Friday, March 13, 2020

ये घटना क्रम क्या बता रहा है? - स्वतन्त्र भारत काल में शिक्षा

ये घटना क्रम क्या बता रहा है?

स्वतन्त्र भारत काल में शिक्षा से सम्बन्धित विचार
”इस देश को कुछ बाते समझनी होगी। एक तो इस देश को यह बात समझनी होगी कि तुम्हारी परेशानियों, तुम्हारी गरीबी, तुम्हारी मुसीबतों, तुम्हारी दीनता के बहुत कुछ कारण तुम्हारे अंध विश्वासों में है, कम से कम डेढ़ हजार साल पिछे घिसट रहा है। ये डेढ़ हजार साल पूरे होने जरूरी है। भारत को खिंचकर आधुनिक बनाना जरूरी है। मेरी उत्सुकता है कि इस देश का सौभाग्य खुले, यह देश भी खुशहाल हो, यह देश भी समृद्ध हो। क्योंकि समृद्ध हो यह देश तो फिर राम की धुन गुंजे, समृद्ध हो यह देश तो फिर लोग गीत गाँये, प्रभु की प्रार्थना करें। समृद्ध हो यह देश तो मंदिर की घंटिया फिर बजे, पूजा के थाल फिर सजे। समृद्ध हो यह देश तो फिर बाँसुरी बजे कृष्ण की, फिर रास रचे! यह दीन दरिद्र देश, अभी तुम इसमें कृष्ण को भी ले आओंगे तो राधा कहाँ पाओगे नाचनेवाली? अभी तुम कृष्ण को भी ले आओगें, तो कृष्ण बड़ी मुश्किल में पड़ जायेगें, माखन कहाँ चुरायेगें? माखन है कहाँ? दूध दही की मटकिया कैसे तोड़ोगें? दूध दही की कहाँ, पानी तक की मटकिया मुश्किल है। नलों पर इतनी भीड़ है! और एक आध गोपी की मटकी फोड़ दी, जो नल से पानी भरकर लौट रही थी, तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा देगी कृष्ण की, तीन बजे रात से पानी भरने खड़ी थी नौ बजते बजते पानी भर पायी और इन सज्जन ने कंकड़ी मार दी। धर्म का जन्म होता है जब देश समृद्ध होता है। धर्म समृद्ध की सुवास है। तो मैं जरूर चाहता हँू यह देश सौभाग्य शाली हो लेकिन सबसे बड़ी अड़चन इसी देश की मान्यताएं है। इसलिए मैं तुमसे लड़ रहा हँू। तुम्हारे लिए। आज भारत गरीब है। भारत अपनी ही चेष्टा से इस गरीबी से बाहर नहीं निकल सकेगा, कोई उपाय नहीं है। भारत गरीबी के बाहर निकल सकता हैं, अगर सारी मनुष्यता का सहयोग मिले। क्योंकि मनुष्यता के पास इस तरह के तकनीक, इस तरह का विज्ञान मौजूद है कि इस देश की गरीबी मिट जाये। लेकिन तुम अकड़े रहे कि हम अपनी गरीबी खुद ही मिटायेगें, तो तुम ही तो गरीबी बनाने वाले हो, तुम मिटाओंगे कैसे? तुम्हारी बुद्धि इसकी भीतर आधार है, तुम इसे मिटाओगे कैसे? तुम्हें अपने द्वार-दरवाजे खोलने होगें। तुम्हें अपना मस्तिष्क थोड़ा विस्तार करना होगा। तुम्हें मनुष्यता का सहयोग लेना होगा। और ऐसा नहीं कि तुम्हारे पास कुछ देने को नहीं है। तुम्हारे पास कुछ देने को है दुनिया को। तुम दुनिया को ध्यान दे सकते हो। अगर अमेरिका को ध्यान खोजना है तो अपने बलबूते नहीं खोज सकेगा अमेरिका। उसे भारत की तरफ नजर उठानी पड़ेगी। मगर वे समझदार लोग हैं। ध्यान सीखने पूरब चले आते हैं। कोई अड़चन नहीं है उन्हें बाधा नहीं है। बुद्धिमानी का लक्षण यहीं है कि जो जहाँ से मिल सकता हो ले लिया जाये। यह सारी पृथ्वी हमारी हैं। सारी मनुष्यता इकट्ठी होकर अगर उपाय करे तो कोई भी समस्या पृथ्वी पर बचने का कोई भी कारण नहीं है। दुनिया में दो तरह की शिक्षायें होनी चाहिए, अभी एक ही तरह की शिक्षा है। और इसलिए दुनिया में बड़ा अधुरापन है। बच्चों को हम स्कूल भेजते है, कालेज भेजते है, युनिवर्सिटी भेजते है, मगर एक ही तरह की शिक्षा वहाँ- कैसे जियो? कैसे आजिविका अर्जन करेें? कैसे धन कमाओं? कैसे पद प्रतिष्ठा पाओं। जीवन के आयोजन सिखाते हैं जीवन की कुशलता सिखाते है। दूसरी इससे भी महत्वपूर्ण शिक्षा वह है- कैसे मरो? कैसे मृत्यु के साथ आलिंगन करो? कैसे मृत्यु में प्रवेश करो? यह शिक्षा पृथ्वी से बिल्कुल खो गयी। ऐसा अतीत में नहीं था। अतीत में दोनों शिक्षाएं उपलब्ध थीं। इसलिए जीवन को हमने चार हिस्सों में बाटा था। पच्चीस वर्ष तक विद्यार्थी का जीवन, ब्रह्मचर्य का जीवन। गुरू के पास बैठना। जीवन कैसे जीना है, इसकी तैयारी करनी है। जीवन की शैली सीखनी है। फिर पच्चीस वर्ष तक गृहस्थ का जीवन: जो गुरू के चरणों में बैठकर सिखा है उसका प्रयोग, उसका व्यावहारिक प्रयोग। फिर जब तुम पचास वर्ष के होने लगो तो तुम्हारे बच्चे पच्चीस वर्ष के करीब होने लगेगें। उनके गुरू के गृह से लौटने के दिन करीब होने लगेगें। अब उनके दिन आ गये कि वे जीवन को जिये। फिर भी पिता और बच्चे पैदा करते चला जाये तो यह अशोभन समझा जाता था। यह अशोभन है। अब बच्चे, बच्चे पैदा करेंगे। अब तुम इन खिलौनों से उपर उठो। तो पच्चीस वर्ष वानप्रस्थ। जंगल की तरफ मुँह- इसका अर्थ होता है कि अभी जंगल गये नहीं, अभी घर छोड़ा नहीं लेकिन घर की तरफ पीठ जंगल की तरफ मुँह। ताकि तुम्हारे बेटों को तुम्हारी सलाह की जरूरत पड़े तो पूछ लें। अपनी तरफ से सलाह मत देना। वानप्रस्थी स्वयं सलाह नहीं देता। फिर पचहत्तर वर्ष के जब तुम हो जाओगे, तो सब छोड़कर जंगल चले जाना। वे शेष अंतिम पचीस वर्ष मृत्यु की तैयारी थे। उसी का नाम सन्यास था। पचीस वर्ष जीवन के प्रारम्भ में जीवन की तैयारी, और जीवन के अंत में पच्चीस वर्ष मृत्यु की तैयारी। उपाधियाँ मिलती है- पी0 एच0 डी0, डी0 लिट0 और डी0 फिल0। और उनका बड़ा सम्मान होता है। उनका काम क्या है? उनका काम यह है कि वे तय करते हैं कि गोरखनाथ कब पैदा हुए थे। कोई कहता है दसवीं सदी के अंत में, कोई कहता है ग्यारहवीं सदी के प्रारम्भ में। इस पर बड़ा विवाद चलता है। बड़े-बडे़ विश्वविद्यालयों के ज्ञानी सिर खपा कर खोज में लगे रहते है। शास्त्रो की, प्रमाणों की, इसकी, उसकी। उनकी पूरी जिन्दगी इसी में जाती है। इससे बड़ा अज्ञान और क्या होगा? गोरख कब पैदा हुए, इसे जानकर करोगे क्या? इसे जान भी लिया तो पाओगे क्या? गोरख न भी पैदा हुए, यह भी सिद्ध हो जाये, तो भी क्या फायदा? हुए हों या न हुए हों, अर्थहीन है। गोरख ने क्या जिया उसका स्वाद लो। इसलिए तुम्हारे विश्वविद्यालय ऐसी व्यर्थता के कामों में संलग्न है कि बड़ा आश्चर्य होता है कि इन्हें विश्वविद्यालय कहो या न कहो। इनका काम ही........तुम्हारे विश्वविद्यालय में चलने वाली जितनी शोध है, सब कूड़ा-करकट है।“ - आचार्य रजनीश ”ओशो“

”सुधर्मा, जरूरत है इस युग में अनगढ़ मानव को गढ़ने की। मनुष्य स्वार्थी, संकीर्णता से ग्रसित हो गया है। इन दुर्बलताओं के आक्रान्त मनमानी शक्ल दिखने में अक्सर आते हैं। पेट और परिवार को आदर्श मान बैठे हैं।“                                                                                                     -अवधूत भगवान राम 
”मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है, इस विश्वास के आधार पर हमारी मान्यता है कि हम उत्कृष्ट बनेंगे और दूसरों को श्रेष्ठ बनायेंगे, तो युग अवश्य बदलेगा। हम बदलेंगे- युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा। इस तथ्य पर हमारा परिपूर्ण विश्वास है।“
                                                                    - पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य, संस्थापक, अखिल विश्व गायत्री परिवार 
”यदि हम संसार का मार्ग ग्रहण करेंगे और संसार को और अधिक विभाजित करेंगे तो शान्ति, सहिष्णुता और स्वतन्त्रता के अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सकते। यदि हम इस युद्ध- विक्षिप्त दुनियाँ को शान्ति और सत्य का प्रकाश दिखाएं तो सम्भव है कि हम संसार में कोई अच्छा परिवर्तन कर सकें। लोकतन्त्र से मेरा मतलब समस्याओं को शान्तिपूर्वक हल करने से है। अगर हम समस्याओं को शान्तिपूर्वक हल नहीं कर पाते तो इसका मतलब है कि लोकतन्त्र को अपनाने में हम असफल रहें हैं।“
                  - पं0 जवाहर लाल नेहरू
”हमारे युग की दो प्रमुख विशेषताएँ विज्ञान और लोकतंत्र है। ये दोनों टिकाऊ हैं। हम शिक्षित लोगों को यह नहीं कह सकते कि वे तार्किक प्रमाण के बिना धर्म की मान्यताओं को स्वीकार कर लें। जो कुछ भी हमें मानने के लिए कहा जाए, उसे उचित और तर्क के बल से पुष्ट होना चाहिए। अन्यथा हमारे धार्मिक विश्वास इच्छापूरक विचार मात्र रह जाएंगे। आधुनिक मानव को ऐसे धर्म के अनुसार जीवन बिताने की शिक्षा देनी चाहिए, जो उसकी विवेक-बुद्धि को जँचे, विज्ञान की परम्परा के अनुकूल हो। इसके अतिरिक्त धर्म को लोकतन्त्र का पोषक होना चाहिए, जो कि वर्ण, मान्यता, सम्प्रदाय या जाति का विचार न करते हुए प्रत्येक मनुष्य के बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास पर जोर देता हो। कोई भी ऐसा धर्म, जो मनुष्य-मनुष्य में भेद करता है अथवा विशेषाधिकार, शोषण या युद्ध का समर्थन करता है, आज के मानव को रूच नहीं सकता। स्वामी विवेकानन्द ने यह सिद्ध किया कि हिन्दू धर्म विज्ञान सम्मत भी है और लोकतन्त्र का समर्थक भी। वह हिन्दू धर्म नहीं, जो दोषों से भरपूर है, बल्कि वह हिन्दू धर्म, जो हमारे महान प्रचारकों का अभिप्रेत था।“
                                                                                                 - डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन
”मात्र जानकारियाँ देना शिक्षा नहीं है। यद्यपि जानकारी का अपना महत्व है और आधुनिक युग में तकनीकी की जानकारी महत्वपूर्ण भी है तथापि व्यक्ति के बौद्धिक झुकाव और उसकी लोकतान्त्रिक भावना का भी बड़ा महत्व है। ये बातें व्यक्ति को एक उत्तरदायी नागरिक बनाती है। शिक्षा का लक्ष्य है ज्ञान के प्रति समर्पण की भावना और निरन्तर सीखते रहने की प्रवृति। वह एक ऐसी प्रक्रिया है जो व्यक्ति को ज्ञान व कौशल दोनों प्रदान करती है तथा इनका जीवन में उपयोग करने का मार्ग प्रशस्त करती है। करूणा, प्रेम और श्रेष्ठ परम्पराओं का विकास भी शिक्षा के उद्देश्य हैं। जब तक शिक्षक शिक्षा के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध नहीं होता और शिक्षा को एक मिशन नहीं मानता तब तक अच्छी शिक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती। शिक्षक उन्हीं लोगों को बनाया जाना चाहिए जो सबसे अधिक बुद्धिमान हों। शिक्षक को मात्र अच्छी तरह अध्यापन करके संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए। उसे अपने छात्रों का स्नेह और आदर अर्जित करना चाहिए। सम्मान शिक्षक होने भर से नहीं मिलता, उसे अर्जित करना पड़ता है।“       - डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृश्णन
(5 सितम्बर को भारत देश में शिक्षक दिवस इनके जन्म दिवस को ही मनाया जा जाता है)
”समाजिकता और संस्कृति का मापदण्ड समाज में कमाने वाला द्वारा अपने कत्र्तव्य के निर्वाह की तत्परता है। अर्थव्यवस्था का कार्य इस कत्र्तव्य के निर्वाह की क्षमता पैदा करना है। मात्र धन कमाने के साधन तथा तरीके बताना-पढ़ाना ही अर्थव्यवस्था का कार्य नहीं है। यह मानवता बढ़ाना भी उसका काम है। कि कत्र्तव्य भावना के साथ कमाने वाला खिलाये भी। यहाँ यह स्पष्ट समझ लिया जाना चाहिए कि वह कार्य और दायित्व की भावना से करें न कि दान देने या चंदा देने की भावना से।“
              - पं0 दीन दयाल उपाध्याय
”शोषित वर्ग की सुरक्षा उसके सरकार और कांग्रेस दोनों से स्वतन्त्र होने में है। हमें अपना रास्ता स्वयं बनाना होगा और स्वयं। राजनीतिक शक्ति शोषितों की समस्याओं का निवारण नहीं हो सकती, उनका उद्धार समाज में उनका उचित स्थान पाने में निहित है। उनको अपना रहने का बुरा तरीका बदलना होगा। उनको शिक्षित होना चाहिए। एक बड़ी आवश्यकता उनकी हीनता की भावना को झकझोरने, और उनके अन्दर उस दैवीय असंतोष की स्थापना करने की है जो सभी ऊँचाइयों का स्रोत है। ”शिक्षित बनो!!!, संगठित रहो!!!, संघर्ष करो!!! सामाजिक क्रान्ति साकार बनाने के लिए किसी महान विभूति की आवश्यकता है या नहीं यह प्रश्न यदि एक तरफ रख दिया जाय, तो भी सामाजिक क्रान्ति की जिम्मेदारी मूलतः समाज के बुद्धिमान वर्ग पर ही रहती है, इसे वास्तव में कोई भी अस्वीकार नहीं कर सकता। भविष्य काल की ओर दृष्टि रखकर वर्तमान समय में समाज को योग्य मार्ग दिखलाना यह बुद्धिमान वर्ग का पवित्र कर्तव्य है। यह कर्तव्य निभाने की कुशलता जिस समाज के बुद्धिमान लोग दिखलाते हैं। वहीं जीवन कलह में टिक सकता है।“
                                                                                         - बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर 
‘‘आम आदमी से दूर हटकर साहित्य तो रचा जा सकता है, लेकिन वह निश्चित तौर पर भारतीय जन जीवन का साहित्य नहीं हो सकता। आम आदमी से जुड़ा साहित्य ही समाज के लिए कल्याकाणकारी हो सकता हैं।’’
        -श्री शंकर दयाल शर्मा, पूर्व राष्ट्रपति
साभार - दैनिक जागरण, वाराणसी, दि0 25.9.1997
”विश्व का रूपान्तरण तभी सम्भव है जब सभी राष्ट्र मान ले कि मानवता के सामने एक मात्र विकल्प शान्ति, परस्पर समभाव, प्रेम और एकजुटता है। भारतीय धर्मो के प्रतिनिधियों से मित्रवत् सूत्रपात होगा। तीसरी सहस्त्राब्दि में एशियाई भूमि पर ईसाइयत की जड़े मजबूत होंगी। इस सहस्त्राब्दि को मनाने का अच्छा तरीका वही होगा। कि हम धर्म के प्रकाश की ओर अग्रसर हो और समाज के प्रत्येक स्तर पर न्याय और समानता के बहाल के लिए प्रयासरत हो। हम सबको विश्व का भविष्य सुरक्षित रखने और उसे समृद्ध करने के लिए एकजुट होना चाहिए। विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में प्रगति के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी उतनी ही आवश्यक है। धर्म को कदापि टकराव का बहाना नहीं बनाना चाहिए-भारत को आशीर्वाद“ (भारत यात्रा पर) -पोप जान पाल, द्वितीय
साभार - अमर उजाला, इलाहाबाद, दि0 08.11.1999
‘शिक्षा प्रक्रिया मे व्यापक सुधारों की जरूरत है। ‘यह रास्ता दिल्ली की ओर जाता है’ लिखा साइन बोर्ड पढ़ लेना मात्र शिक्षा नहीं है। इसके बारे में चिन्तन करना पड़ेगा और कोई लक्ष्य निर्धारित करना पडे़गा। सामाजिक परिवर्तन किस तरह से, इसकी प्राथमिकताये क्या होगीं? यह तय करना पड़ेगा। 21वीं शताब्दी के लिए हमें कार्यक्रम तय करने पडे़गे, मौजूदा लोकतन्त्र खराब नहीं है परन्तु इसको और बेहतर बनाने की आवश्यकता है।’’                                                                     - श्री रोमेश भण्डारी, पूर्व राज्यपाल, उ0प्र0, भारत
साभार - दैनिक जागरण, वाराणसी, दि0 11.9.1997 
”अकेेले राजशक्ति के सहारे समाजिक बदलाव सम्भव नहीं“
                                                                      - श्री अटल विहारी वाजपेयी (पूर्व प्रधानमंत्री, भारत)
(30 जून, 1999 को लखनऊ मंे राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण वाहिनी के शुभारम्भ मंे)
‘‘मैं आवाहन करता हूँ-देश की युवा पीढ़ी का, जो इस महान गौरवशाली देश का नेतृत्व करें और संकीर्णता, भय, आसमानता, असहिष्णुता से ऊपर उठकर राष्ट्र को ज्ञान-विज्ञान के ऐसे धरातल पर स्थापित करे कि लोग कहें यही तो भारत महान है।’’ (विज्ञापन द्वारा प्रकाशित अपील)
                                                                      - श्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मानव संसाधन मंत्री, भारत
साभार - दैनिक जागरण, वाराणसी, दि0 11.8.1998
‘‘देश के सभी विद्यालयों में वेद की शिक्षा दी जायेगी’’ 
                                                                        -श्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मानव संसाधन मंत्री, भारत
साभार - आज, वाराणसी, दि0 10.12.1998
‘‘शिक्षा के भारतीयकरण, राष्ट्रीयकरण और आध्यात्मिकता से जोड़े जाने का प्रस्ताव है, उसका क्या अर्थ है? क्या पिछले पचास वर्षो से लागू शिक्षा प्रणाली गैर भारतीय, विदेशी थी जिसमे भारत की भूत और वर्तमान वास्तविकताएं नहीं थीं?’’ (अटल बिहारी वाजपेयी को लिखे पत्र में)
                                                                 -श्रीमती सोनिया गाँधी, अध्यक्ष, काँग्रेस पार्टी, भारत 
साभार - आज, वाराणसी, दि0 23.10.1998
‘‘शिक्षा में दूरदृष्टि होनी चाहिए तथा हमारी शिक्षा नीति और शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे हम भविष्य देख सके और भविष्य की आवश्यकताओं को प्राप्त कर सकें।
                                                                      - श्री केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, उ0प्र0, भारत 
साभार - आज, वाराणसी, दि0 25.12.1998
”दार्शनिक आधार पर चर्चा करने से ही अलगाव बढ़ता है। जब तक व्यावहारिक रूप में धार्मिकता के आधार पर विचारों का सामंजस्य नहीं स्थापित होगा, तब तक हम ऊपर नहीं उठ सकते। दार्शनिक दृष्टि से धर्म में अन्तर होता है लेकिन धार्मिक दृष्टि से नहीं। नई सदी में कार्यो को संपादित करने वाले आप (नये पीढ़ी से) ही है, पुरानी पीढ़ी आपके पीछे है लेकिन सारा दायित्व आप के ऊपर ही है इसलिए पहले अच्छी तरह से शिक्षा ग्रहण करें।“ (वाराणसी यात्रा में)                       - दलाईलामा, तिब्बति धर्म गुरू 
साभार - अमर उजाला, इलाहाबाद दि0 18.12.1999
”भारत में आध्यात्मिकता का बोलबाला हजारों सालों से है इसके बावजूद भी यहाँ किसी भी धर्म को छुये बिना नैतिक मूल्यों की शिक्षा धर्म निरपेक्ष रूप से विकसित हुई है। यह आधुनिक युग में विश्व को भारत की सबसे बड़ी देन है। आज विश्व को ऐसे ही धर्मनिरपेक्ष नैतिक मूल्यों की शिक्षा की सख्त जरूरत है। बीसवीं सदी रक्तपात की सदी थी। 21वीं सदी संवाद की सदी होनी चाहिए। इससे कई समस्यायें अपने आप समाप्त हो जाती है। दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक है जो किसी धर्म में विश्वास नहीं करते हैं इसलिए यह जरूरी है कि सेक्यूलर इथिक्स (धर्मनिरपेक्ष नैतिकता) को प्रमोट (बढ़ाना) करें जो वास्तविक और प्रैक्टिकल एप्रोच (व्यावहारिक) पर आधारित हो। धार्मिक कर्मकाण्डों के प्रति दिखावे का कोई मतलब नहीं है। आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में मानव मूल्यों का अभाव है। यह सिर्फ मस्तिष्क के विकास पर जोर देती है। हृदय की विशालता पर नहीं। करूणा तभी आयेगी जब दिल बड़ा होगा। दुनिया के कई देशों ने इस पर ध्यान दिया है। कई विश्वविद्यालयों में इस पर प्रोजेक्ट चल रहा है।“ (सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में ”21वीं सदी में शिक्षा“ विषय पर बोलते हुये। इस कार्यक्रम में केंन्द्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय, सारनाथ, वाराणसी के कुलपति पद्मश्री गेशे नवांग समतेन, पद्मश्री प्रो.रामशंकर त्रिपाठी, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति प्रो. अवधराम, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पूर्व कुलपति प्रो. वेणी माधव शुक्ल, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र और वर्तमान कुलपति प्रो. वी.कुटुम्ब शास्त्री, प्रति कुलपति प्रो.नरेन्द्र देव पाण्डेय, प्रो. रमेश कुमार द्विवेदी, प्रो. यदुनाथ दूबे इत्यादि उपस्थित थे।)  
- दलाईलामा, तिब्बति धर्म गुरू
साभार - दैनिक जागरण वाराणसी, दि0 18.01.2011
”भारत बौद्धिक विस्फोट के मुहाने पर खड़ा है। हर क्षेत्र में भारतीयों का दखल हो रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब भारत भी पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाएगा। हालांकि इसका लाभ उठाने के लिए भारत को अतीत की पहेलीयों को सुलझाना होगा।“
                                                                     -वी. एस. नाॅयपाल, (साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित) 
साभार - अमर उजाला, वाराणसी, दि0 31.10.2000
”अच्छी शिक्षा व्यवस्था ही प्रबुद्ध नागरिक पैदा करती है, बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान की जाय और रोजगार के नये अवसर पैदा किये जायें, राष्ट्रीय शान्ति व सार्वभौमिक सद्भाव के लिए सभी धर्म आध्यात्मिक आन्दोलन में शामिल हो जायें“
                                                                     -श्री ए.पी.जे, अब्दुल कलाम, पूर्व राष्ट्रपति, भारत 
साभार - दैनिक जागरण, वाराणसी, दि0 8.12.2002
”शिक्षा का स्वदेशी माॅडल चाहिए” (गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में)
- श्री लाल कृष्ण आडवाणी (पूर्व केन्द्रीय गृह मन्त्री, भारत)
साभार - दैनिक जागरण, वाराणसी, दि0 8.06.2008
”विश्वविद्यालयों में सिर्फ परीक्षाओं में ही नहीं, शोध कार्यों में भी नकल का बोलबाला है, कोई भी विश्वविद्यालय ऐसा नहीं जिसके किसी शोध को अन्तर्राष्ट्रीय तो क्या, राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली हो।“ (लखनऊ में आयोजित 21 राज्य विश्वविद्यालयों व अन्य के कुलपतियों के सम्मेलन में)
                                                                     -श्री बी.एल. जोशी, पूर्व राज्यपाल, उ0प्र0, भारत 
साभार - दैनिक जागरण, वाराणसी, दि0 10.11.2010
”महामना की सोच मानवीय मूल्य के समावेश वाले युवाओं के मस्तिष्क का विकास था, चाहे वह इंजिनियर हो, विज्ञानी या शिक्षाविद्। यहाँ के छात्र दुनिया में मानवीय मूल्य के राजदूत बनें ताकि देश में नम्बर एक बना बी.एच.यू. अब दुनिया के लिए आदर्श बने। इस विश्वविद्यालय सरीखा दूसरा कोई उत्कृष्ट संस्थान ही नहीं जहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा यूनेस्को चेयर फार पीस एंड इंटरकल्चर अंडरस्टैण्डिंग की स्थापना हुई। विश्वविद्यालय का दक्षिणी परिसर मुख्य परिसर की सिर्फ कापी भर नहीं है, बल्कि यह तो भविष्य में नये विश्वविद्यालय का रूप लेगा“
-डाॅ0 कर्ण सिंह, प्रख्यात चिंतक व काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उ0प्र0, भारत के चांसलर
साभार - दैनिक जागरण, वाराणसी, दि0 26.12.2010
”विज्ञान व आध्यात्म में काफी समानताएं हैं और दोनों के लिए अनुशासन सबसे ज्यादा जरूरी है। इन दोनों का मानव के विकास में भारी योगदान है। जब तक ये एक साथ मिलकर काम नहीं करेंगें उनका पूरा लाभ हासिल नहीं किया जा सकता। विश्वविद्यालय समाज के लिए उपयोगी अनुसंधान पर जोर दें ताकि उनका लाभ जनता व देश को हो। ज्ञान के लिए शिक्षा अर्जित की जानी चाहिए और देश के युवाओं के विकास के लिए शिक्षा पद्धति में समग्र दृष्टिकोण अपनाया जाना जरूरी है। इसका मकसद युवाओं को बौद्धिक और तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाना होना चाहिए।“(विज्ञान व आध्यात्मिक खोज पर राष्ट्रीय सम्मेलन, नई दिल्ली के उद्घाटन में बोलते हुए)                            -श्रीमती प्रतिभा पाटिल, पूर्व राष्ट्रपति, भारत 
साभार - हिन्दुस्तान, वाराणसी, दि0 13.3.2011
”पिछली सदी में राष्ट्रवाद की अवधारणा काफी प्रबल रही। यह अलग बात है कि सदी के बीच में ही परस्पर अंतर निर्भरता ने विश्वग्राम की चेतना को जन्म दिया। इस चेतना ने राष्ट्रवाद की अवधारणा को काफी हद तक बदल दिया है। आज निरपेक्ष व सम्पूर्ण संप्रभुता का युग समाप्त हो गया है। राजनीतिक प्रभुता को भी विश्व के साथ जोड़ दिया है। आज मामले अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय को सौंपे जा रहे हैं। मानवाधिकारों के नये मानक लागू हो रहे हैं। इन सबसे ऐसा लगता है जैसे राज्यों का विराष्ट्रीकरण हो रहा है। आज समस्याएं राष्ट्रीय सीमाओं के बाहर चली गई है। महामारी, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक संकट आदि पूरे विश्व को प्रभावी कर रहा है। इनका हल वैश्विक स्तर पर बातचीत व सहयोग से ही संभव है। इसको देखते हुए हमें राष्ट्रवाद व अन्तर्राष्ट्रीयतावाद के विषय में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इन स्थितियों को देखते हुए नई सदी में विज्ञान, प्रौद्योगिकी व नवप्रवर्तन राष्ट्र की सम्पन्नता के लिए खासे महत्वपूर्ण साबित होगें। छात्रों से इस दिशा में प्रयास करने व लीक से हटकर नया सोचने का आह्वान करता हूँ। “(बी.एच.यू के 93वें दीक्षांत समारोह व कृष्णमूर्ति फाउण्डेशन, वाराणसी में बोलते हुए) -श्री हामिद अंसारी, उप राष्ट्रपति, भारत 
साभार - दैनिक जागरण, वाराणसी, दि0 13.03.2011
”शिक्षा का नया माॅडल विकसित करना होगा। पिछले 25 वर्षो से हम अमीर लोगों की समस्या सुलझा रहे हैं। अब हमें गरीबों की समस्या सुलझानें का नैतिक दायित्व निभाना चाहिए। देश में 25 वर्ष से कम उम्र के 55 करोड़ लोग हैं। हमें सोचना होगा कि हम उन्हें नौकरी और प्रशिक्षण कैसे देगें। भौतिकी, रसायन, गणित जैसे पारम्परिक विषयों को पढ़ने का युग समाप्त हो गया। अब तो हमें रचनात्मकता, समन्वय, लीडरशिप, ग्लोबल तथा प्रोफेशनल विषयों को पढ़ने तथा सूचना तकनीक के जरिए पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। हमारे देश में जो अध्यापक हैं, वे शोध नहीं करते और जो शोध करते हैं वे पढ़ाते नहीं। हमें पूरी सोच को बदलनी है।“                                    - सैम पित्रोदा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय नवोन्मेष परिषद्
(प्रधानमंत्री के सूचना तकनीकी सलाहकार व राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के पूर्व अध्यक्ष)
साभार - हिन्दुस्तान, वाराणसी संस्करण, दि0 27.11.2011
”विश्वविद्यालय को कुलपतियों और शिक्षकों को शिक्षा का स्तर और उन्नत करना चाहिए। एक बार अपना दिल टटोलना चाहिए कि क्या वाकई उनकी शिक्षा स्तरीय है। हर साल सैकड़ों शोधार्थियों को पीएच.डी की उपाधि दी जा रही है, लेकिन उनमें से कितने नोबेल स्तर के हैं। साल में एक-दो शोध तो नोबेल स्तर के हों।“(रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली, उ0प्र0, के दीक्षांत समारोह में)
                                                                   -श्री बी.एल. जोशी, पूर्व राज्यपाल, उ0प्र0, भारत 
साभार - अमर उजाला, लखनऊ, दि0 21.11.2012
***********************************************************************************************************
What is this incident sequence telling?

Ideas related to education in independent India

“This country has to understand some things. For one thing, this country has to understand that because of your troubles, your poverty, your troubles, your humbleness, many reasons are in your blind beliefs, at least one and a half thousand years have been eroding backwards. It is necessary to complete one and a half thousand years. It is important to modernize India by dragging it. My eagerness is that the good fortune of this country should be open, this country should also be happy, this country should also prosper. Because this country is prosperous then the tune of Rama again, if this country is prosperous then people sing songs, pray to the Lord. If this country is prosperous, then the bells of the temple again o'clock, adorn the plate of worship again. If this country is prosperous, then Krishna at the flute, then create peace! This poor country, now if you bring Krishna in it too, where will Radha find dancing? Now if you bring Krishna too, then Krishna will get into a lot of trouble, where will you steal Makhan? Where is Makhan? How to break milk curd pot? Where is the milk curd, even the water is hard. There is such a rush on the taps! And broke the pot of a half gopi, who was returning after filling the water from the tap, then Krishna would file a report in the police, from three o'clock in the night, the water was filling up at nine o'clock, and these gentlemen killed Kankri. Religion is born when the country is prosperous. Religion is good for the rich. So I definitely want this country to be good luck but the biggest hurdle is the beliefs of this country. That's why I'm fighting you. For you. Today India is poor. India will not be able to get out of this poverty with its own efforts, there is no solution. India can get out of poverty, if all the humanity is supported. Because mankind has such technology, such science that poverty of this country is eradicated. But you remained unmindful that we will eradicate our poverty on our own, then you are the one who makes poverty, how will you erase it? Your intelligence is the foundation within it, how will you erase it? You have to open your doors. You have to expand your brain a little bit. You have to take the support of humanity. And it's not like you have nothing to offer. You have something to offer to the world. You can pay attention to the world. If America wants to find attention, America will not be able to find it on its own. He will have to look towards India. But they are intelligent people. They come east to learn meditation. There is no obstruction, they are not obstructed. The symptom of intelligence is that which can be taken from anywhere. This whole earth belongs to us. If all the human beings come together and take measures, then there is no reason to avoid any problem on earth. There should be two types of education in the world, now there is only one type of education. And so there is great incompleteness in the world. We send children to school, college, send university, but the same type of education there - how to live? How to earn livelihood? How to earn money How to get a position Organizes life, teaches life skills. The second more important education is that - how to die? How to embrace death? How to enter death? This education was completely lost from the earth. This was not the case in the past. Both teachings were available in the past. That is why we divided life into four parts. Life of student, life of celibacy for twenty five years. To sit near the Master. Prepare how to live life. Style of life is to be learned. Then the life of a householder for twenty-five years: the application of what he teaches by sitting at the feet of the Guru, his practical experiment. Then when you start to be fifty years old, then your children will start being around twenty five years old. The days of his return from his Guru's house would begin to get closer. Now their days have come that they may live life. Even then, father and child went on producing, it was considered as indecent. This is indecent. Now children will produce children. Now you rise above these toys. So Vanprastha for twenty five years. Face to the forest- It means that the forest has not gone yet, it has not left the house but the back towards the house faces towards the forest. So that if your sons need your advice, ask. Do not give advice on your behalf. Vanaprasthi himself does not give advice. Then when you are seventy-five years old, leave everything and go to the forest. He was preparing for the last twenty-five years of death. His name was Sannyas. Twenty-five years of preparation for life at the beginning of life, and twenty-five years of preparation for death at the end of life. The degrees are available - PhD, D. Lite and D. Phil. And they are very respected. What is their job? Their job is that they decide when Gorakhnath was born. Some say at the end of the tenth century, some say at the beginning of the eleventh century. There is a big controversy on this. Knowledgeable heads of big universities keep searching. Of scriptures, proofs, its, his. His entire life goes into this. What will be greater ignorance than this? Will you know when Gorakh was born? Even if you know this, will you get it? Even if Gorakh is not born, even if it is proved, what is the use? Whether it happened or not, is meaningless. Gorakh tasted what he lived. Therefore, your university is engaged in such futile works that it is a big surprise whether to call them a university or not. Their work is ........ All the research that is going on in your university is all garbage. "
                                                                                          - Acharya Rajneesh" Osho "
"Sudharma, there is a need to create a blind human in this era. Man has become selfish, narrow-minded. Occasions of these weaknesses often appear to be arbitrary. Belonging to the stomach and family are ideal. "-Address Lord Ram

"Man is your creator of your destiny, based on the belief that we will become excellent and make others superior, then the era will definitely change." We will change - the era will change, we will improve - the era will improve. We have full faith in this fact. "

                                                                    - Pt. Shriram Sharma Acharya, Founder, All World Gayatri Parivar

"If we take the path of the world and divide the world more, then we cannot succeed in our objective of peace, tolerance and freedom. If we show the light of peace and truth to this war-deranged world, then it is possible that we can make a good change in the world. By democracy I mean to solve problems peacefully. If we are not able to solve the problems peacefully then it means that we have failed to adopt democracy. ”

- Pt. Jawaharlal Nehru

“Science and democracy are the two major features of our era. Both of these are durable. We cannot ask educated people to accept the beliefs of religion without logical proof. Whatever we are asked to believe, it must be justified and reinforced by reason. Otherwise our religious beliefs will remain mere wishful thoughts. The modern human should be taught to live life according to such religion, which suits his wisdom and intellect, is compatible with the tradition of science. Apart from this, religion should be the feeder of democracy, which emphasizes the intellectual and spiritual development of every human being, irrespective of varna, beliefs, sect or caste. Any religion, which distinguishes man-to-man or supports privilege, exploitation or war, cannot stop today's human. Swami Vivekananda proved that Hindu religion is also a science and a supporter of democracy. Not the Hindu religion, which is full of faults, but the Hindu religion, which was the intention of our great preachers. "

                                                                                                 - Dr. Sarvepalli Radhakrishnan

"Giving information is not education. Although information has its own importance and technical information is also important in the modern era, however, the intellectual inclination of a person and his democratic spirit are also important. These things make a person a responsible citizen. The goal of education is a sense of dedication to knowledge and a tendency to continue learning. It is a process that imparts both knowledge and skills to the person and paves the way to use them in life. Developing compassion, love and superior traditions are also the objectives of education. Good education cannot be imagined unless the teacher is devoted and committed to education and does not consider education as a mission. Teachers should be made only to those who are the most intelligent. The teacher should not be satisfied just by teaching well. He should earn the affection and respect of his students. Honor does not come from being a teacher, it has to be earned. ”- Dr. Sarvepalli Radhakrishnan

(On September 5, Teachers' Day is celebrated on his birthday in India)

The criterion of socialism and culture is the readiness of the person earning his duties in the society. The task of the economy is to create the ability to sustain this duty. It is not the job of the economy to teach and teach only the means and methods of earning money. It is also his job to raise humanity. That the earner should be fed with the sense of duty. It should be clearly understood here that he should do it in the spirit of work and responsibility and not in the spirit of giving or donating. "

- Pt Deen Dayal Upadhyay

“The protection of the exploited class is in its independence from both the government and the Congress. We have to make our own way and ourselves. Political power cannot solve the problems of the oppressed, their salvation lies in getting their rightful place in the society. They have to change their bad way of living. They should be educated. A great need is to shake their sense of inferiority, and to establish in them the divine dissatisfaction which is the source of all heights. "Be educated !!!, stay organized !!!, struggle !!! Whether or not a great distinction is needed to make a social revolution come true, even if the question is put aside, the responsibility of social revolution remains basically on the intelligent section of society, no one can really deny it. It is the sacred duty of the intelligent class to show a worthy path to the society in the present time by looking towards the future. The skill of performing this duty is shown by the intelligent people of the society. Life can live in strife right there. "

                                                                                         - Baba Saheb Bhim Rao Ambedkar
"Literature can be created by moving away from the common man, but it certainly cannot be the literature of Indian public life." Only literature related to the common man can be welfare for the society. "

-Shri Shankar Dayal Sharma, former President

Sincerely - Dainik Jagran, Varanasi, The 25.9.1997

"The transformation of the world is possible only when all nations recognize that the only option before humanity is peace, mutual harmony, love and solidarity." Representatives of Indian religions will be friendly. In the third millennium, the roots of Christianity will be strong on Asian lands. That would be the best way to celebrate this millennium. That we move towards the light of religion and strive for the restoration of justice and equality at every level of society. All of us should unite to secure and enrich the future of the world. Along with progress in the field of science and technology, spiritual advancement is equally essential. Religion should never be used as an excuse for confrontation - Bless India "(India visit) - Papa Jaan Pal, II

Sincerely - Amar Ujala, Allahabad, 08.11.1999

'The education process needs major reforms. Reading the sign board written 'This road leads to Delhi' is not just education. One has to think about it and set a goal. In what way will social change be its priorities? This has to be decided. For the 21st century, we have to decide the program, the existing democracy is not bad but it needs to be made better. ”- Shri Romesh Bhandari, Former Governor, U.P., India

Sincerely - Dainik Jagran, Varanasi, 11.9.1997

"Social change is not possible with single power"

                                                                      - Shri Atal Vihari Vajpayee (Former Prime Minister, India)

(At the inauguration of the National Reconstruction Corps in Lucknow on June 30, 1999)

"I call upon the young generation of the country to lead this great glorious country and rise above parochialism, fear, sky, intolerance and set the nation on such a stage of knowledge science that people will say that India is great "(Appeal published by advertisement)

                                                                      - Mr. Murali Manohar Joshi, Former Human Resource Minister, India

Sincerely - Dainik Jagran, Varanasi, 11.8.1998

"Vedas will be taught in all schools of the country"

                                                                        -Mr Murli Manohar Joshi, Former Human Resource Minister, India

Sincerely, Today, Varanasi, 10.12.1998

"What is the meaning of education proposed to be associated with Indianization, nationalization and spirituality?" Was the education system implemented for the last fifty years non-Indian, foreign, which did not have the past and present realities of India? ”(In a letter to Atal Bihari Vajpayee)

                                                                Smt Sonia Gandhi, President, Congress Party, India

Sincerely - Today, Varanasi, 23.23.1998

"There should be foresight in education and our education policy and education system should be such that we can see the future and meet the needs of the future.

                                                                      - Mr. Kesharinath Tripathi, Former Legislative Assembly Speaker, U.P., India

Sincerely - Today, Varanasi, The 25.25.1998

Discussion on philosophical grounds only leads to separation. As long as there is no harmony between ideas on the basis of righteousness in practical terms, we cannot rise up. Philosophically there is a difference in religion but not religiously. It is you (from the new generation) who performs the work in the new century, the older generation is behind you, but the whole responsibility is on you, so first get educated well. ”(In Varanasi Yatra) - Dalai Lama, Tibetan Religion Guru

Sincerely, Amar Ujala, Allahabad, 18.12.1999
“Spirituality has been dominated in India for thousands of years, but despite this, education of moral values ​​has developed secularly without touching any religion here. This is India's biggest gift to the world in the modern era. Today the world is in dire need of education of such secular moral values. The twentieth century was the century of bloodshed. The 21st century should be the century of dialogue. Many problems are automatically eliminated by this. There are a large number of people in the world who do not believe in any religion, so it is necessary to promote (increase) secular ethics which is based on real and practical approach. There is no point in showing disrespect to religious rituals. There is a lack of human values ​​in the modern education system. It only emphasizes brain development. Not on the vastness of heart. Compassion will come only when the heart is large. Many countries of the world have paid attention to this. Project is underway in many universities. "(Speaking on the topic" Education in the 21st Century "at Sampurnanand Sanskrit University, Varanasi. In this program, Vice Chancellor of Central Tibetan Studies University, Sarnath, Varanasi, Padmashri Geshe Nawang Samten, Padmashri Prof. Ramshankar Tripathi, Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth, Varanasi Vice Chancellor Prof. Avadharam, Deen Dayal Upadhyay Vishwavidya Former Vice Chancellor Prof. Veni Madhav Shukla of Yalaya, Gorakhpur, Prof. Abhiraj Rajendra Mishra, former Vice Chancellor of Sampurnanand Sanskrit University, Varanasi and Prof. V. Kutumb Shastri, present Vice Chancellor, Prof. Narendra Dev Pandey, Prof. Ramesh Kumar Dwivedi, Prof. Yadunath Dubey etc. were present.)

- Dalai Lama, Tibetan religious teacher

Sincerely, Dainik Jagran Varanasi, dated 18.01.2011

“India stands at the mouth of the intellectual explosion. Indians are interfering in every field. The day is not far when India will get its iron all over the world. However, to take advantage of this, India has to solve the puzzles of the past. "

                                                                     -V. s. Naipal, (awarded the Nobel Prize for Literature)

Sincerely, Amar Ujala, Varanasi, dated 31.10.2000

"Good education system produces enlightened citizens, moral education should be provided to children and new employment opportunities should be created, all religions join the spiritual movement for national peace and universal harmony"

                                                                     Mr. APJ, Abdul Kalam, Former President, India

Sincerely - Dainik Jagran, Varanasi, 8.12.2002

"Need an indigenous model of education" (at the convocation of Gurukul Kangri University)

- Shri Lal Krishna Advani (Former Union Home Minister, India)

Sincerely - Dainik Jagran, Varanasi, The 8.06.2008

"Universities are not only in examinations, research work is also dominated by cheating, there is no university whose research is recognized internationally, even at the national level." (21 state universities and others organized in Lucknow Conference of Vice Chancellors)

                                                                     - Mr. BL Joshi, Former Governor, U.P., India

Sincerely - Dainik Jagran, Varanasi, d. 10.11.2010

Mahamana's thinking was the development of the brains of young people, including human values, be it engineers, scientists or academics. Students here become ambassadors of human value in the world so that BHU becomes number one in the country. Now be the role model for the world. There is no other excellent institution like this university where UNESCO Chair for Peace and Interculture Understanding was established by the United Nations. The southern campus of the university is not just a copy of the main campus, but it will also take the form of a new university in the future.

- Dr. Karan Singh, eminent thinker and Chancellor of Kashi Hindu University, Varanasi, Uttar Pradesh, India

Sincerely - Dainik Jagran, Varanasi, The 26.26.2010

There are many similarities between science and spirituality and discipline is the most important for both. Both of these contribute heavily to human development. Unless they work together, their full benefit cannot be achieved. Universities should insist on useful research for the society so that they benefit the public and the country. Education should be acquired for knowledge and for the development of the youth of the country, it is necessary to adopt a holistic approach in the education system. The aim should be to make the youth intellectually and technically competent. ”(Speaking at the inauguration of National Conference on Science and Spiritual Discovery, New Delhi) - Smt. Pratibha Patil, Former President, India

Sincerely - Hindustan, Varanasi, The 13.13.2011
"The concept of nationalism prevailed in the last century. It is another matter that interdependence in the middle of the century gave birth to the consciousness of Vishwagram. This consciousness has changed the concept of nationalism to a great extent. Today the era of absolute and total sovereignty is over. Political sovereignty has also been linked with the world. Today the cases are being referred to the International Court of Justice. New standards of human rights are being implemented. It all seems as if states are being globalized. Today the problems have gone outside the national boundaries. Epidemics, climate change, economic crisis etc. are affecting the whole world. Their solution is possible only through dialogue and cooperation at the global level. In view of this, we need to think seriously about nationalism and internationalism. Looking at these conditions, science, technology and innovation will prove to be very important for the prosperity of the nation in the new century. I urge students to try in this direction and think out of the box. "(Speaking at the 93rd Convocation of BHU and Krishnamurti Foundation, Varanasi) - Shri Hamid Ansari, Vice President, India

Sincerely - Dainik Jagran, Varanasi, 13.03.2011

“A new model of education will have to be developed. For the last 25 years we have been solving the problem of rich people. Now we must fulfill the moral obligation to solve the problems of the poor. There are 55 crore people below the age of 25 in the country. We have to think how we will give them jobs and training. The era of reading traditional subjects like Physics, Chemistry, Mathematics came to an end. Now, we need to focus on creativity, coordination, leadership, reading global and professional subjects and studying through information technology. Teachers in our country do not do research and those who do research do not teach. We have to change the whole thinking. ”- Sam Pitroda, President, National Innovation Council

(Information Technology Advisor to Prime Minister and former Chairman of National Knowledge Commission)

Sincerely - Hindustan, Varanasi edition, dated 27.11.2011

“The university should further increase the standard of education to the vice-chancellors and teachers. Once his heart should be searched whether his education is really up to the mark. Every year hundreds of researchers are being awarded Ph.D. degrees, but how many of them are of Nobel level. One or two researches in a year are of Nobel level. ”(At the convocation of Ruhelkhand University, Bareilly, Uttar Pradesh)

                                                                   - Mr. BL Joshi, Former Governor, U.P., India

Sincerely - Amar Ujala, Lucknow 21.11.2012





No comments:

Post a Comment