Saturday, April 11, 2020

एन्टीक एवं सुपर एन्टीक उत्पाद - अर्थ, प्रकार एवं पहचान

एन्टीक एवं सुपर एन्टीक उत्पाद
अर्थ, प्रकार एवं पहचान

अगर आपमें पुरानी चीजों के प्रति गहरा लगाव है, कीमती वस्तुओं को खोजने के रोमांच में दिलचस्पी है और आप कोई रिटेल कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो एंटीक शॉप की शुरुआत आपके लिए मनमुताबिक कॅ रियर का विकल्प साबित हो सकती है। क्या है एंटीक तकनीकी रूप से सौ वर्ष या उससे ज्यादा पुरानी वस्तुओं को एंटीक कहते हैं। इनमें फर्नीचर, आभूषण, पुस्तकें, फिल्में, संगीत एलबमों से जुड़ी यादगारें, हस्तशिल्प, कांच की कलाकृतियां, पोशाकें, नक्काशीदार बर्तन, घड़ियां, ऐतिहासिक महत्व के खिलौने और अन्य संग्रहणीय वस्तुएं शामिल होती हैं। वर्तमान समय में एंटीक वस्तुओं की खरीद-बिक्री से जुड़े कारोबार का आकार पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। इसकी बड़ी वजह लोगों की पुरातन वस्तुओं की खरीद में बढ़ती रुचि है। काफी लोग अब कीमती एंटीक वस्तुओं को अपनी धरोहर बनाने के लिए खरीद रहे हैं और जो लोग इन्हें सग्रहित कर रहे हैं, वह धनाढय हैं। एंटीक डीलर का काम काफी लोगों में कलात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राचीन वस्तुओं को संग्रहित करने का शौक होता है। एंटीक डीलर को लोगों के इस शौक को पहचानते हुए अपनी कलात्मक समझ से ऐसी ही वस्तुओं को बिक्री के लिए संग्रहित करना होता है। इसके अलावा उन्हें बाजार में नजर आने वाली उन वस्तुओं पर भी नजर रखनी होती है, जिनकी खरीद कारोबारी नजरिए से फायदेमंद हो सकती है। यानी अलग-अगल प्रकार और महत्व की पुरातन वस्तुओं को जुटाकर अपनी एंटीक शॉप को अन्य प्रतिस्पर्धी कारोबारियों से आगे रखना इनके काम का जरूरी हिस्सा होता है। इस पेशे में आने के बाद आप अपनी रुचि की बदौलत कई तरह से लाभ कमा सकते हैं। पुरातन वस्तुओं को बेचने के अलावा आप लोगों को ऐसी वस्तुओं की देखरेख से लेकर उनकी मरम्मत के लिए बतौर सलाहकार अपनी सेवाएं दे सकते हैं। प्राचीन महत्व की वस्तुओं को खरीदने और बेचने के अलावा एंटीक डीलर ऐसी वस्तुओं के संग्रहकर्ताओं से भी खरीदी करते हैं। इस कार्य में सेल्सरूम, नीलामीघरों, बाजारों और व्यापार मेला आदि जगहों से खरीदी के बाद वस्तुओं को सकुशल अपने गोदाम या शोरूम में पहुंचाना और उन्हें खरीदारों के लिए प्रदर्शित करने जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं। ई-कॉमर्स के बढ़ते उपयोग का लाभ एंटीक वस्तुओं के कारोबार को भी मिला है। इन वस्तुओं की ऑनलाइन खरीद-बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है। इस पेशे में अपनी जगह मजबूत बनाए रखने के लिए यह जानना भी जरूरी होता है कि बाकी एंटीक विक्रेताओं के पास क्या-क्या खास है? इसके लिए दूसरे एंटीक विक्रेताओं के शोरूम में जाना और ऐसी वस्तुओं की तलाश में देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमना भी एंटीक डीलर के काम का अहम हिस्सा होता है। इस पेशे में ज्यादा सफल वही होता है, जिसके पास ग्राहकों की इच्छाओं के अनुरूप सामानों की ज्यादा किस्में होती हैं। एंटीक असली-नकली की समझ अहम वस्तुओं की प्रामाणिकता की जांच के लिए शोध करना और वास्तविक होने पर उनकी कीमत का अंदाजा लगाना इस काम का एक जरूरी हिस्साहोता है। ऐसी वस्तुओं की कीमत तय करने का न कोई पैमाना होता है और न ही कोई निश्चित कीमत। इसलिए इनके विक्रेताओं में खरीद और बिक्री के दौरान तोलमोल करने के हुनर का होना जरूरी होता है। एंटीक डीलर बनने के लिए किसी औपचारिक शिक्षा की जरूरत नहीं है। इसके लिए इतना ही काफी है कि व्यक्ति के पास प्राचीन वस्तुओं का बाजार भाव आंकने का हुनर हो। हालांकि बाजार में कुछ प्रशिक्षण पाठयक्रम उपलब्ध हैं, जो इस क्षेत्र में आने के इच्छुक लोगों को पेशे की बुनियादी समझ देते हैं। काफी एंटीक डीलर के लिए यह पेशा पुश्तैनी है। इस कारण इस पेशे से जुड़ी उनकी समझ अनुभव और पेशे के प्रति गहरे लगाव पर आधारित है। आप ऐसे किसी कारोबारी के साथ प्रशिक्षु के रूप में जुड़कर भी इस पेशे की बारीकियों को समझ सकते हैं। अश्विनी भावे, कॅरियर काउंसलर जरूरी गुण जिन वस्तुओं को खरीदना हो, उनके प्रति गहरी रुचि हो पुरातन वस्तुओं के बारे में दूसरों से जानने के अलावा निजी स्तर पर उनकी पड़ताल करने की इच्छा हो इतिहास के बारे में जानने की जिज्ञासा हो प्राचीन महत्व की संग्रह योग्य वस्तुओं के मूल्यांकन की समझ हो व्यापार की समझ के अलावा ग्राहकों से धैर्यपूर्वक बात करने का गुण हो

1. एन्टीक-अर्थ, प्रकार एवं पहचान




2. सुपर एन्टीक उत्पाद-अर्थ, प्रकार एवं पहचान







No comments:

Post a Comment