिया चलती रहती है जिससे सार्वजनिक रूप से समाज जान सके कि किस प्रकार का व्यापार हमारे सामने आ रहा है।



सफलता का नाम विशेषज्ञता नहीं

सफलता का नाम विशेषज्ञता नहीं

जब दुनिया बीसवीं सदी के समाप्ति के समीप थी तब वर्ष 1995 ई0 में कोपेनहेगन में सामाजिक विकास का विश्व शिखर सम्मेलन हुआ था। इस शिखर सम्मेलन में यह माना गया कि-”आर्थिक विकास अपने आप में महत्वपूर्ण विषय नहीं है, उसे समाजिक विकास के हित में काम करना चाहिए। यह कहा गया कि पिछले वर्षो में आर्थिक विकास तो हुआ, पर सभी देश सामाजिक विकास की दृष्टि से पिछड़े ही रहे। जिसमें मुख्यतः तीन बिन्दुओं-बढ़ती बेरोजगारी, भीषण गरीबी और सामाजिक विघटन पर चिन्ता व्यक्त की गई। यह स्वीकार किया गया कि सामाजिक विकास की समस्या सार्वभौमिक है। यह सर्वत्र है, लेकिन इस घोर समस्या का समाधान प्रत्येक संस्कृति के सन्दर्भ में खोजना चाहिए।“ इसका सीधा सा अर्थ यह है कि व्यक्ति हो या देश, आर्थिक विकास तभी सफल होगा जब बौद्धिक विकास के साथ मनुष्य के गुणवत्ता में भी विकास हो। 
इस सम्बन्ध में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार-कम्युनिस्टो के नारे ”कमाने वाला खायेगा“-यह नारा यद्यपि कम्युनिस्ट लगाते है। किन्तु पूंजीवादी भी इस नारे के मूल में निहित सिद्वान्त से असहमत नहीं हैं। यदि दोनों में झगड़ा है तो केवल इस बात का कि कौन कितना कमाता है, कौन कितना कमा सकता है। पूंजीवादी साहस और पूंजी को महत्व देते है तो कम्युनिस्ट श्रम को। पूंजीवादी स्वयं के लिए अधिक हिस्सा माँगते है और कम्युनिस्ट अपने लिए। यह नारा अनुचित, अन्यायपूर्ण और समाजघाती है। हमारा नारा होना चाहिए-”कमाने वाला खिलायेगा और जो जन्मा है वह खायेगा।“ खाने का अधिकार जन्म से प्राप्त होता है कमाने की पात्रता शिक्षा से आती है। यदि केवल कमाने वाला ही खायेगा तो बच्चो, बूढ़ो, रोगियों और अपाहिजो का क्या होगा? ”कमाने वाला खायेगा“ का दृष्टिकोण आसुरी और ”कमाने वाला खिलायेगा“ का विचार मानवीय है। समाजिकता और संस्कृति का मापदण्ड समाज में कमाने वाला द्वारा अपने कत्र्तव्य के निर्वाह की तत्परता है। अर्थव्यवस्था का कार्य इस कत्र्तव्य के निर्वाह की क्षमता पैदा करना है। मात्र धन कमाने के साधन तथा तरीके बताना-पढ़ाना ही अर्थव्यवस्था का कार्य नहीं है। यह मानवता बढ़ाना भी उसका काम है कि कत्र्तव्य भावना के साथ कमाने वाला खिलाये भी। यहाँ यह स्पष्ट समझ लिया जाना चाहिए कि वह कार्य दायित्व की भावना से करें न कि दान देने या चंदा देने की भावना से। पूंजीवादी व्यवस्था ने केवल अर्थपरायण मानव का विचार किया तथा अन्य क्षेत्रों से उसे स्वतन्त्र छोड़ दिया तो समाजवादी व्यवस्था केवल ”जाति वाचक मानव“ का ही विचार करती है। उसमें व्यक्ति की रूचि, प्रकृति गुणो की विविधता और उसके आधार पर विकास करने के लिए कोई स्थान नहीं है इन दोनों अवस्थाओं-व्यवस्थाओं में मनुष्य के सत्य और उसकी पूर्णता को नहीं समझा गया। एक व्यवस्था उसे स्वार्थी, अर्थपरायण, संघर्शशील, प्रतिस्पर्धी, प्रतिद्वन्दी और मात्स्यन्याय प्रवण प्राणी मानती है तो दूसरी उसे व्यवस्थाओं और परिस्थितियों का दास बेचारा और नास्तिक-अनास्थामय प्राणी। शाक्तियों का केन्द्रिकरण दोनों व्यवस्थाओं में अभिप्रेत है। अतएव पूंजीवादी एवम् समाजवादी दोनो ही अमानवीय व्यवस्थाएँ हैं। धन का अभाव मनुष्य को निष्करूण और क्रूर बना देता है। तो धन का प्रभाव उसे शोषक सामाजिक दायित्व निरपेक्ष, दम्भी और दमनकारी। भारत और विश्व की समस्याओं का समाधान और प्रश्नों का उत्तर विदेशी राजनीतिक नारों या वादो ;समाजवादी, पूंजीवादी आदिद्ध में नहीं अपितु स्वयं भारत के सनातन विचार परम्परा में से उपजे हिन्दूत्व अर्थात् भारतीय जीवन दर्शन में है। केवल यही एक ऐसा जीवन दर्शन है जो मनुष्य जीवन का विचार करते समय उसे टुकड़ों में नही बाँटता उसके सम्पूर्ण जीवन को इकाई मानकर उसका विचार करता है। यह समझना भारी भूल होंगी कि हिन्दूत्व वर्तमान वैज्ञानिक उन्नति का विरोधी है। आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिक का प्रयोग इस पद्धति से होना चाहिए कि वे हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन पद्धति के प्रतिकूल नहीं, अनुकूल हो। हमारा राष्ट्रीय लक्ष्य धर्मराज्य, जिसे गाँधी जी रामराज्य कहा करते थे, लोकतन्त्र, सामाजिक समरसता और राजनीतिक आर्थिक शक्तियों के विकेन्द्रियकरण का होना चाहिए। आप इसे हिन्दूत्ववाद, मानवता अथवा अन्य कोई भी नया ”वाद“ या किसी भी नाम से पुकारें किन्तु केवल यही ही भारत की आत्मा के अनुकूल होगा। यही देशवासियों में नवीन उत्साह संचारित कर सकेगा। विनाश और विभ्रन्ति के चैराहे पर खड़े विश्व के लिए भी यह मार्गदर्शक का काम करेगा।
कुल मिलाकर जो व्यक्ति या देश केवल आर्थिक उन्नति को ही सर्वस्व मानता है वह व्यक्ति या देश एक पशुवत् जीवन निर्वाह के मार्ग पर है-जीना और पीढ़ी बढ़ाना। दूसरे रूप में इसे ऐसे समझा जा सकता है कि ऐसे व्यक्ति जिनका लक्ष्य धन रहा था वे अपने धन के बल पर अपनी मूर्ति अपने घर पर ही लगा सकते हैं परन्तु जिनका लक्ष्य धन नहीं था, उनका समाज ने उन्हें, उनके रहते या उनके जाने के बाद अनेकों प्रकार से सम्मान दिया है और ये सार्वजनिक रूप से सभी के सामने प्रमाणित है। पूर्णत्व की प्राप्ति का मार्ग शारीरिक-आर्थिक उत्थान के साथ-साथ मानसिक-बौद्धिक उत्थान होना चाहिए और यही है ही। इस प्रकार भारत यदि पूर्णता व विश्व गुरूता की ओर बढ़ना चाहता है तब उसे मात्र कौशल विकास ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय बौद्धिक विकास की ओर भी बढ़ना होगा। बौद्धिक विकास, व्यक्ति व राष्ट्र का इस ब्रह्माण्ड के प्रति दायित्व है और उसका लक्ष्य है।

राष्ट्र के पूर्णत्व के लिए पूर्ण शिक्षा निम्नलिखित शिक्षा का संयुक्त रूप है-

अ-सामान्यीकरण (Generalisation) शिक्षा-ज्ञान के लिए-यह शिक्षा व्यक्ति और राष्ट्र का बौद्धिक विकास कराती है जिससे व्यक्ति व राष्ट्रीय सुख में वृद्धि होती है।

ब-विशेषीकरण (Specialisation) शिक्षा-कौशल के लिए-यह शिक्षा व्यक्ति और राष्ट्र का कौशल विकास कराती है जिससे व्यक्ति व राष्ट्रीय उत्पादकता में वृद्धि होती है।

स-सत्य नेटवर्क (REAL NETWORK)-समाज में प्रकाशित होने के लिए

वर्तमान समय में विशेषीकरण की शिक्षा, भारत में चल ही रहा है और वह कोई बहुत बड़ी समस्या भी नहीं है। समस्या है सामान्यीकरण शिक्षा की। व्यक्तियों के विचार से सदैव व्यक्त होता रहा है कि-मैकाले शिक्षा पद्धति बदलनी चाहिए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति व पाठ्यक्रम बनना चाहिए। ये तो विचार हैं। पाठ्यक्रम बनेगा कैसे?, कौन बनायेगा? पाठ्यक्रम में पढ़ायेगें क्या? ये समस्या थी। और वह हल की जा चुकी है। जो भारत सरकार के सामने सरकारी-निजी योजनाओं जैसे ट्रांसपोर्ट, डाक, बैंक, बीमा की तरह निजी शिक्षा के रूप में पुनर्निर्माण-सत्य शिक्षा का राष्ट्रीय तीव्र मार्ग द्वारा पहली बार इसके आविष्कारक द्वारा प्रस्तुत है।



सफलता का पैमाना

सफलता का पैमाना

”सफलता“, एक ऐसा शब्द, जिसके लिए प्रत्येक मनुष्य संघर्ष करता है। यह अलग-अलग व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है या एक ही। यह यह एक विचारणीय प्रश्न है। और यदि यह अलग-अलग है तो किसे सफल माना जाये? इसका निर्धारण तो तभी हो सकता है जब उसका कोई पैमाना हो। ठोस, द्रव, गैस इत्यादि का तो हमें पैमाना प्राप्त है जिससे हम यह कह देते हैं कि ये वस्तु इतनी है परन्तु ये कैसे निर्धारित हो कि कोई व्यक्ति अपने जीवन में कितना सफल हुआ या सबसे अधिक सफल कौन हुआ?
प्रतियोगिता से भरे वर्तमान समय में व्यक्ति का व्यक्ति से मूल्यांकन करने में इस सफलता शब्द का प्रयोग बहुत होने लगा है और उसके मूल्यांकन का आधार मुख्य रूप से धन अर्जित करना के अर्थो में ही लिया जाता है। क्या सभी मनुष्यों का लक्ष्य धन अर्जित करना ही होता है? यदि कोई व्यक्ति ऐसा सोच रखता है तो शायद उस व्यक्ति का ज्ञान संकुचित ही हो क्योंकि वे उन व्यक्तियों को नहीं जान पाये जो धन को मात्र साधन रूप में ही प्रयोग किये, धन को कभी अपना अन्तिम लक्ष्य नहीं बनाया। सीधे रूप में अगर इस प्रकार समझा जाये कि ऐसे व्यक्ति जिनका लक्ष्य धन रहा था वे अपने धन के बल पर अपनी मूर्ति अपने घर पर ही लगा सकते हैं परन्तु जिनका लक्ष्य धन नहीं था, उनका समाज ने उन्हें, उनके रहते या उनके जाने के बाद अनेकों प्रकार से सम्मान दिया है ये सार्वजनिक प्रमाणित है।
”सफलता“ का क्या अर्थ है? सामान्यतः व्यक्ति के इच्छा युक्त मन के लक्ष्य की प्राप्ति ही सफलता है। इस प्रकार किसी बच्चे का लक्ष्य मिठाई प्राप्त करना हो और वह उसे प्राप्त करे ले तो उसे सफल माना जायेगा। अब अगर दो बच्चों की तुलना की जाये जिनका लक्ष्य मिठाई ही प्राप्त करना हो। यदि दोनों प्राप्त करते हैं तो दोनों सफल। यदि एक ही प्राप्त करता है तो एक सफल और दूसरा असफल। लेकिन दोनों के यदि लक्ष्य अलग-अलग हों और दोनों प्राप्त करें तो दोनों सफल। यदि एक ही प्राप्त करता है तो एक सफल और दूसरा असफल। लेकिन यहाँ एक बात और आती है कि यदि दोनों का लक्ष्य अलग-अलग हैं तो दोनों में कोई प्रतियोगिता नहीं हो सकती और दोनों के सफल होने में समय सीमा भी अलग-अलग होंगी। 
सभी व्यक्ति का सफल होने का लक्ष्य एक ही होता है या अलग होते हैं या उम्र के साथ लक्ष्य सदैव बदलते रहते हैं, इस पर भी विचार करना आवश्यक है। बचपन से लेकर मरने तक जब उम्र के साथ इच्छायें बदलती रहती हैं तब लक्ष्य एक कैसे हो सकता है इस प्रकार यह भी सिद्ध है कि अनेक इच्छाओं में मनुष्य सफल भी होता है और असफल भी। वह मनुष्य सदैव अपने जीवन को भ्रम में ही रखता है जो अपनी किसी लक्ष्य के सफल हो जाने पर अपने को संसार का सबसे सफल व्यक्ति मानने लगे और ऐसे व्यक्ति से भी अपनी तुलना करने लगे जो उसके लक्ष्य के विषय से सम्बन्धित भी नहीं था।
उदाहरण स्वरूप, किसी युवा का लक्ष्य एक लड़की को पाना हो सकता है। और उसे पा ले तो अपने को संसार का सबसे सफल व्यक्ति समझने लगता है। ऐसे उदाहरण भी मिलते हैं कि लक्ष्य न प्राप्त करने पर आत्महत्या तक हुयी है। जबकि भगवान श्री कृष्ण तक ने भी शारीरिक प्रेम को जीवन में साथ उतारने को अन्तिम लक्ष्य नहीं माना। मनुष्य की छोटी-छोटी इच्छाएँ बनती रहती है और उसको प्राप्त करने में सफलता और असफलता होती रहती हैं। परन्तु जो मनुष्य दूरदर्शी होते हैं वे अपने पूरे वर्तमान जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करते हैं। और उस एक लक्ष्य के सामने कोई भी लक्ष्य नहीं होता न ही कोई इच्छा।
सफल होने के बाद क्या होता है? यह भी जानने योग्य है। इस स्थिति का अनुभव लेने के लिए यह जानना जरूरी है कि पहाड़ के सबसे ऊँचे स्थान पर पहुँचने के बाद क्या हो सकता है? व्यक्ति वहीं रहे या वहीं से गिर कर घायल हो जाये या मर जाये या नीचे उतर कर निष्क्रिय सामान्य जीवन जीये या नीचे उतर कर उस अंहकार या घमण्ड में जीवन भर रहे कि वह वहाँ तक पहुँच चुका है और वह सबसे सफल है क्योंकि उस लक्ष्य रूपी ऊँचाई के बाद अब कोई लक्ष्य नहीं होता।
क्या मनुष्य का व्यक्तिगत लक्ष्य के अलावा कोई सामूहिक लक्ष्य भी होता है? इस पर भी विचार करना आवश्यक है। सनातन और पुनर्जन्म सिद्धान्त से इस संसार की सभी गति तंरगाकार होते हुए भी एक चक्र में चल रहा है। इस प्रकार उस चक्र में मनुष्य का क्षणिक जीवन एक कड़ी मात्र है। ये शरीर जो दिख रहा है उसे स्थूल शरीर कहा जाता है और मृत्यु के उपरान्त इच्छा युक्त मन को सूक्ष्म शरीर तथा इच्छा मुक्त मन को आत्मीय शरीर कहते हैं। आत्मीय शरीर केन्द्र है और सूक्ष्म व स्थूल उसके चक्र हैं। मनुष्य योनि का विकास उध्र्व गति की ओर हुआ है अर्थात् जल से थल, थल से शरीर, फिर संसाधन/अर्थ, फिर मानसिक, और पूर्ण और अन्तिम में आध्यात्मिक केन्द्रित मन। यही वह पैमाना है जिससे स्वयं की तुलनाकर जाना जा सकता है कि मैं कितना सफल हुँ? ये वह मार्ग है जिसे तय करने का सार्वभौम नियम है चाहे मनुष्य को इसका ज्ञान हो या न हो। जो जितना इस मार्ग में बढ़ता है वह उतना ही सफल है और जो नीचे गिरता है वह उतना ही असफल होता है। सफल होने से ही अच्छे समाज का विकास और असफल होने से खराब समाज का विकास होता है क्योंकि पुनर्जन्म तो सूक्ष्म शरीर का ही होता है। शरीर पालना और पीढ़ी आगे बढ़ाना तो सभी जीवों का काम है। फिर उनमें और मनुष्य में क्या अन्तर? अगर ऐसी बात नहीं तो पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के इस विचार-”मनुष्य पशु नहीं है केवल पेट भर जाने से वह सुखी और संतुष्ट हो जायेगा। उसकी जीवन यात्रा ”पेट“ से आगे ”परमात्मा“ तक जाती है। उसके मन उसकी बुद्धि और उसकी आत्मा का भी कुछ तकाजा है।“ का क्या अर्थ होगा?