Thursday, April 16, 2020

पुलिस और पुलिस विभाग

पुलिस और पुलिस विभाग


सृष्टि बनने के बाद मनुष्य ने होश सम्भाला और सबसे पहले अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना नेचुरल रहा, जो अपने शरीर के द्वारा और निर्जीव वस्तुआंे से सुरक्षा करना शुरू करके, अपने परिवार में से, पहले किसी एक को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी, यह काम निश्चित ही मुखिया के द्वारा हुआ, परिवार बढ़ा और अपनी और परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने पर सुरक्षा के लिये, एक से ज्यादा प्राणी रखे गये और इनको नाम दिया गया, (सुरक्षा कर्मी), इसके बाद मुखिया, प्रधान, राजा-महाराजा बने और सुरक्षा कर्मी, सिपाही या पुलिस के नाम से प्रचलित किया गया या हुआ। काम की दृष्टि से अलग-अलग नाम और ड्यूटी सौंपी गई। कई शाखाएंे बनती गई या बनाई गई।
आज हमारे पास पुलिस की बेहद बड़ी यूनिट है, इनमंे पुलिस और ट्रैफिक पुलिस, फायर बिग्रेड पुलिस, जल पुलिस, सेना भी पुलिस का रूप ही है, रेलवे की जी. आर. पी. आदि भी पुलिस ही है। गैर सरकारी, अपने व्यापार में अपने प्राईवेट सुरक्षा कर्मी रखते हंै, वह भी पुलिस या सिपाही ही कहलातेे हंै। आज प्रदेश के अनुसार उनको अलग-अलग नाम दिये गये, यूनिटी बनाई गई जैसे उ0प्र0 पुलिस, पंजाब पुलिस, देहली पुलिस, महाराष्ट्रा पुलिस आदि, सुरक्षा और सुधार करना व रखना मनुष्य में प्रकृति की देन है। हर जीव पैदा होने से मरते दम तक लगातार सुधार व सफाई करता रहता है, यही सबसे बड़ा धर्म निभाने की ड्यूटी करने के लिये पुलिस और पुलिस विभाग बनाया गया। अच्छी परवरिश, अच्छे विचार में पलने वाला बच्चा, पढ़-लिख कर बड़ा होता है। फिर उसका कठोर इन्टरव्यू होता है। तंदरूस्त शरीर देखकर, परखकर भर्ती किया जाता है, गहराई से पुलिस वेरिफिकेशन का नियम और कानून है। इन्टरव्यू के बाद 3 माह, 6 माह या साल की कठोर टेªनिंग होती है, उसे पास करने के बाद पोस्टिंग का नियम है। जिससे यह लड़का हर तरीके से सुधार के लिये सक्षम हो जाये जनता की सारी सिरदर्दी में यह शामिल हो सके और सुधार करके स्वच्छ, सुन्दर संसार बना सके या समाज बना रहे।
दिन और रात की कठोर ड्यूटी ही इसका धर्म है। इस समय की पुलिस तो, बेहद सक्षम तरीके से मजबूत है। सारे सरकारी विभाग या सरकारी प्राणी, सारे गैर सरकारी प्राणी, सारे नेता की सुरक्षा और सफाई की बेहद कठोर ड्यूटी पुलिस और पुलिस विभाग की जिम्मेदारी निश्चित की गई। पुलिस की कर्मठता से, हर अच्छा इंसान पैर फैलाकर निश्ंिचत होकर रहता, सोता और कर्मठ बनता है। हर इंसान आदिकाल से पुलिस या सिपाही से बेहद डरता रहा है और इज्जत करता है। मिसाल दी जाती है ”पुलिस की न दोस्ती अच्छी न दुश्मनी“। उसका सीधा मतलब था, यह सरकार का या मालिक का बेहद वफादार रहता है और किसी की, कोई गलती कभी माफ नहीं करता। आम आदमी पुलिस की इज्जत न करे, तो सरकार की बेइज्जती होती है, यह मानकर उसे पुलिस वाला दण्डित करता है और मिसाल सही साबित होती है। अधिकतर गैर सरकारी बिना कारण भी कानून या नियम तोड़ देता है या अनजाने में टूट जाता है और पुलिस की नजरों में वह मुजरिम हो जाता है। पुलिस का एक सही इंसान, जो कानून में चलता है, धर्म मानता है उससे तो निश्चित बड़ी पावर सहायक और दण्डित करने वाला, दूसरा कोई हो नहीं सकता। इनकी समझदारी और कर्मठता से अदालत जैसी जगह भी 80 प्रतिशत से ज्यादा कड़ी और लम्बी मेहनत से बच सकते हंै। हर एक के झगडे़, घण्टों में खत्म हो सकते हैं। हर उपद्रवी इंसान अपने अवगुण छोड़ने पर मजबूर हो सकता है। बिगड़े से बिगड़ा नेता अपनी गद्दारी छोड़ सकता है तथा इनकी मेहनत से अस्पताल जैसी जगह पर एक्सीडेन्ट के केस से खाली मिल सकता है।
सदियों से राजा-महाराजा ने, इनकी वफादारी के कारण लम्बे समय तक सफलता से राज किया है, इनकी कर्मठता के अनेक सबूत हंै, आगे मिलते रहेंगे। पुलिस का आदमी किसी अनजान गुण्डे के हाथांे मर जाये, तो पुलिस मुजरिम को ढूंढ़ कर 24 घंटे में एनकाउंटर दिखा देते है, किसी भी किस्म के झगडे़, जब दोनों पार्टी, एस. एस. पी. के सामने पहुँचते है, एक घंटे से कम समय में झगड़ा छोड़कर कम्प्रोमाईज करके बाहर निकल जाते हंै। इनके विभाग के बड़े अधिकारीों के द्वारा इनके लिये सख्त कानून बनाये, जिससे यह गद्दारी न कर सके, जनता पर अपनी पावर नाजायज इस्तेमाल न करे। प्रमोशन व ट्रांसफर, इसलिये रखे गये कि, हर जगह जाकर सही सुधार और सुरक्षा रख सके और सब जगह साफ-सुथरी हो। कानून और जनता की जय हो। कोई भी प्राणी या मशीन की, हर समय बारीकी से देखभाल न रखी जाये, तो वह सुस्त और खराब हो जाती है, लेकिन नुकसानदायक नहीं होती। नेताआंे ने इन्हें पहले बेहद बन्धन और गद्दार बनाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस को इस्तेमाल करके, अपने को बेहद मजबूत बनाया और पुलिस को सबसे ज्यादा काम में पीसकर, एक अत्याचार जैसा इनके उपर किया। काम में लगातार रखा और इस समय पुलिस विभाग, पूरी तरह भ्रष्ट हो चुका है, यह पूरी तरह रक्षक के बजाय भक्षक बन चुके हंै।
इसके बावजूद नेता और जनता व विभाग के कारण न चाहते हुए भी पिसते रहते हैं, लेकिन बर्दास्त करते रहते हैं। पगार और नं0 2 के पैसे की इच्छा के कारण यह काम करने के लिये मजबूर है और काम करते नजर आते हंै। रावण के जमाने से कठोर और सख्त रहे हैं। आज्ञा, हुक्म, कानून को थोड़ा सा मोड़ देकर, यह अपनी ड्यूटी करते हैं और वह राजा, राज्य, फैक्ट्री विभाग खत्म होते चले जाते हैं। आज राजा-महाराजाओं के अत्याचार मशहूर हैं। अंगे्रजांेे के अत्याचार इतिहास में से खत्म नहीं हो सकते। वह सब केवल सिपाही या पुलिस के द्वारा ही हैण्डल किये गये थे, लेकिन वह सरहद व शहर में, आज सरहद पर सिपाही न हो तो चोर, डकैत, उग्रवादी ही, हर घर में बनने लगे और उनका ही राज चले। आज भी अदालत, जो कर रही है, वह पुलिस ही कराती हैं। नेता जो करते है, करवाते हंै, एक हाथ पुलिस है और एक गुण्डा समाज है। खुद नेता के साथ पुलिस न हो, तो नेता एक कदम चल नहीं सकते, एक पल जी नहीं सकते। गद्दारी तो, एक ग्राम भी कर ही नहीं सकते। जिस पुलिस को खासतौर से सबकी सुरक्षा के लिये बनाया गया था। सारी नेता यूनिट ने मिल कर और भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के द्वारा खास कानून बना डाला, पुलिस की ड्यूटी, नेता की सिक्योरिटी जरूरी है। वह भी खास सिक्योरिटी, यही कानून पुलिस विभाग की सिरदर्दी, मोटा खर्च और जनता पर अत्याचार के रूप में सामने आया। नेता अगर जनता या सरकार का सही वफादारी से काम करे, तो सिक्योरिटी की जरूरत ही नहीं है और बाॅडीगार्ड भी बचा रहता है। आज नेता की गाड़ी, उस पर लाल बत्ती व हुटर (सायरन) साथ में है, जो जनता की ही नहीं, हर सरकारी प्राणी के लिये सबसे बड़ी बाधा और हर काम में अड़चन डाल रहा है। एक नेता के आगमन पर हजारों पुलिसकर्मी यहाँ से वहाँ तक लगाने पड़ते हैं। सड़कें जाम करने पड़ते हंै। हर सरकारी दफ्तर में काम पेंडिग रखना पड़ता है। अदालत जैसे काम तक रूक जाते हैं। सरकार की यह नीति, बूँद-बूँद तेल, पानी बचाओ, समय भी कीमती है, सब गड़बड़ा जाते हंैं, कमर्ठता धराशायी हो जाती हैं। स्कूल काॅलिज तक प्रभावित होते हैं। यदि देश के भविष्य पर मेहनत रूक जाये, तो क्या होगा?
जनता के लिये बीमार को अस्पताल और जानवरों का चारा लाने तक में परेशानी होती है, पुलिस विभाग को सब से बड़ा नुकसान, चुनाव समय में निश्चित होता है। हमें सारी पुलिस एक जगह से दूसरी जगह ले जानी पड़ती है, टी. ए., डी. ए. और यात्रा पर सरकारी खर्च करना पड़ता है। महँगाई और गद्दारी बढ़ने का, यह एक बहुत बड़ा कारण है। यह खर्च 5 साल में भी पूरा नहीं होता, यह चमचागिरी जैसी कमी, पुलिस विभाग भी पचाने के लिये बेहद मजबूर है, लेकिन टी. ए., डी. ए., पगार व उपर का पैसा, रिश्वत का जहर जैसी गलत खुराक का लालच पुलिस वालों को, नेता की हर कमी पचाने के लिये मजबूर करता हंै और सब कुछ जानते हुए खुशी से पचा रहे हैं। इस समय पुलिस विभाग, जो सब से ज्यादा साफ-सुथरा होना चाहिए था और जहाँ हर बाप-माँ, बच्चे को सच्चाई से जीना सिखाते है। यह होनहार लड़का, जिसके सपने ईमानदारी और सच्चाई के मामले में भगवान को मात देने का दिल, गुर्दा रखता था। अत्याचार चोर, डकैतों के प्रति, मरने-मार देने वाला जवान, भरती से लेकर पोस्टिंग तक में रिश्वत देकर पहुँचता है, तो वह खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पाता। माँ-बाप की पहली इच्छा पूरी नहीं कर पाता। वह जनता की सुरक्षा कहाँ कर पायेगा?
यह पुलिसकर्मी नेता से लेकर, हर प्राणी के बारे में, सब जानता है। एस. एस. पी., कमिश्नर, डी. एम. के बारे में जानता है। चोर, डाकू से लेकर साधु, सन्यासी के बारे में जानता है और सारे अपने बड़ांे की अच्छी बातों को भूलकर, कानून को व खुद के और अपनी पुलिस विभाग के नियमों को तोड़कर, ट्रेनिंग के बाद खाई कसमों तक को तोड़कर, सब कुछ गलत देखता रहता है और खुद गलत करके, वह पैसा अपने बच्चों, माँ-बाप पर, पत्नी, पूजा-पाठ तक में लगाना शुरू कर देता है। तारीफ की बात यह है कि उसकी आत्मा गवाही नहीं देती, लेकिन बड़ी यूनिटी में मिलकर गद्दारी करता रहता है। आज का सिपाही अपनी ड्यूटी चाहे मुस्तेदी से न करे, चाहें सख्त बीमार हो, कोई नया मेहमान घर पर आया हो, तो उसे छोड़कर, सुबह-सवेरे उगाई के पैसे का बँटवारा करने जरूर पहुँचता है, वहाँ पहुँचने में देर हो ही नहीं सकती। आज पुलिस की पोस्टिंग हर जगह के मुताबिक, मोटे नोट देकर होती है। बाॅर्डर जैसी जगह के कई-कई लाख रुपये देकर पुलिस कर्मी पहुँचता है।
अधिकारी तो और कहीं ज्यादा नोट देकर ही पहुँचता है। यह पोस्टिंग की जगह पैसा कमाने का ठीया (स्थान) कहलाता है और पूरे विभाग की व सबसे बड़ी, पहली ड्यूटी होती है कि उस जगह का पूरा ध्यान रखा जायें। यह पुलिस कर्मी या अधिकारी, यहाँ एक निश्चित समय ही रूक सकता है, जिससे जितना, उसने दिया, उससे ज्यादा वह कमा न सके या दूसरे प्राणी की भी पोस्टिंग करनी है। पैसे देने के अलावा पुलिस अधिकारी तक नेताआंे और अधिकारीों की, हर जायज और नाजायज इच्छा पूरी करने की फिराक में खुद रहते हंै, वैसे ऐसे नेता और अधिकारी खुद जायज-नाजायज इच्छा, खुद आर्डर करके पूरी कराते रहते है और आज केवल भ्रष्ट लोगांे का राज हो गया है।
आज भारत पुलिस की मिसाल दी जाती है, अमेरीका की पुलिस 24 घंटे में, जापान की पुलिस 12 घंटे में, जुर्म का खुलासा कर देते है। लेकिन भारत की पुलिस को विज्ञापनवांस में पहले पता होता है। यह पुलिस विभाग वास्तव में इस विज्ञान के युग में खासतौर से, भारत में मेहनत से इतने ही सक्षम हो सकते हैं। क्योंकि भारत की संस्कृति साफ-सुथरी और सच्चाई होने पर कोई जुर्म होना या खुलना बेहद आसान होता है। लेकिन दूसरा तरीका रिश्वत लेने का है, हर जुर्म करने वाला, जुर्म आसानी से और खुलकर सफलता से कर सके, यह सब नेता के द्वारा, पुलिस अधिकारी के द्वारा, रिश्वत देकर ही हो सकता है और पुलिस को विज्ञापनवांस में खबर रहती है कि वहाँ यह जुर्म इस समय होगा। शुरू से इनकी पगार कम रही थी या रखी गई, बड़ों ने और समझदारों ने पूरी तरह सोचा कि, यह जनता के सम्पर्क में रहंेगे और सरकारी ड्रेस में, यह हर सुविधा, गैर सरकारी से जरूर लेंगे। इसलिये थोड़ी पगार में भी इज्जत के साथ गुजारा हो जायेगा। पुराने समय से जो भी जानता है, वह बेहद इज्जत करता है, चाहे वह डर के कारण ही इज्जत करे।
इतिहास हिन्दू धर्मग्रन्थ के अनुसार, रावण के जमाने में भी, यह कानून की आड़ में टैक्स के रूप में अत्याचार करते रहे हैं। यह हद पार की अंग्रेजों के जमाने में। हिन्दू, मुसलमान, सिख, इसाई होेते हुए भी, हिन्दुस्तानी (हिन्दू, मुसलमान, सिख, इसाई) पर भी कठोर जुल्म किया। कानून और धर्म के अनुसार, यह नमक हलाली मानी जाती है। लेकिन मानव धर्म सबसे बड़ा है और अगर कर्मचारी, अपने अधिकारी को याद भी दिलाकर काम करे। तो अधिकारी मानव धर्म निभाकर, कानून के अनुसार कर्मचारी और गैर सरकारी दोनांे को बचा सकता है, यह कानून भी है। लेकिन पुलिस कर्मी केवल नौकरी के लालच, पैसे की हवस के कारण निश्चित मानव धर्म तोड़ता है। जिससे कानून अपने आप कमजोर होकर टूट जाता है। कानून सबसे पहले, मानव धर्म निभाता है, लेकिन लालच और कर्महीनता, कानून, नियम, धर्म को निश्चित खण्डित करता है।
वैसे तो पुलिस को ”सुरक्षाकर्मी“ के सुन्दर शब्द से सम्बोधित किया जाता है और इनकी इतनी बड़ी ब्रांच है, कि अगर यह 25 प्रतिशत भी सही ड्यूटी करंे, तो निश्चित ही, हर व्याधा से निश्चित और, हर प्राणी सुरक्षित रह सकता है। लेकिन हमेशा टेªनिंग चलते रहने पर भी, यह हर दिन कर्मठता से हीन होते रहते है और झूठ, फरेब दिमाग में रहने से समझदारी भी हीन हो जाती है। अधिकारी को हम 24 घंटे का सेवक मानते हैं, कानून भी है, लेकिन उच्च अधिकारी खुद, कर्महीन होने के कारण गहराई से सही सोच भी नहीं पाते। जो उसकी सबसे पहली ड्यूटी होती है, सबूत और उदाहरण के रूप में हमारे पास ट्रैफिक पुलिस है। लेकिन सड़क अवरोध रोक नहीं पाते, अगर सड़क पर कोई हादसा हो जाये, तो पुलिस का एक सिपाही वहाँ डण्डा फटकारता रहता है और हमारी जनता (भोली और अप्रशिक्षित) घायलों को सम्भालती रहती है। यहाँ तक कि गाड़ी, बस, ट्रक उलट जाये, तो देसी तरीके से सीधा करते रहते हैं। जबकि हमारे पास फायर बिग्रेड जैसी निपुण और सक्षम जैसी बड़ी यूनिट, पुलिस विभाग की एक ब्रांच मौजूद है, जो मिनटों में हर हादसा पर सही कन्ट्रोल कर सकती है। यह ट्रैफिक पुलिस, आर. टी. ओ. अधिकारी चैराहे पर टैªफिक कन्ट्रोल के बहाने, हर बाधा उत्पन्न करते हैं और अनजाने में इस बाधा के कारण, गैर सरकारी प्राणी से कीमती समय को बचाने में, खुली सड़क पर भयानक एक्सीडेन्ट हो जाते है। अगर यह अधिकारी सही दिमाग इस्तेमाल करते तो कम से कम 80 प्रतिशत एक्सीडेन्ट नहीं हो सकते, 20 प्रतिशत हो भी जाये, तो बेहद कम नुकसान होता या नुकसान बचाया जाता।
सबूत है, देखिये चींटी मामूली सा सबूत है, देखिए मामूली जीव है और बेहद कर्मठ हमेशा तेज चलती नजर आती है। आकाश में पक्षी उड़ते हैं। बेहद तेज 50 किमी से 200 किमी प्रति घंटा उनकी चाल हो सकती है। इनके बीच कौन सी ट्रैफिक पुलिस है? कितनी आजादी से उड़ते है, चलते हैं, दौड़ते हैं, उनका दिशा-निर्देश कौन करता है? कैसे सुरक्षित रहते हैं? थोड़ा सा कोई भी व्यक्ति सोचेगा, तो समझ में आ जायेगा। उनके भी निश्चित ही हादसे होते है। लेकिन आप, मनुष्य की तरह भुगतते नहीं। आप बुद्धिजीवि पढ़े-लिखे है। विज्ञान से ओत-प्रोत है। फिर भी आप भुगतते हैं। बेहद आसान है। मनुष्य मानव धर्म भूल गया है, चालाकी, झूठ, फरेब का दिमाग सही सोच भी नहीं पाता।
चैराहे पर नियम कानून बना दे या मानव धर्म मानकर, सबको आजाद कर दंे, जैसे कोई ड्राईवर चूहा भी नहीं मारता। वह छोटे से छोटे जीव को मारता ही नहीं, खुद भीड़ देखता है या समझता है, तो हर एक की स्पीड कम हो जाती है या कर देते है। मानव धर्म यही है। तू भी चल, मंै भी चलूँ, धीरे-धीरे, बचते-बचते सुरक्षित रहना सब चाहते हैं। रूकना कोई नहीं चाहता न रोकना चाहता है, यह सड़क है, चैराहा हो या छः राहा, परन्तु ट्रैफिक पुलिस रोकती है, उसे पगार या रिश्वत कमानी है। बस अगर कानून बना दें कि एक्सीडेन्ट करने वाले को गलती पर फौरन एट-द-स्पाट पर एक्सीडेन्ट के शिकार को 20-50 हजार या मरने वाले को 1 लाख गैर सरकारी को देना पड़ेगा या ज्यादा पैसा है, तो दो दिन में अदा करना पड़ेगा, तो सोचिये कितनी परेशानी से हर इंसान बचेगा, हर एक का एक मिनट भी अगर बचता है, तो पूरे देश को समृद्ध होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, पुलिस की ड्यूटी कम होगी, यह समय और दिमाग दूसरे मुजरिम में लगाया जा सकता है, हर इंसान में मानव धर्म बढ़ने लगेगा, लेकिन पुलिस को अपना नं0 2 का पैसा कमाना छुट जायेगा।
अगर पुलिस, हर सरकारी विभाग की जनता के प्रति अनियमितता की केवल रिर्पोट उस विभाग और उपर तक भी करना शुरू कर दे, तो यह सुधार सही सुधार निश्चित होता है। आज हमारी पुलिस या सुरक्षाकर्मी अखबार पढ़ते हंै, दूरदर्शन देखते हैं और उनसे सीखते भी हैं, कठोर ड्यूटी करते हैं लेकिन शर्माते बिल्कुल नहीं, माँ, बाप, गुरू की बातें भूला देते हैं, दूध का कर्ज, माटी का कर्ज याद ही नहीं रखते, मुहावरे तक भूला देते हंै। वह यह जानते हैं कोई समझदार इंसान, अपने बच्चे को पुलिस में नहीं भरती करना चाहता था, क्यों? यह भी जानते हैं लेकिन न खुद में सुधार करते हैं और न अपने छोटे या बड़े अधिकारी को गलत न करने की सलाह तक भी नहीं देते, पुलिस भर्ती से पहले, हर गलती पर मरने-मारने तक का इरादा रखने वाला इंसान पुलिस में आने के बाद एक या दो साल में ही कहता है, मरने के लिये नहीं आये हैं, हमें अपने बच्चों को पालना है, यह जानते है, मरना निश्चित है। प्रत्यक्ष हैं, हर अनियमितता ऐसे देखते और सहते रहते है, जैसे मरा हुआ इंसान देखता रहता है, यह जी रहे है, हर अपने साथी, अनुयायी और अधिकारी को भ्रष्ट होते हुए देखकर। वैसे यह इनके साथी, बच्चे के समान और बाप के समान हैं।
नेता के घोटाले इनकी नजरों में और इनकी छत्र छाया में होते हैं, एक बार हो भी गया तो दूसरी बार या दोबारा होना तो चुल्लू भर पानी में डूबने वाली बात नहीं है? नौकरी जरूरी है, खुद को बचाना और बच्चे पालना भी जरूरी है, लेकिन नमकहरामी करके, चमचागिरी करके, क्यों? जेल की हालत भी चिन्ताजनक रहती है, यहाँ सिपाही या सुरक्षाकर्मी, मजबूर इंसान से नाजायज पैसा इकट्ठा करता है, उनकी रोटी में से पुलिस की बकरी, गाय, रोटी खाती है, जो मिलने आता है उससे पैसे लिये जाते हैं, यह पता होते हुए कि इस इंसान के साथ गलत हुआ है या इसे सजा नहीं होनी थी, उस पर भी अत्याचार गाली, गलौज तक करते है, उसके बारे मंे अधिकारी यह जानते हुए कि गलत ही नहीं है, सजा नहीं होनी थी, हो गई तो खत्म हो सकती है। इस मामले में उपर लिखाना तो दूर, सोचते भी नहीं है। आये दिन अपने गलत अधिकारी, नेता का डर, मीडिया का डर फिर नं0 2 का पैसे कमाने की चिन्ता रखता है। अब भी सबूत है।
कुछ पहले के पुलिसकर्मी जो बेचारे झूठ, फरेब, रिश्वत का पैसा जानते भी नहीं है, अब अधिकारी भी है और बेहद मजेदार जिन्दगी है, साथ ही उनके बच्चे भी सुखी है। कोई छोटा या बड़ा स्टाफ में कुछ कहता ही नहीं। नेता ने कहा यहाँ ड्यूटी करनी है ठीक है। जेल के पुलिस कर्मी बेहद मायूसी भरी जिन्दगी गुजारने, अत्याचार करने, कमजोर मजलूम का पैसा खाने के कारण उनके चेहरे पर मुर्दानी छाई हुई हैं। देखी जा सकती है। इनमें बेहद जाँबाज सिपाही व अधिकारी भी हैं। जो जनता के लिये न करते हुए भी बहुत कुछ कर गये। बड़े से बड़े बदमाश, जो शहर के डाॅन होते थे। जिनके कहने से ट्रेन चलती और रूकती थी। आपसी खुन्दक में चोराहे पर ही बेहद मारा-मारी करके धराशायी कर दिये गये। ऐसी यादगारंे भी पुलिसकर्मी की है। किसी मुजरिम की तोड़-फोड़ मंत्री की सिफारिस या रिश्वत आने से पहले ही, यहाँ तक कि खून तक कर देते है, फिर माफी माँग लेते हैं। ऐसे अधिकारी रिश्वत भी नहीं छोड़ते, आज नहीं तो कल जरूर लेगें। प्रकृति और धर्मग्रन्थ के अनुसार बड़ों के मुताबिक, नौकरी की पगार और ईनाम के अलावा कोई भी पैसा या चीज खाना या खिलाना नाजायज है। नमकहरामी है।
रिश्वत लेना तो एकदम गलत है। खासतौर से मजलूम और मजबूर से लेना तो ज्यादा गलत है। यह गलती भुगतनी ही पड़ती है, पुलिस विभाग के द्वारा, इस समय जेल में कैदियों की पगार तक हजम कर ली जाती है। केवल सेन्ट्रल जेल में अभी यह नियम बकाया है। पुलिस एक इज्जतदार शब्द है। लेकिन यह इज्जत खराब खुद पुलिसकर्मी करते हैं, वर्दी की इज्जत कम करते हैं। जो वर्दी पहनकर बिना टिकट यात्रा करना, सामान की खरीददारी करना या ड्यूटी के अलावा कोई घर का काम करना, सरकार की या सरकारी वर्दी का दुरुपयोग निश्चित है, जिससे इज्जत ही सबसे पहले खराब होती है, जो कि खुद की व कानून की नजरों में गलत है या जुर्म है।
पुलिस कहीं की हो और कितनी साफ-सुथरी, कर्मठ हो। इनमें अगर 1 प्रतिशत पुलिसकर्मी भी गद्दारी करता है, वह चाहें किसी भी कारणवश हो जो कि नेचुरल है। तो ऐसा नामुमकिन है कि किसी को, स्टाफ या अधिकारी में किसी को पता न चले। इसका उसी समय सुधार होना ही सबको बचाना है।
अगर यह दो दिन भी आजाद रहा, तो पता नहीं कितने गद्दारों की तादाद बढ़ा देगा, इसकी सजा में देर करना, अपने आप में बलन्डर मिस्टेक मानी जाती है, सुरक्षा और सुरक्षाकर्मी, अपने आप में शब्दों के अनुरूप गुण निश्चित रखने चाहिये इनकी गलती खुद इनका परिवार, माँ, बाप, बच्चे, रिश्तेदार भुगतते हंै, यह खुद भुगतते हैं। मानव धर्म के अनुसार हर हाल में इनको सुरक्षित रखना ही जायज है। लेकिन गलत दिमाग, चालाक और झूठा दिमाग, मानव धर्म भूलाकर सोच लेता है। हमें क्या जरूरत है और आने वाले समय में, यह सोचने वाला भी न भुगते, नामुमकिन है और सच्चाई यही है जो सामने है।
प्रत्यक्ष है कि जनता ही भुगतती है और 80 प्रतिशत से ज्यादा कैदी, केवल गैर सरकारी बिना जुर्म के सजा भुगतते हंै। बेहद शरीफ आदमी, डाकू, चोर का नहीं पुलिस का शिकार बनता है, वह भी नाजायज। गैर सरकारी हो, नेतागण हो, बाकी सरकारी प्राणी हो या देश का भविष्य विद्यार्थीगण हो। यह पुलिसकर्मी, आपका सबसे अहम सेवक है, आपके पैसे व मेहनत से इसकी पगार और सब सुविधा निकलती है, इसकी सही इस्तेमाल व देखभाल सबको ही करनी चाहिये।
यह घर, शहर, गाँव, देश केवल सबसे पहले, आप का है, गैर सरकारी का है। स्पेशल आपके लिये पुलिस का गठन हुआ है। इसका सुधार बिल्कुल सही तरीके से, आप ही कर सकते हैं। वरना यह गलत होकर, आपको, आपके आने वाली नस्ल को, आपके सब अपनांे को, नौकर को ही नहीं, पूरे समाज को निश्चित गंदा कर देगा। आप सब मनुष्य जाति के हैं। एक छोटा सा जीव का, आप थोड़ा सा भी नुकसान करें, तो वह जान पर खेल जाता है, और आप सर्वोपरि होते हुए, हर नुकसान देखकर, इनका सुधार नहीं कर सकते। जबकि धर्म ग्रन्थ पढ़ते हैं, भगवान, अल्हा, वाहेगुरू, गाॅड की इबादत करते हैं। धरती का सीना चीरते हैं, पहाड़ों से टकरा सकते हैं, आपकी यूनिटी, सबसे ज्यादा मजबूत है। सबसे बड़ा समाज हैं, फिर भी कुछ नहीं कर सकते, तो मनुष्य का जीना ही बेकार है। बाप का सिर झुकाना है। दूध को गलत साबित करना है। अपनी मिट्टी को गाली देनी है।
हम शिकायत तो कर सकते है, उस पुलिसकर्मी का नाम, उसका नम्बर मिल सकता है। आसानी से मिले, तो ठीक है जब थोड़ी सी कोशिश मेहनत करेंगे तो निश्चित मिल जायेगा। शिकायत पर चाहंे, अपने परिवार के ही हो तीन सदस्यों के हस्ताक्षर कराकर, उसके अधिकारी और उसके बड़े अधिकारी को भेजे, शिकायत पर अमल होगा, उन पर नगद जुर्माना होगा, जो अविलम्ब राजकोष में जमा होगा। 30 दिन में कुछ न हो, तो उससे बड़े अधिकारी को सूचित जरूर करें, अगर फिर भी विश्वास या तसल्ली न हो, तो हम तक उसकी कापी, जो पहले शिकायत की थी, के साथ हम तक भेजंे, अगर बिल्कुल हिम्मत नहीं होती, तो केवल हम तक ही शिकायत भेजे, आपको सूचित भी किया जायेगा। आप जानते हैं, कानून है, इनकी सुरक्षा-सुधार, इनके साथ ही, इनके अनुयायी और इनके अधिकारी भी हंै। यह कानून है, और यह बताने, समझाने का हक आपका भी है। आप जो कर सकते हैं, कोई नहीं कर सकता। केवल हिम्मत कीजिये सब आपके साथ होंगे। हम तो आपके साथ हंै ही। यह शिकायत करना, आपको हर जगह जीत दिलायेगी कि आप ही हंै, जो सब कुछ कर सकते हंै।
जेल तो केवल जेल है, यहाँ पर किसी को कैसा भी हस्तक्षेप करना, सबसे गलत है। जिसे जेल हो जाये, उसे कोई छूट नहीं है। अगर जेल में कैदी के साथ गलत हुआ है, तो गलत कुछ भी गलत हुआ। जेल तो जेल ही होती है। मुजरिम को डरना ही चाहिये अगर सजा गलत हुई है तो सबसे पहले, सजा देने वाले को, उसके परिवार को, बड़े से बड़ा जुर्माना होना चाहिये जिससे गलत सजा करने वाला, दूसरा पैदा ही न हो। जज पूरी तरह तहकीकात करके या करवा कर ही सजा दे। दूसरा जेल के नियम में हस्तक्षेप, इसलिये भी नहीं करना चाहिये क्योंकि हर मुजरिम, सरकारी व हर गैर सरकारी जेल होने से डरे और कोई भी गलती न करे, चाहे सरकारी ड्यूटी वाला हो या गैर सरकारी प्राणी हो। ”घर का सुधार = गलती पर अविलम्ब सजा और मेहनती को प्रोत्साहन“ में गलती की माकूल सजा, केवल नगद जुर्माना ही साबित होती है और जो राजकोष का बढ़ाना सबसे ज्यादा, भविष्य में सबके लिये फायदेमन्द है, इससे निश्चित ही हर व्याधा, हर जुर्म, जल्द ही खत्म होंगे। कुछ समय में जेल भी सुनी व खण्डहर बन जायेगी।
हर मुजरिम, मुजरिम रह ही नहीं सकता क्योंकि छोटी सी, पहली गलती पर थोड़ा सा जुर्माना (निश्चित समय पर), दूसरी गलती पर 5 गुना जुर्माना, सबको सही शिक्षा देगा और खुद गलती करने वाला सीख जायेगा। दूसरा उसके नजदीकी, उसका परिवार, दोस्त ही गलती न करने की सलाह दंेगे, बल्कि बाध्य करेंगे और यह अंधकार करने वाला मुजरिम भी, हर जुर्म करने से बचा रहेगा, उसे जेल जाने की नौबत ही खत्म हो जायेगी। मानवाधिकार वाले या मीडिया वाले जेल में जाकर स्टाफ को शर्मिंदा करें, उससे अच्छा है, वह समझे जेल, जेल है। अगर सुधार करना है, तो सही सुधार करें जिससे जेल ही खत्म हो जाये।
एक उग्रवादी के जुर्म की वीडियो बन जाती है, सबूत सामने होते है, लेकिन प्रधानमंत्री को मारने वाले को भी, सजा देने में देर की जाती है। उसे जेल में लम्बे समय तक रखा जाता है, हर सुविधा दी जाती है, ऐसे इंसान के परिवार तक को, सुरक्षा प्रदान की जाती है। यह खाना जो जेल में दिया जाता है, हर सुविधा तक में, देश के हर गैर सरकारी की मेहनत के पैसे का एक हिस्सा है। सरकारी प्राणी की मेहनत तो है ही, लेकिन उनकी पगार का एक-एक पैसा, गैर सरकारी का पैसा हैै। उस उग्रवादी को व उसके परिवार को सुरक्षा देना बिल्कुल ऐसा है, जैसे जो इस उग्रवादी के हाथ से मरा हैै। उसकी और उसके परिवार की आत्मा को तड़पाया जा रहा है। सालांे तक वह तड़पते हंै कि उग्रवादी को सजा नहीं मिल रही है। वह चैन से न खा सकते है, न सो सकते हैं, तो निश्चित ही सजा मुजरिम की नहीं, सजा मरने वाले के परिवार वालों को हुई। यह बात न मीडिया, न मानवाधिकार वाले, न दूरदर्शन वाले उठाते हंै, सोच तक नहीं पाते। मानवाधिकार जो जानता है, वह जुर्म ही क्यों करेगा या सजा देने में देर क्यों करेगा? घर का बच्चा हो या देश का उग्रवादी, गलती पर अविलम्ब सजा, सबसे पहले बेहद जरूरी है। मुखिया, बड़ा और अधिकारी, अगर ऐसा नहीं करते, तो वह खुद कठोर सजा से बच ही नहीं सकते। हमारे यहाँं पुलिस विभाग कर्मठ, वफादार रहे। खुफिया विभाग, विजीलेंस, लोकल इंटेलिजेन्ट पुलिस भी कर्मठ, वफादार और सुधारक हो। वैसे पुलिस टैªफिक का नेटवर्क नं0 2 के पैसे लेने का इतना मजबूत और बड़ा हैं। जिसे आम आदमी सोच भी नहीं सकता हैं और यह नेताओं की छत्र-छाया ही से मुमकिन हैं।
संसार के सारे पुलिस से सम्बन्धित प्राणी व कोई भी या सब लोग आमंत्रित हैं, सब मिल कर, इस विभाग की व सबकी हर अनियमितता, अपने यहाँ व सारे संसार की, खत्म करें और सारा संसार सुनहरा बनाकर खुद को व सब को धन्य करें। हमें कुछ नियम बनाने होंगे और सख्ती से अमल में लाने होंगे। सबसे पहले एफ. आई. आर. इन्टरनेट पर डालने का नियम बने। जिससे एफ. आई. आर. अविलम्ब हो सके।

सुधार-सफाई के लिए विचार
01. हर जगह विभाग मैं चैकी पर थाने पर, कचहरी पर खास बोर्ड लगाये जाये, जिसमें ”घर का सुधार = गलती पर अविलम्ब सजा मेहनती को प्रोत्साहन“ तथा सुधार के लिये शिकायत अविलम्ब करें, लिखा हो। नगद जुर्माना राजकोष में जमा कराया जायेगा साथ ही शिकायत बाॅक्स और शिकायत रजिस्टर रखा जाये और उसकी चाबी, वहाँ के अधिकारी के पास रहे, वहीं पर सूचना बोर्ड हो, जिसमें हर माह ही शिकायत की गिनती दर्ज हो, शिकायत बाॅक्स को हर माह खोला जाये, उस समय जब वहाँ पर तीन सेक्टर के या गाँव के वह लोग मौजूद हों, जिन्हांेने ज्यादा से ज्यादा शिकायत की हो, बोर्ड पर बाॅक्स खोलने की अगली डेट और इस माह की शिकायतों की गिनती लिखी जाये, जिससे शिकायत पर सजा दी जा सके, विभाग शिकायत को छुपा न सके खासतौर से विजीलेंस, खुफिया विभाग, एल. आई. यू. शिकायत के दायरे में आये और सही सुधार हो।
02. गलती करने वाले प्राणी का ट्रांसफर या सस्पेंशन बिल्कुल रोक दिया जाये क्योंकि दूसरी जगह जाकर वह गलती जरूर करेगा। दोषी प्राणी के रिटायरमेंट के बाद भी दोषी व्यक्ति, उसके नोमिनी या परिवार से जुर्माना की रकम वसूल की जाये।
03. शिकायत करने वाले की शिकायत के उपर, उसे प्रमोशन व ईनाम घोषित हो, जिसकी ज्यादा गलतीयाँ हो, उनके बच्चों तक को सरकारी नौकरी, सब जगह वर्जित हो। पहली सजा पर दोषी व्यक्ति पर पगार के हिसाब से जुर्माना राजकोष में जमा कराया जाये, निश्चित समय में दूसरी गलती पर, पहले जुर्माने का 5 गुना, तीसरी पर 10 गुना जुर्माना अविलम्ब जमा कराया जाये, तीन शिकायत पर कोई इन्क्वायरी की भी जरूरत नहीं। ऐसे अधिकारी, जो गलती पर सजा में देर करंे। उसेे देशद्रोही की सजा दी जाये, मतलब मोटा जुर्माना, दोषी व्यक्ति के साथ-साथ उसके मातहत, उसके साथी और अधिकारी पर भी माना जाये इन्हें दोषी व्यक्ति के जुर्माने का चैथाई जुर्माना पहले, दूसरे में 5 गुना और तीसरे में 10 गुना जुर्माना निश्चित हो।
04. पूरा पुलिस विभाग निश्चित ही, हर अनियमितता, हर एक की जानता है, देखता है इनकी शिकायत पर तुरन्त अमल भी होगा, इसलिये जो भी जहाँ पुलिस कर्मी रहता है, वह अपनी पत्नी और बच्चों को भी हिदायत दे, कि किसी अनियमतता की शिकायत, खुद लिखे और शिकायत बाॅक्स में डाले या डलवाये, वह खुद भी कम से कम, एक सप्ताह में एक शिकायत जरूर करे। हर बड़ा समझदार इंसान कोई भी, गलती होने पर, साॅरी बोलता है या साॅरी महसूस करता है, साथ ही आगे कभी गलती करता नहीं और गलती का प्रायश्चित भी करता है।
05. जो भी नियम, गैर सरकारी पर लागू करते हैं, वह ज्यादा सख्ती से, अपने उपर, अपने विभाग के उपर भी लागू करे, ऐसा न करने वाला, दोषी माना जाये, पुलिस ड्रेस में पर्सनल सफर करना या अन्य घर के काम करना बन्द किये जाये पुलिस ड्रेस में उसका नाम व नंम्बर जरुर हो, जिससे गलती करने से डरे।
06. कोई भी हादसा एक्सिडेन्ट होने पर पुलिस और फायर बिग्रेड पुलिस जरूर पहुँचे साथ ही डाॅक्टर और ऐम्बूलेंस पहुँचे। जिससे जख्मी इंसान को फौरन ट्रीटमेंट देकर बचाया जा सके, दूसरा सड़क जल्द से जल्द खुले जाम न लगे, यह सारा काम फायर ब्रिगेड, निपुणता से व आसानी से कर सकती है। सड़क चलने के लिये होती है और जाम से हर प्राणी और पूरे देश का मोटा नुकसान निश्चित होता है, समझा जाये।
07. अगर पुलिस टैªफिक वाहन से रिश्वत लेती पायी जाये, तो अविलम्ब 100 गुना राजकोष में जमा करंे, अगर शिकायत है या पुलिसकर्मी की अनियमितता पाये जाये, तो उनके मातहत साथी और अधिकारी को बराबर सजा दी जाये।
08. हर इंसान को चाहिये कि रिश्वत लेने वालेे का ध्यान रखे। अगर कोई आज फँसा है, तो कल आप भी नहीं बचेंगे, रिश्वत लेने वाले के मुँह का साइज अनलिमिट होता हैं, और आपको यूनिटी बनानी ही पड़ेगी अगर किसी मजबूर से रिश्वत ली जा रही है। तो रिश्वत लेने वाले का नाम और हो सके, तो नम्बर नोट करें और शिकायत अविलम्ब करंे।
09. टैªैफिक पुलिस खास ध्यान रखे कि किसी भी वाहन से रिश्वत न ले। अगर ओवरलोड है, तब भी वाहन चालक व मालिक खुद जिम्मेदार है। वह समय और पैसा बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जो सबके काम आयेगा लेकिन ऐक्सीडेन्ट पर कठोर जुमार्ना करंे और चोटिल इंसान की फायर बिग्रेड, ऐम्बुलेंस द्वारा मरीज की देखभाल, सड़क की सफाई, अविलम्ब हादसे के शिकार इन्सान को मुआवजा, सरकार या गाड़ी मालिक से दिलाकर धर्म और ड्यूटी निभायें। दोनों पार्टी का कम्प्रोमाइज साम, दाम, दण्ड, भेद से फौरन करें। नेता जलूस, जाम, अदालत जैसी परेशानी से खुद को और जनता व नेता को बचायें।
10. गाँव का प्रधान, सभासद, सेक्रेटरी, चेयरमैन सारे सरकारी प्राणी, गैर सरकारी प्राणी सारें नेता और विद्याार्थीगण को हक है, कि किसी भी अनियमितता को देख कर, समझ कर शिकायत करंे और दोषी व्यक्ति से जुर्माने के रूप में राजकोष में अविलम्ब धन जमा करायें। जिससे आपको ज्यादा सुविधा, हर टैक्स में कटौती दी जा सकेे, महँगाई जैसी सजा न भुगतनी पड़े, आप और देश समृद्ध हो, आप खुद को अकेला न समझें, समय नहीं है, ऐसा न कहें पंगा नहीं लेना है, गलत सोच है। गलती की शिकायत करना पूजा, इबादत से ज्यादा फलदायक है। हम आपके साथ हंै। आप इतना भी नहीं कर सकते, तो हम तक डाक खर्च सहित शिकायत भेजें, बस तीन प्राणी के वोटर/आधार नम्बर सहित हस्ताक्षर हों। आप चाहेंगे तो शिकायत गुप्त रखी जायेगी, दोषी व्यक्ति को जुर्माना देना पड़ेगा। पुलिस से डरिये मत, यह रक्षक और चालक है, गलती करने से डरिये। पुलिस भी गलती पर ही डराती है। सारी सरकारी मशीनरी, आपकी परेशानी में आपके साथ है। 24 घंटे साथ है, राष्ट्रपति तक साथ है, साथ ही आइ. ऐल. यू., खुफिया विभाग, इन्टैलीजेन्स विभाग की ड्यूटी, कार्यरत विभाग के प्रति ज्यादा है और अपने विभाग के लिये पहले है। यह उसका हक है कि अपनों का सुघार भी करें और सुघार रखें, वरना जनता को रखना ही पड़ेगा जो, अशोभनीय और कठोर होगा। आपका एफ. आई. आर. करना पुलिस को सुधारने जैसा ही है, इन पर कानून सख्त है, इससे अपराधिक तत्व खत्म होते हैं। इन्टरनेट का इस्तेमाल करें, बेहद आसानी होगी।
क्यों है ?
अपना, अपनों का, दामन साफ रख बन्दे, 
मुकाबले पर, किसी से, घबराता क्यों है?
आप सीधे जरूर हैं, सीधे, बने भी रहिये, 
लेकिन नामर्द, किसी से कहलाता क्यों है?
सच है, मौत तो एक दिन आनी जरूर है, 
फिर जिन्दगी को मौत जैसी बनाता क्यों है?
काम तेरे पास है, उजरत भी मिल रही है, 
फिर गद्दारी करके, नमक हराम कहलाता क्यों है?
तू हिन्दू है, मुसलमान है, इसाई है या सिख, 
तू ही तू रह पायेगा जहाँ में, 
खुद को ऐसा समझाता क्यों है?





विद्युत और विद्युत विभाग

विद्युत और विद्युत विभाग


सृष्टि बनते ही प्रकृति के द्वारा सही मौसम के सौजन्य से जीव बनने शुरू हुए, जिसमंे मनुष्य भी बना। विज्ञान और ज्ञान के मुताबिक जल, वायु, आकाश, पृथ्वी और अग्नि के मिलन से हर जीव निर्जीव की रचना हुई और यह एक-दूसरे से एक चेन या जंजीर की तरह जुड़े हुए हैं।
धर्मग्रन्थांे और बडे-बड़े ज्ञानी, पुरूषांे का कहना-लिखना है, इतिहास के द्वारा तजुर्बे, करिश्मों के द्वारा कहा जाता है कि, सारेे ब्रह्माण्ड को चलाने वाला, हैन्डल करने वाला एक ही है, जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का संचालन करता है, वह है भगवान, अल्लाह, वाहेगुरू, गाॅड। हिन्दू धर्म सबसे पहले प्रचलित हुआ और इसने गहरे शोध करके समय और गणित के द्वारा सकंलन करके, जब से पृथ्वी बनी, जीव बने, मनुष्य बने और लास्ट तक का पूरा ब्योरा ग्रन्थों में लिखा। अब जो विज्ञान कर रहा हैं, ब्रह्माण्ड की हर चीज का वर्णन बहुत पहले से है। जो चार महाग्रन्थों में आदि काल से उल्लेखित है। चार युगो में बाँटा गया। कुल पृथ्वी पर चैरासी लाख योनि और हर योनि के असंख्य जीव दर्शाये। ग्रंथ, चार वेद और 18 पुराण है। चारो वेदों को जापान अपने साथ ले गया, जिसके कारण वह आज भी संसार में सबसे आगे है। उसके अलावा भी विज्ञान के ठेकेदार भी जब कहीं कोई रिसर्च में फेल होते हैं या अधूरा रहते हंै, तो वह भगवान के उपर है, कहकर पूर्ण विराम लगाते हंै।
विज्ञान में आज से हजारों साल आगे जो होना है, मनुष्य व अन्य जीव के आचरण तक भी, इन धर्मग्रन्थों में उल्लेखित है, जो अब तक झुठलाया नहीं जा सका। मनुष्य ने होश सम्भालने से पहले ही (विज्ञान के अनुसार भी) जीवन को आसानी से जी सकने के लिये प्रयत्न करने शुरू किये। ज्ञान के सौजन्य से, धर्म-नियम के सहयोेग से विज्ञान पर ध्यान देना शुरू किया। दिन-रात मेहनत की और सबसे पहले अग्नि को वश में करके करंट या बिजली पर कन्ट्रोल करने की कोशिश की, सबसे पहले आकाशीय बिजली देखी, समझा बटोरा और चुम्बक और रगड़ के जरिये, करंट या बिजली उत्पादन पर विजय पाते ही मनुष्य में जैसे पंख लग गये हों और अनेक उपलब्धियाँ असम्भव बढ़ोत्तरी मनुष्य ने की। मनुष्य को हर काम के लिये रोशनी की जरूरत थी, जो केवल दिन में ही मिलती थी, मनुष्य अपने काम को हर जगह 24 घंटे करते रहना चाहता था और रोशनी सबसे जरूरी और ज्यादा कठिन महसूस होती थी, अब बिजली मिलते ही रोशनी ही रोशनी नजर आने लगी।
इस समय विद्युत या बिजली इंसान के लिये खाने-पीने के बाद, सबसे पहली जरूरत है या बन गयी है, यह सच्चाई है, इस समय विद्युत के बिना जीवन अधूरा हंै, आने वाले समय में तो विद्युत के बिना जीवन सम्भव नजर ही नहीं आता। पूरे विज्ञान में करंट और करंट हैं। यह मनुष्य के लिये सबसे लाभदायक उपलब्धि साबित हुई हैै। पहले-पहल छोटी बैट्रियां डायनमों बने और राजाओं-महाराजाओं के द्वारा या सरकार के द्वारा बडे़-बडे़ उपक्रम लगाने शुरू हुए और बाद में बड़े-बड़े पावर हाउस लगाये गये, निश्चित ही यह जनता के लिये खास उपलब्धि पैदा की और जनता से, इसकी हल्की कीमत वसूल करके आगे लगातार बढ़ोत्तरी की तरफ अग्रसर रहंे। इसको पूरा करने के, लिये इसको विभाग के रूप में लाया गया। जिसको भारत में विद्युत विभाग या विद्युत कार्पोरेशन का नाम दिया गया। आज यह विज्ञान की खोज, सबकी खास जरूरत की चीज बन गई है, जिससे हर तरफ असम्भव होने वाले काम आसानी से हो जाते हंै।
घर की रोशनी हो या खेत का पानी हो, घर के मिर्च-मसाला पीसना हो या बड़ी से बड़ी फैक्ट्री चलानी है। अब तो ट्रेन और बस सरकार की इसी से जिन्दा है। बिजली विभाग एक ऐसा विशाल विभाग है कि गरीब से गरीब इंसान और बड़े से बड़ा उद्योगपति, खुद सरकार इसके सम्पर्क मंे है। हर विभाग जनता और सरकार के लिये निश्चित फायदेमंद रहा है और फायदे के लिये ही बनाया गया है, लेकिन कर्मचारी के नकारापन और गद्दारी व नेताओं की गद्दारी से, सरकारी प्राणी और नेताआंे के या एक-दूसरे के सहयोग से, बिजली विभाग इस समय सबसे ज्यादा नुकसानदेय साबित हो रहा है। सच्चाई, अच्छाई के लिये सबसे बड़ा जहर बना हुआ है, केवल विद्युत विभाग के कारण, हर इंसान परेशान और नुकसान में ही नहीं, बल्कि चोर, भ्रष्टाचारी, रिश्वतखोर बनाने का बड़ा कारखाना, विद्युत विभाग साबित हो रहा है, 40 से 50 प्रतिशत विद्युत केवल नेताओं और नेता के अपनों मंे खप रही है, 20 और 30 प्रतिशत सरकारी प्राणी पचा रहा है या नुकसान पहुँंचा रहे हंै, इसके बाद बची हुई विद्युत, गैर सरकारी के उपयोग में आती है, इसमंे भी विद्युत कर्मचारी अधिकारी के कारण बची विद्युत का 50 प्रतिशत से ज्यादा चोरी में चली जाती है, जिससे बिजली कर्मचारी अधिकारी की मोटी पगार ही खासतौर पूरी होती हो।
विद्युत पावर हाउस के मोटे खर्चे मेन्टीनेंस न होने से खुद घाटा ही घाटा दिखाते हंै। विद्युत 2 और 4 पैसे यूनिट बनने वाली चीज 4-5/-यूनिट बेचने पर भी घाटा हो रहा है, गैर सरकारी या उपभोक्ता पर नाजायज बिल, अतिरिक्त चार्ज, घोर अत्याचार बन रहे है। इसके बावजुद, घर वाले खासतौर से, पढ़ने वाले बच्चे, जो देश का भविष्य हैैैं। नारी, जो देश की इज्जत है। उन्हंे रोशनी के लिये बिजली है ही नहीं, तेल गैस तक उपलब्ध नहीं है।
फैक्ट्री वाले कट के कारण मोटे नुकसान व बड़ी टेन्शन और ज्यादा खर्चा होने से परेशान हैं। हर इंसान पर विद्युत का बिल और मोटी सिक्योरिटी जमा करने पर भी परेशान है, उधर हर कर्मचारी, मीटर रीडर जैसा सीधा करोड़पति बने हंै, थोड़ा सा गहराई से समझने पर इनसे नुकसान ही नुकसान नजर आता है।
खरबूजा, खरबूजे को देखकर रंग बदलता है। सरकारी प्राणी की वफादारी खत्म होते ही, वह अपने विभाग के लिये भी दीमक की तरह नुकसानदायक है। कैसे शुरू हुआ? समझ में आ जाता है। उदाहरणस्वरूप भारत के पश्चिमी उ0प्र0 में सहारनपुर (उ0 प्र0, भारत) शहर है, जहाँ पर लार्ड कृष्णा शुगर मिल और कपड़ा मिल थी, टैक्स विभाग के नाजायज अत्याचार पर यह मिल एन. टी. सी. के अन्तर्गत पहुँची, इसके जो सरकारी जनरल मैनेजर आये, इन्होंने नेताओं के सहयोग से सरकार का मोटा नुकसान शुरू किया। रिश्वत या नं0 2 के पैसे खाने वाले के मुँह का साइज असिमित होता है। मोटा पैसे खाने के लिये, बिजली विभाग सहारनपुर (उ0 प्र0, भारत) को मिलाया गया, उस समय तक सहारनपुर (उ0 प्र0, भारत) का पश्चिम एरिया, खासतौर से इंडस्ट्रीयल एरिया होने के कारण बिजली की खास व्यवस्था थी, प्राईवेट फर्म हर हाल में व्यवस्था ठीक हो, ध्यान रखते हैं और विद्युत की सबसे ज्यादा जरूरत फैक्ट्री और पिक्चर हाल को ही होती थी। जेनरेटर सिस्टम बेहद कम था, कपड़ा मिल के जनरल मैनेजर ने शुरू में 10, 15 मिनट और बाद में घंटो का ट्रिप मारने के लिये विद्युत विभाग को तैयार किया और फैक्ट्री में विद्युत सप्लाई के कारण मोटा घाटा कागजों में दिखाया, इस घाटे से बचने का रास्ता, अपने यहाँ बड़े जेनरेटर के लिये मोटे लोन की इच्छा जाहिर की, लोन पास हुआ, जेनरेटर लगा, जबकि जापानी कीमती जेनरेटर, जो पहले से दोनों फैक्ट्री चलाता था, कन्डम किया गया, जिसमंे मोटा पैसा भी खाया गया।
यह ट्रिप मारना विद्युत कम्पनी की आदत बन गई, इससे पिक्चर हालों से पैसा बँधा, बिजली कम्पनी के कर्मचारी व अधिकारी, इनसे पैसा, फ्री पास और नाजायज परेशानी देना, आदि। पिक्चर हाॅल मालिक परेशानी से बचते-बचते भी फँसे रहते थे। मजबूर होकर बाद में इन्होंने मोटा पैसा खर्च करके जेनरेटर लगाये। लेकिन विद्युत विभाग को कन्ज्यूमर से खाने की, बुरी आदत पड़ चुकी थी। इन्होंने हर छोटी-बड़ी फैक्ट्री यहाँ तक कि चक्की वालों तक को बाँधने की प्रकिया पर अमल शुरू किया, यह आदत ऐसी बनी कि अब कोई घर ऐसा नहीं बचा, जिससे इन्हांेने रिश्वत न खाई हो, मीटर रीडर, लाइनमैन के, इसमें खास सहयोग के कारण विभाग व उपभोक्ता रिश्वतखोर, भ्रष्टाचारी बना है। यह विभाग, एक मजबूत संस्था इस मामले में साबित हुई है। यह जबरदस्ती चोर, रिश्वतखोर, भ्रष्टाचारी बना देते हैं, क्योंकि हर प्राणी सम्पर्क में रहता है, विद्युत इस्तेमाल से बच नहीं सकता। विद्युत विभाग को चाहे 10 साल लगंे, यह बड़े से बड़े उपभोक्ता को हर हाल में झुका ही लेता है।
सहारनपुर (उ0 प्र0, भारत) इन्डस्ट्रीयल एरिया कहलाता था, जिसमें अब लम्बे समय से, हर साल एक, दो फैक्ट्री निश्चित बन्द होती हंै। इसमंे सबसे बड़ा योगदान बिजली विभाग का है। यह परेशानी सहारनपुर (उ0 प्र0, भारत) की ही नहीं, हर शहर की ही नजर आयेगी। इस विज्ञान के जमाने में जहाँं मनुष्य, चाँद के उपर जा चुका है। आज मोबाईल 1.5 वोल्ट से 30 दिन तक चलता है, टी. वी., एफ. एम. चलता है, वहीं बिजली विभाग, बिजली पुरी नहीं कर पा रहे हैं, बिजली की चोरी तक रोक नहीं पा रहे हंै, उपभोक्ता की गलती नहीं है। जब एक सरकारी प्राणी, मोटी पगार, हर सुविधा लेने के बाद 25, 50 रुपये हर घर से लेता है, तो गैर सरकारी प्राणी 25/-रूपये दे कर नं0 2 की 500/-रूपये की बिजली क्यों नहीं फूँकेगा? चाहे बिजली का सामान उधार ही क्यों न लाना पड़े।
गद्दार तो सरकारी प्राणी और नेता है। उपभोक्ता समझता है, हम 25/-रुपये देकर फायदे मंे हैं, वह साल का बिल इकट्ठा करके देखे। नुकसान ही नजर आयेगा। निश्चित ही लेकिन बिजली विभाग देश का सबसे ज्यादा नुकसान निश्चित कर रहा है, हर इंसान को देश का गद्दार बनाकर, मीटर जैसी आइटम से ही उपभोक्ता का मोटा खर्च कराया जाता है। रीडिंग घटा-बढ़ाकर बिल गड़बड़ा कर उपभोक्ता का पैसा और समय खराब कराया जाता है। गैर सरकारी बेहद सहनशील होता है। देश में सौर उर्जा है, हवा है, पानी है, हर वैज्ञानिक है, लेकिन बिजली होते हुए भी बिजली नहीं है। देश का भविष्य विद्यार्थी जब पढ़ने बैठता है। उसकी व उसके माँ-बाप की बेहद प्रबल इच्छा होती है, कि डाॅक्टर, वकील, अधिकारी बनेगा, वह खुद बेहद मेहनती है या मेहनती बनेगा। लेकिन एक बिजली का ट्रिप, होनहार बच्चे का मन पढ़ाई से हटा देता है।
एक देश की इज्जत नारी खाना बना रही है, बिजली का ट्रिप लगा और उसका मूड खराब हुआ, क्या वह कम खर्च मंे अच्छा व स्वादिष्ट भोजन बना पायेगी? खाना बनाने में श्रद्धा कम हुई जिसका असर खाने वाले में नहीं आयेगा? क्या इसके घर वाले बिल नहीं देते या और दूसरे सिरदर्द कम है? विद्युत विभाग बेहद बड़ा है, हर तरीके से सक्षम है। पढ़े-लिखे कर्मचारी, अधिकारी हंै, नेता मंत्री तक हैं, लेकिन खासतौर सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। बिजली की गड़बड़ तो है ही, बिल अन्टसंट है, एक प्राणी बिजली का बिल ठीक कराने जाये, तो काम धंधा छोडे़े, पैसा देे या चक्कर काटे, कम्प्यूटर की गलती बताकर भी कन्ज्यूमर का दोष मानते हैं। किसी भी कारण से बिल जमा न हो और कुछ समय कैसे भी रूक जाये, बिल 5 हजार हो जाये तो बिजली काट दो।
यह कर्मचारी व अधिकारी जनता के सेवक कहलाते हैं। इतने पढ़े लिखे हैं कि जब 200, 500/-थे, तब नहीं माँगे, किस कारण पैसे रूके? नहीं सोचा, अब एक अत्याचार और उस घर की रोशनी खत्म कर दो। इज्जतदार इतने हैं कि, दूसरे की इज्जत की भी चिन्ता नहीं। आर. सी. काट दी जाती है, जो और भी गलत है। तहसील, पूरा स्टाफ, यह नहीं पूछता, आपने 200/-, 500/-क्यों नहीं लिये। इतना थोड़ा सा भी पैसा सरकार के पास होता, तो कितनी बढ़ोत्तरी थी, गलती उपभोक्ता की नहीं आपकी है, जिस उपभोक्ता ने 200/-, 500/-नहीं दिये, किसी कारण भी नहीं दे पाया, वह एक दम 5 हजार 10 हजार कहाँ से देगा? कौन सा कानून कहता है? कैसी मानवता है?
तहसील के कर्मचारी खुद अत्याचार करते हैं। रिश्वत खाते हैं, सब जानते हंै सबूत है, कोई एक उपभोक्ता दिखायें, जिसने लाखों रुपये के बिल बिजली विभाग को तहसीलदार के द्वारा दिलाये गये हो, यह परेशानी छोटे उपभोक्ताओं को भुगतनी पड़ती है। दुश्मन अगर समझदार है, वह भी नहीं चाहता, किसी के घर में अन्धेरा करे। विद्युत छोटे उपभोक्ता से भी इतना पैसा ले चुका होता है, कि कम से कम 15 वाट बिजली रोशनी के लिये, पूरी उमर को दे सकता है, जिसका कभी कट ना लगे। बिजली विभाग के पढ़े-लिखे के सबुत अनेक है, परन्तु अत्याचार करने, गद्दार बनाने, रिश्वत का पैसा इकट्ठा करना या परिवार उजाड़ने में सबसे आगे हैं, यह गैर सरकारी ही नहीं, सरकार को भी नहीं बख्शते। अपने आॅफिस मंे भी बिल जमा करा सकते है, लेकिन कैम्प लगाकर, समझदारी का सबूत देते है। विभाग के अच्छे वफादार कर्मचारी भी परेशान है। पहाड़ों, नदी के इलाकांे में और धर्म-कर्म के समय, बड़ी-बड़ी लाईन कागजों में दिखाकर, बाढ़ से तुफान से खत्म हुए दिखाकर, मोटा बिल बनाते है, वह भी नेताओं के सहयोग सें। रिक्शे पर बोेर्ड लगा कर कैम्प का बिल जमा करने का ऐलान करके, पैसा खराब करते है, साथ ही झुठे बिल ऐलान करने के बनाकर पैसा कमाते हंै। इनकी नीति है, जितना उपभोक्ता परेशान, उतनी ज्यादा इनकम। बिजली अगर रोशनी के लिये भी लगातार मिलती रही तो देश की इज्जत नारी और देश का भविष्य, विद्यार्थीगण, हर परिवार, शहर, देश को समृद्ध बनने की गारण्टी रखते हैं।
सरकारी आॅफिस, फैक्ट्री में इस ट्रिप के कारण कर्मचारी काम न करने का बहाना या नकारापन, काम पेन्डिंग, बिजली स्टूªमेन्ट मोटर, बल्ब आदि का हर दिन करोड़ों का नुकसान गैर सरकारी और सरकारी का निश्चित होता है। बुजुर्ग, बच्चे, दूरदर्शन देख रहे हों, मनोरंजन, समाचार देख रहे हांे और ट्रिप लग जाये, तो कितना गलत असर दिमाग पर पड़ता है। यह सब जानते हैं, कि बिजली कर्मचारी और उनके परिवार वाले भी, विद्युत कर्मचारी व अधिकारी को भद्दी गाली देते हैं। यही विभाग ऐसा है, जो हर दिन बद्दुआ और गाली खुद अपनांे की और गैर बिरादरी से खाते हैं। इस विभाग की मिसाल है कि इसमें बेहद अच्छे, भले कर्मचारी और अधिकारी भी परेशान हंै और खुद को गद्दार बनने से बचाने के लिये, लोहे के चबाने जैसी मेहनत कर रहे हैं और बेहद मजबूर हंै।
इसकी गद्दारी से बडे-बड़े जज और न्यायमूर्ती नहीं बचते। विद्युत विभाग की अनियमितता पर पूरा ग्रन्थ लिखा जा सकता है, आजकल यह विभाग प्राईवेट कम्पनी को ठेके पर सप्लाई देना और पैसा इकट्ठा करने की योजना पर अमल कर रहा है। जो सबके लिये गाली के समान है, कर्मठ, वफादार, सरकारी अधिकारी, नेता की इज्जत खराब करने के बराबर है। सरकारी परमानेंट, पढ़ा-लिखा, तजुर्बेकार, सक्षम यूनिटी काम नहीं चला पा रही है, बेहद शर्म की बात निश्चित है। उसे गैर सरकारी नया ठेकेदार कैसे चला लेगा, वह भी उस हालात में जिसमें कर्मचारी और अधिकारी जो नकारा और गद्दार है, पुराने ही है।
खुद ठेकेदार रिश्वत देकर भी नुकसान से बच ही नहीं सकता। उपभोक्ता, गैर सरकारी का खर्च भी बढ़ता है, हर अनियमितता भी बरकरार रहती है, एक-एक उपभोक्ता को चपरासी से लेकर एस. सी. तक की परेशानी अत्याचार कैसे-कैसे भुगतने पड़ते है? यह परेशानी की किस्म उपभोक्ता की गिनती से कहीं ज्यादा है। गद्दारी के सबूत हैं, जो विजीलेंस अधिकारी लोग लाखों रूपये दिन कमाकर देते थे, रिटायरमेन्ट के बाद वह खुद विद्युुत विभाग के अत्याचार सहते मिल जायेंगे, विद्युत कटने के बाद भी बिल आते रहते हैं, आप बिजली कटवायें तो कट जायेगी, लेकिन न सिक्योरिटी वापस होगी न कागजों में कटेगी, फिर आर. सी. तक कट सकती है, बिल तो आपको देने ही पड़ेंगे और यह अत्याचार चपरासी से लेकर एस. सी. के कारण या सब के कारण ही होती है। कहीं तो कुम्हार का आवाँ ही खराब होता है, यहाँ तो आवाँ ही, क्या पूरा खदान ही खराब मिलता है। इस सबसे बेकार नुकसानदायक, बड़े उपक्रम को, हम खुद विद्युत विभाग के लिये, देश के लिये, जनता के लिये, सरकार के लिये कैसे वफादार व फायदेमंद बनाये, अनियमितता गिनना या गिनवाना बेहद आसान है, इसके सुधार के लिये सोचना भी बेहद समझदारी है। यह सरकार और गैर सरकारी का विशेष अंग जैसा है, जो असिमित फायदेमंद भी है, बेहद छोटी कीमत 2.50/-और 5/-की मामूली पैसा, पूरे देश के, हर बच्चे बड़े को, हर सरकारी, गैर सरकारी को, सब कुछ दे सकती हैै, हर हाल में पूरी तरह सम्बन्ध बना सकती है, असिमित, राजकोष बढ़ा सकता है। वैसे तो हर विभाग में कर्मचारी और अधिकारी की किसी अनियमितता पर निश्चित सजा का कठोर नियम या कानून है। यही नहीं हर विभाग को हक है कि किसी भी विभाग के कर्मचारी या अधिकारी की किसी गलती पर शिकायत करंे और अनियमितता खत्म करंे। अधिकारी तो शिकायत के बाद बच ही नहीं सकता।
हर सरकारी प्राणी की कर्मठता लगातार कम होते-होते खत्म होने के कगार पर है। खासतौर से हर सरकारी प्राणी, केवल पगार लेना चाहता है, काम से जी चुराते है और खासतौर से शिकायत करने जैसे, अनमोल नियम को बेकार की सिरदर्द समझकर छोड़ देते हैं। चोर-चोर, मौसरे भाई की मिसाल पर खुद खाओ और खाने दो पर अमल करते हैं, सबसे बड़ा धर्म करने से खुद को रोकते हैं। यह भी कुछ नहीं, विभाग की शिकायत विभाग का कर्मचारी या अधिकारी भी करे, तो छुपाने की या गलती करने वाले को बचाने की, हर चन्द कोशिश की जाती है, काम न चलने पर रिश्वत, सिफारिश का प्रयोग किया जाता है और निश्चित कानून तोड़कर, गद्दार को पालने और परवरिश करने जैसा काम करते हैं और यह भ्रष्ट कर्मचारी व अधिकारी, सदाबहार सदा के लिये, हर पोल्युशन फैलाने का काम करता है। कभी-कभी तो शिकायत करने वाले, धर्मात्मा को बड़ी कठोर सजा भुगतकर या मोटा हरजाना चुकाकर, पीछा छुड़ाना पड़ता है, हर अपना व गैर प्राणी शिकायत करने वाले को ही बुरा भला कहता नजर आता है और गैर सरकारी प्राणी या उपभोक्ता को सच्ची शिकायत पर भी लोहे के चने चबाने पड़ते हैं घर का, समाज का, बुरा तक बन जाता है, कोर्ट कचहरी तक के चक्कर काटने पड़ सकते है, गैर सरकारी जहाँ पेट की आग से और सरकारी प्राणी और नेताआंे के अत्याचार से, जिसे फुरसत नहीं, घर और समाज के कामों से फुरसत नहीं, उसे अब अपनी दिहाड़ी छोड़कर पैसे का, समय का नुकसान उठाना पड़ता है। इस सबसे बचने के लिये, वह हर अत्याचार सहता रहता है और खामोश रहता है। विडम्बना तो यह है कि विद्युत विभाग में, विजिलंेस जैसी सस्ंथा की खासतौर से व्यवस्था है, जिसकी ड्यूटी ही गलती पर सजा देनी है, लेकिन, मीटर रिडर से लेकर एस. सी. तक भ्रष्ट है और पूरा विजलेंस विभाग, उनकों सजा देने की बजाय, उनकी सुरक्षा कर रहा है। खेत की बाड़ ही खेत को खा रही है। यह घर जनता का है, यहाँ की हर चीज जनता की है, यहाँ का हर कर्मचारी अधिकारी या सरकारी प्राणी, काम न करके, गद्दारी करके, कानून तोड़कर पगार ले रहा है, यह जनता के सेवक, देश के चालक व रक्षक है, नेता केवल देश का मेहमान है। उसके आने-जाने का समय निश्चित नहीं है।
इसलिये जनता को अपने घर की, नौकर की, मेहमान की खुद देखभाल करनी चाहिये, करनी है या करनी ही पड़ेगी। गैर सरकारी या जनता की यूनिटी सबसे बड़ी बन सकती है। जनता की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है और इसका सही इस्तेमाल भी बेहद जरूरी है। सरकारी प्राणी आपका सेवक है, दुश्मन नहीं, नेता आपका मेहमान है, हाँ यह अगर गलती करते है, तो सुधारना बेहद जरूरी है। इनकी यह गलती आपके, आपको खुद गलती करने वाले के हक में व उसकी बीवी, बच्चों के हक में भी ठीक नहीं है। गलत प्राणी के सब खानदानी तक, आपके भी कुछ लगते है, भगवान, अल्लाह, वाहेगुरू, गाॅड के जीव है। उन सबको नुकसान से बचाना है।
सब जानते है आपको भी तर्जुबा है। हराम का खाने वाला या खिलाने वाला, उपर वाले के कहर से बच नहीं पाता, गलती करने वाले को जनता या कानून, छोटी या बहुत छोटी सजा देता है, लेकिन उपर वाला तो, कठोर व भयंकर सजा देता है। पूजा ईबादत, चाहें जितनी करो, गुरूद्वारे या गिरजाघर चाहें जितना जाओ, उसकी सजा से बचना नामुमकिन है और फिर, भगवान, अल्लाह, वाहेगुरू, गाॅड ने आपको हाथ, पैर, आँख, दिमाग सब कुछ दिया है। सफाई-सुधार, शरीर की कपड़ांे की या इस्तेमाल की चीजांे की ही नहीं, अपने सेवक की, मेहमान की भी सुधार-सफाई जरूर रखनी है।
जिससे आने वाले समय में, आपकी नस्ल, पूरा देश, पूरी पृथ्वी साफ, सुन्दर, सच्ची हो और सब चीज के साथ-साथ स्वर्ग या जन्नत का मजा लूटे। केवल सही तरीके से शिकायत लिखे उस विभाग को उसके अधिकारी को और उससे उपर अधिकारी को करंे। उसकी कापी अपने पास रखंे। अधिकारी की 24 घंटे की ड्यूटी है, कानून है, सारे काम छोड़कर, पहले शिकायत पर ध्यान दें और सुधार करंे, गलत पाये गये कर्मचारी या अधिकारी को दण्डित करें, उसके साथी व उसके अधिकारी और उसके मातहत कर्मचारी को वार्निंग दें।
उसके पेट या उसके बच्चों के पेट पर लात न मारकर, केवल स्थति व गलती के अनुसार एक तिहाई या आधी पगार का जुर्माना करें, दूसरी गलती निश्चित समय में होने पर, कम से कम पहले जुर्माने का 5 गुना, तीसरी गलती पर 10 गुना जुर्माना नगद राजकोष में अविलम्ब जमा कराये, जिससे राजकोष भी बढ़े और गलती करने वाले के घर वाले भी, उसे गलती करने से रोके, अगर वह रिटायर हो गया है, तो पेंशन में से अविलम्ब काटा जाये, अगर वह मर भी गया है, तो उसकी फैमली पेंशन से काटी जाये परिवार का हक है, अगर गद्दार या गलती करने वाले के पैसे से मौज की है, तो सजा भी भुगते। अगर एक नाव में एक पापी भी बैठा हो, तो पूरी नाव ही डूबती हैै। खासतौर से सस्पेंड न किया जाये, क्योंकि आने वाला कर्मचारी या अधिकारी, गद्दारी में उसका भी बाप हो सकता है, दूसरा, सस्पेंड होकर गलती करने वाला, यूनियन नेता और अदालत के जरिये नौकरी, पगार, सुविधा, पैसे, केवल घर पर बैठकर ले लेता है।
विद्युत विभाग में नियम बनाया जाये, बिल कितना भी हो, बिजली काटी नहीं जायेगी, बिल रूकने पर बैंक अकाउंट सील करें, लेकिन आसान किस्तों में, जो उपभोक्ता को परेशानी न हो, चोरी पकड़े जाने पर बारिकी से जाँच की जाये, यह चोरी बिजली कर्मचारी के जरिये न हों, अगर ऐसा हो, तो सारी सजा या जुर्माना विद्युत कर्मचारी और उसका अधिकारी साथ ही उसके मातहत से वसूल किया जाये।
इनके बिना कोई चोरी कर ही नहीं सकता निश्चित है, बिल का सही भुगतान मीटर रीडर के द्वारा, कार्ड में यूनिट भरकर घर से ही, उपभोक्ता के जरिये लिया जाये, लेकिन दूसरे चक्कर तक छूट है, बाद में आने पर 10/-रूपये बढ़ाकर लिया जाये 15 वाट बिजली रोशनी के लिये देश का भविष्य बच्चे व देश की इज्जत नारी के लिये फ्री दी जाये जो कभी कट न लगे, चाहे बिजली घर पर अलग जेनरेटर लगाना पड़े या अलग केबल दी जाये गलती या चोरी पर मोटा जुर्माना वसूल किया जाये, बेहद कम बिजली खाने वाले टयूब या उपकरण बनाई जाये।
बिजली के सामान बनाने वाली फैक्ट्री पर टैक्स कम से कम हो, सरकार उनकी सहायता करे जिससे सस्ते से सस्ता और अच्छा बिजली का सामान बाजार में बिके और उपभोक्ता खरीद कर लगाने के लिये मजबूर हो, सौर उर्जा, वायु उर्जा को प्रोत्साहन देना चाहिये मंत्री हो या नेता, बिजली खरीदों और इस्तेमाल करो, कोटा आरक्षण बिल्कुल खत्म, यह नियम बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पर भी लागू होने चाहिये।
गधे पंजीरी न खाये, इसका ध्यान आप भी रखंेगे, तब सब ध्यान रखंेगे। हर एक के माँ-बाप सिखाते है, बचपन से सिखाते हैं। आप भी अपने बच्चों को सिखा रहे हैं। चोरी नहीं, झूठ बिल्कुल नहीं, तो बिजली की चोरी ही क्यांे? दूसरा कोई गलत है, तो उससे मुकाबला क्यों नहीं? आप को हम सबको सबसे पहले, नारी और बच्चों के लिये रोशनी की बिजली चाहिये, जो कभी न जाये सड़कों पर, चैराहों पर, टावर खर्च में मोटा पैसा लगता है, बिजली का हर दिन खर्च ज्यादा आता है, वह दिन मंे जलते मिल सकते हैं, रात को बन्द मिलते है। एक टावर के खर्च में कई किलोमीटर में सड़क पर रोशनी रह सकती है, 25 वाट की एफ. सी. एल. टयुब ज्यादा रोशनी कम खर्च में चलती है। इसके अलावा सड़कों पर हर वाहन, फैक्ट्री, अपने वाहनों में पूरी सही रोशनी का प्रबन्ध रखा है, दूसरा हर दुकानदार अपनी दुकान में उपभोक्ता के लिये, भरपूर कम खर्च और ज्यादा रोशनी का प्रबन्ध पहले से रखता है फिर टावर से बड़े बल्बों से ठेकेदारों, नेता, सरकारी प्राणी, नाजायज कमाता है। जब बिजली नहीं थी, सड़कों और गलियों में रात में भी रोशनी मिलती थी, अब बिजली है लेकिन, सड़के, गली, अन्धेरे से परिपूर्ण मिलती है।
मनुष्य कितना समझदार है, खेतांे के लिये, बागांे के लिये पानी का इन्तजाम रखता है। पानी के लिये बड़ी मोटर बिजली का जुगाड़ करता है, लेकिन अपनी इज्जत नारी, सबका भविष्य बच्चों के लिये, रोशनी की बिजली का इन्तजाम करना, सोच और समझ भी नहीं पाता। किसी समय में उपभोक्ता, एक बल्ब या एक टयुब और ज्यादा से ज्यादा पंखा इस्तेमाल करता था। डीपो वाला कहता है, आपके यहाँ बिजली है तेल कट। गैस ली है तो भी तेल कट। एक घर में मिनीमम बिल 125, 250 जरूर देना पड़ेगा। उस घर का कुल खर्च 25 -50/-होता था, ज्यादा से ज्यादा लेकिन एक गरीब आदमी बिना बिजली इस्तेमाल किये 250/-300/-देगा। तो। वह बिजली का नाजायज इस्तेमाल क्यों नहीं करेगा। हर प्वाइण्ट 60 वाट, 100 वाट के हिसाब से लोड बनाते है, कोई सुनवाई नहीं। हाँ रिश्वत दो, तो बात अलग है। 30 प्रतिशत विद्युत तो विद्युत विभाग बिना जरूरत के खपा जाता है, यह भी फ्री की, सरकार ने अरबों रुपये खर्च किये है, केवल सिखाने में कि बिजली बचाआंे। बूँद-बूँद तेल बचाआंे, पानी बचाओं, जबकि आपरेटर ही सही हैन्डल न हो सके। विभाग ही कोशिश न, करे तो कौन बचायेगा? उपभोक्ता तो, जो इस्तेमाल करता है पैसा देता है, सही खर्च करता है, लेकिन विभाग की गद्दारी किसी को क्यों नजर नहीं आती? जनता को जागरूक होना ही चाहिये बिजली के सही इस्तेमाल से पहले, विद्युत विभाग का सुधार सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि अब आज और हर आने वाला कल रोशन करना है। विद्युत विभाग से हर किस्म का पोल्यूशन, बजाय खत्म होने के, बेहद तेजी से बढ़ा है। सरकार ने धुआँ, गन्दगी खत्म करने के लिये करोड़ों रुपये खर्च किये है, जो गैर सरकारी से वसूल भी कर रही है, लेकिन विद्युत विभाग की अनियमितता के कारण, हर दुकान, फैक्ट्री को अपना जेनरेटर लगाना पड़ा, जिसमें ज्यादा खर्च और पोल्युशन बढ़ा है, जबकि बिजली विभाग में बड़ा जेनरेटर बेहद सस्ता, और पूरे शहर को सस्ती विद्युत दे सकता है, कम से कम सारा विद्युत का काम विद्युत विभाग को ही करना चाहिये, जिससे ज्यादा से ज्यादा फायदा हो और नुकसान कम से कम हो, यह परफेक्ट और सक्षम होने से आसानी से कर सकते है।
विद्युत विभाग की अनियमिताओं और उनसे, हर एक के लिए तरह-तरह के नुकसान का कोई और-छोर नहीं है। हर उपभोक्ता, हर अच्छे कर्मचारी के साक्षात्कार से पता चलता है, कि विद्युत विभाग की भ्रष्टता खत्म होते ही हर जगह, दिन जैसा उजाला हर समय और सबकी समृद्धि निश्चित है। संसार के सारे बिजली विभाग व उपभोक्ता आमंत्रित हैं कि इससे होने वाली हर अनिमियतता को मिलकर खत्म करें और सारे संसार को रोशन व समृद्ध करके, खुद को व सबको धन्य करें। इसके लिये हमें कुछ खास नियम बनाने हैं और उन पर सख्ती से अमल करना है। ऐसा किसी भी दिन हो सकता हैं, कि कोई रिर्सच में कामयाब हो और जैसे हर प्राणी, दूरसंचार से निश्ंिचत हैं, बिजली से भी निश्ंिचत हो।

सुधार-सफाई के लिए विचार
01. मीटर रीडर को ही या मीटर रीडर के साथ ही, बिल जमा करने वाला रहेे। मीटर कार्ड में और अपने रजि. में यूनिट भरे साथ ही, पिछला बिल उपभोक्ता को दे, वह बिल जमा करे, हो सकता है उपभोक्ता उस समय न दें, दूसरी बार निश्चित देगा, तीसरी बार जुर्माने (जो जायज हो) के साथ जमा करंे।
02. मिनीमम चार्ज खत्म हो, कोई दो रुपये की यूज करे या 200/-की यूज करे, जितना खर्च करो उतना बिल दो। यह नियम सबके लिये हो, नेता, सरकारी प्राणी, चाहें बिजली वाला ही क्यों न हो, सेन्टर से आने वाला पैसा यह सब हजम करते हैं, और उपभोक्ता पर ऐक्ट्रा चार्ज साल, 6 माह में जरूर लगाते हैं, खत्म हों।
03. देश का भविष्य बच्चों के लिये व देश की इज्जत नारी के लिये 15 वाट बिजली रोशनी के लिये 24 घंटे फ्री दी जाये चाहे अलग जेनरेटर लगाना पड़े या अलग केबिल या लाईन डालनी पड़े, उसमें कट न हो, केवल रोशनी के लिये, क्योंकि हर उपभोक्ता अब तक बिजली विभाग को जायज व नाजायज इतना पैसा दे चुका है कि, उन्हें 15 वाॅट फ्री बिजली दी जा सकती है, क्यांेकि बिजली के कट से दिमाग पर बेहद गलत असर पड़ता है।
04. बिल चाहे जितना हो बिजली कटनी ही नहीं चाहिये विभाग के पास बिल लेने के अनेक तरीके है, जैसे बैंक एकाउंट सील करना, पगार से बिल की भरपाई आदि, वह भी उपभोक्ता की सहुलियत के मुताबिक किस्तों में, मोजूदा बिल $ पिछले बिल की किस्त, हर माह जमा करे। कोई भी उपभोक्ता कभी नहीं चाहता कि बिल रूके। खासतौर से ध्यान दिया जाये, कि विभाग के कर्मचारी की कोई कोताही तो नहीं है। विजीलेंस ड्यूटी करें या यह विजिलेन्स विभाग को खत्म करें।
05. विद्युत चोरी पर खास ध्यान दिया जाये बिना विभाग के कर्मचारी या अधिकारी के सहयोेग के चोरी हो ही नहीं सकती, अगर विद्युत विभाग का कोई इन्वाल्व है, तो सारा हर्जा-खर्जा कर्मचारी या अधिकारी से वसूल हो और उपभोक्ता को अल्टीमेटम दिया जाये दूसरी गलती पाये जाने पर 5 गुना जुर्माना केवल राजकोष में अविलम्ब जमा करया जाये (सजा में कोई सस्पेंशन या रिवर्शन नहीं, ट्रांसफर नहीं) गाँव हो, शहर हो, प्रधान और सेक्रेटरी की जिम्मेदारी बनाकर, अल्टीमेटम देकर, अगली बार उनसे भी जुर्माना वसूल किया जाये।
06. बिजली कट लगना ही नहीं चाहिये अगर लगता है, तो सप्ताह में निश्चित घंटे कट के हो, इसके बाद, हर कर्मचारी और अधिकारी से चाहे 5 और 10/-दिन जुर्माना राजकोष मंे जमा कराया जाये लेकिन जुर्माना जरूरी है, बिजली की बचत सड़के, गली की बिजली से और नेताओं और विभाग का सुधार होने पर ज्यादा हो सकती है, अगर कट लगता है तो, सबका कट ही होना चाहिये, जिससे बड़े से बड़े को भी पता चले कि कट से नुकसान होता है। सारा विभाग हर तरीके से सक्षम है, सौर उर्जा, हवा, पानी मौजूद है, जेनरेटर है, फिर भी कट लगना सबकी नाक काटने के बराबर है, सबका नुकसान निश्चित करना है।
07. जो बिजली बचाते हंै, कम खर्च करते हैं, वह धन्य हंै, उनको थोड़ी सी और छूट देकर ईनाम देने जैसा कार्यक्रम करने से, हर उपभोक्ता का बचत करने जैसा ध्येय निश्चित बनेगा, सबको बचत की प्रेरणा होगी, विभाग ध्यान दें। अभी जो उपभोक्ता कम खर्च करता है, मीटर रीडर और विभाग उन पर हावी होता है।
08. आर. सी. काटने जैसा काम, विभाग बंद करे या तहसील बिजली विभाग से पहले जवाब तलब करे। इससे विभाग की अनियमितता, नकारापन, तहसील विभाग को बाधित करता है, और भ्रष्टता व सिरदर्द बढ़ता है, साथ ही विद्युत विभाग के इज्जतदार अधिकारी की इज्जत से खेलने जैसा होता है।
09. विद्युत बल्ब व विद्युत उपकरण बनाने वाले को, विभाग और सरकार को प्रोत्साहित करना चाहिये, कि कम से कम बिजली खर्च की अच्छी से अच्छी और सस्ती से सस्ती उपकरण बनायें। जिससे बिजली ज्यादा बच सके और उपभोक्ता इस्तेमाल के लिये मजबूर हो, मीटर जैसी उपकरण का सारा खर्चा, नुकसान, उपभोक्ता पर नहीं होना चाहिये, इससे भ्रष्टता ही बढ़ती है, विभाग केवल अपने कर्मचारी और अधिकारी पर सख्ती करे, तो हर अनियमितता खुद खत्म होगी, हर कानून, पहले विभाग पर लागू करे, आम जनता पर नहीं।
10. कोई भी कोताही पर या उपभोक्ता की शिकायत पर, अविलम्ब कार्यवाही हो या एक दिन बाद उपभोक्ता को, हर दिन की मिनीमम दिहाड़ी नगद दी जाये जिससे झूठे को झूठे के घर तक असानी से पहुँंचाया जा सके व विजिलेंस विभाग पर भी जुर्माने का नियम सख्ती से लागू हों।
11. हर सरकारी प्राणी, हर नेता की सबसे पहली ड्यूटी बनाई जाये, कि वह जहाँ रहते हैं, वहाँ के एक कि. मी. तक की, हर अनियमितता की शिकायत, खुद या परिवार के किसी सदस्य के द्वारा, अविलम्ब कराये, विभाग की शिकायत पेटिका में डाले या डाक से भेजें और हर अनियमितता का सुधार करायें। विभाग को, हर बिजली घर पर, शिकायत पेटिका और शिकायत रजिस्टर बरकरार रखे। अब सब आजाद देश के आजाद बाशिंदें हैं। गलती न करंे, सुधार के लिये रिश्वत देनी पड़े तो 10/-के 20/-फौरन दें, जायज काम कराये, लेकिन 6 माह में, एक साल व 5 साल में भी, उस प्राणी से ब्याज समेत वसूल करें। यह रिश्वत का पैसा, आपका-आपके बाप का या बेटे की खून पसीने की कमाई है, और कर्मचारी काम करने की पगार लेता ही है, रिश्वत लेने की नहीं, वह ट्रांसफर हो या रिटायर हो, वह मर भी जाये, तो नोमिनी से ही वसूल करें, आप खुद्दार हंै, आप धन्य हंै, आप सबको कर्मठ बना रहे हंै, लेकिन शिकायत जरूर करें या करायंे। इन्टरनेट पर पूरे संसार के हर प्राणी आमंत्रित हैं। आपके बड़े देशों व राष्ट्रों में जैसे बिजली पर्याप्त है, गरीब देश व गाँव में भी बिजली पर्याप्त करायें और खुद को धन्य करें। जहाँ बिजली की अनियमितता हैं वहाँ चैन से न बैठें। दूर तक इन्टरनेट पर शिकायत फैलायें जिससे अन्य अनियमिततायें भी खत्म करने के लिए सरकारी प्राणी बाध्य हों।



शिक्षा और शिक्षा विभाग

शिक्षा और शिक्षा विभाग

सृष्टि की उत्पत्ति के साथ ही शिक्षा की शुरूआत हुई। शिक्षा, अक्षरों के ज्ञान का नाम नहीं हैं, अपितु एक-दूसरे को समझना या एक-दूसरे को समझाना ही शिक्षा है और शिक्षा देने वाला गुरू की श्रेणी में आता है। हर जीव, निर्जीव एक-दूसरे के गुरू हैं। गुरू में छोटा-बड़ा नहीं होता, केवल गुरू होता है। कोई ऐसा जीव सृष्टि में नहीं है, बल्कि निर्जीव तक नहीं है, जो शिक्षक या गुरू न हो या शिक्षा लेने वाला न हो। एक दूसरों को समझना या समझाना, यह किसी एक भाषा में होता है, जो दूसरे के दिमाग से मेल खाये, इसको सीखना और सिखाना ही शिक्षा है। यह शिक्षा प्राचीन काल से सब देश में है। भारत में भी है और मशहूर है, भारत के तिब्बत में सन् 0001 ई. में बेेहद बड़ा विद्यालय था, जहाँ चीन, जापान तक से शिक्षा लेने यहाँ पहुँचते थे। गुरूआंे की पगार नहीं होती थी। शल्य चिकित्सा, खेती बाड़ी तक का यह शिक्षा संस्थान था। वहाँ खाने का मेस था, बड़ा स्टाफ था। भारत की शिक्षा पद्धति आदिकाल से मशहूर है, जिसका खर्चा राजा-महाराजा उठाते थे और संस्थान की अपनी खेती बाड़ी भी थी। भारत के राजा, महाराजा के अलावा, सारे मुल्क इसके सहयोगी थे।
उस समय गुरूआंे की खास कद्र भी थी, गुरूओं की महिमा कभी कम नहीं होगी और शिक्षा कभी खत्म नहीं होगी, कोई भी जीव ऐसा नहीं, जो हमंे ज्ञान नहीं कराता। अगर किसी ने हमें कुछ बताया है या सिखाया है, तो वह हमारा गुरू है, लेकिन हमंे कम ज्ञान होने से कोई, हमें कितना भी सिखाये, उसे गुरू नहीं मानते और हम जिसे गुरू मान लंे, तो वह चाहे कुछ न बताये, नजर न आये, हम उसके प्रति पूरे अर्पण होते हंै और सीखते हैं।
पहली गुरू हमारी माता है और वह हमंे सब कुछ सिखाती है। हमें पैदा तो करती ही है, परन्तु सच्चाई में हमारे पिता की अद्र्धागिनी होती है और उसकी आज्ञा में या आर्डर में, हमें सिखाती है। थोड़ा सा बड़ा होने पर, हमें स्कूल में शिक्षा के लिये भेजा जाता है। शिक्षक, शिक्षा के मुताबिक एम. ए. और पी. एच. डी. तक अथाह गुणवान बनाते हंै, माता गुरू से लेकर, बड़े से बड़े गुरू की कद्र बराबर होती है, इनमें छोटा कोई नहीं होता और समझदार इंसान, इनकी कद्र करके सबकी कद्र करना सीखता है।
पहले तो राजा, महाराजा के बच्चे भी जंगल में, गुरू के आश्रम में शिक्षा के लिये जाते थे। जहाँ राजा का पुत्र होते हुए, अनेक कष्ट उठाकर, बिना कोई कष्ट महसूस किये, शिक्षा ग्रहण करके कामयाब होते थे। गुरू की आज्ञा सर्वोपरि होती थी, गुरू अजीब-अजीब परीक्षा से उन्हें गुजार कर, मिट्टी से सोना और पारस बनाता था। राजकुमार होने पर भी गुरू की आज्ञा से शिक्षा के अलावा, कोई लालच नहीं होता था। कुछ समय पहले तक घर का बड़ा, माँ, बाप, अध्यापक से कहते थे, बच्चा आपका माँस-माँस तुुम्हारा, हड्डी-हड्डी हमारी। आज भी सब जानते हैं, रामचन्द्र, कृष्ण, राणा, सुभाष केवल गुरू के कारण इतने बड़े बने। आज भी डाॅक्टर, इंजीनियर, जज, नेता, केवल गुरू की महिमा ही तो है। पढ़ाई के अलावा हर काम, पूजा-पाठ, इबादत तक बिना गुरू के कुछ भी सम्भव नहीं है। बुरे से बुरे काम को कराने व सिखाने वाला भी गुरू ही होता हैंै। हमारे पास ज्ञान और विज्ञान तराजू के दो पलड़े जैसे हंै, जिससे सारी सृष्टि चलती है।
अनेक भाषायंे, हर चीज का ज्ञान आसानी से हो, इसलिये हम किसी समझदार या पढ़े-लिखे या ज्ञानवान बड़े को गुरू की पदवी देकर उससे सीखते हैं, महापुरूषों का कहना है, कि सीखने वाला पेड़-पौधो से, जानवरों से निर्जीव चीजांे को गुरू मान कर सीखते हंै और महापुरूषों में गिने जाते हैं। शिक्षा बिना पुरूष, जानवर के समान है। किसी की अधूरी बात है। संसार में ही नहीं पूरी सृष्टि में कोई ऐसा नहीं, जिसने शिक्षा न दी हो या शिक्षा न ली हो। शिक्षा पर जितना लिखा जाये, थोड़ा है। राजाआंे ने, गुरूओं में शिक्षा अनिवार्य की और शिक्षा विभाग की उत्पत्ति हुई। भारत के इतिहास में खासतौर से गुरू की महिमा हर हाल में पिता या भगवान से भी ज्यादा रही है। 
गुरू गोविन्द दोउ खड़े, काकोे लागों पांये, 
बलिहारी गुरू आपने, गोविन्द दियो बताये।
हर युग में हर धर्म ग्रंथ में, गुरू की महिमा वर्णित है। गुरू और बाप ही ऐसी हस्ती हैं, जो बेटे को अपने से बड़ा बनाते हंै, और गुरू की मेहनत के बदले, हमेशा से गुरू दक्षिणा के रूप मंे शिष्य, अपना कर्जा उतारता था। शिक्षा विभाग बनाया गया और राजा की स्थिति (राजकोष) देखकर या सरकार के द्वारा अध्यापक, गुरू की पगार निश्चित की गई, गुरू बेहद या सबसे ज्यादा इज्जत के लायक होते हुए, खुद गुरू ने पैसे और खुद के आचरण से या प्राकृतिक लालच में, अपना धर्म, मर्यादा, इज्जत कम की या छोड़ दी, दूसरी तरफ हर दिन, हर देश ने शिक्षा को सबसे पहले वरीयता दी गयी और जहाँ भारत में सबसे बड़ा स्कूल काॅलिज था। वहीं इंगलैंड में आॅक्सफोर्ड नाम से काॅलेज की स्थापना की गई। जहाँ भारत में स्टूडेंट (विद्यार्थी) आते थे। आक्सफोर्ड अब शिक्षा के लिये सर्वमान्य हुआ। राजाओं के जमाने में पढ़ाई, लड़ाई और हर शिक्षा के लिये गुरू या आश्रम या संस्थान बनाये गये थे।
बड़ी कम्पनियाँ, सरकार या सेन्टर के उद्गम में, अपने-अपने टेªनिंग सेन्टर बने या बनाये, लेकिन अक्षर ज्ञान के लिये संस्था या स्कूल, पाठशाला, मदरसा व मस्जिद को वरीयता दी गई, और शिक्षा विभाग में ही, पाठशाला स्कूल कॅालेज और डिग्री काॅलिज को रखा गया। जहाँ सबसे पहले इज्जत दी जाने वाली संस्था, अध्यापक व स्टाफ ज्ञान का भण्डार होते हुए, अपराधिक दिमाग, आजादी मिलने के कारण, अनियमितता का सबसे बड़ा पहाड़ नजर आता है। शिक्षा विभाग, जहाँ हर घर का, भविष्य परवरिश पाता है, देश की माटी को पारस बनाया जाता था, इतिहास गवाह है, बड़े-बड़े राजा, महाराजा, चक्रवर्ती राजा, धुरंधर व आजकल सरकारी विभाग में, जज, नेता, इंजीनियर, डाॅक्टर, हर ओहदे पर अधिकारी व नेता बने, वह केवल शिक्षा और शिक्षा विभाग की परवरिश से बनें, लेकिन अब अध्यापक की शिक्षा, उनको, गुलाम, जलील, कमीनी लगातार बना रही है। इसमें सबसे बड़ा दोष अध्यापक (सरकारी नौकर) और नेता के कारण आया, अध्यापक पगार पाने के बाद ही, लालचवश अपने विद्यार्थियों का नुकसान करने लगे, नेता वोट और नोट के लालच में, इन्हंे खुलकर इस्तेमाल कर रहे है। गुरू कभी अपने शिष्य को कमजोर नहीं करता था, अब वही गुरू गलत शिक्षा दे रहा है। बच्चे को यह कहना, वक्त बेहद बलवान है या वक्त देखकर काम चलाओ, किसी के भी वंश, समाज व देश को खत्म करने के लिये काफी है। पूरी सृष्टि खराब करने के लिए काफी है।
गुरू का यह शब्द शिष्य के व, सारे ब्राह्मण्ड़ के, सारे भविष्य को अंधकारमय कर देता है। वह हरिश्चन्द्र, सुभाष, राणा, लक्ष्मीबाई बन ही नहीं सकता, नकल करके पास होगा, आरक्षण का सहारा लेगा, रिश्वत को सर्वोपरि मानेगा, इज्जत को बनावटी या पैसे से खरीदने वाली वस्तु समझेगा, काम न करके पैसा ही चाहिये, मतलब हर भ्रष्टाचार करेगा। माँ-बाप भी जिस बच्चे को स्कूल में पढ़ने भेजते थे, कहते थे, ”हड्डी हमारी, खाल-माँस तुम्हारा“। अध्यापक भी अब शिष्य का पूरा ध्यान न रखने पर या न डाँटने-मारने पर, सारे गुरूओं की बेइज्जती कराने से नहीं चूकते और जहाँ अनपढ़ बच्चा, हर बड़े की कदर करता था और ज्यादा बड़ा बनता था, वही आजकल ग्रेजुएट होने पर भी, माँ-बाप की भी कदर नहीं करता और ऐसे बच्चों के कारण पूरा समाज, देश भी खत्म होने लगा है।
आज भारत में, आरक्षण और नेता के कारण, प्राइमरी के अध्यापक से, स्कूल के अलावा अनेक सरकारी काम लिये जाते है, जनगणना, पोलियो ड्राप, इलेक्शन के काम और अध्यापक, स्कूल के अलावा खेत और प्राईवेट काम जैसे, अपने काम, स्कूल समय में करते है, जहाँ नारी जाति तो, स्वेटर बुनना, मैगजीन पढ़ना, 45 साल बाद तो शारीरिक परेशानी से, हर अनियमितता फैला रही है, मोटी पगार, फिर टयूशन से कमाई का लालच, गुरू को गुरू घंटाल बना रहा हैै। वही देश का भविष्य, उज्जवल होने की बजाय, अंधकारमय होता जा रहा है। इस भारत में शिक्षा के नाम पर बाहर से भी मोटा पैसा आता है, लेकिन जितने स्कूल सरकारी हंै, खासतौर से प्राईमरी की बिल्डिंग तक जर्जर है, अध्यापक केवल पगार चाहता है। अधिकारी और नेता केवल गलत दवाब रखते हंै और केवल राजकोष या सरकारी पैसे या बाहर की सहायता का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
आज हमारे देश में हर पढ़ा-लिखा इंसान जहाँ भी जाता है, (प्राइवेट काम को छोड़कर) वहाँ शुरू में बिल्कुल सही नौकर बनता है और दो साल में ही पूरे स्टाफ में मिलकर, पूरी तरह गद्दारी कर रहा होता है। अत्याचार कर रहा है, अत्याचार सह रहा है, खुद अपने वंश तक को खराब कर रहा है। आज स्कूल काॅलिज में ही, रिश्वत देकर विज्ञापनमीशन होते हंै, टी. सी. कटती है, रिश्वत देकर किताबंे, इनाम डिगरी ली जाती है, यह सिलसिला जिसका कोई ओर-छोर ही नहीं है, कभी खत्म नहीं होता। डिगरी लेने के बाद रिश्वत लेकर ट्रेनिंग पूरी होती है, ट्रेनिंग पास भी रिश्वत से ही होेते हंै, नौकरी रिश्वत से मिलती है। यही नहीं मरने तक, मरने के बाद क्रिया-कर्म, डेथ सर्टिफिकेट तक रिश्वत ही पूरी कराती है। तेरहवीं में भी गेंहू, चीनी, चावल रिश्वत के द्वारा ही आसानी से, यहाँ तक कि नाजायज सम्बन्ध, धन से पूरे होते हंै। शिक्षा के सौजन्य से, एकमात्र प्राणी देवता, देवी, पीर, पैगम्बर बनते हैं और गलत शिक्षा से राक्षस व हर गलत तरीके के इंसान बनते हंै।
गुरू को मानने का खास महत्व है और ज्यादा खास बनाने व मानने का सारा श्रेय सिख कौम को जाता है, गुरू को सीधा भगवान कहा गया है और वाहेगुरू कहकर, हर काम की शुरूआत करते हंै, लेकिन वाहेगुरू कहने मानने वाले भी, इस समाज में अनियमितता रोक नहीं पा रहे हंै। इस्लाम और सिख हमेशा से ऐसी कौम रही हंै, कि अत्याचार न सहा है और न अत्याचार किये। अत्याचार के प्रति गर्दन काटने और गर्दन कटवाने का नियम, केवल इन्हीं के यहाँ चलता था। यह कौम भी जैसे मुसलमान, जो लोटे मंे नमक डालकर अनियमितता से निबटते थे, अत्याचार के खिलाफ जेहाद करते थे। सिख ”वाहेगुरू जी का खालसा, वाहेगुरू जी की फतेह“ का नारा लगाकर, बड़ी-बड़ी शक्ति पर विजय पा लेते थे। आज वह बेकार हो गये हैं।
मुसलमान लोटे में नमक डालकर नेता को जिता देते हंै। सिख भाई-चारा ”बोले सो निहाल सत् श्री अकाल“ वोट देकर नेता चुनते हंै, एक बड़ी यूनिटी के यहाँ रहने पर और इसी कौम के सामने, हर बड़े, छोटे की जो वाहेगुरू और गुरू जैसे, उस्ताद जैसे, होने के बाद भी, बेइज्जती, दुर्गति न हो नामुमकिन है। माँ-बाप, भाई, बहन और सब बड़े हैं, पुरूष और नारी, जो इज्जत का प्रतीक है, शर्म का भण्डार है, वह भी बड़ों की कदर नहीं कर पाते और दूसरों को शिक्षा देने के बजाय खुद, अशिक्षित जैसे बर्ताव करते हैं।
सरकारी, गैर सरकारी द्वारा अत्याचार करने और सहने की आदत, चरम सीमा पर पहँुचती महसूस होती है। हमारे बड़े सिर की पगड़ी और टोपी की तरह है, इनकी पगड़ी या टोपी, हर जगह से दागदार होती ही जा रही है। बँटवारा परिवार का हो या देश, प्रदेश का हो, इन्हंे कोई फर्क नहीं पड़ता। बात शिक्षा और शिक्षा विभाग की हो रही थी। गलत गुरू की छाया में पढ़ा-लिखा अच्छा इंसान भी शिक्षा पाकर, जहाँ भी जायेगा गलत ही करेगा। मन्दिर, गुरूद्वारा या गिरजाघर क्यों न हो, ऐसा इंसान नौकरी करेगा, तो गन्दगी ही फैलायेगा, नेता बनेगा तो गलत ही करेगा, पुजारी बनेगा, तो गलत करेगा।
आज चारों तरफ, इसकी मिसाल और सबूत नजर आ रहे हैैैं। शिक्षा विभाग आज एक अध्यापक को 17 हजार से 45 हजार तक पगार दे रहा है, बच्चों को नौकरी और पेेन्शन अलग हंै। किस बात की पगार दे रहे है, कोई नहीं जानता? एक बच्चा पढ़कर, दूसरे प्रदेश में पहुँचे, तो विज्ञापनमिशन में शिक्षा अधिकारी ही अड़चन डालते हैं। हाईस्कूल और इन्टर करने के बाद भी बच्चा किसी लायक नहीं होता, एम. एस. सी. करने के बाद नौकरी नहीं मिलती, इन्टर तक पढ़ाई फ्री है। लेकिन माँ-बाप को लोहे के चने चबाने पड़ते हंै।
इस शिक्षा विभाग की अनियमितता के, सबूत बड़े शर्मनाक निश्चित है, सही पहनना, खाना, शादी-विवाह तक भूल चूके हंै, लड़के-लड़की को बराबर समझने लगे हैं, नौकर, अधिकारी की ड्यूटी करना चाहता हंै, अधिकारी, क्लर्क और नौकर की ड्यूटी करता पाया जाता है, वकील और जज, कानून तोड़ते पाये जाते हंै, हमारी शिक्षा के कारण ही, पहले इंसान की उम्र 400 साल और अब 60, 65 साल रह गई है। कर्मचारी को जनता का सेवक होना चाहिए था, वह अत्याचारी रिश्वतखोर रह गया है। अधिकारी, रिश्वत लेने वाले कर्मचारी का रक्षक बन गया है। हमारे डी. एम. साहब ईनाम बाँटते हुए, फोटो ख्ंिाचाते मिल सकते हैं, जबकि गाँव शहर में, हर अनियमितता चरम सीमा पर है। जैसे-जैसे शिक्षा विभाग में उपर की ओर जाते हैं, अनियमितता उससे कहीं ज्यादा उपर तक मिलेगी।
एग्जाम (परीक्षा) फार्म में गड़बड़, पेपर में गड़बड़ पूरा स्टाफ शर्मिन्दा होने के बजाये, ऐसे ही चलता है, कह देते हैं, सुनकर हर इंसान को गुस्सा आता है और पढ़े-लिखे होने के कारण, वह सह लेता है। नेताआंे की मेहरबानी से, इस समय देश का भविष्य विद्यार्थीगण भी, नेता और चुनाव की तरफ तेजी से अग्रसर है। स्कूल काॅलिज, जहाँ बच्चे शिक्षा लेने पहुँचते है, वहाँ, चुनाव नेता, आरक्षण के कारण, पढ़़ने वाले बच्चे भी पढ़ नहीं पाते, अकस्मात् छुट्टी हादसे से, हर संरक्षक, दो चार होता रहता है, आचरण के कारण भविष्य सबका धूमिल होता जा रहा है। यह सब शिक्षा विभाग की अनियमितता का सबूत है।
आज का संरक्षक अपने हर बच्चे के कारण 99 प्रतिशत से ज्यादा परेशान है और खुद दोषी है। शिक्षा विभाग हमारे पास है और हर उपलब्धि है, हमारे चारों तरफ, हर सुविधा है, फिर हम यह अनियमितता क्यों बर्दाश्त करते हैं? क्या हमंे अपनी, अपनों के भविष्य की चिन्ता नहीं? ऐसी शिक्षा से अनपढ़ कही ज्यादा अच्छे और सन्तुष्ट हैं। इसके सुधार के लिये बेहद आसान तरीका है। जनता सबसे पहले, आरक्षण पर अंकुश लगाये, कोई बच्चा हो, पढ़कर ही पास होना चाहिये, हमंे अपना घर या आॅफिस अच्छा बनाना है, तो पढे़-लिखे इंसान को ही वरीयता देनी चाहिए। अध्यापक, पुरूष है, अध्यापिका नारी है। नारी को हल्का, पुरूष को भारी काम जायज है।
पुरूष 50 साल, नारी 40 साल कर्मठता से काम कर सकती है। इसके बाद वह कर्मठ रहते ही नहीं, जो नारी घर का काम, जो आसान और हल्का है, वह नहीं कर पाती, 45 साल बाद कमर में दर्द, पैरों में दर्द के कारण घर वालांे की सिरदर्द बन जाती है। उससे काम कराना मानवता छोड़ना भी है, उसको पगार नहीं पेंशन चाहिये, जिससे दूसरे नौजवान कर्मठ, तेज काम करने वालो को अवसर मिले और नौकरी के लिये तड़पते लोगांे को मौका मिले। गलती पर पगार का 10 प्रतिशत का जुर्माना, राजकोष में फौरन जमा हो, दूसरी गलती पर पहले नगद जुर्माने का 5 गुना, फिर 10 गुना जुर्माना जमा कराया जाये।
आजकल नेताओं के द्वारा, स्कूल में दोपहर के खाने का प्राविधान चलाया है, जो की एक दम गलत है। बच्चों का ध्यान पढ़ाई के बजाये खाने पर रहता हैं। अध्यापक पढ़ायेगा या खाने का ध्यान रखेगा, 5 या 4 घंटे की ड्यूटी में, खाने की सिरदर्दी नाजायज ही है, दूसरे भ्रष्टाचारी की जड़ लगाना है, राशन में गाँव का प्रधान, अध्यापक और बावर्ची गलती न करे, नामुमकिन है, इससे नेताआंे को सब फायदे हैं, लेकिन काम बढ़ने से वह खुद परेशानी जरूर भुगतते हेै, भुगतना पड़ेगा। इससे कहीं ज्यादा अच्छा है, 100 या 200/-रुपये प्रतिमाह संरक्षक को देना, जिससे सिरदर्द खत्म हो, सही मजबूती आये।
एक कक्षा मंे 60 लड़के हैं, वहाँ की प्रतिशतता के आधार पर, टीचर को प्रमोशन या सजा निश्चित की जाये, बच्चा फेल होने का कारण टीचर की ड्यूटी सही नहीं है, साबित करती है। गलती करने वाले के अधिकारी और उससे जूनियर और साथी, तीन प्राणी में से, एक भी गलती चाहे न करे, परन्तु प्रोत्साहन तो निश्चित मिलता है, अतः गलती की सजा के हकदार तीनों निश्चित होते हैं। किसी की गलती, बाद में पता चलने पर पेंशन से भी जुर्माना वसूल करने का नियम व कानून है। सख्ती से अमल होना ही चाहिये किसी बच्चे की गलती पर संरक्षक बिगड़ते हैं, तो सजा सरंक्षक की भी होनी चाहिये, बच्चे को पढ़ाना है, तो प्यार और डर दोनों जरूरी है, इसके बिना काम चल ही नहीं सकता। चुनाव और नेता ग्रुप या इस प्रक्रिया से विद्यार्थी, स्कूल और टीचर को दूर रखना चाहिये, जब तक वह शिक्षा ग्रहण कर रहा है तब तक पूरा प्रतिबन्ध होना ही चाहिये, पहनना व अचरण पर खास ध्यान रखना चाहिये।
हम इतने शिक्षित या समझदार तो हंै ही, कि जानते हंै, एक लड़की को लड़का माननेे के बाद भी, वह लड़की, लड़का तो बन ही नहीं सकती, वह लड़की भी नहीं रहती, जिससे आने वाली नस्ल बेहद बाधित होती है। हमें समझना ही चाहिये, हमारे भगवान हंै, जीव के दो रूप दिये है, नारी और पुरूष, दोनों के शरीर, काम, आचरण, पहनावा अलग-अलग है, उनके शरीर के मुताबिक परवरिश का, तरीका भी अलग है। लड़की को लड़की और लड़के को लड़का समझना ही समझदारी और सही शिक्षा है। बच्चे के शिक्षक सबसे पहले और सबसे आखरी माँ-बाप, भाई, चाचा, ताऊ, बाबा, दादी, सारा परिवार, सारा समाज होता है और सबसे बड़ा शिक्षा विभाग बच्चे का घर होता है।
क्या हम, हमारी पत्नी, हमारा खानदान लड़के और लड़की को सही शिक्षा दे रहे हंै? कहते तो हैं, शुरू में ही सिखाते हंै, झूठ नहीं बोलना है और बच्चा जब होश सम्भालता है, उसके सामने हम खुद पति-पत्नी झूठ बोलते हैं, माँ-बाप, भाई, बहन, चाचा, ताऊ के सामने, झूठ, लालच, धोखा, चालाकी सब करते हैं, बच्चा सीखता है, नौकरी पर है, तो उपभोक्ता से झूठ, रिश्वत, फरेब, सब करते हंै, काम पेन्डिंग रखते हैं, नमकहरामी की पगार लेकर, सबको खिलाते हैं। नेता है, तो हर वोटर से झूठे वादे करते हैं, काम किसी का नहीं करते और कह देते है काम होे जायेगा। काम करते हैं किसी का भी, तो अवैध काम ही करते हैं, कानून तोड़ते हैं। कही सड़कंे साफ करते हुए, कहीं पौधे लगाते हुए फोटो ख्ंिाचाकर झूठी वाहवाही लेते हंै, हमारे पास सब कर्मचारी हैं, नेता के एक पेड़ लगाने में जितना खर्च आता है, उतने खर्चे में पूरे शहर, जिले में पेड़ लग सकते हैं। अधिकारी और कर्मचारी को सही हैंडल करंे और गलती पर अविलम्ब सजा दें, तो पेड़, रोड, सड़क, गली सब, अपने आप-साफ सुथरी रहे। हम नेता फटेहाल हाथ जोड़कर वोट माँगने आते हंै और करोड़ांे के बिस्तर पर सोते हंै, अरबों का बेलंेस कुछ सालों में कर देते हैं, बच्चों के सामने बिजली चोरी, टैक्स चोरी सब करते हंै, व छोटों को सिखाते हैं, मुसलमान कौम, सिख कौम, राजपूत खासतौर से अपने बच्चों को शिक्षा देते थे, बेटे मर के आ या मार के आ। अपने बड़ों का नाम नीचा मत करना, वहीं लड़की को शिक्षा देते थे, बेटी सब कुछ तेरी ससुराल वाले हैं (शादी के समय), तेरे घर के चार कोने हैं, वहीं मरना-जीना है, वही स्वर्ग और जन्नत है। अब लड़कों को शिक्षा देते हैं, काम चलाओ जैसा बहाव देखो, वैसा चलो, वक्त बलवान है। लड़की को शिक्षा देते हैं, बेटी तेरे घर में कोई बात हो तो हमें बताना।
शादी 25, 30 साल में भी लड़की की नहीं करते, फैशन कराते हैं, नौकरी कराते हैं, वह भी पुरूष जाति बड़ांे के सामने। शर्म, लज्जा खत्म करके और कहते है, लड़के बदतमीज हंै। बिल्कुल ऐसे जैसे गाय खुली छोड़ दें और साँड़ को बाँधने की कोशिश करंे। हम जानते हैं यह उम्र खतरनाक है और छूट देते हंै, वह भी लड़की को और कहते हैं, लड़की सब कुछ कर सकती है, यह सच है, सबूत भी है, रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजो के दाँत खट्टे किये थे, परन्तु यह नहीं बताते कि लड़की रानी थी और अपने वारिस को पीठ पर बाँधकर बच्चों के समान, जनता की व अपने पति की शान, आन और बदले के लिये मैदान में उतरी थी, जो हर नारी का धर्म है।
धर्म यह है कि, किसी बड़े के लिये, पति व बच्चे के लिये नारी सब कुछ करे। लेकिन उस बड़े की आज्ञा में रहकर करे। हर प्राणी व परिवार का धर्म है, समय से शादी करें, कन्यादान करें। लेकिन आप में से कौन कन्यादान कर रहा है? लड़की 25-27 साल तक कुआँरी है, नारी पर तो अत्याचार हो रहा है। हमारी अगली पीढ़ी तो कमजोर ही होगी। कैसी शिक्षा पाई है, पेड़, पौधों तक से मनुष्य के अलावा, हर जीव जल्द से जल्द फल और उनके बच्चे चाहता है, लेते हैं।
आम से एक या दो साल में या हर पेड़ से जल्द फल ले लेते है, मुर्गी से अण्डे बिना मुर्गे के ले लेते हैं, कुड़क नहीं होने देते, गाय, भंैस से हर साल बच्चे व दूध लेते हैं, जो एक किलो दूध देती थी, 5 और 10 किलो देती है, महीनों का सफर घंटो में करते हैं। राजाआंे, महाराजाओं जैसा खाना, पहनना, रहना है, लेकिन हर नस्ल सुधारने के बाद, खुद की नस्ल खत्म होने के कगार पर है। हर माँ-दादी जानती है, नखरे दिखाने, शर्माने और झुककर, व बचकर चलना, नारी का, सबको सम्मान देना है, खानदान को स्वर्ग बनाना है, यह सब नारी जाति छोड़ चुकी है, और हम भूला चुके हैं।
हर बाप जानता है, लड़का आज राजकुमार जैसा है, उसे राजा बनाना हैं। आश्रम, पूजा-स्थल पर मौलवी-पण्डित सब जानते हैं, लेकिन सब नारी के कन्धांे का सहारा लेकर, हर बाप अत्याचार बढ़ाकर, खुद को बुद्धिजीवि या मनुष्य कहते हंै। नेता तो वोट ही, नारी जाति व बच्चों को गिराकर, लेते हैं। उनके सहारे से जीतते हंै। आज कोई नारी जाति ऐसी है, जो सच्चाई में, अपने भाई को राखी बाँधती हो। सच्चे लड़के की कमाई खाती हो, खुद नारी जाति को न गिराती हो या अपने पति, देवर, चचिया सुसर, जेठ की सेवा करती हो। एक करोड़ का बच्चा, जो भगवान का रूप है (पति, भगवान का रूप है) पति की आज्ञा में उसका सही पालन करती हो?
आज हमारी शिक्षा हर अवरोध पैदा कर रही है, बच्चों की लड़के-लड़की की सही परवरिश न करके गलत तरीके से, पूजापाठ तक करते हैं, सड़क रोककर जगराते करते हंै, सब जानते हंै क्या होता है? पति, पिता, लड़के, बड़ों की, बिना आज्ञा के धर्मस्थल पर जाना, आश्रम मन्दिर में जाना, रास्ता जाम, सड़कंे जाम, करके नमाज अदा करना, भण्डारें चलाना, यह धर्म बढ़ाना नहीं, हर एक के लिये, खुद अपनों के लिये, सरकार व नेता के लिये, फायदा और हर एक की बाधा उत्पन्न करना है, महँगाई बढ़ाना हैं।
हम मन्दिर, मस्जिद में लाउडस्पीकर से मंत्रोच्चारण करते हैं, नमाज अदा करते हैं, क्यों? क्या हर प्राणी पूजापाठ, इबादत की अहमियत नहीं जानता या हम, एक-दूसरे को, खुद अपनों को डिस्टर्ब नहीं कर रहे हंै? एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं कर रहे हंै? कोई मरीज आराम के लिये परेशान हो या कोई पढ़ने वाला, गरीब बच्चा पढ़ रहा हो या कोई नारी काम में लगी है, तो शोर शराबा तो गलत ही है।
कुरान, गीता, रामायण, गुरू ग्रन्थ साहब या बाईबिल में कहाँ लिखा है, कि शोर-शराबा करके पूजापाठ, इबादत, भण्डारे करो, दूसरों के लिये अवरोध पैदा करो। अगर करना है, तो सरकारी प्राणी, नेता की किसी एक अनियमितता को खत्म करके सबको सुख दो। विद्यार्थीगण व अपनी नस्ल में सुधार करो, यही पूजापाठ, इबादत और सही शिक्षा है। हर काम थोड़ा या ज्यादा कठिन होता है। आज आप दूरदर्शन देखते हंै, यह टी. वी. एक दिन या एक साल में नहीं बना, हवाई जहाज, रेल, राकेट, जो असम्भव थे, वह बने और बनाये, यह सदियांे से लगे रहने का फल है, आजादी लेने में भी ऐसा ही था। नीचे से उपर तक गलत है, गलत हो चुका है, कहकर पल्ला झाड़ने से कुछ नहीं होगा, यह ऐसी सोच, अधूरी शिक्षा का फल है।
एक गँवार किसान के, सारे खेत में गंेहू के बजाये कांटे भी हो जाये, तो वह साफ कर देता है। एक सप्ताह, एक माह लगे, उसके साथ, सारा परिवार, खानदान, पड़ोसी लगते भी हैं या नहीं भी लगते, लेकिन वह कामयाब होता है, आप हर विभाग में फैली अनियमितता नहीं सुधार सकते, आपके पास पूरा परिवार, समाज, हर विभाग, सरकारी प्राणी सारे व सारे नेतागण हैं, निश्चित सारे हैं, विद्यार्थीगण भी हैं, चलो माना कोई नहीं है, सूचना विभाग तो है, मीडिया तो है, चाहे कोई न हो, अविलम्ब आप शिकायत करें, अधिकारी को, विभाग को, और उससे उपर, लेकिन सुधार का सही विकल्प, समस्या, अनियमितता देखकर व समझकर, तीन प्राणीयों के हस्ताक्षर कराकर करंे, यह भी नहीं कर सकते, तो शिकायत हमें ही करें, जो सबसे आसान साबित होगा। सफाई और सुधार जरूर होगा। देर हो सकती है, लेकिन सुधार होगा। क्योंकि आप-आप हैं। अब इन्टरनेट का जमाना है। इन्टरनेट पर गलती करने वाले को, जो दूसरों के प्रति की है, जो आप देख रहें हैं या पता है। केवल गाॅड ब्लेस यू या भगवान तुझे माॅफ करें, ऐसा एस. एम. एस. हर अधिकारी, नेता, राष्ट्रपति, न्यायमूर्ति तक को भेजा जा सकता है क्योंकि यह सब बड़े, हर कर्मचारी के बाप जैसे हैं।
हमें शिक्षा पर और शिक्षा विभाग पर पूरा ध्यान रखना चाहिये, जिससे कोई अनियमितता न हो, अगर हो जाये, तो खुद सिमट कर खत्म हो जाये हमारी शिक्षा और शिक्षा विभाग में असीमित अनियमितताएँ हैं, क्यांेकि हमारी शिक्षा अधूरी है। इसका सबूत है, इस समय हमारे वंश में बच्चा, नारी, नौकर तो आज्ञा में रहे ही नहीं। बड़ों ने कहा है -ढोल, गँवार, शूद्र, पशुु, बच्चा, नेता व नारी, यह सब ताड़न के अधिकारी। यह सब बेहद देखभाल के अधिकारी हैं, और गँवार, अनपढ़ कहते हैं ताड़ना = मार-पीट के अधिकारी हैं। हमारे वोट और नोट के लालची नेताओं ने तो हद कर दी है। आरक्षण जैसे रोग की जड़ मजबूत की है, नारी और बच्चों को आजादी (इज्जत नहीं) दे दी, विधवा को पेंशन, गरीब लड़की जिसने 12वीं पास की है उस को 20 हजार रुपये दे दिये, यह सब गलत हुआ, कोई परिवार, कोई मनुष्य, पुरूष ऐसा नहीं है, जो नारी की इज्जत न करता हो। सख्ती करता या रखता भी है, तो यह सोचकर कि वह मेरी, पूरे परिवार, खानदान की इज्जत है। यह सब कठोर देखभाल की चीजें या प्राणी निश्चित है। इन पर खूबसूरत बन्धन बना के रखना, गहरी शिक्षा है, जेवर, पर्दे वाले सौम्य कपडे़, माँ, बहन, पत्नी, बुआ, दादी इज्जतदार सम्बन्ध और सम्बोधन, पूजापाठ में श्रद्धा बनाना, यह सब प्यारे कठोर बन्धन हैं, और बेहद बड़ी इज्जत भी है।
”तेरे बिना मन नहीं लगता या मैं तेरे बिना अधूरा हूँ“ यह शब्द उसको सामने या पास रखने का एक तरीका है, जिससे नारी कोई गलती न करे और हमारी आने वाली पीढ़ी, हमारे से भी अच्छी हो। सबको मजबूत करने का तरीका है, सही शिक्षा व ज्ञान देना हैं, ना कि पैसा और आजादी। हमारा इतिहास व धर्मग्रन्थ बताते हैं कि पहले स्वयंवर की प्रथा थी, लड़की खुद अपना वर चुनती थी, क्योंकि वह ज्ञान व शिक्षा से परिपूर्ण थी, वह सीख चुकी थी कि अच्छे से अच्छा घर व वर चुनना है, आज भी वह चुनती हैं, किसी के साथ भी सम्बन्ध बना लेती हंै, शादी नहीं, सम्बन्ध बनाती हैं। शादी होती है घर-संसार बनाने व चलाने के लिये। सन्तान पैदा करने, वंश चलाने के लिये। आज की नारी सम्बन्ध बनाती हंै, शारीरिक सुख के लिये, धर्म तोड़ने, बड़ांे की बेइज्जती करने और अपनी नस्ल खराब करने के लिये। यह सबूत है इन बच्चोें के पास सही शिक्षा नहीं है, ज्ञान नहीं है।
नेता ने गरीब विधवा की पेंशन बाँधी, क्यों, यह परिवार की इज्जत थी, पति ही तो नहीं है, बस परिवार, खानदान और खुद के, खानदान के, बाकी सब हैं। अगर इसका आचरण सही होता, तो परिवार, खानदान का, एक भी प्राणी, इसके कर्मों से सही और मजबूत होता। वह इसे ही नहीं, पूरे परिवार, खानदान को अकेला ही पाल देता।
इतिहास गवाह है, राम, कृष्ण, इब्राहिम, सुभाष, किसी नारी के पाले हुए ही हैं। पूरा खानदान इसकी रोटी व इज्जत की चिन्ता करता था। वह कुछ भी करते थे। इसके विधवा होने के बाद, वह खुद भूखा रहते, लेकिन इसे सुखी रखते। इसका गरीब होना या गरीब रहना, घर में इज्जत न होना, साबित करता है कि कहीं न कहीं इस विधवा के आचरण में कमी थी, यह पहले की थोड़ी सी कमी, अब की पेंशन की, मोहताज हैं। गरीब 12वीं पास लड़की को 20 हजार दिये गये, क्यों? पढ़ाने में लोहे के चने माँ, बाप ने चबाए, भाई भी पढ़ाई से वंचित रह गये, और 20 हजार का चेक लड़की को? यह सब अधूरी सोच हैं और या वोट का लालच गलत करा रहा हैं। उनके संरक्षक की मजबूती के बाद, सब छोटे मजबूत होते हैं। छोटे अगर बड़ों के आज्ञाकारी बनें, तो सब मजबूत हांे। काम दो, सब को मजबूत करो। पेंशन या लड़की को 20 हजार रूपये नहीं, केवल सरंक्षक को मजबूत करो, सारा खानदान ही नहीं, पूरा देश मजबूत होगा।
लड़की के पैदा होते ही, खासतौर सबको बुरी लगी हो, लगती है, लेकिन 5 दिन बाद ही घर का हर प्राणी, यही नहीं रिश्तेदार, मोहल्ले वाले, गाँव वाले सब देवी, लड़की मानकर, पूरा ध्यान रखते हंै, बड़ी होने पर तो, नाक, कान, पैर, हाथ में कई हजार का सोना-चाँदी पहनती है, कपड़े, चुटियाँ तक का सबको ध्यान रहता है, जरा सी गलती पर या कमी पर, घर के प्राणी तक को सुननी पड़ती है, लड़की को भी डाँट पड़ती है। यह आजादी नहीं, लेकिन बेहद बड़ी इज्जत जरुर है। स्कूल के समय घर वाले, बाहर वाले, किताबें, काॅपी, पेन, पेंसिल कपड़ों तक का पूरा ध्यान रखते हैं, यह लड़की भी उस पेट में पली है, जिसमें आपका लड़का पला है, वहीं नौ माह रही है, जहाँ लड़का रहा है, वहीं दूध पीया है, इतनी देखभाल किसी लड़के की कभी हुई हो? माँ, बाप, यह मेरी लड़की है, देवी है, जब से यह पैदा हुई, यह काम हुए, यह फायदा हुआ आदि कहते, आप सुन लेंगे, परन्तु क्या लड़के की ऐसे परवरिश हुई? उसे गाली, डण्डे खाने से फुरसत नहीं, किताब, कापी, कपड़े, फीस हो न हो, मनहूस है, नकारा है, कहना नहीं मानता, खेलता रहता है, दुनिया भर की गलत बातें लड़का सहता है, क्यों?
लड़की के पैदा होने के कुछ समय बाद, उसकी शादी उसके ससुराल वालों की इच्छा का ध्यान रखते हुए, पैसा इकट्ठा करना शुरू कर देते हैं, पराया धन कहकर, उसका ध्यान रखते हैं, पढ़ाते, खिलाते हैं, वह इसलिये कि हमारी आने वाली नस्ल, हमारे से अच्छी हो। हमारे मजबूत करने का तरीका, उसको पैसा या नौकरी देना और इसको को-ऐजुकेशन में पढ़ाना कहाँ से सही है? लड़की जाति की बड़ी संख्या अब भी है, जो कुरान, गीता, रामायण, गुरू ग्रन्थ साहब, बाईबिल पढ़कर, सारी जिम्मेदारी निभाती है, खानदान, समाज में इज्जतदार कहलाती है, कर्मठता से अपना वंश चलाती है, उनकी औलाद ने बड़े-बड़े काम और नाम किये हैं, हम पैसा, नारी को जरूर देते हैं, नारी के पास ही पहुँचता भी है, पगार, कमाई, बाप को दें, वह आय हमारी माँ या अपनी पत्नी को देगा, फिर बहन के पास और बहन, हमारी पत्नी को निश्चित देगी, पहुँच गया न पैसा सही जगह। हमने दिया या हमारे बाप ने दिया क्या? जिसमंे सही शिक्षा है, ज्ञान है, आचरण में सही है, यह देने का तरीका सही है। बाप, बाबा या कोई, पैसे और सम्बन्ध का सही इस्तेमाल जरूर करेगा।
दूसरा तरीका है, हम सीधा अपनी जान, अपनी पत्नी को देे दें, एक दम गलत है, इस पैसे का गलत इस्तेमाल न हो, नामुमकिन है। वैसे ज्ञानवान नारी, आपकी जान आपकी पत्नी खुद कह देती है, आप यह पैसा पापा को दो नहीं, तो मैं आपके नाम से खुद उन्हें देती हूँ। यही धर्म है, यही सही है। यही सबूत है, यह नारी आपकी पत्नी है, अद्र्धांगिनी है। आपके वंश को चार चाँद लगायेगी। इसकी औलाद राणा, सुभाष, लक्ष्मीबाई बनेंगे, बनते हंै। वह नारी असीम ज्ञानवान और मजबूत होगी। हर इंसान फल, फूल मजबूत हो, अच्छे हो, इसके लिये पेड़ की जड़ में पानी और खाद देते हंै। आपको नारी को मजबूत करना है, तो उसके बाप, भाई, बाबा, चाचा, ताऊ, बाबा को मजबूत करें, उसके पति-पुत्र को मजबूत करें, पूरा खानदान व समाज मजबूत होगा। नेता, नोट और वोट के लिए गलत नीति बनाते हैं और देश भुगतता है।
लड़की ने 12वीं पास की, 20 हजार मिले। उसका भाई, बाप को खाना, नौकरी तक नहीं। समाज में पूछ नहीं और लड़की भी हाथ से गई। उसे नौकरी भी मिल जायेगी, परन्तु किसी का ज्यादा फायदा नहीं, कोई फायदा करके दिखाये। फायदा भी किसी पुरूष जाति के सौजन्य से ही होगा।
अरे भोले इंसान, एक बेल को सहारा पेड़ ही देता है, बेल पेड़ पर छा कर, पेड़ खत्म तक कर सकती है, लेकिन पेड़ का सहारा बेल हो ही नहीं सकती। नारी एक बेल के समान ही है, पेड़ के सूखते ही, बेल खुद खत्म हो जाती है। यह सब अच्छी शिक्षा ही सिखाती है। हर नारी के पास जो कुछ हैं, वह बाप, भाई, पति, ससुर, बेटे का ही हो सकता हैं या किसी पुरूष जाति का ही होगा।
आज हमारी शिक्षा बेहद अधूरी है। शिक्षक या गुरू अधूरे ज्ञान से ओत-प्रोत हंै, इसी कारण हर धर्मस्थल, आश्रम, कर्मशाला, घर-गृहस्थी में, हम केवल उनको पालते हैं, सुविधा देते हैं, चेक देते हंै, पगार देते हैं, खाना खिलाते हैं, जो आचरणहीन है, कर्मठता से दूर है। हमंे केवल उनको पालना चाहिये, प्रीफ्रेन्स देना चाहिये, पगार और सेवा करनी चाहिये, जो किसी बड़े की या समझदार बडे़ की, छत्र-छाया में है या उनकी आज्ञा में है या कर्मठ है या किसी बड़े समझदार की सेवा करते है या जो धर्म में चलते हैं।
बड़ा या बड़ा समझदार वह है, जो गलती पर अविलम्ब सजा देकर, गलती करने वाले को सुधारता है, छोटे को अच्छी तरह पालता है, सही तरीके से सम्बन्ध निभाता है। बड़ों की, अपने खून की इज्जत और कदर करता है। एक गैर सरकारी, नेता या सरकारी प्राणी जो अपने बाप, भाई का नहीं। जो नारी अपने बाप, भाई, पति, सास, ससुर की नहीं। जो कर्मचारी अपने विभाग का वफादार नहीं, नौकर होते हुए उपभोक्ता का काम अविलम्ब नहीं करता। वह अधिकारी, जो कर्मचारी की कर्मठता का और अपने विभाग के साथ ही, जनता का ध्यान नहीं रखता, कर्मचारी, साथी को गलती पर अविलम्ब सजा देकर नहीं सुधारता, गलत अधिकारी और नेता की गलती की शिकायत भी नहीं करता। उसको पालना या उसे देखते रहना गलत हैं। वह अपने को, अपने वंश और अपने देश को खत्म कर देता है। यही सही शिक्षा है।
समाज के नियम में चलते रहने से समाज में बड़ा बन जायेगा, देश के कानून को, मानने वाला व कानून में चलने वाला, सब में बड़ा बन जायेगा।
अगर समय बलवान होता, तो राणा ने खुद और बच्चों को घास की रोटी न खिलाई होती। वह केवल अकबर के सामने गलत तरीके से झुक जाता बस, लेकिन राणा नहीं झुका। समय बलवान होता, तो राजा हरिश्चन्द्र को बीवी बच्चे न बेचने पड़ते, राजपाट दान न देना पड़ता, वह समय से जूझते रहे और समय को हार माननी पड़ी। समय पर विजय पाने के अनगिनत सबूत हंै। हवाई जहाज, दूरदर्शन का उत्पादन, चांँद और मंगल ग्रह तक पहुँचना, हर बीमारी पर विजय पाना, अनेक सबूत हंै। बात शिक्षा विभाग की चल रही थी, आप मुख्य शिक्षा अधिकारी के आॅफिस पहुँचिये, वहाँ शर्मनाक माहौल मिलेगा, अधिकारी समय से आॅफिस में नहीं आते, यहाँ पर बुढ़े-बुढ़े पेंशन न मिलने से या हक का पैसा न मिलने पर, दिन परेशान मिलेंगे। पगार बैंक में नहीं पहुँचती, रिश्वत बिना कोई काम मुमकिन नहीं, बी. एस. ए. का हाल भी बेहद बुरा हैं, नारी जाति को परेशान करना, पगार बैंक में न पहुँचना, कोई ऐरियर सालों-साल रूकना, काम लगभग सब पैन्डिंग, जबकि यह गजटेड अधिकारी हैं। बैंक मैनेजर तक को हक हैं, पगार, पेंशन के लिए ऊपर वार्न करें, लेकिन सब गलत रोब दिखाते हैं और काम भी पूरा नहीं रखते।
नारी को चाहिये कि वह मर्द की छत्रछाया में रहे। मर्द को पाले, मर्द की सेवा करे, मर्द को साथी बनाये, मर्द को प्रोत्साहन दे। गलत की सेवा, पैसा, सुख, कबूल न करे या छोड़ने की कोशिश करे। संसार के सारे शिक्षा सम्बन्धित महानुभाव आमँत्रित हैं, आप सब मिल कर सारी अनियमिततायें दूर करें, साबित करें, आपको अक्षर ज्ञान ही नहीं, ज्ञान भी हैं, तब सारा संसार सुनहरा होगा। शिक्षा और शिक्षा विभाग में सुधार हो, सुधार बरकरार रहे, इसके लिये कुछ नियम बनाने हैं, अमल करना है।

सुधार-सफाई के लिए विचार
01. सबसे पहले, अपने घर में बच्चों की माँ को, विशेष रूप से बच्चों को सही लालन-पालन करना सिखाना चाहिये अपने सामने या किसी बड़े के सामने, खासतौर से प्रातः उठते समय पर पूजा, पाठ के समय, बच्चे को राजकुमार और राजकुुमारी समझकर आचरण करें। नारी का बच्चों को, पति के सामने खासतौर से गाली देना, डाँटना गलत है। माँ, उसकी पहली गुरू है, खुद इज्जत करें और बाप व बड़ोें की इज्जत करना सिखायें, जो बचपन से ही सिखाये जा सकते हैं। लड़का-लड़की के पहनावे अलग हैं, ध्यान रखे। बच्चों के सामने, अपने पति से गलत कभी न बोलें।
02. स्कूल के गुरू के प्रति, अपनी निगाह गलत कभी न करंे, बच्चे को दण्ड देना उसको मजबूत करना है। बड़े से बड़े का बच्चा, केवल गुरू को अपने से बड़ा मानकर ही, गुरू से कुछ ले सकता है। कोई बड़े से बड़ा भी ऐसा नहीं है, जिसने बचपन में, अपने बड़े से डाँट या मार न खाई हो।
03. बच्चे का बड़ा, सबसे पहले घर का मुखिया या बाप होता है, केवल उसकी सलाह से ही बच्चे की परवरिश, पढ़ाई, लिखाई, आचरण होने चाहिये रिश्वत देकर बच्चे को पालना, पढ़ाना ही पड़े जो कि गलत है, फिर भी उस बच्चे का खास ख्याल रखा जाये झूठ या रिश्वत का आदी, वह बड़ा होकर न बने।
अच्छे हाथ का खाईये, अच्छा वंश बन पाये, 
गलत को मिले अविलम्ब सजा, समाज अच्छा रह पाये।
बिन क्षमा माँगे तूने क्षमा किया, यह तो भयंकर गुनाह किया, 
बड़ी गलती सब भुगतेंगे, अपना नाम डुबोने का इन्तजाम किया।
04. हर गैर सरकारी प्राणी, सरकारी प्राणी और नेता खासतौर से, सारे विद्यार्थीगण पूरी तरह ध्यान रखे कि, जहाँ सारे देश या संसार का भविष्य पलता है, वह जगह, वहाँ के कर्मचारी और अधिकारी सब ठीक हों, स्कूल गाँव का हो या शहर की प्राथमिक पाठशाला हो या डिगरी काॅलिज, जनता का एक-एक रुपया, विशाल मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, गिरजाघर, हर धर्म स्थल बना सकता है, तो संसार का भविष्य जहाँ पलता है, वह जगह क्यों नहीं? लेकिन यह जगह गलत गुरू या बच्चा पालने की न बन जाये आज हमारा पूरा शिक्षा विभाग सबसे ज्यादा गन्दा हो चुका हैं, जिसे जनता आसानी से सुधार सकती है।
05. अध्यापक और अध्यापिका की स्कूल की ड्यूटी, घर से दो या तीन कि. मी. के बीच में हो, वह विद्या सम्बन्धी काम के अलावा, दूसरा काम बिल्कुल न करे, बच्चों के साथ, सिखानेे में कुछ भी करे, आरक्षण जैसा रोग खत्म करंे। रिश्वत जैसा पोल्युशन न फैलने दें, हर नशे से दूर रहें।
06. बी. एस. ए. की चेकिंग पर कोई अध्यापक या अध्यापिका गलत पाये जाने पर कम से कम 10 प्रतिशत पगार का जुर्माना अविलम्ब राजकोष में जमा कराया जाये, यह नियम बी. एस. ए. पर भी सख्ती से लागू हो, खासतौर से उन पर भी, जो टी. सी. या पढ़ाई सम्बन्धी काम जिनमंे विद्यार्थी या उनके संरक्षक परेशान होते हैं। इनसे नेता सम्बन्धी या चुनाव सम्बन्धी काम बिल्कुल न लिये जायें। नशा आदि जिनसे विद्यार्थी बाधित हो सकते हंै, स्कूल के आस-पास भी नहीं होने चाहिये ऐसी विद्या किस काम की जिसमें लड़की, लड़की और लड़का, लड़का न रहे। नारी में शर्म न रहे, छोटों में बड़े के प्रति सम्मान न रहे। गलती पर सजा न हो। बे अदब बे नसीब, बा अदब बा नसीब। किसी भी अनियमितता के रहते, हर पढ़ाई का असर गलत होता हैं, यौन शिक्षा तो एकदम गलत हो जायेगी। मनुष्य योनि को छोड़कर हर जीव, बिना शिक्षा के अपना वंश ठीक-ठाक चलाते व बढ़ाते हैं।
07. पूरे शिक्षा विभाग के कर्मचारी और अधिकारी की खास ड्यूटी लगाई जाये कि कहीं भी अनियमितता देखकर, अविलम्ब शिकायत करें, सम्बन्धित विभाग को और उससे उपर अधिकारी को अविलम्ब सजा के रूप में नगद जुर्माना राजकोष में (दोषी व्यक्ति से राजकोष में) जमा कराये। जो ज्यादा शिकायत करे, उसे इनाम, प्रमोशन आदि वरीयता दी जाये कर्मचारी की कार्यकाल अवधि, नारी की 45 साल और पुरुष की 50 साल रखी जाये, जिससे नौजवानांे को मौका मिले, कर्मठता बढ़े साथ ही, बेरोजगारी कम हो।
08. शिक्षा विभाग की पगार, अगर एक दिन भी रूकती है, तो शर्म की बात है। चाहे बैंक बन्द हो, कोई भी छुट्टी हो। सरकार को चाहिये कि, एक दिन की पगार रूके, तो कम से कम 20 प्रतिशत ब्याज के साथ पगार का भुगतान करंे। गलती करने वाले पर नगद जुर्माना किया जाए। यह नियम मंत्री तक पर लागू हो। शिक्षा विभाग के लिये विदेशों तक से अनुदान आता है, उसका सही इस्तेमाल हो। स्कूल में दोपहर के खाने की प्रक्रिया बन्द की जाये, स्टाफ पढ़ाई पर ध्यान देगा या खाने पर, इससे अनियमितता फैलती है, सिरदर्द बढ़ता है। स्कूल में पढ़ाई और खेल कूद पर अध्यापक खास ध्यान दंे। बच्चों को अनियमिततता से दूर रखें और हर सुधार करने के लिये विद्यार्थी को मजबूत बनायंे।
09. शिक्षा विभाग के, हर कर्मचारी और अधिकारी की ड्यूटी है कि, हर अनियमितता का ध्यान रखे, सुधार करने की हर कोशिश करंे, सुधार की चर्चा करें। बच्चांे को व बड़ांे को सिखायंे व खुद शिकायत करंे, दूसरों से करायें। घर का सुधार = गलती पर अविलम्ब सजा और मेहनती को प्रोत्साहन नियम अपनायें और अमल करें। बिजली जैसी न्यामत देश के भविष्य बच्चे और देश की इज्जत नारी के लिये हमेशा रहने वाली 15 वाट रोशनी के लिये फ्री दी जाये, कहीं बिजली हो या न हो, रोशनी के लिये हमेशा रहे।
10. आप सुधार करंे, कराये, आप शिक्षा विभाग से सम्बन्धित हैं। आप कुछ नहीं कर सकते तो शिकायत हम तक डाक खर्च के साथ पहुँचाए। बस तीन प्राणी के वोटर/आधार नम्बर के साथ हस्ताक्षर जरूर हों। आपकी इच्छा पर वह शिकायत गुप्त रखी जायेगी। उस पर कार्यवाही होगी। जो भी पवित्र पुस्तक पढ़ रहा है वह दूर-दूर तक पढ़ी हुई बातें फैलाये, देश-विदेश तक आमंत्रित हैं। सुधार-सफाई करके सबसे बड़ा धर्म लाभ उठायें। थोड़ी भी हिम्मत करें, मोटी पगार ली है, मोटी पेंशन ले रहें हैं। इन्टरनेट पर हर अनियमितता की शिकायत आसानी से कर सकते हैं जो आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए होगी। वोट देकर आपने गन्दगी बहुत बढ़ाई है, सफाई-सुधार नहीं करेंगे तो खुद को धरती का बोझ महसूस करेंगे। ऐसा मत होने दिजिये, शिक्षा लेने वाले सबका भविष्य हैं और नेता उनसे बेहद फायदा उठाते हैं, विद्यार्थीगण बड़ी यूनिटी हैं। इन्टरनेट और मोबाइल आपकी जेब में रहता है, शिकायत करने की आदत आप में चार चाँद लगा देगी। डरे नहीं, नौकरी या जाॅब में वेरीफिकेशन पुलिस करती है लेकिन सफाई-सुधार देश-विदेश देखेगा। आप खेल-कूद का फायदा लेते हैं, शिकायत-सुधार का फायदा ज्यादा बड़ा होगा। नौकर नहीं, अधिकारी ही बनोगे, विदेश वाले सिर पर बिठायेंगे। आप भविष्य में राजा ही बनेंगे। अभी आप शेर के बच्चे हो, फिर शेर बनोगे, अनियमितता करने वाला, अनियमितता कर ही नहीं सकता।



डी. एस. ओ. व डी. एस. ओ. विभाग

डी. एस. ओ. व डी. एस. ओ. विभाग

सृष्टि के बनते ही, हर जीव को सबसे पहले पेट की आग या भूख की चिन्ता हुई। जीव को पृथ्वी पर आते ही भूख लगती है और उसे खाने की जरूरत महसूस होती है। घर का मुखिया हो, गाँव का प्रधान हो, देश का राष्ट्रपति या राजा होे, सब पहले-पहल खाद्य सामग्री पर ध्यान रखते हैं। जितना बड़ा परिवार या यूनिटी, राज्य या संस्था होगी, उसी के हिसाब से खाद्य सामग्री का इन्तजाम रखा जाता है। खाने की जरूरत और समस्या सबसे पहले है और सबसे बड़ी है। घर में मुखिया कमाकर लाता है। परिवार में अगर कोई एक भी समझदार है, तो वह एक की ही सलाह में चलने की कोशिश भी करते है, तो वह शुरू में गरीब हो सकते हैं, लेकिन गरीब रहेंगे नहीं और उसकी पत्नी उस की कमाई को समझदारी से इस्तेमाल करती है, तो निश्चित ही एक गरीब परिवार के यहाँ साल भर अनाज, दाल, घी, तेल निश्चित मिलता है। गरीबी जैसी बीमारी धीरे-धीरे कम होती जाती है। जीने के लिये स्वस्थ रहना जरूरी है और स्वस्थ रहने के लिये, सही खाना जरूरी है। खाने में मँहगी से मँहगी चीजें भी हैं और सस्ती से सस्ती चीजें भी हैं। मँहगा और सस्ता करना, हमारेे हाथ में ही होता है। बे मौसम की चीजें बेहद मँहगी और शरीर के लिये, कम फायदेमंद होती हैं, मौसम की चीजें, सस्ती और शरीर के लिये ज्यादा फायदेमंद होती हैं। बासी खाना और ताजा खाना व ठंडा खाना भी सबसे बड़ी समस्या है, जो नासमझी की निशानी है।
हिन्दू धर्म के मुताबिक, हमारे शरीर पर 33 करोड़ देवताओं का वास है। विज्ञान के मुताबिक हमारे शरीर की रचना, इस प्रकार की है कि जो हम मुँह के द्वारा खाते है, शरीर उसे हर हाल में पचा लेता है और जिस तत्व की शरीर को जरूरत होती है, वह तत्व निचोड़ लेता है या उस खाने-पीने से दिमाग के आॅडर में शरीर के सहयोग से, शरीर की जरूरत के मुताबिक बना लेता है। लेकिन हम कम बुद्धि, कम ज्ञान के कारण चार या पाँच घंटे पहले, पका खाना या रात का पका खाना बासी कह कर छोड़ देते हैं और महीने-6 महीने पहले बना बिस्कुट, ताजा कहकर खा लेते हंै।
मुरब्बे, अचार, डिब्बाबन्द पाॅलीपैक खाना ताजा नहीं है, लेकिन ताजा है। क्योंकि यह सही तरीके से रखा गया। आपकी माँ, बहन, पत्नी, लड़की, नौकर या लड़का, क्यों नहीं जानता? पढ़े-लिखे भी हैं, तजुर्बेकार भी हैं, आप बूढ़ों के या समाज के साथ हैं, फिर भी नहीं जानते। वह सब तो यह भी नहीं जानते कि गर्म खाना दाँत और आँत को भी खराब करता है। तो महानुभावांे सिखाओ और सीखो, कम खर्च में, ज्यादा तंदरूस्त, खुशहाल रहो, गरीबी है भी तो दूर भगाओ। आपको विश्वास नहीं है, तो आजमाओं।
एक गरीब इंसान फटेहाल, जंगल में रहता है। जहाँ पानी भी साफ नहीं है। एक साधु-फकीर जंगल में पड़ा रहता है, जो राख घोलकर पीकर भूख शान्त करता है। उनका मेडिकल टेस्ट करने पर ओ. के. मिलता है और आप जो, मेवे, दूध, फल, हर पौष्टिक व महँगा च्यवनप्राश, सोना चाँंदी च्यवनप्राश खाते हैं, डाक्टरों के बीच रहते हैं और हमेशा बीमार रहते है, कभी दाँत खराब, कभी पेट खराब, कभी जुकाम, कभी सिर दर्द।
हमने जितने भी तत्च खोजें हैं या अभी जिनका ज्ञान नहीं है, वह सारे तत्व, हमारे पाँच तत्वों का शरीर, पानी पीकर भी, दिमाग के सौजन्य से, शरीर के द्वारा, खुद तैयार करता है, जिस भी तत्व की शरीर को जरूरत है। हमारे यहाँ कोई मेहमान आ जाये, तब तो हम हद ही कर देते हैं, जो चीज बाजार में जो कम से कम है, महँगी से महँगी है, वही लाते हैं, चाहे उसमंे स्वाद न हो, बेमौसमी हो, पैसा उधार का हो या जेब खाली हो जाये, कोशिश यही रहती है कि मेहमान यह देखे, कि खूब खर्च करते हैं। यह चीज शरीर को पूरा फायदा भी करती है या नहीं, इसका ज्ञान भी नहीं है और ज्ञान करने की कोशिश भी नहीं करते।
प्रिय बच्चे, लड़के-लड़की के लिये भी, ऐसा ही सोचते व करते हैं, उनमें आज ही हाथी के जैसी ताकत आ जाये, महँगी चाहे जितनी हो, अच्छी से अच्छी चीजें, मोटा पैसा खर्च करके खिलाते है। घर का, हमारा, परिवार का, बैलेंस खराब होता है और ज्यादा खराब होता चला जाता है, फिर भी शरीर ठीक नहीं रहता या डाॅक्टर भी बैलेंस खराब करने में और ज्यादा सहायक होता है और ऐसा नहीं कि यह बात हमें ही कमजोर कर रही है, यह हमारे खानदान व बिरादरी और देश का बैलेंस खराब करती है, मँहगाई बढ़ती है। इधर नेता का, हर कोटा फिक्स होता है, यह जनता के लिये है, जिससे हर गैर सरकारी को आपत्ति के समय दिया जा सके, सरकारी प्राणी को उनके कैन्टीन के द्वारा या विभाग के द्वारा, रोजमर्रा का सामान मुहैया कराया जाता है, या बेचते हैं।
गैर सरकारी, जो देश के लिये, हमेशा कर्मशील होते हंै, इसके लिये ही डी. एस. ओ. और डी. एस. ओ. विभाग बनाया गया। जिससे जनता और सेना तक का रोजमर्रा का या खाने का और बाकी सामान का सालों साल का बजट, ठीक रहे। डी. एस. ओ. और पूरे स्टाफ की पगार, गैर सरकारी द्वारा टैक्स की इनकम से पूरी की जाती है। प्राकृतिक या नेचुरल है, हर जीव और हर इंसान धीरे-धीरे शिथिलता और ज्यादा सुख की तरफ बढ़ता है। नगरपालिका के नकारेपन का असर, डी. एस. ओ. विभाग पर, बेहद तेजी से पड़ा। डीपो खोलने से पहले डीपो वाले से रिश्वत लेना शुरू हुआ और अब राशन कार्ड बनाने पर भी, उपभोक्ता को ज्यादा पैसे और रिश्वत निश्चित देनी पड़ती है, डीपो वाला रिश्वत देता है, तो अनाज चीनी, चावल, तेल के तौल में हेरा-फेरी, अपने गैर सरकारी भाईयांे से करने के लिये मजबूर है।
गरीबी रेखा के राशन कार्ड, मजबूत परिवार के पास तक मिलेंगे, डीपो वाला ”आपके यहाँ बिजली है’ कहकर मिट्टी का तेल कम कर देता है या माह के लास्ट में लायेगा और लोगों को पता भी नहीं चलता। चीनी, तेल, अनाज बाजार में ब्लैक में बेच देता है, मतलब दुनिया भर की तरकीब से गरीब, बेसहारा, गैर सरकारी इंसान के, माल से अपना कोटा पूरा करते हैं। यह सब बातंे सभासद, चेयरमैन, गाँव में प्रध़्ाान, सेक्रेटरी, नेता और हर सरकारी प्राणी जानता है। डी. एस. ओ. साहब गरीबों में माल बटँवाने के लिये व अपने सारे कर्मचारीयों को वफादार रखने के लिये रखे गये थे, मोटी पगार लेते हैं लेकिन अब हर गलत नेता, सरकारी अधिकारी और सरमायेदारों से रिश्वत, ब्लैक का पैसा बनाना, हर कर्मचारी की गलती पर पर्दा डालने की पगार, जो सरकारी पगार से निश्चित अलग और ज्यादा है, हर माह लेते हैं।
इनके बच्चे, हर गरीब, गैर सरकारी पर अत्याचार होते देखकर, बजाये शर्मिन्दा होने के या सही धर्म सिखाने के, खुश होकर इनकी और इनके गलत कर्म का, स्वागत करते हैं। वैसे इस विभाग ने, हर गलती पर कठोर सजा निश्चित की है, कानून भी है। लेकिन कानून यह भी है कि जब तक शिकायत न हो, तब तक कोई सजा नहीं। इसके लिए सी. बी. आई., खुफिया विभाग, सी. आई. डी. आदि बनी हैं, जो केवल पगार ले रहें हैं। यह ड्यूटी, हर गैर सरकारी की है, वह देश का राजा है, लेकिन मजबूरीवश या सीधा-भोला होने के कारण व सहनशील होने के कारण, हर अत्याचार सह लेता है, लेकिन हर नेता, सभासद तक व हर सरकारी प्राणी चाहे वह, किसी विभाग का हो, अगर वह अनियमितता देखकर शान्त रहता है, वह हर विभाग का या सरकार का ही नहीं, वह अपने परिवार, खानदान, माँ-बाप तक का गद्दार है, क्योंकि उसकी आने वाली पीढ़ी, यहीं पलनी है, रहनी है, उनका क्या होगा?
आज हर प्राणी परेशान और दुःखी है, खुद अत्याचार कर रहा है और अत्याचार सह रहा है, जबकि हर उपलब्धि, पाॅवर, उसके हाथ और उसके आस-पास है। घर हो या देश केवल करना यह है कि हर अनियमितता को देखकर व समझकर, अपने से बडे़ से अनियमितता से सम्बन्धित प्राणी या उस विभाग से और उससे उपर तक अविलम्ब शिकायत करें। हर सरकारी प्राणी उसको सुधारने के लिये बाॅण्ड है, कितनी शिकायत पेन्डिंग करेंगे? मीडिया भी साथ है, फिर सबसे ज्यादा पावरफुल जनता भी हैं, बस आपको अपने अन्दर हिम्मत पैदा करनी है। आपके पास सूचना अधिकारी तक हैं। आपकी हिम्मत ही, हर एक गलत को सुधारने की अटूट पावर है। हमंे कुछ नियम बनाने हैं और अमल करने हैं, जिससे सरकारी प्राणी, गैर सरकारी प्राणी और नेता, खुशहाल रहें। वैसे डी. एस. ओ. और स्टाफ के पास उपभोक्ता से और सरकार से नं. 2 का पैसा खाने के अनगिनत तरीके हैं, जो आप सब के सामने हैं और सही सुधार जरूर करना है। संसार के सारे उपभोक्ता व डी. एस. ओ. आमंत्रित हैें, घर और बाहर डी. एस. ओ. सब जगह हैं। कोई भी या सब मिल कर सुधार कीजिये, जिससे संसार के, हर प्राणी को खाना मिल सके और खुद को व सब को धन्य करें। आप गुलाम हैं, कमजोर हैं, नामर्द व लाचार हैं, इससे उबरने की कोशिश तो करें। अपनो को इन्टरनेट पर खबर तो करें, आने वाले समय में निश्चित आप बलशाली और आजाद होंगे। आपके बच्चे कर्मठ हैं, जहाँ रह रहे हैं वह स्वर्ग होगा।

सुधार-सफाई के लिए विचार
01. डी. एस. ओ. अन्नदाता है। अधिकारी की ड्यूटी है कि गलती करने वाले को छोटा जुर्माना देकर चेता दे फिर, दूसरी गलती पर कठोर सजा दे, लेकिन ड्यूटी से न हटाये, उसके साथी और अनुयायी को भी चेतावनी जरूर दें। हिन्दू धर्म के मुताबिक कहना है, इसे ध्यान रखना चाहिये कि सबमें रोटी बाँटने वाले, सब ईमानदार व कर्मठ रहंे, कोई गद्दारी तो नहीं कर रहा है, खुद भी अनजाने में गलती हो गई है, तो प्रायश्चित कर लें वरना गलती पर भगवान भी सजा से नहीं बचा सकता, उसके साथ-साथ परिवार भी भुगतना है, कोई बचा नहीं सकता।
02. अपने यहाँ शिकायत पेटिका लगायंे, शिकायत रजिस्टर रखें, जिसकी चाबी एक अपने पास और एक जिसकी शिकायत कम से कम हो, उसके पास रखंे और हर माह शिकायत पेटी खोलने से पहले, तीन आदमी, जो अलग-अलग सेक्टर के हों, साथ हों, गैर सरकारी हों। हर बार जनता के आदमी बदले जाये और खासतौर से उन्हें बुलाया जाये, जो ज्यादा से ज्यादा शिकायत करते हंै। किसी नेता को या जिसका रिकार्ड खराब है, ऐसे कर्मचारी या अधिकारी को दूर रखा जाये किसी गाँव के गरीब शिकायत करने वालांे की हाजरी भी जरूरी है। यहीं पर बोर्ड पर शिकायत की हर माह की गिनती, हर माह अंकित की जाये।
03. डी. एस. ओ. के कर्मचारी की खास ड्यूटी लगाई जाये कि जहाँ वह रह रहे हंै, किसी किस्म की अनियमितता देखते ही सम्बन्धित विभाग और उपर जरूर शिकायत करंे। शिकायत ज्यादा करने वालों को प्रमोशन और वरीयता दी जाये गैर सरकारी शिकायतकर्ता को ईनाम दिया जाये।
04. हर गैर सरकारी प्राणी, सरकारी प्राणी और नेता, अनियमितता देखते ही सम्बन्धित विभाग व उपर अविलम्ब जुर्माना, दोषी से जमा कराने की माँग करंे, गाँव है, तो प्रधान, शहर है, तो एरिये के सभासद का नाम और तीन प्राणीयों के वोटर/आधार नम्बर के साथ हस्ताक्षर जरूर करायें और 30 दिन बाद रिमाँइण्डर भेजें और उपर भी शिकायत भेजें। हिम्मत दिखायें। विद्यार्थीगण का साथ लंे। अगर कुछ नहीं कर सकते, तो शिकायत 5/-रुपये का डाक टिकट या डाक खर्चे के साथ, हम तक पहुँचाएँ। गलत को सजा आज नहीं तो, कल जरूर मिलेगी, आपकी इच्छा है, तो शिकायत गुप्त रखी जायेगी। तीन प्राणी के वोटर/आधार नं0 के साथ हस्ताक्षर जरूरी हंै।
05. आपको कहीं रिश्वत देनी पडे़, तो खुलकर रिश्वत दें, लेकिन साल 6 माह में ब्याज समेत वसूल करें, मर्दानगी दिखायें, कर्मचारी के ट्रांसफर, रिटायर होने पर भी न छोडे़ं, उसके मरने के बाद, उसके नोमिनी या परिवार से भी वसूल करें। ऐसा करके आप देश के प्रति बेहद देशभक्ति दिखा रहे हंै, खून का कर्ज अदा कर रहे हैं। आपका साथ देने वाले अनेक मिल जायेंगे। आप समझते हैं नीचे से लेकर उपर तक सब भ्रष्ट हैं, कुछ नहीं हो सकता, आप अकेले हैं, साथ में बीबी-बच्चे तक नहीं हैं, लाचार हैं, बूढ़े हैं, तब थोड़ा सा वजन अपनों पर डालिये, अपने किसी के इन्टरनेट पर, साइबर कैफे में जाकर यह शिकायत प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति के वेबसाइट पर डालें। यह काम जीवन का सबसे बड़ा काम होगा। आप देख रहें न कि आप के बच्चे, आपके बड़े भुगतते आ रहें हैं और गधे पंजीरी खा रहे हैं।