Thursday, April 16, 2020

डी. एम. साहब

डी. एम. साहब
हमारे खास अधिकारी

हमारे खास अधिकारी हैं-”डी. एम. साहब“। वैसे तो सरकार से पगार लेने वाले कर्मचारी और अधिकारी सरकारी अधिकारी कहलाते हैं। लेकिन यहाँ जो जनता के ज्यादा सम्पर्क में आते हंै या अधिकतर जनता के लिये रखे गये, उनका उल्लेख, उनकी अनियमितता और उनके सुधार के कुछ विवरण है। ध्येय उनका सुधार व जनता, सरकारी प्राणी और नेता को जागरूक करना और देश समृद्ध बनाना है। किसी भी कटु सच्चाई को अन्यथा न लें। गाॅँव के बाद उपर की तरफ शहर आता है। यहाँ का कत्र्ता-धर्ता या राजा या खास अधिकारी डी. एम. होता है। डी. एम., आई. ए. एस या पी. सी. एस. अधिकारी होता है, बेहद मेहनत और कठोर परीक्षा पास करके यहाँ तक पहुँचता है।
हर तरीके से छोटे कर्मचारी और लगभग सारे सरकारी, गैर सरकारी व हर विभाग का ज्ञान होता है या इन्हें होना चाहिये नगरपालिका के अधिकारी, अधिशासी अधिकारी के उपर सबसे पहले डी. एम. का नाम आता है। शहर और आस-पास के गाँव का कत्र्ता-धर्ता डी. एम. होता है। यह शहर के, हर छोटे-बड़े अधिकारी के सहयोग से, पूरे जिले का संचालन करना इनके हाथ होता है या यह डी. एम. हर समय 24 घंटे, इनके सहयोग से शहर व गाँव का चालक और रक्षक होता है या इनकी चालक व रक्षक बनने की ड्यूटी व धर्म है। डी. एस. ओ. आॅफिस, अस्पताल, आर. टी. ओ. पुलिस, अदालत, पूरी तहसील, बिजली विभाग, सिंचाई विभाग, मतलब हर सरकारी विभाग यहाँ तक की रोडवेज और रेल विभाग तक को ध्यान में रखना और इन सब के सहयोग से, जनता को सुख देने के लिये रखे गये हैं। यह 24 घंटे के लिये 60 साल के लिये बाॅण्ड होते हंै। इनके साथ कमिश्नर से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक होते हंै, जो डी. एम. की आवाज पर फौरन अमल करने के लिये बंधे हैं, 3 और 5 साल में इनका ट्रान्सफर होता रहता है, जिससे हर शहर और गाँव सुखी समृद्ध बनें। वैसे तो हर गैर सरकारी प्राणी, सरकारी प्राणी व नेता को हक है, कि किसी भी अनियमितता पर शिकायत करे और सुधार करायें। लेकिन डी. एम. को स्पेशल पावर (हक) है कि वह हर अनियमितता को अपनी नजर से देखे। जिसमें मेन आॅफिस, नगरपालिका या महापालिका के द्वारा सभासद, चेयरमैन, उस सेक्टर के हाउसिंग इंस्पेक्टर जो 5 व 60 साल के लिये बुक हैं। अधिशासी अधिकारी के द्वारा फौरन सुधार करे और उसकी रिपोर्ट आॅफिस और उपर तक भेजें, जिससे यह गलती दोबारा न हो या गलती होने पर कठोर सजा देकर सुधार कर सकें।
आज के समय में केवल नगरपालिका के कर्मचारी व अधिकारी की कोताही से व डी. एम. की कर्मठता की कमी के कारण या डी. एम. आॅफिस के कर्मचारियों पर, डी. एम. के अन्धविश्वास के कारण, सब कुछ होेते हुए, सारे अधिकारी होते हुए, हर सरकारी विभाग, सरकार और जनता के लिये नुकसानदायक हो रहे हैं। यही नहीं अनियमितता तेजी से बढ़ रही है और उसका टोटल फायदा नेता और आपराधिक तत्व ही उठा रहे हैं। जनता पिस रही है, हमारा सरकारी प्राणी, बेहद तेजी से कर्मठता से दूर होता जा रहा है, जो देश का चालक व रक्षक है। सीधा गद्दारी की तरफ बढ़ रहा है। हर अधिकारी इतना मायूस है, कि केवल यह सोचे बैठे है, कि सुधार नामुमकिन है। यह सोच नेता, प्रधानमंत्री तक की होती जा रही है, और यही सोच साबित करती है कि सब काम से बचना चाहते हैं, जबकि यह बेहद मामूली सा काम है।
डी. एम. गजटेड अधिकारी है, उसकी कोई बात कोई काट नहीं सकता, वह शहर का राजा है। हर सहयोगी साथ है, जो खुद अधिकारी है और देश के चालक व रक्षक हैं। घर का सुधार = गलती पर अविलम्ब सजा और मेहनती केा प्रोत्साहन, नियम पर अमल करंे। यह नियम हर बड़े का है। भगवान, अल्लाह, वाहेगुरू, गाॅड का है। सजा से मतलब कर्मचारी अधिकारी या जनता को व नेता को खत्म करना नहीं है, उनका सुधार करना है, जिससे सजा पाने वाला प्राणी, अपने परिवार, समाज देश, स्टाफ, विभाग के लिये भी फायदेमंद और सुधारक हो। अगर डी. एम. चाहे, तो एक भी कर्मचारी या अधिकारी गद्दार न बने।
इनके साथ जनता और मीडिया तक है। इनकी पगार इतनी है कि ट्रांसफर होने के बाद भी दूर रहकर सुधार कर सकता है। अदालत और नेता भी रोक नहीं सकते, लेकिन रिश्वत का, एक पैसा भी खाने वाले का दिल, गुर्दा भी जवाब दे देता है। वह खुद कर्मठता से दूर चला जाता है, लेकिन ऐसा प्राणी भी चाहे, तो रिश्वत खाकर भी सुधार कर सकता है। रिश्वत का पैसा सुधार के लिये खर्च करके, बेहद अच्छा सुधार कर सकता है। मिटिंग केवल सुधार और सजा के लिये करे, वह भी कुछ जिम्मेदार अधिकारीों में, दो या तीन बस। निश्चित ही ऐसा करने पर शुरू में ही राजकोष में बेहद बड़ा धन इकट्ठा होगा और कर्मठता बढ़ेगी। यह काम यहीं खत्म नहीं होता। 99 प्रतिशत लोग अभी गलत की फेवर में है, लेकिन जब भगवान या राजा सजा देता है, तो उस सजा से कोई उसे बचा नहीं सकता, आप दूसरी जगह पहुँच गये हैं, बस, भगवान तो नजर भी नहीं आता, इतनी दूर है। आप बड़े बनें। गलती करने वाले को कोई बचा नहीं सकता। वह 100 रुपये जुर्माना राजकोष में जमा न कराये, तो 10 हजार रुपये का नुकसान भी करेगा और ब्याज समेत जुर्माना भी जमा करेगा। इस गलती करने वाले का साथी, उसके सम्बन्धी, नेता तथा उसका स्टाफ, कानून तक उसके साथ हो सकता है, सबको याद रखिये, यह सब खुद भी किसी अनियमितता में लीन रहे हंै। आपकी अनियमितता भी उजागर हो सकती है, घबराना या डरना नहीं है। जानवर भी अपने दुश्मन को कभी नहीं भूलता, मनुष्य तो पीढ़ी-दर-पीढ़ी बदला लेता देखा जाता है। आप तो नेक काम कर रहे हैं। जरूर करना है। याद रखिये-
करत करत अभ्यास के, जड़मत होत सुजान।
एक समय ऐसा आयेगा कि गलती करने वाला, अनजाने में भी गलती होने पर, आपके कहे बिना जुर्माना जमा कर चुका होगा। इन्फेक्शन खत्म करने के लिये, आगे बचत करने के विचार से मरीज के अलावा भी, सबको एंटीसेप्टिक लेना पड़ता है या सबको देना पड़ता है, जिससे आगे खतरा न रहे।
आज कल हमारे डी. एम. मिटिंग तो करते हैं, लेकिन उन जजांे के साथ, उन अधिकारीांे के साथ, जो अपने कर्मचारियों को बच्चों की तरह पाल नहीं सकते। अपनी ड्यूटी पूरी तरह कर्मठता से कर नहीं सकते या जो रिश्वत को ”सुविधा शुल्क या डोनेशन“ कहकर आसानी से पचा जाते हैं। जनता पर अत्याचार करने के नये-नये तरीके निकालते हंै। किसी भी नेता की, जी हजूरी करते हैं। जब डी. एम. साहब जी हजूरी करते हैं, तो स्टाफ को भी करनी पड़ती है। यही नहीं डी. एम. के नीचे सब, जैसे पुलिस फोर्स, अस्पताल आदि सब, उनसे पहले कमजोर होकर, अपना काम छोड़कर अनियमितता को चार चांँद लगा देते हैं। वैसे उस नेता के बारे में, सब कुछ औरों से ज्यादा जानते हंै।
आप गरीब मरीज को स्लिप बनाकर अस्पताल में विज्ञापनमिट कराते हैं, जबकि स्लिप की जगह मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी. एम. ओ.) को थोड़ी सी सजा दे दें, तो हर गरीब का अपने आप इलाज हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी. एम. ओ.) भगवान का सही रूप बने और सरकार व समाज का वफादार हो। सप्ताह में एक दिन जनता की शिकायत सुनते और निवारण करते हैं, लेकिन केवल शिकायतकर्ता की, जबकि एक शिकायत पर शिकायती विभाग का पूरी तरह सुधार हो सकता है और आगे से गलती न हो, गारण्टी हो जाती है। मतलब उस विभाग की शिकायत ही नहीं आयेगी। केसों, का निस्तारण करते हैं, लेकिन जज पर जुर्माना कर दंे, तो निश्चित ही अदालत में केस ही न बचे। सारा स्टाफ सुखी, जनता सुखी, निश्चित अदालत भी सुखी, लेकिन ऐसा करते ही नहीं। हमारे डी. एम. साहब पढ़े-लिखे हैं। अच्छे खानदान से हंै, कठोर परीक्षा पास करके आये हैं या तजुर्बे के कारण प्रमोशन हुआ, शहर में हर अनियमितता पूरी तरह से जानते हैं, वह भी सबकी। बिजली विभाग किस तरह चोरी करा रहा है? किस तरह एक-एक प्राणी को कमजोर, गद्दार बना रहा है? पुलिस कैसे जनता के प्रति सरकार के प्रति गद्दारी कर रही है? आर. टी. ओ. कैसे पनप रहा है? अस्पताल, अदालत में क्या हो रहा है? डी. एस. ओ. कैसे गद्दारी कर रहा है? डी. एम. साहब यह भी जानते है कि नेता की गद्दारी के कारण, हर सरकारी प्राणी परेशान है और गद्दारी करने के लिये मजबूर है।
यह डी. एम. साहब जानते हैं, जो एक बार बिक गया, वह खरीदार नहीं हो सकता। थोड़ी सी मेहनत, शिकायत पर सुधार हो सकता है। हर सुधार के लिये सब इनके साथ हैं। साथ न भी हों, तो भी इनके लिये सुधार करना आसान है, फिर भी यह जानते हैं, कि हवन करते हुए हाथ को गर्मी लगती है, इसलिये हवन करते ही नहीं। विडम्बना यह है कि इनकी पढ़ी-लिखी हिन्दुस्तानी पत्नी, माँ, बाप तक सलाह भी नहीं देते।
केन्द्र या प्रदेश सरकार से सेैम्पल भरने के लिये पूरी टीम आती है। मोटे हलवाई बचे रहते हैं, गाँव कस्बे के छोटे दुकानदार मारे जाते हैं। यह टीम आकर शहर के हर सरकारी प्राणी की नाक काट जाते हंै, डी. एम. साहब के शहर की टीम क्या बैठकर पगार ले रही थी या उसकी गलती पर गद्दारी पर बाहर की टीम आयी, दोनांे हालात में टीम का आना गलत है या शहर की टीम पर गद्दार हलवाई से पहले जुर्माना होना ही चाहिये। हमारी टीम पर विश्वास नहीं, तब ही तो टीम को केन्द्र या प्रदेश सरकार से आना पड़ा। सरकार को डी. ए., टी. ए देना पड़ा, पूरी टीम को बेहद मेहनत करनी पड़ी। क्या हलवाई, दूध वाले, फैक्ट्री वाले टैक्स के अलावा भी रिश्वत का पैसा नहीं देते? क्या केन्द्र या प्रदेश सरकार की टीम रिश्वत नहीं खाती या उन पर रिश्वत की कमी आ गई? यह सारी बातंे साबित करती हंै कि जनता पर अत्याचार के नये-नये तरीके अपनाये जाते हंै। कोई भी सही अधिकारी या राजा अपनी छत्र-छाया में पलने वाले कर्मचारी, अधिकारी या प्राणी को, दूसरा हाथ लगाये, कभी बर्दास्त कर ही नहीं सकता। फिर डी. एम. साहब कैसे, क्यों बर्दाश्त करते हैं?
ऐसे अनेक सबूत हैं। हर रोज। हर विभाग के सबूत हैं। जिन्हें डी. एम. साहब चुटकियों में हमेशा के लिये सुधार कर सकते हैं। पूरी किताब भरी जा सकती है। जनता व सरकारी प्राणी, हर दिन नयी-नयी परेशानी से दो चार होता है। लेखक का ध्येय सुधार करने का है। सबको जागरूक करने का हैं। नमक हलाली तो लानी पड़ेगी। जनता जागरूक हो गई, तो कोई नमक हराम बच ही नहीं सकता, जनता को समझना चाहिये, कि डी. एम. शहर का निश्चित रूप में राजा है। हर सरकारी प्राणी को, नेता को समझना चाहिये, यहाँं तक कि डी. एम. के परिवार को भी समझना चाहिये और राजा की रक्षा, हर हालत में और हर तरीके से करनी ही चाहिये, ताकि राजा का स्वाभिमान भी बरकरार रहे। रक्षा करने का बड़ा ध्येय है, रक्षा दुश्मन से नहीं, हर अनियमितता से भी करनी चाहिये गद्दारी से रक्षा, रिश्वत से रक्षा करनी चाहिये। कर्मठता, समझदारी बढ़ाकर, इनकी हर व्याधा से रक्षा करनी चाहिये, हो सकता है, राजा किसी कमजोरी में या काम ज्यादा देख व समझकर, या हर सरकारी प्राणी, हर विभाग की अनियमितता देखकर उसके बोझ से अनियमितता सुधार की नीति पढ़े-लिखे होने पर भी न समझ सके। इसके लिये कुछ नियम बनाने हैं जिससे राजा की इज्जत भी कम न हो और हर सुधार की युक्ति, अपने आप दिमाग में आये और यह सही डी. एम. या राजा कहलाये। हमें कुछ नियम बनाने व उन पर अमल करना है। संसार के सारे, डी. एम. या इन जैसी पावर के अधिकारीयों को आमंत्रित करते हैं कि वह अपनी पावर का सही इस्तेमाल करंे और अपने-अपने जिलो को सुनहरा बनाये। अधिकारी हर विभाग को समझायें कि गलती करने वाले के प्रति, हर विभाग के अपने-अपने कठोर नियम पहले से हैं। उनका कठोरता से पालन करें, कोई डँाट-फटकार या कोई गाली-गलोच कभी नहीं। यह तब ही मुमकिन हैं, जब अधिकारी, रिश्वत का पैसा खाना छोड़ दे। अब इन्टरनेट पूरे संसार में है, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति तक हैं, आपको सुधार करना ही पड़ेगा वरना जनता जरूर करेगी।

सुधार-सफाई के लिए विचार
01. हर गैर सरकारी प्राणी, हर सरकारी प्राणी और नेता को चाहिये, खासतौर से डी. एम. साहब के असिस्टेण्ट डी. एम. को चाहिये, कि पूरे शहर की किसी भी अनियमितता को साहब के सामने वर्णित करें और सुधार की युक्ति (आसान युक्ति) से अवगत करायें। सुधार के लिये सारी जनता, सारा मीडिया साथ हंै, हर विभाग, हर कर्मचारी, हर अधिकारी साथ हैं। अदालत, जज, कमिश्नर साथ हैं। सारे नेता, राष्ट्रपति तक साथ हैं, सुधार करना ही चाहिये यह बात डी. एम. साहब की पत्नी अपने पति से कहकर पति के प्रति, पत्नी धर्म निभाकर खुद को धन्य कर सकती है। थोडे़ समय में ही डी. एम. साहब, सही राजा के रूप में बर्ताव करके, सुधार करने से खुद को रोक ही नहीं पायेंगे। निश्चित ही गलती पर सजा देकर सही न्याय करेंगे, हर रिश्वत से बचेंगे। कम से कम कर्मठता से काम करके बड़े से बड़ा काम कर दंेेगे। और सारे परिवार व खानदान को सच्चा गर्व महसूस देगा।
02. डी. एम. साहब को समझना चाहिये कि हर विभाग के कर्मचारी व अधिकारी तक से कर्मठता से काम लेना, गलती पर कठोरता से सजा देना उनका और बाकी सब जनता व पूरे देश का जीवन बचाना है। यह सब अपनी औलाद के समान हैं। यह राजा का धर्म है। कम से कम सामने पड़े, मिटिंग करें और पूरा ध्यान रखें, दूसरी तरफ अगर डी. एम. साहब खुद को नौकर समझते हंै, तो वफादार नौकर ही तो होना चाहिये 24 घंटे के सबके अधिकारी हैं और शहर में हर विभाग, हर कर्मचारी व अधिकारी हैं। हर अनियमितता देखें, क्यों कैसे हुई? समझें और अविलम्ब जुर्माना और चेतावनी देकर काम खत्म करें, जिससे वह अनियमितता दूर हो। जनता की तरफ बिल्कुल ध्यान न दें, नेता की जी हजूरी से बचें। केवल सरकारी विभाग और अधिकारी को कर्मठता के लिये मजबूर करें। अगर सुधार न हो सके या कहीं कमजोरी महसूस करें, तो उपर लिखित शिकायत करें। सड़क बनाने या नवीनीकरण पर ध्यान देने या प्राधिकरण में भाग लेने से अच्छा है, सारे विभाग सुधारें या सारे विभागों में से, एक ही विभाग सुधारें। हर सप्ताह लोक अदालत में निर्णय करने की बजाये, दोषी अधिकारी पर जुर्माना करते ही, वह अधिकारी खुद निर्णय करेगा और अपने-आप सही काम करने की आदत पड़ेगी। आप इनसे काम लिजिये तो सही, यही सही निर्णय है।
03. डी. एम. साहब आपको हर विभाग के उपर रखा गया है, जनता के उपर नहीं। आप चाहेे पूरे का पूरा विभाग खत्म कर दें गलती पर। लेकिन जनता के एक प्राणी को कष्ट न हो। ध्यान दे, सारे विभाग, सारा कानून जनता के लिये है, न कि कानून या विभाग के लिये जनता है। एक गैर सरकारी मुजरिम छोड़ा जा सकता है, लेकिन दोषी कर्मचारी, दोषी अधिकारी और दोषी नेता को छोड़ना सबसे बड़ा देशद्रोही बनना और कहलाना है।
04. जनता को चाहिये कि कर्मठ कर्मचारी और अधिकारी की या नेता की कद्र करें और कर्मठ सरकारी प्राणी, नेता और जनता को चाहिये कि, हर अनियमितता की शिकायत मिलकर या अकेले उपर तक करंे और नगद जुर्माना राजकोष में अविलम्ब जमा कराने की कोशिश करंे। एक नेता के पीछे रैली जलूस में शामिल हो सकते हैं, तो नेता के सहयोग से शिकायत और जुर्माना भी आसानी से हो सकता है, किसी का भी तबादला नहीं, पहले जुर्माना होना जरूरी है। यह अधिकारी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, पहले दूसरी जगह गद्दारी कर रहा था, अब जहाँ जायेगा, वहाँ गद्दारी करेगा। सच्चाई है और इसकी जगह जो भी आयेगा, निश्चित गद्दारी ही करेगा। पूरे देश में, एक भी अधिकारी कर्मठ होता, तो हर विभाग अनियमितता के अभेद घेरे में न होता। यह काम जनता को शिकायत करके ही पूरा करना होगा।
05. रिश्वत के बिना काम चलता ही नहीं। इस रोग से सरकारी प्राणी, गैर सरकारी प्राणी और नेता सब परेशान हैं, दुःखी हंै। आप सब रिश्वत दें, 10/-रुपये फालतू देें। लेकिन काम निकाल कर, दो माह में, छः माह, साल में दोषी कर्मचारी अधिकारी से जुर्माना राजकोष में जमा कराया जायें। आये दिन शहर में जाम, धरना, पुतले फूँकना जैसा चलता रहता है, इससे हर एक का नुकसान होता है, बाजार बंद जैसे कामों से, हर मिनट में करोड़ों का नुकसान होता है, जबकि बाधित प्राणी या पार्टी पहले शिकायत करती है, फिर जाम, बन्द, धरना, हड़ताल, जलूस का अल्टीमेटम देती है। हमारे पास सारे अधिकारी, नेता, राष्ट्रपति तक हैं। पहले ही शिकायत का निवारण या विकल्प क्यों नहीं निकला? हर नुकसान का जिम्मेदार डी. एम. निश्चित है। सुधार करना था या उपर सुधार की अपील करनी थी। उपर शिकायत करके सारी समस्या हल होती है या न करने वाला दोषी हो जाता है और सजा का हकदार बन जाता है। यह कानून है। इस पर सख्ती से अमल हो। रिश्वत का पैसा साल दो साल में, आप उस प्राणी से ब्याज समेत वसूल करें, चाहें वह ट्रांसफर हो रिटायर होे या मर जाने पर उसके परिवार से वसूल करें। यह रिश्वत का पैसा आपका, आपके बाप का या बेटे का है, इसे छोड़ना नामर्दी है, देश को गाली देनी है। अपना खून खराब है, साबित करना है।
06. आप सब अनियमितता की शिकायत करंे, हिम्मत करंे, सब गलत नहीं हैं। विश्वास करंे आप अकेले नहीं है, मायूस न हों अगर कुछ नहीं कर सकतें, तो हम तक डाक द्वारा डाक खर्च सहित शिकायत भेजंे, जिसमें तीन लोगों के वोटर/आधार नं0 के साथ हस्ताक्षर जरूर हो। आपको सूचित भी किया जायेगा। आप चाहेंगे तो शिकायत गुप्त रखी जायेगी। कार्यवाही जायज होगी। कोई साथ नहीं, तो हम साथ हैं। सुधार आपके साथ-साथ, सबके सहयोग से ही होगा और करना है, निश्चित है। इन्टरनेट का इस्तेमाल आसान है, विश्व अदालत तक आपके साथ होगी।
07. सबसे खास नियम पर सख्ती से अमल करना है। जहाँ भी डी. एम. आॅफिस का कर्मचारी जहाँ भी रहता है, वहाँ की हर अनियमितता की रिपोर्ट करना, उस कर्मचारी की ड्यूटी होनी चाहिये कोई कोताही होने पर या रिपोर्ट न करनेे पर, उसे पक्का देशद्रोही माना जाये और पहली गलती पर जुर्माना करके, उसे चेताया जाये बाद में कोताही मिलने पर, मोटा जुर्माना राजकोष में जमा कराया जाये और दोषी डी. एम. को भी माना जाये, डी. एम. आॅफिस के कर्मचारी, यह नीति निभायें, तो हर सरकारी विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सारे शहर में रहते हंै, उन्हें अनियमितता देखकर शिकायत करके सुधार करने या कराने की आदत पड़ेगी ओर सारा शहर अनियमितता से मुक्त होगा।
08. शिकायत का समय और सुधार का समय 30 दिन निश्चित है और इसके लिये हर सरकारी प्राणी, हर नेता यहाँ तक कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सुप्रीम न्यायमूर्ति तक, मतलब 60 साल के लिये और 5 साल के लिए बुक हैं, हर सरकारी प्राणी जिम्मेदार है और बाॅण्ड है। सुधार निश्चित समय में हो, इसके लिये सबको टेलीफोन, कम्प्यूटर, इन्टरनेट, फैक्स और सारी सुविधायें कानून ने और सरकार ने इन्हें दी हैं। साथ ही, वह सब कहीं भी हो, किसी भी हालात में हो, हर हाल में छोटी से छोटी शिकायत का सुधार करने के लिये मानव धर्म, देश धर्म और कानून में बँधंे है। खुशी की बात यह है कि सही शिकायत और सुधार के लिये, पूरा देश ही नहीं, सारे देश यहाँ तक कि विश्व अदालत तक, हर एक के साथ है। सुधार करो (निश्चित समय में) या जुर्माना दो।
09. डी. एम. साहब अपने आॅफिस पर कम से कम दो व अपने निवास पर भी शिकायत बाॅक्स जरूर लगवायें और सप्ताह में, एक बार जनता के किसी भी दो प्राणियों के सामने उसे खोलें, रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर हों और तीन दिन में शिकायतकर्ता के घर सूचित करें और उसकी शिकायत अविलम्ब दूर करें। शिकायत सम्बन्धी अधिकारी को ड़ाटने की बजाय, पहला जुर्माना उसकी औकात के मुताबिक करें और अगले जुर्माने के लिए चेताएँ। ”गलती पर अविलम्ब सजा और मेहनती को प्रोत्साहन“ नियम पर सख्ती से अमल करें। अपना हक पहचाने और सुधार करने में किसी से कभी न डरें।



नगरपालिका या महापालिका

नगरपालिका या महापालिका
शहर में सबसे पहले आती है

”नगरपालिका या महापालिका“। इसकी वैसे तो ड्यूटी सफाई, पानी, सड़कें, गली, उनकी रात की रोशनी, मकान, दुकान का टैक्स और सारे शहर की हर देखभाल की है, जो अधिशासी अधिकारी के अधीनस्त चलती है। चेयरमैन (5 साल का नेता) इसकी देख-रेख करता है। चेयरमैन के साथ-साथ सभासद पूरी तरह देखभाल में साझेदार और जिम्मेदार होता है, हर सेक्टर का सभासद अलग-अलग होता है। सही मायने में महापालिका या नगरपालिका की जिम्मेदारी पूरे, शहर की सफाई-सुधार की होती है। शहर में हर गतिविधियों का आईना होती है नगरपालिका। हर विभाग इनकी हद में होता है, हर प्राणी व घर इनके रिकार्ड में होता है। इन्हें कानूनी और गैर कानूनी हक है कि, हर सफाई-सुधार रखें, हर अनियमितता को सबसे पहले देखंे, सुधार करने की हर कोशिश करंे, अगर न सुधार सकंे तो पहले जिस विभाग के कारण अनियमितता है, उसका सहयोग लें फिर भी न सुधरे तो उपर अपने से उच्च अधिकारी और सर्वाेच अधिकारी व विभाग को सूचित करें। नगरपालिका या महापालिका सबसे पहला विभाग है, जिसे सही मायनों में हर घर, फैक्टरी, आॅफिस मतलब चप्पे-चप्पे तक का ध्यान रखना होता है। इसमें कर्मचारी, अधिकारी के पूरे बैच के द्वारा शहर को कई हिस्सों में बाँटकर आसानी से सफाई और सुधार का ध्यान और हर अनियमितता को कन्ट्रोल किया जा सकता है। पूर्व से पश्चिम तक उत्तर से दक्षिण तक हर प्राणी, सब्जी मण्डी से रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड से कचहरी तक की हर जिम्मेदारी इन्हीं के उपर आती है और यह बेहद आसान काम भी है।
सभासद डीपो, दुकान, मकान, नाले-नालियांँ, सड़के, बिजली, पानी यहाँ तक की हर प्राणी की खबर रखता है, जिसकी रिपोर्ट चेयरमैन को करने की ड्यूटी भी है। सारे सरकारी आॅफिस, विभाग भी इसकी हद में आते है। इसके कर्मचारी व अधिकारी, परमानेन्ट 58 साल के लिये बुक हैं। अर्दली से लेकर इंस्पेक्टर और पूरा स्टाफ अलग-अलग तहकीकात के लिये रखे गये हैं। इस समय इनके पास, हाथ ठेली से लेकर ट्रक, बड़ी क्रेन तक है। जमादार (भंगी) से लेकर आपरेटर ही नहीं, फायर बिग्रेड, पी. डब्ल्यू. डी., पुलिस विभाग सब इनके सहयोगी हंै। यह सब बेहद आसानी से, हर अनियमितता पर काबू पा सकते हैं। लेकिन यह केवल टैक्स तक ही सीमित रह गये हैं। हाउस टैक्स देने का मतलब है पानी, बिजली सड़कंे, डीपो, सरकारी अस्पताल, अदालत तक ठीक-ठाक काम कर रहे हों। डी. एस. ओ., आर. टी. ओ., रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड ठीक-ठाक हों। पुलिस विभाग, टैªफिक पुलिस, फायर बिग्रेड, अदालत तक ठीक हांे। नगरपालिका या महापालिका के अधिकारी की ड्यूटी है कि वह अपने स्टाफ को इस तरीके से हैण्डल करे, फिर डी. एम. और कमिश्नर के सहयोग से व सभासद चेयरमैन के सहयोग से सुधार करे और सुधार रखे। केवल नगरपालिका या महापालिका की कोताही से, इसमें भी सबसे पहले परमानेन्ट कर्मचारी की कोताही से सभासद, चेयरमैन जो केवल 5 साल के लिए होते है, अनियंत्रित और बाधित होते हंै और फिर शहर का, हर सरकारी विभाग, यही नहीं गैर सरकारी प्राणी, स्कूल तक अनियंत्रित होते चले जाते हैं। यह शहर ही नहीं, पूरे देश के लिये नुकसानदायक साबित होते हैं और हो रहे हंै। अगर अधिशासी अधिकारी, डी. एम. को लिखकर दे कि रेलगाड़ी के लेट आने से हमारी जनता बाधित है, शहर का नुकसान हो रहा है। डी. एम., कमिशनर और अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ रेलव, सी. एम. व रेलमंत्री को भेज दें, तो फौरन सुधार होगा। गलती पर सजा या जुर्माना होगा। बस अधिकारी को समझाना है कि वह अधिकारी है और फिर सब छोटे-बड़े कर्मचारी, अधिकारी, सभासद से लेकर हर नेता, मंत्री, प्रधानमंत्री से काम लेना उनकी इज्जत बढ़ानी है, देश को समृद्ध बनाना है। जनता जिनके वह सेवक हंै, उनको सही सुख देने की कोशिश करनी है। खुद को नमक हलाल बनाना है।
नगरपालिका या महापालिका एक चैन की पहली कड़ी के समान है, जिसका गलत होना गारण्टी है कि पूरी चैन ही निश्चित रूप से गलत हो जायेगी। कोई सरकारी विभाग, नेता, कर्मचारी खुद को गलत होने से रोक ही नहीं सकता। जिसका फल होता है महंगाई। हर विभाग देश के लिये नुकसानदायक, सब पर अत्याचार करना और अत्याचार सहना, जो कि अब हो रहा है। राजकोष का कम होना, प्रत्येक टैक्स बढ़ना और कर्मचारी अधिकारी की पगार भी पूरी न होना, हर चुनाव में मोटा नुकसान और नेताआंे का असिमित खर्चा बढ़ना, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचारी, गद्दारी का फलना-फूलना, चोर, डकैत पलना, नेताओं का गद्दार होना आदि यह क्रम बहुत लम्बा है। लास्ट में देश के गुलाम होने पर ही रूकता है।
नगरपालिका या महापालिका की कोताही से, हर गैर सरकारी या सरकारी प्राणी को अत्याचार सहने और करने से नहीं बचाया जा सकता। नगरपालिका ने शुरूआत की, अब हर प्राणी चोरी में निश्चित कदम रख चुका है। हर नगरपालिका का इंस्पेक्टर चैन की पहली कड़ी है। आज शहर में नाजायज हाउस टैक्स, हर दुकान, मकान का है। गैर सरकारी प्राणी, टैक्स का मोटा पैसा पहले ही इंस्पेक्टर की जेब में डाल देता है, केवल पहली किस्त का, फिर भी टैक्स देना ही पड़ता है। मकान बनाना, पहले रिश्वत दो, दुकान हो या छोटा सा घर हो। आज शहर में बड़ी-बड़ी कोठी, दुकान, बड़ी-बड़ी फैक्टरी पर, छोटे टैक्स मिल जायेंगे। रिकार्ड नगरपालिका में मौजूद है, वही छोटे घरांे पर मोटा टैक्स मिलेगा, टूटे-फूटे मकान का टैक्स मिलेगा, जबकि इंस्पेक्टर व सभासद दिन घूमते हैं, उनकी ड्यूटी है, पानी का टैक्स, पानी पहुँचे न पहुँचे, आपको देना पडे़गा, धाँधली है। किसी भी कारण से टैक्स इकट्ठा हो गया, तो आर. सी. काट दी जाती है, जबकि तहसीलदार साहब भी नगरपालिका की हर कोताही भुगत रहेे हंै। वह यह नहीं देखते कि मेरे साथी, कर्मचारी और अधिकारी की गलती भी हो सकती है।
मानवता से या कानूनी तरीके से देखा जाय तब तो ”बलन्डर मिस्टेक“ अधिकारी और स्टाफ की ही है। इतना टैक्स उपभोक्ता पर हो क्यांे गया? उपभोक्ता कमजोर है या अधिकारी की धाँधली है, गलती है, दोनों बातों में गलती अधिकारी की ही है। पिछला इंस्पेक्टर गलत टैक्स कैसे लगा गया। यही केस अदालत में हो, तो कोई अधिकारी सजा और जुर्माने से बच ही नहीं सकता, लेकिन सबसे पहले ड्यूटी, इन्हीं अधिकारी की है कि अपने कर्मचारी व सभासद को, छोटी सजा देकर सुधारें और अपने आप को सच्चा-अच्छा अधिकारी साबित करे। गलत करने वाले कर्मचारी या अधिकारी को सजा का प्रावधान हो, वह चाहे ड्यूटी पर है या रिटायर हो चुका है, लेकिन प्राविधान निश्चित हो। कर्मचारी अधिकारी को पगार और हर सुविधा काम के ऐवज में, उसने खुद निश्चित की है, नौकरी पर हो, तो पगार में कटौती से लेकर सस्पेंशन तक है। लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी गलती पकड़े जाने पर, पेंशन में कटौती भी है, कानून है, सजा तक है।
कर्मचारी या नेता का यह सोचना, कि रिटायरमेंट के बाद कुछ नहीं होगा, एकदम गलत है। रिटायरमेंट पर क्लीयरेंस सर्टीफिकेट होने के बाद भी, गलती खुलने पर, गलती की सजा निश्चित होती है, बल्कि क्लीयरेंस सार्टिफेकेट पर, जिस अधिकारी के हस्ताक्षर हैं, वह भी दोषी करार दिया जाता है, यह भी कानून है। उपभोक्ता और कर्मचारी का कम्प्रोमाइज भी, कर्मचारी को दोषमुक्त नहीं करता, क्योंकि कर्मचारी की गलती, हर विभाग, हर कर्मचारी व उसका पूरा विभाग, बल्कि पूरी बिरादरी की इज्जत पर दाग लगता है। इसलिये ऐसे कर्मचारी, अधिकारी सजा से बचने ही नहीं चाहिये इंसान गलती की सजा भुगत कर ही दोष मुक्त होता है और जिस पर अत्याचार हुआ है, उसके बच्चे, पूरा परिवार, पूरे समाज पर गलत असर पड़ता है, निश्चित ही, वह दया का पात्र है। मुआवजा लेने का हकदार है, उससे, उसका पूरा तो नहीं हो सकता, लेकिन पूरे समाज में जागरूकता आती है। सबको चोरी, भ्रष्टाचारी, रिश्वतखोरी से लड़ने की प्ररेणा और हिम्मत मिलती है। उपभोक्ता पर अत्याचार न होता तो, उसके बच्चे अच्छे अधिकारी या अच्छे बिजनेसमैन बनकर पूरे, देश में समृद्धि लाने जैसे फायदेमंद होते।
नगरपालिका या महापालिका विभाग के कर्मचारी और अधिकारी समस्त विभाग और सारे कर्मचारी और अधिकारी भी ज्यादा दयनीय स्थिति में रहे हैं। यह नगरपालिका से महापालिका बनती है, इसलिये नगरपालिका के कर्मचारी सबसे ज्यादा सीधे और बेहद गरीबी में भी गुजारा करने वाले होते हैं। इसका मुख्य कारण था, सफाई कर्मचारी अधिकतर अनपढ़ और बड़ों की आज्ञा में रहने वाले होते हैं, जिन्हें एक जमादार जो स्वीपर के अधिकारी के रूप में रहता था। यह जमादार भी थोड़ा बहुत ही पढ़ा-लिखा था और सही काम लेता था, इसके अन्तर्गत में स्वीपर, नारी और पुरूष थे। जो हल्का काम, जैसे झाड़ू लगाना और नाली, नालांे की सफाई, झाडू़ और पानी जैसे हल्के काम, नारी के जिम्मे और भारी काम पुरूष के जिम्मे रखे गये। इनमें भी छोटी कूड़ा ढ़ोने वाली हाथ ठेली से लेकर ट्रैक्टर, ट्राली और सफाई में काम आने वाली सारी मशीनरी, परमानेंट कर्मचारी के अन्तर्गत में रहती थी। जो अधिकतर अब ठेके पर काम ले रहा होता है।
इसके अलावा, गलियांे की लगभग सारी मेन्टिनेंस, नाले-नालियांे की मेन्टिनेंस, हाउस व वाटर टैक्स आदि सब, पूरा स्टाफ देखता है जिसमंे अर्दली से लेकर अधिकारी तक होते है। पहले सब कर्मठ और बेहद सीधे होते थे और छः-छः माह पगार न मिलने पर भी काम करते थे और गुजारा करते थे। पहले-पहल झाड़ू वाले, सफाई वाले के जमादार की नियत खराब होनी शुरू हुई, वहीं टैक्स विभाग के अर्दली द्वारा, इंसपेक्टर और नक्शानवीस, इंजीनियर आदि मकान बनाने से पहले पहँुचना व सबसे पहले अर्दली ही मकान मालिक से जोड़-तोड़ करता है और सपोर्ट इंस्पेक्टर की होती है। टैक्स कम लगाना या नक्शे की कमी को पूरा करने के बहाने, नं0 दो का पैसा कमाना, वाटर टैक्स कम लगाना कहकर 200 से लेकर 2000/-रुपये तक रिश्वत मार देते हंै या जितना पैसा दोगे, उतना कम टैक्स और ज्यादा पैसा मिलने पर, मामूली टैक्स कहकर अच्छी रिश्वत ली जाती है।
जमादार, कम मेहनत की जगह ड्यूटी लगाने वालांे से रिश्वत, मशीनरी ठीक कराने के बहाने गलत बिल बनवाकर, उनके कमीशन से शुरू हुआ। मेले, त्यौहार पर सफाई के ठेके, जमीन (दुकानों की) की नीलामी के ठेके के पैसे, मेले में इस्तेमाल होने वाली रेहड़ी से रिक्शा तक से टैक्स की घपलेबाजी या धांधलेबाजी से व हर दुकान से टैक्स और रिश्वत का बाँधना, इनकी ठोस कमाई बनती चली गई। वाटर टैक्स, मीटर बदलना व लगाना और अनगिनत तरीकों से दो नंबर का पैसा कमाना बेहद, सफल साबित हुआ। जिनको छः-छः माह पगार नहीं मिलती थी, वहाँ एक कर्मचारी भी राजा, महाराजाओं जैसा रहना, खाना, बच्चे अच्छे स्कूल में ठीक-ठाक पढ़ना-लिखना जारी हुआ।
मतलब यह है कि शहर में, हर मकान, हर दुकान, हर रेहड़ी, रिक्शा, सड़क पर बैठने वाला, सब्जी वाला, जूते गाँठने वालों, हर प्राणी से डेली, मन्थली, सालाना इनकी इनकम बँधी हुई है। पहले चेयरमैन का हाथ कम रहा है और पूरा स्टाफ डर कर, काम करते रहे। जब से सभासद, चेयरमैन के चुनाव में, मोटा पैसा खर्च होने लगा। तब से, सारे परमानेंट अधिकारी डी. एम. और कमिशनर से सभासद तक अनियमित हुए।
आज के समय में घंटाघर जैसी, स्टेशन जैसी जगह पर कोठी, होटल का हाउस टैक्स 100-200/-मिल सकता है और छोटी टूटी-फूटी जगह का हजारों रूपये सालाना टैक्स मिल सकता है। उपभोक्ता हाउस टैक्स कमाकर देता है और होटल का टैक्स कमाने के लिये होता है। एक गरीब परिवार का टैक्स हजारों रूपये होता हैं, एक दो कमरा, लैट्रीन, बाथरूम तक अधूरे हों या टूटे-फूटे हों या तो रिश्वत दो, या नाजायज टैक्स दो, हर साल भरो। इनकी पूरी यूनिटी, उपभोक्ता से पैसे कैसे निकाला जाये, टैक्स कैसे लिया जाये, और कैसे पचाया जाये, सेंटर से आने वाला पैसे तक को कैसे पचाया जाय, केवल इसमें निश्चित मेहनत करतेे हैं।
सरकारी कालोनी बनाई गई, जहाँ, पूरा सरकारी स्टाफ रखा गया, बिजली वाला तक, यहाँ तक कि हाउसिंग इंस्पेक्टर तक रखा गया। लेबर कालोनी जैसे मकानों के लिये, हर माह सबकी मिलाकर मोटी पगार बन जाती है। आज इनकी गद्दारी से, हर मकान कई-कई लाख का हो गया है, पार्क व ब्लाक के चारांे तरफ की खुली जगह खत्म, मकान दो से तीन मंजिल के हो गये है। प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र और खेल का मैदान, आज अदालत बनाकर खत्म सी कर दी गई है। शहर की साफ-सुथरी जगह आज, हर माह मोटी पगार लेने वालों के सामने बिना नक्शे, नाजायज कन्स्ट्रक्शन, हाउसिंग इंस्पेक्टर की ओवर इनकम बनकर, हर कानून तोड़ रही है। मकान कई-कई लाख के बिक रहे हैं और सरकारी प्राणी व नेता रह रहे हंै, देख रहे हैं, भुगत रहे हैं। हाउसिंग इंस्पेक्टर को पैसा दो और हर नाजायज कंस्ट्रक्शन करो।
हर शहर से हाउस टैक्स, वाटर टैक्स (जायज टैक्स) से हर साल निश्चित इतना पैसा इकट्ठा होता है कि शहर की सारी सड़के चाँदी की बन सकती हैं। कुछ सालों में नालें, नालियां बेहद मजबूत साफ सुथरी बन सकती हैं और सरकार के पास, इतना पैसा हो सकता है कि जिस प्रकार साइकिल टैक्स, टीवी टैक्स खत्म हुआ, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स खत्म हो जाये गद्दारी की भी हद पार कर दी, एक तो नाजायज टैक्स, जो उपभोक्ता देे नहीं पाता, फिर नगरपालिका टैक्स ठीक करना तो दूर, कोई कार्यवाही करना भी नहीं चाहता और या टैक्स किसी भी कारणवश मोटी रकम हो जाती है, फिर तहसीलदार के पास उगाई के लिये पहँुचाई जाती है।
नगरपालिका में लगे बड़े बोर्ड पर मकान मालिक का नाम उछाला जाता है। उसका नाम उछाला जाता है, जिसकी कमाई से पूरा पालिका विभाग, सभासद, चेयरमैन तो पल ही रहे थे, शहर की जनता को भी फायदा था। वैसे यह गैर सरकारी प्राणी है और पूरा देश, हर नेता, इसके कारण पल रहे हैं, चाहे पलने में, करोड़वाँ हिस्सा हो और निश्चित ही, इस पर इतना टैक्स होने के लिये दोषी, कम से कम नगरपालिका के सारे कर्मचारी, अधिकरी डी. एम. कमिशनर और सभासद व चेयरमैन हंै और कठोर सजा के अधिकारी हैं। चाहें ट्रांसफर पर हो या रिटायरमेन्ट हो गया हो। नगरपालिका में कोई उपभोक्ता ऐसा है ही नहीं, जिसने शिकायत न की हो। लेकिन इनको रिश्वत दो या भुगतो, पक्का है। विडम्बना यह भी है कि गैर सरकारी से पूरा शहर भरा पड़ा है, एक पीसता रहता है और सब देखते रहते हैं। इनके लिये रखे गये कर्मचारी, इन्हंे पीसते रहते है और इन्हीं के द्वारा बनाये नेता पीसने में, सरकारी प्राणी की पूरी सहायता करते रहेे हैं। जब कि कानून है, मानव धर्म है, नियम है।
हर नगरपालिका कर्मचारी, अधिकारी खासतौर से इसलिये रखे गये कि गैर सरकारी से मकान, दुकान, पानी का टैक्स लंे, उनकी औकात और स्थिति देखकर, उनकी हर परेशानी में उनका टैक्स, कम करके, माफ करके उनका साथ दें, पूरा सहयोग करें। नियम या कानून है, टैक्स लेने का मतलब, नाले, नाली की सफाई, वक्त पर पानी, हर समय बिजली, हर सरकारी विभाग जहाँ उपभोक्ता जाता है, वहाँ काम की गुणवत्ता, अस्पताल, अदालत तक अविलम्ब कर्मशील होने ही चाहिये जिनको नगरपालिका का ध्यान रखना है, सुधार करना है, सुधार न होने पर उपर रिपोर्ट करनी है आदि।
सभासद, हर सेक्टर का अलग है, जिसका पहला काम ही यही है। उससे उपर चेयरमैन है, उससे उपर नेता और सी. एम. व राष्ट्रपति तक है। जिनकी जिम्मेदारी, देखना, सुधारना और कर्मचारी अधिकारी से काम लेना है। लेकिन अर्दली और इंस्पेक्टर मकान का कंसट्रक्शन हो, तो फौरन पहुँचते हंै और टूट-फूट नुकसान हो, तो पता ही नहीं, बिजली नहीं, पानी नहीं, सड़के नहीं, नाले, नाली ठीक नहीं, जिसके कारण इंसान, हर अधिकारी सजा भुगत रहा हैं, फिर टैक्स कैसा?
बीमारी के कारण अस्पताल, स्टाफ परेशान, लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी. एम. ओ.) हर तरीके से पढ़ा-लिखा होने के बाद, नगरपालिका को नोटिस नहीं भेज सकता। ऐसा करते ही 30 या 35 प्रतिशत मरीज की बीमारी खत्म निश्चित है। डाॅक्टर के काम से सरकार का मोटा धन बचता है। यह बीमारी का इलाज तो करते हैं, लेकिन बीमारी क्यों, कैसे है जानते हुए बीमारी को जड़ से खत्म नहीं करते। नगरपालिका, सरकारी मशीनरी या चेन की पहली कड़ी है और खास कड़ी है। यह ही कमजोर या गलत है, तो लास्ट तक सुधार हो ही नहीं सकता और अनियमितता, हर जगह फैलेगी, गारण्टी है। सबूत है, नगरपालिका का पिछला रिकार्ड जल्द से खत्म नहीं होता, दूसरा निश्चित गलत टैक्स पैसे जमा की गलत रसीद, हर नगरपालिका में मौजूद है। गहरी तहकीकात की जरूरत है और जनता सबूत है, चाहे जितने तड़पते गवाह मिल जायेेंगे।
पूरा तहसील विभाग तक इनसे परेशान है, आर. सी. काटना तहसील का काम है। नाजायज काम है, तहसीलदार अपनी जिम्मैदारी समझकर कर अच्छा अधिकारी बनकर पूछ लें, कि जो उपभोक्ता 500/-साल नहीं दे पाया, वह 20 हजार, 50 हजार रूपये कैसे देगा? उन पर अत्याचार नहीं है? कानून के मुताबिक, आपने एक हजार रूपये होते ही कार्यवाही क्यों नहीं की? पहले आप 500/-ही वसूल करते, तो वह ही सरकार के पास लाखों रूपये हो गये होते। सजा के हकदार आप हैं और अदालत के सामने तो, निश्चित ही नगरपालिका दोषी साबित होती हंै। इनकी कमी से उपभोक्ता ही नहीं, तहसील और अदालत के काम व सिरदर्द बढ़ते हैं। यह अपने आप में गलत है। शहर में बड़ी तादाद में जिम्मेदार हर अधिकारी हैं, लेकिन उनका ध्यान किसी भी कारणवश, इस जिम्मेदार विभाग और उसके सही कन्ट्रोल पर है ही नहीं। यही नहीं हर नया पुराना नेता है, नेता भ्रष्ट है। लेकिन यही, उनकी कमाई का बड़ा कमाई स्थल है, वह ध्यान क्यों रखंेगे या सुधार क्यों करंेगे? हर किस्म की हर अनियितता पैदा करने का काम, यह छोटा सा गरीब सा नगरपालिका और उसका स्टाफ है और निश्चित ही, अनगिनत सबूत दिये जा सकते है। डीपो से अस्पताल तक, सब्जी मण्डी से अदालत तक सफाई नहीं, हर अनियमितता फैलाने का काम, नगरपालिका का काम है। नगरपालिका की अनियमितता सैकड़ांे पेज में वर्णित की जा सकती है, वह भी सबूत के साथ। लेकिन हमारा ध्येय सुधार का है, जो या तो अधिकारी और नेता करेंगे या फिर जनता खुद करेगी। अब शिकायत इन्टरनेट पर करना बेहद आसान है, सुधार करना ही पड़ेगा।
सरकार हर कोशिश कर रही है, सूचना विभाग तक बनाया है, लेकिन इन्हीं की ऐक्युरेसी की कमी के कारण, हर युक्ति फेल नजर आती है। लेकिन सुधार तो करना है, जनता, सरकारी प्राणी और नेता को जागरूक करना है, सबको कर्मठ बनाकर, सबकी इज्जत बचानी है। इसके लिये कुछ नियम बनाने है, लागू करने है, अमल में लाने हैं और पूरा देश, अपने आप हर अनियमितता से खुद बच जायेगा। संसार के सब प्राणी समझ गये होंगे। नगरपालिका का सुधार, पूरे देश की हर अनियमितता खत्म करना हैं और आप जरुर करेंगे।

सुधार-सफाई के लिए विचार
01. गाँव और शहर की हर अनियमितता की जिम्मेदारी, सबसे पहले वहाँ के प्रधान, सेक्रेटरी, सभासद, चेयरमैन नगरपालिका के सारे कर्मचारी व अधिकारी की पहले है। इसके बाद, हर सरकारी प्राणी, सारे नेता, डी. एम. और कमिश्नर तक कि जिम्मेदारी है, ड्यूटी है। इसके बाद जनता की ड्यूटी है, अनियमितता की शिकायत करंे और दोषी व्यक्ति, उसका मातहत व दोषी प्राणी के साथी और अधिकारी पर अविलम्ब सजा के रूप में जुर्माना राजकोष में जमा कराये। यह नियम सब समझें अमल में लाये और शिकायत करंे।
02. नगरपालिका आॅफिस में कम से कम, दो जगह शिकायत पेटिका, नगरपालिका द्वारा निश्चित रूप से लगाई जाये शिकायत रजिस्टर भी रखे जाये, इसकी चाबी डी. एम के पास रहे, और हर माह शिकायत पेटिका का ताला, किसी सेक्टर के, तीन गैर सरकारी प्राणी के सामने खोला जाये और हर माह सेक्टर बदल कर, गैर सरकारी प्राणी भी बदले जाये, उस पर शिकायतकत्र्ता के हस्ताक्षर होना अनिवार्य माना जाये।
03. शिकायत पेटी का ताला खोलने वालों के नाम, नगरपालिका बोर्ड पर, हर माह लिखे जाये और शिकायत पत्रों की गिनती, हर माह बोर्ड पर जिम्मेदारी से अंकित हो, साथ ही ऐसा न होने पर नगरपालिका के उस कर्मचारी को, जिसे बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है, उसे दोषी करार देकर, उससे नकद जुर्माना राजकोष में जमा कराया जाये, साथ ही नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को दोषी करार दिया जाये।
04. हर गैर सरकारी प्राणी, सरकारी प्राणी, नेता को चाहिये कि हर साल हाउस टैक्स जमा कराये, नगरपालिका की ड्यूटी है, कि टैक्स जमा करे, लेकिन अगर शिकायत है, तो तुरन्त निवारण करे। जनता का हक है कि शिकायत, निश्चित समय में निवारण न होने पर, वह अदालत तक पहंँुचे और वह सारा खर्च, नगरपालिका अधिकारी से पहले लें। शिकायत करने वाले को वरीयता दी जाये और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को चाहिये कि वह उपभोक्ता की शिकायत पर विशेष ध्यान दें और शिकायत निवारण करे। उसकी अदालत तक जाने का, एफ. आई. आर. दर्ज कराने का और उसकी दिहाड़ी, जो उसने शिकायत करने में, अपना काम छोड़कर नुकसान किया है, वह उसी दिन अपने आॅफिस से दें। एक छोटे से मजदूर की दिहाड़ी कम से कम सरकारी नियमानुसार अविलम्ब दें, जो आॅफिस के खर्च रजिस्टर में दर्ज करें। जिससे उपभोक्ता की, शिकायत गलत पाये जाने पर, उससे वसूल की जा सके, अदालत में दिखाई जा सके। साफ शब्दों में उपभोक्ता की शिकायत का निवारण करें या उपभोक्ता को अदालत में जाने के लिये खर्चा दें। जिससे दोषी कर्मचारी और विभाग को, दोषी आसानी से साबित किया जा सके और कर्मठ कर्मचारी और अधिकारी और नेता की सिर दर्द बचे, इज्जत बढ़े और उपभोक्ता व सारे देश का भला हो।
05. कोई भी सरकारी प्राणी, अपने मातहत कर्मचारी या साथी कर्मचारी और अधिकारी के साथ के बिना, अनियमितता कर ही नहीं सकता। यह सूत्र हर प्राणी जान ले और शिकायत करने वाला शिकायत पत्र पर, तीन प्राणियांे के वोटर/आधार नम्बर के साथ हस्ताक्षर करा कर, उस विभाग अधिकारी को पोस्ट करंे या पहँुचायें। उसकी रिसिविंग अपने पास रखे। 30 दिन बाद रिमाइण्डर में उस अधिकारी के साथ-साथ, उससे बड़े अधिकारी और नेता तक जरूर पहुँचायंे और शिकायत निवारण न होने पर, अपनी दो दिन की मेहनत और पहले दिन अदालत में जाने के खर्चे की माँग करें। शिकायत पत्र में अपने सेक्टर के सभासद का नाम भी दर्ज करें। जिससे सफाई-सुधार जल्द से जल्द हो और हर अनियमितता दूर हो।
06. मजलूम का मजबूर का साथ देना सहायता करना सबसे बड़ा धर्म है और सारे सरकारी प्राणी और सारे नेता की पहली और आखिरी ड्यूटी है, जानकर हर प्राणी शिकायत करने वाले का सहयोग और साथ दें और दोषी प्राणी से, अपनी दिहाड़ी वसूल करें। खासतौर से गैर सरकारी प्राणी, क्योंकि हर सरकारी प्राणी और नेता पहले से पगार ले ही रहे हैं। गैर सरकारी को चाहिये कि वह अपना नुकसान न करके, पूरे देश का नुकसान बचाये।
07. नगरपालिका को चाहिये और जनता को चाहिये कि हर गली की रिपेयर मेन्टिनेन्स का बोर्ड, हर गली में लगा हो और उस पर रिपेयर मैन्टिनेन्स की तारीख और गारण्टी समय की अवधि लिखी हो, जिससे गलत काम का मुआवजा वसूल किया जा सके। एक गैर सरकारी, जिसकी औकात भी नहीं है, वह कुछ बनाता है, तो बाबा बनाये, पोता बरते की नीति पर मजबूत बनाता है, लेकिन हर सरकारी प्राणी पढ़ा-लिखा, सक्षम प्राणी, सभासद, चेयरमैन और जनता के सामने, आज बनाया और अगले सप्ताह में टूटने वाला काम करके या कराकर, देश के हर सरकारी प्राणी, गैर सरकारी प्राणी और नेता व पूरे देश की इज्जत से खेलते है। भ्रष्टाचार फैलाते है, गद्दारी करते है, इन्हें रोका जाये और इनसे नगद जुर्माना राजकोष में जमा कराया जाये।
08. किसी भी दोषी कर्मचारी या अधिकारी को सस्पेण्ड न किया जाये, क्योंकि इसकी जगह आने वाला कर्मचारी या अधिकारी गद्दारी में, इसका भी बाप हो सकता है। दूसरांे केे पेट पर लात मारना भी पाप है। बस इनके मातहत, साथी और अधिकारी को थोड़ा जुर्माना और दोषी को पगार के मुताबिक मोटा जुर्माना, अविलम्ब राजकोष में जमा कराया जाये, निश्चित समय में दूसरी गलती पर, पहले जुर्माने का 5 गुना और तीसरी गलती पर 10 गुना जुर्माना राजकोष में अविलम्ब जमा कराया जााये। यह जुर्माना इसकी पगार फण्ड या परिवार और नोमिनी से वसूल किया जाये, क्योंकि परिवार जो गद्दारी का पैसा खा रहे थे, सजा के भी हकदार है, जिससे हर परिवार वाले अपने नौकरी करने वालों को गद्दारी न करने की सलाह दें, गलती न करने के लिये प्रेरित करे।
09. नगरपालिका के पहले अर्दली इंस्पेक्टर और स्टाफ ने, उपभोक्ता पर अत्याचार किया, रिश्वत ली जिसकी सजा लम्बे समय तक उपभोक्ता और पूरा आज का स्टाफ भुगत रहा है। ऐसे कर्मचारी अधिकारी भयंकर दोषी हंै और उनको पालने वाला स्टाफ दोषी है, इसलिये उनकी पेंशन, फेमली पेंशन और परिवार व नोमिनी से जुर्माना वसूल करके उपभोक्ता का हाउस टैक्स पूरा किया जाये और कानून की गरिमा को बरकार रखा जाये, मजलूम की सहायता हो, गद्दार को सजा मिले और सबको सही शिक्षा मिले, देश का सुधार हो।
10. हर प्राणी को चाहिये अनियमितता की सही शिकायत करे, हर प्राणी आपके साथ है, अगर आप कुछ नहीं कर सकते, तो शिकायत डाक से ही भेजिये, यह भी नहीं कर सकते तो भी, हम आपके साथ है रुपये 5/-के डाक टिकट, रुपये 5/-या लिफाफे या डाक खर्चे के साथ शिकायत, हम तक भेजें, बस शिकायत पत्र पर तीन प्राणी के वोटर/आधार नम्बर के साथ हस्ताक्षर हों। आपको निश्चित समय में सूचित किया जायेगा, कार्यवाही होगी। आपके चाहने पर रिपोर्ट गुप्त रखी जायेगी, आप साथ दे, सहयोग दे, सुधार निश्चित होगा। इन्टरनेट पर शिकायत-सुधार बेहद आसान है, सब बड़ों की प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति तक की वेबसाइट खुली रहती है, आप कोशिश तो करें।



परमानन्द

परमानन्द

हिन्दुस्तान का वासी, हिन्दुस्तानी न हो, ऐसा मुमकिन है, प्रत्यक्ष है, कौओं के तरह काँव-काँव करना, हिजड़ों की तरह शोर-शराबा करने वाला हिन्दुस्तानी हो ही नहीं सकता, जिसमें मीडिया (लोकतन्त्र के चैथे स्तम्भ) का 100 प्रतिशत सहयोग है। अरे, बुद्धिजीवीयों नारी, बच्चा, नौकर, पशु और नेता का ताड़न (पूरी देखभाल) करो। गलती पर अविलम्ब सजा और नगद जुर्माना कराओ, वह भी अविलम्ब, विशेष रूप से 5 साल कार्यकाल वालों की। वी. आई. पी. जेल खत्म करो तभी वोट दो, भारत की सारी समस्यायें खत्म हो जायेंगी। किसान ही नहीं जो नेता के पीछे (सरकार के पीछे) भागेगा, वह हर व्याधा और बाधा, अपनों की और अपनी बढ़ाता ही रहेगा, और कर्मठता बरकरार रह ही नहीं सकता।
- जय जनता, जय कानून

भीख माँगने वाला अपने बच्चे पाल सकता है, बस देश तो चला ही नहीं सकता। आप अपने धर्म की और धर्म ग्रन्थों की बेइज्जती न करायें, जो आप हर दिन पढ़ते हेैं, अरे, अमल भी तो करो। यह 5 साल वाले आपको कर्जबन्द बना रहें हैं। खुद्दारी आप की खत्म कर रहें हेैं, अपंग गुलाम बना रहें हैं, नारी को गिरा रहें हैं। नारी को समझना चाहिए उनके पति (परमेश्वर), बेटा (गणेश) की बेइज्जती कर रहें हैं। नारी तो पति और बेटे की बेइज्जती के बदले तीनों लोकों के राज को ठुकरा देती हेै। हिन्दुस्तानी बनों।
- जय जनता, जय कानून



ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र
हमारी, आपकी जनता की अन्तिम माँगें-सारी अच्छी मानव जाति को बचाने के लिए ब्रह्मास्त्र

01. अगर गैर-सरकारी किसी सरकारी कर्मचारी की शिकायत उससे बड़े कर्मचारी या अधिकारी को करता है तो उस पर अविलम्ब कार्यवाही हो और कार्यवाही की शुरूआत उसका चार्ज दूसरे को सौंपकर हो और गैर-सरकारी (शिकायतकर्ता) का काम सबसे पहले उसका पहला इनाम समझकर पूरा किया जाय, क्योंकि उसने भ्रष्ट नौकर को प्वाईण्ट आउट करके पूरे देश और अच्छे समाज पर अहसान किया है, माना जाय।

02. रिपोर्ट करने के अगले दिन से शिकायतकर्ता को दिहाड़ी के रूप में हर दिन पैसा दिया जाय जिससे झूठे को झूठे के घर आसानी से पहुँचाया जा सके, साथ ही यह चर्चित हो सके कि सरकार सच्चे व कर्मठ के साथ है और शिकायत करने वाला अपने आपको कहीं से अकेला, कमजोर न समझे और भ्रष्टता से भिड़ने में मायूस न हो।

03. रिपोर्ट सच साबित होने पर मुजरिम को देशद्रोही करार दिया जाये, साथ ही उसके मातहत साथी और अधिकारी को भी दोषी करार दिया जाये क्योंकि इनके साथ के बिना कोई कर्मचारी भ्रष्ट हो ही नहीं सकता, साथ ही चोर, रिश्वतखोर, भ्रष्टाचारी की हिम्मत पस्त होने लगे, और अच्छे व कर्मठ लोगों की हिम्मत बढ़ने लगे।

04. रिपोर्ट सच साबित होने पर गैर-सरकारी को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाये और पुरस्कार में सरकारी नौकरी तक हो जिसे सरकारी नौकरों में देशभक्त और कर्मठ लोगों की बढ़ोत्तरी हो। साथ ही हर इंसान चोरी, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचारी अपनाने की बजाये उससे भिड़ने को अग्रसर हो, साथ ही कर्मठ लोगों का उत्साह बढ़े।

05. कानून के मन्दिर में हर केस निश्चित समय में पूरा हो। ऐसा न होने पर उस पूरी अदालत व जज को देशद्रोही करार देकर दण्डित किया जाये। साथ ही उससे छोटी अदालत और उससे बड़ी अदालत को दोषी करार दिया जाये, क्योंकि ऐसा जज जो न्याय करने में देर करके मुजरिम को छूट और मुद्दई की सजा बना कर पूरे देश और अच्छे समाज, अच्छी मानव जाति को खत्म कर रहा है। छोटी अदालत से पककर आया है या बड़ी अदालत की शह है ऐसे जज को, अदालत को सजा देने में देर करना सबसे बड़ी देशद्रोहिता मानी जाये, साथ ही मुद्दई को मुआवजा देकर कानून की गरिमा को बरकरार और मुद्दई को सुरक्षित रखा जाये।

06. ”कानून अंधा होता है“, यह नियम काटा जाये क्योंकि जज के सामने सारी सरकारी मशीनरी की तेज आँखें, असीमित शक्ति के अनगिनत हाथ जज के मातहत होते हैं, साथ ही कोई गैर-सरकारी जज की आज्ञा का उलंघन कर ही नहीं सकता। इसके बावजूद जज की सबसे तेज छठी इन्द्रिय, तीसरी आँख व उसके हाथ-पैर हमेशा साथ होते हैं इतने पर भी न्याय न होना, गलत होना या देर होना ”कानून अंधा नहीं“, कानून गन्दा है। ऐसी जगह न्याय हो ही नहीं सकता, माना जाये।

07. अखबार, दूरदर्शन पर समाचार आते हैं, उनसे कोई फायदा नजर नहीं आता। अतः समाचार पत्र, दूरदर्शन पर यह अनिवार्य करना चाहिए कि ”सजा दी गई“ का समाचार प्रकाशित करें। जिससे हर प्राणी को पता चल सके कि इस गलती की सजा यह होती है। साथ ही चोर, रिश्वतखोर, भ्रष्टाचारी की हिम्मत पस्त होने लगे तथा अच्छे लोगों का उत्साह बढ़ने लगे।

08. देशद्रोही की सजा केवल मुजरिम ही नहीं बल्कि उसके रक्त सम्बन्ध के परिवार के साथ सम्मिलित किया जाये क्योंकि उसके द्वारा किये गये कर्मों के लाभ के भागीदार वो भी रहें हैं। रक्त सम्बन्ध को सरकारी नौकरी में सदैव के लिए वर्जित किया जाये। जिससे चोर, रिश्वतखोर, भ्रष्टाचारी से व ऐसे पैसे से फलने-फूलने वाले लोग व उनके परिवार व सम्बन्धी तक डरने लगे। साथ ही ऐसे लोग समाज, अपनों की व खुद की नजरों में गिरने लगें, अलग-थलग नजर आने लगें, ऐसे लोगों की इज्जत खत्म होने लगे, साथ ही अच्छे लोगों की इज्जत का स्तर ऊँचा होने लगे और वे स्वयं का सम्मानित अनुभव करें।

विशेष
जो भी यह पवित्र पुस्तक पढ़ रहा है। संसार का हर पाठक इस नियम को अन्यथा न समझें। वह चाहे देश, विदेश या विश्व अदालत के मुख्य न्यायमूर्ति ही क्यांे न हों, ध्येय सच्चाई और सबको जागरूक करके अथाह शक्तिशाली बनाना है। सबको कर्मठ और पूजनीय बनाना है, सच्चा ज्ञान देना है। धन्यवाद्।



घर और सच्चाई

घर और सच्चाई

 -ः घर -

घर है यह मेरा घर, घर है यह तेरा घर, 

घर तो घर ही है, जन्नत है यह हमारा घर।

घर में रहने वाले सब, सारे, सगे सम्बन्धी हैं, 

नेता है, सरकारी या गैर सरकारी, सब नर और नारी हैं।

पीर-पैगम्बर, देवी-देवता ही, तेेरे-मेरे घर के वासी हैं, 

घर है, यह हमारा घर, घर है यह तुम्हारा घर।

आसमाँ जैसी छत है, पृथ्वी है, सारा आंगन, यही है, हमारा घर, 

जीव सारे, पेड़-पौधे, जंगल, पहाड़ और समुद्र शोभा बढ़ाते, हमारा घर।

इज्जत मिलती सब बड़ों को, प्यार छोटों को मजबूती के लिए, 

सुधार-सफाई करते हर दम, यही तो है, हम सबका घर।

जाति बस एक है, मनुष्य जाति, मनुष्य में नर और नारी है, 

बच्चे हैं जिगर के टुकड़े सबके, कितना हँसी है, यह हमारा घर।

तेरा देश है, मेरा भी देश है, तेरा झण्डा है, मेरा भी झण्डा है मगर, 

कहीं मेजबान, कहीं मेहमान हैं हम, बड़ा प्यारा है, हम सबका घर।

गम बांटते हैं, गम खुद ही खत्म हो जाते हैं, खुशी बांटते ही, हजारों गुना बढ़ जाती है, 

सब समझदार हैं, बाशिंदे इस घर के, सुन्दर, सारा संसार है, हमारा घर।

खता हो जाये तो छिपाते भी नहीं, और सजा खुद ही चुन लेते हैं, 

सब वफादार हैं, कर्मठ हैं यहाँ, ऐसा संसार है, हमारा घर।

न गरूर करते है, न तौहीन करते, कभी किसी की हम, 

गलत का सुधार, सब करते है, सबको बचाना है, हमारा घर।

बीज बोया है, मेहनत से बड़ी मेंने, दरख्त बन ही जायेगा, 

साथ दो तुम अगर, संसार सारा, जीते जी स्वर्ग बन जायेगा।


-ः सच्चाई -

कर्ज माटी का, दूध का, यूँ ही उतर जायेगा, 

बन जायेंगे सब बावफा, खुदा का नूर ही नूर नजर आयेगा।

चमन बनाया है, तूने मुर्द घाटों को, कब्रिस्तानों को, 

उजड़ गई बस्तियांँ और तुझे जरा भी गम नहीं।

अजब दस्तूर है तेरा, ऐ दो जहाँ वाले, 

कि मेरा खून ही मुझको, एक दिन आतिश लगायेगा।

तसव्वुर किसपे करता है, जहाँ सब, एकरोज फाँनी है, 

तू मुट्ठी बांध के आया था, यूँ खाली हाथ जायेगा।

तसव्वुर में तेरे, सारे जहाँ को भूला दिया हमने, 

रहे सबके प्रति बावफा, फिर भी बेवफा बता दिया तूने।

हमने कदर की तेरी, और तेरे सब अपनों की, 

तूने बेकदरी की, अपने खुदा की, झूठी खुशी के लिए।



हमारा देश

हमारा देश

स्ंासार का कोई भी देश जनता का पुश्तैनी घर हैं, सबका अपना देश, महान है। अभी नहीं जब से सृष्टि बनी है। हिन्दू धर्म के मुताबिक जो सबसे पुराना है और सबसे बाद तक चलनेे वाला है। धर्मग्रन्थों के मुताबिक जो इतिहास भी कहे जा सकते हंै, देश का वर्णन लिखा है। यहाँ भारत में जितनी खूबियां उपलिब्धयाँ और क्या-क्या है, वर्णन करना बेहद मुश्किल है। सतयुग से लेकर अब तक भारत, सबकी खास जगह रही है, जिसमें देहली (दिल्ली) का वर्णन विशेष रहा है। देवी-देवता का वर्णन, राक्षसों का वर्णन इसी देश में अत्यधिक मिलता है। सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलयुग। राजा हरिश्चन्द्र, राम, कृष्ण और अब गाँधी का देश, महान खूबियाँ समेटे हुए है। जो भी जिसका देश है, वह अनमोल हैं।
भारत में हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक, कश्मीर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक पृथ्वी पर सबसे ज्यादा या ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा खुबियांँ यहीं पर है। यहाँ का हर प्राणी, देवी, देवता, पीर, पैगम्बर जैसा है। चारांे धर्म हिन्दू, मुसलमान, सिख, इसाई यहाँ की शोभा बढ़ाते हंै। अनेक भाषायें या हर तीसरे, चैथे गाँव के बाद, भाषा अलग-अलग है। लेकिन अलग धर्म और अलग भाषा के अलावा व अनेक जाति के बावजूद, सब एक शरीर के सारे अंगों के एक समान हंै और अनेक शरीर, एक आत्मा जैसे हंैै। प्रकृति के मुताबिक सब एक-दूसरे पर आधारित हंै फिर यहाँ दुनियाँ के अजूबे हैं। हिन्दुस्तान की बात ही अलग है। भारत शुरू से हर बात में निराला रहा है। यह जनता का पुश्तैनी घर है। अगर हम नौकरी करते हंै, तो सरकारी मकान मिलता है। चाहे जहाँं पहुचें। नेता हैं, तब भी निवास सरकारी मिलता है। लेकिन गैर सरकारी जहाँ पहुँचता है, अपना निवास लेता है, बनाता है। यही सच्चाई हैै।
यह पहाड़ों में रहे, जहाँ बर्फ गिरती है। चाहे रेगिस्तान में रहे, जहाँ रेत ही रेत है। अपने दम पर रहता है। सरकारी प्राणी जहाँ रहता है, रहने और करने का मुआवजा लेता है। लेकिन गैर सरकारी जहाँ रहता है, खुद करता है, पूरे देश के लिये करता रहता है। भारत ही नहीं, सब देश, सब जगह, सब की है, हर जीव की है।
हिन्दू धर्म के मुताबिक 84 लाखों योनि के असंख्य जीव हैं। हर योनि, हर हाल में सुरक्षित है। एक योनि भी कम नहीं होती। मनुष्य विज्ञान के ज्ञाता खोज में, अहंकार करें तो गलत है। इसके अनेक सबूत हैं। आज जापान, अमेरीका हर जीव को सुरक्षित रखने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। हिन्दू धर्म या सही ज्ञान का कहना और मानना है कि किसी भी जीव की नस्ल खत्म नहीं होती। कुदरत की इच्छा एक अलग बात है। मुनष्य के बस का यह काम हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा इंसान कर पाये, तो कुछ समय में एक जीव के खत्म होते ही, पूरी सृष्टि पर गलत असर पड़ता हैै। एक मच्छर जैसे जीव के सब दुश्मन हैं। गैर सरकारी कछुआ छाप, गुड नाईट इस्तेमाल करके मच्छर को मारना चाहता है। सरकार अरबों रुपये, इसे मारने में हर दिन लगाती है जो मच्छर डी. डी. टी. से हल्के पड़ते थे। आज हर जहर से बचने में सक्षम होते जा रहे हैं।
गलत मौसम हर युक्ति के बाद पहले से मजबूत मच्छर अगले दिन नजर आ जाते हैं, तो हम सब एक-दूसरे को खत्म करने की गलत बात क्यों सोचते हंै? मुसलमानों के जमाने में, हिन्दू के सिर पर इनाम तक रखे गये, क्या हिन्दू खत्म हुए? हर प्राणी की गलत चाह है कि हम ही हम हों, हमारी ही जाति के हों, हमारे धर्म के हों और ऐसा गलत सोचकर, धर्म परिवर्तन जैसी युक्ति अपनाते हैं। दूसरों पर अत्याचार करते हैं, नेता लोग गलत प्रपंच करके, हर प्रदेश को भी खण्ड-खण्ड में बाँट रहे हंै। प्रदेश बँटे या न बँटे, नेता परिवार जरूर खण्ड-खण्ड में बँट जायेंगे या बँट रहे हैं। खुद उनके परिवार में एक भाजपा का है, दूसरा कंाग्रेस पार्टी का है। पृथ्वी पर भारत ही ऐसा देश है, जिसमें सबको आजादी और सबको इज्जत है। यहाँ सबके लिये शिक्षा भी है और यह भारत की महानता है। हर नेता को, हर धर्म को बढ़ावा देना चाहिये, जिससे पूरी पृथ्वी पर सब जगह आप या आप जैसे हों। किसी को खत्म करना समझदारी नहीं। किसी को अपने लायक और खुद को उसके लायक बनाना ही, समझदारी है।
हाथी जो आप से हर बात में अलग है। लेकिन एक अकुंश पर आपके काम का, आप उसके काम के लिए निश्चित बने हैं। भारत में असीमित हर किस्म की अनियमितता निश्चित हैं, फिर भी हम सब एक है, नियम बरकरार हैं और इसी कारण इसकी सन्तोषजनक बढ़ोत्तरी है और कहना पड़ता है या कहते हैं, ”मेरा भारत महान“। इसी प्रकार जो भी, जिस देश में रहता है, उसे अपने देश पर गर्व होना चाहिए, उसे अपने देश के लिये, पहले सोचना चाहिये, अपने देश के लिये काम करना चाहिये लेकिन किसी दूसरे देश की या देशवासी को तुच्छ नहीं कहना चाहिये ना ही समझना चाहिये वहाँ भी आप जैसा प्राणी है, आपका ही कोई सम्बन्धी है। अगर दुश्मन भी है तो दोस्त बनाना ही चाहिये।
आपका देश अच्छा है, दूसरे का देश भी अच्छा है और आपके लिये ही नहीं सबके लिये है, जैसा भी है, अच्छा है। आप भी तो अच्छे हंै। आप जहाँ जायेंगे, वह जगह भी अच्छी बन जायेगी। आप अच्छे हैं। अच्छी मिट्टी से हैं, तो आप उसे भी अच्छा बना ही देंगे। मेरा देश महान है लेकिन आपका देश भी महान है। यहाँँ रहने वाले देवी-देवता, पीर-पैगम्बर हैं, तो वहाँ रहने वाले भी देवी-देवता, पीर-पैगम्बर हैं। हर देश, हर धर्म में मेहमान (आकर जाने वाला) भगवान होता है और जहाँँ मेहमान (भगवान) रहता है, वह स्वर्ग या जन्नत होता है। हर देशवासी को चाहिये, और समझंे गैर सरकारी प्राणी, सरकारी प्राणी और नेता व विद्यार्थीगण कि यह सारी पृथ्वी अपनी है। जहाँ भी रहें, सफाई-सुधार का ध्यान रखें। वहाँ के नियम कानून में चले। सबको अपना भाई समझें। इज्जत दें, प्रेम बढ़ायें। हर अनियमितता खत्म करने में व परेशानी में साथ दें, यही मानव धर्म निभाना है। यह धर्म, सब धर्म, देशवासी निभाने की कोशिश भी कर रहे हंै, आप भी कोशिश करें। विश्व अदालत आपके साथ है, हर समझदार साथ हैं।
मनुष्य अब जागरूक हो रहा है। पृथ्वी के 84 लाख योनि के जीव, जन्तु, पशुु, पक्षी शुरू से यह धर्म निभा रहे हैं, केवल मनुष्य को छोेड़कर। मनुष्य को मनुष्य से, अलग देश, अलग धर्म या अलग आचरण, अलग कर ही नहीं सकता। जैसे स्त्री, पुरूष अलग होते हुए भी एक-दूसरे के लिये हैं और आचरण अलग होने पर भी मिलते हैं और नया संसार बना देते हैं। सारी पृथ्वी पर सारे देशवासी भी एक होंगे, एक-दूसरे के लिये होंगे। ”हम सबका देश महान“ है।
आप देश के, अपने प्रदेश या शहर व गांँव में जो भी हंै, जैसे, सरकारी प्राणी हैं और आप बड़े हंै, तो और बड़े बनिये। पूरे प्रदेश के, पूरे देश के और सारे संसार के सेवक बनिये। आप नेता हैं, पूरे देश के नेता बनिये और बड़े नेता बनिये, पूरे संसार के नेता बनिये। आप गैर सरकारी हैं, आप मेहनती भी हंै, सबके पालनहार भी हंै, तो आप राजा हैं। आप भी और बड़े बनिये। पूरे संसार के वासी बनिये, पूरे संसार के राजा बनिये। लेखक की प्रबल इच्छा है कि आप बेहद बड़े बनंे। हर प्राणी, कर्मठता से ही बड़ा बनता है। कर्मस्थल बड़ा करना अपने हाथ में है। जितनी ज्यादा दूरी में कर्मठता निभायेंगे, उतने ही बड़े बनते जायेंगे। भगवान, अल्लाह, वाहेगुरू, गाॅड की कर्मठता पूरे ब्रह्माण्ड में है, तब ही तो सबसे बड़ा माना गया।
बड़े बनने में, कर्मठता बढ़ाने में या कर्मठता की दूरी बढ़ाने में किसी परमिशन, आज्ञा-पत्र, डिगरी या किसी की इजाजत की जरूरत ही नहीं है। बस आपकी कर्मठता ही डिगरी है, जिसे कोई फेल कर ही नहीं सकता। आज करता भी है तो हमेशा फेल करता नहीं रह सकता। बल्कि हर कर्मठ छोटा या बड़ा, आपको पूरा सहयोग देगा। जैसे एक पढ़ने वाले बच्चा कई भाषा की किताब पढ़ता है, तो चाहे माँ-बाप की औकात न हो, घर के बाहर के छोटे और बड़े अपनी-अपनी, अलग-अलग भाषाओं की किताबें देकर सहयोग देते हैं, इसी प्रकार एक झाडू़ वाला, आपके एरिये से बाहर तक सफाई करता या रखता है, तो खुद आप उसकी सहायता और तारीफ करते हैं। साथ तोे देते ही हंै। काम आसान हो, ऐसी तरकीब बताते हैं। कभी आप खुद साथ लगाकर सहायता करते हंै। लेकिन आप पैसे के लालच में करते हंै, तो डाँट भी खाते हंै, रोक भी लगती है, आज्ञा नहीं मानता, जैसा बुरा भी सुनना पड़ता है। भगवान, अल्लाह, वाहेगुरू, गाॅड, बेहद बड़ा है और इतना छोटा भी है कि नजर भी नहीं आता। क्योंकि वह काम कराता है या आप काम करें, ऐसे आसार बनाता है। किसी से भेदभाव नहीं रखता। सजा देता है, केवल सुधार के लिये। किसी की इज्जत कम नहीं करता। सब जीव हो, निर्जीव हो, केवल एक जैसा प्रेम करता है। यह आप भी कीजिये, आप भी निश्चित बड़े बनेंगे। आप जितने बड़े हंै, उतना ही करते हंै या आप जितना करते हंै, उतने बड़े हंै।
आप बडे़ हंै, तो करते हैं। आप छोटे हंै तो ज्यादा करके बड़े बनिये, यही सच्चाई है। मेरा देश महान तब है, जब मैं आपको, आपके देश के नियम और कानून में चलने की सलाह देता हूँ और आपके देश में पहुँचकर, आपके देश के नियम और कानून में चलता हूँ। हर देश के हर प्राणी आमंत्रित हैं, खुद बड़े बनें, बड़े और ज्यादा बड़े बनें, बड़ा बनने में सहयोग दें और सहयोग लेकर, बड़ा धर्म निभायें, और ज्यादा बड़े व महान बनें, देश का नाम रोशन करें।



नेता और चुनाव

नेता और चुनाव

नेता हर जगह, जनता के प्रतिनिधि माने या कहे जाते हैं। जनता की इच्छा पर, वोट के द्वारा इनका चुनाव होता है और 5 साल की अवधि इनकी सेवाकाल होती है। गणतंत्र के जमाने से पहले से ही अधिकतर विभाग बने। उनको सही रखने के लिये उनके नियम कानून बने, और उनके कर्म जनता को नुकसान न दे पाये, इसके लिए अधिकारी बनायें और आजादी मिलते ही नेता का प्राविधान बनाया गया। जनता ज्यादा सम्पर्क में रहे, काम ज्यादा और जल्द हों, इसके लिये सभासद, चेयरमैन, ग्राम में प्रधान व सेक्रेटरी रखे गये, जिससे हर मोहल्ले से लेकर पूरे शहर व सारे देश की हर अनियमितता को रोका जा सके, जनता पर अत्याचार न हो और कर्मचारी अधिकारी पर भी अंकुश रहे। यह चेन सभासद से शुरू होकर राष्ट्रपति पर जाकर पूरी होती है और हर विभाग में विभाग के अनुरूप नाम और काम निश्चित किये गये।
इनकी पगार और सुविधा, इन्हीं के द्वारा निश्चित की गई। जनता के प्रतिनिधि का रूप, स्वच्छ और साफ होता है। हर एक की सहायता करके, उसको सुरक्षित रखना, जिससे गाँव और शहर, उसके बाद, पूरा देश समृद्ध रह सके, मुख्य मकसद होता है। यह नेता सरकारी प्राणी की सहायता से, हर अच्छा काम व खासतौर से, गैर सरकारी को, हर हाल में बचाने का काम इनकी ड्यूटी व धर्म बनाया गया। लेकिन हर जीव और हर मशीन सुस्त होती जाती है, हर जीव में खासतौर से, मनुष्य हर तरीके से किसी भी कारणवश गड़बड़ाता है। उसमें लालच जो परिवार के कारण या प्राकृतिक है, बढ़ता जाता है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। वह चाहे कितना ज्ञानी, खानदानी और अच्छे समाज का हो। काम, क्रोध, मोह, लालच का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता। साथ में अहंकार और सेवाकाल केवल 5 साल होने से, यह केवल एक मेहमान जैसा साबित होता है। अंकुश और सजा न होने से या सजा का ड़र खत्म होने से ”करेला वह भी नीम चढ़ा वाली“ कहावत पूरी तरह फिट बैठती है। हमारे पास सरकारी प्राणी की बड़ी, बेहद बड़ी हर तरीके से सक्षम फौज और कठोर कानून होने के बाद भी, यह नेता हर छोटी सी कोताही को, भोली जनता को बरगला कर, साम, दाम, दंड, भेद के द्वारा, भोली जनता जो देश के राजाओं का समूह, साथ लेकर विकराल अनियमितता में बदल देते हैं।
मोहल्ला हो, स्कूल हो, फैक्टरी हो, घर हो, सबसे बेकार गलत कुछ न करने वाला, हर हेराफेरी में लीन, कम पढ़ा-लिखा, हर धर्म तोड़ने वाला प्राणी ही, नेता जैसी सीट पर पहुँचता है। कितना भी समझदार पढ़ा-लिखा इंसान, एक बार चुनाव में खड़़ा हुआ, हाथ जोड़कर वोट माँगना शुरू किया और सेवाकाल ध्यान में आते ही, झूठ, फरेब से ओत-प्रोत हो जाता है। वोट का लालच, हिस्ट्रीशीटर, गुण्डे बदमाश बेकार लोगों में बैठने, उनसे सहायता लेने, उन्हें पालने के लिये मजबूर कर देता है। फिर पुराने नेता, उसके साथी और ज्यादा गलत बनाने, गलत करने, गलत समझाने में कसर नहीं छोड़ते, यह नेता हर सरकारी प्राणी, गैर सरकारी प्राणी, यहाँ तक की देश का भविष्य विद्यार्थीगण और देश की इज्जत नारी को भी गड़बड़ाने से नहीं चूकते। बिल्कुल ऐसे जैसे आपके यहाँ एक मेहमान आये, वह पहले हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए घर में घुसते हैं, फिर आपके कहे अनुसार बैठेगा, सोयेगा, आपके गुण गायेगा। इसके बाद आप मुखिया हैं, तो ज्यादा सम्पर्क में रहकर, चापलूसी से हर तरीके से घर, खेत, फैक्टरी को समृद्ध बनाने की सलाह देंगे। नौकर-चाकर, बच्चे, नारी, रिश्तेेदारांे के अच्छे-बुरे का ज्ञान और किसके साथ कैसा बर्ताव किया जाये, सब बताओगे। इस दौरान जो नौकर या बच्चा उसकी सेवा कर रहा हो, उसे बरगलाने की, अपना ज्यादा फायदा हो, ऐसा सोचकर उस पर हक जताने की युक्ति चलती रहेगी।
आप चाहे जैसे गरीब हो, औकात न होने पर भी चाहे, उधार लेना पड़े, आपका पूरा परिवार, मेहमान की हर सेवा, जो अपने स्तर से उपर होती हैं, करते रहेंगेे। खूब खीर, पूरी, मुर्गा, शराब, दूध, घी सब चलता रहेगा। कहीं टेलीविजन, गाड़ी, ट्रैक्टर आना चाहिये, नये कपडे़ तुम्हारे बनने चाहिये, आपको आजादी मिलनी चाहिये नौकर से कहेंगे। तुम्हारी पगार कम है। मुखिया से कहेंगे, नौकर की पगार, सुविधा ज्यादा है, काम कुछ नहीं करता आदि और एक सप्ताह बाद ही नामुमकिन है कि आपका बजट या बेलंेस खराब न हो। यह मेहमान नुकसान न करे, नामुमकिन है। चाहे नहाने का साबुन, अण्डरवियर में ही लगाना पड़े।
आपके बच्चे, नौकर, जानवर में से कोई न गड़बड़ाये, नामुमकिन है। आपका रूख व आपकी कमजोरी देखकर, वह आपसे विदा लेने का प्रोग्राम बनाता है या टाइम पूरा हो गया या घर का काम याद आ गया, कहकर निकल जाता है, वह समझ जाता है कि अब चलने में ही फायदा है। आपका सीधा-सादा गरीब परिवार, जो आपकी छूट देने पर भी दस साल में बिगड़ता, आज से ही बिगड़ना शुरू हो गया। अब गाड़ी, टी. वी., कूलर, वाशिंग मशीन, नये कपड़े, टैªक्टर लाने ही पड़ंेगे, चाहे लोन या उधार लेना ही पड़े। चाहे आप टाटा, बिरला हैं, निश्चित गलत मेहमान से नुकसान जरूर होगा, जो सालोें बाद ही पता चलेगा, परन्तु नुकसान जरूर होता है। फैक्ट्री में हड़ताल हो या कुछ और हो, यही बच्चे या लेबर पहले डरते थे, कम में गुजारा करते थे, मेहनती थे, नारी शर्माती थी, चाहे एक पैसे भर हो, मेहमान के जाने के बाद अनियमितता आपके यहाँ जड़ पकड़ लेती है, यह सच्चाई है।
स्कूल काॅलेज की क्लास में सबसे इंटेलीजेंट लड़के को, क्लास का मानीटर या नेता बनाया जाता है, यह लड़का मानीटर बनते ही, अपनी पढ़ाई से बाधित होने लगेगा या तो मानीटरी छोड़ेगा या पढ़ाई में कमजोर हो जायेगा। कर्मठ बच्चा या प्राणी नेतागिरी में तो रह ही नहीं पाता, यही सच्चाई है। जाति प्रथा, भाई-भतीजावाद, छोटे-बड़े का अन्तर, जमीन-जायदाद का अहंकार होने से, हर काम को हाँ कर देना और फिर न करना, झूठा दिलासा देना, वोट माँगना हाथ जोड़कर, मेरा ध्यान रखना कह देना। वोट लेकर अधिकतर, कानून तोड़ने वालों का साथ देना, अच्छा नेता नहीं बनने देता। वोट लेने के लिये रिश्वत, शराब पीना-पिलाना या बाटँना, गलत लोगांे को बढ़ावा देना ही पड़ता है। जो सीट पर बैठा है, हर तरीके से सीट छोड़ना नहीं चाहता। जो चुनाव में खड़ा है, वह हारना नहीं चाहता, चाहे जो करना पड़े, मोटा पैसा खर्च करता है, सीट पर जो है, उसे बदनाम करता है, उसके राज में जलूस, रैली, तोड़-फोड़, लड़ाई, झगड़े करके पार्टी से लोगों को विमुख करने की, हर कोशिश करता है। अगर जीत जाये, तो जो पहले नेता ने उपक्रम किये है उन्हे रोकने या बंद करनेे की, हर कोशिश करता है, हार जाये तो 50 लाख, एक करोड़ चुनाव में खर्च हो ही गये है। 20-30 लाख और खर्च करता है और उपद्रव कराकर खुद को सही साबित करने की नाकाम कोशिश करता है।
मर्डर तक व बड़े-बड़े, हादसे केवल इन्हीं की देन हैं। अगर सीट पर बैठा है, तो गलत-गलत प्रोग्राम सेट करता है। नेता लोगों की सोच है कि पुलिस से मुठभेड़़ हुई नहीं कि दूरदर्शन, अखबार में लड़ाई-झगड़े वाले फोटो छपे, तो उनकी पार्टी स्क्रीन पर जल्द आयेगी। आरक्षण जैसे रोग देकर विभाग व समाज की जड़ें कमजोर कर देते हैं और कर्मठता खत्म कर देते हैं।
इस विज्ञान के जमाने में आरक्षण जैसी छूट, हर हालत में गलत ही गलत है। सफर करो टिकट नहीं लेनी है। बिजली जलाओ, बिल नहीं देना है। कर्जा लो, अदा नहीं करना है। यह सब समाज को खराब व बड़ों को गड़बड़ानेे के लिये काफी है। लकड़ी में दीमक लगाने जैसी बात है। अगर कर्मठ, समझदार, पढ़े-लिखे को आजादी दो, तो काम कई गुना होता है, कर्मठता बढ़ती है। अगर नासमझ या गलत को आजादी दो, तो काम ठप्प ही होगा। नारी को इज्जत नहीं, आजादी चाहिये यह सब काम केवल वोट लेने वाले नेता ही करते हैं। आज विधवा पेंशन की हवा चली और सुहागिन, पति जिन्दा होेते हुए नारी, विधवा पेंशन ले रही हंैै।
इनके हर कदम से हर सरकारी कर्मठ प्राणी भी खराब हुए हैं। हर प्राणी नाजायज फायदा उठाने के लिये अपना, अपनों का, अपनी बिरादरी का नाम गन्दा कर रहा है। जबकि यह बेहद गलत और अशोभनीय है, निन्दनीय है। सुधार बेहद आसान है जो जीत गया है, उसकी 5 साल तक तो, हर बात माननी ही चाहिये अपोजिट प्राणी को हक क्यों दिया जाता है कि जीतने वाले के खिलाफ कोई भी शब्द बोले। जीतने वाला राजा है, वह गलत करे तो भुगतो, सही करे तो भुगतो। अगर यह बात पसन्द नहीं, तो जनता पर छोड़ दो। जनता खुद चुनती है, तो बेहद अच्छी सजा भी देती है। यहाँ दोष जीतने वाले नेता का नहीं, जीतने वाले नेता के जीतते ही, बाकी सब नेता उसके दुश्मन बन जाते हैं। यह गलती खुद नेताआंे की है और उससे बड़ी गलती, उनके उपर के नेताओं की है, जो किसी की गलती पर माकूल सजा नहीं दे पाते।
यह कहना कि अपोजिट पार्टी के सामने रहने से जीतने वाला नेता गलती नहीं करता, एक दम सही है। लेकिन अपोजिट पार्टी का नेता, आपका सहयोगी होना चाहिये न कि प्रतिद्वन्दी। जीतने वाले नेता के, वैसे ही दुश्मन ज्यादा हो जाते हंै। जनता में भी दुश्मन निश्चित है। यह तो ”बन्दरांे के बीच गुड़ की भेली रखने“ जैसी बात हुई।
हमारे भारत में यहाँ गिनी चुनी जाति बिरादरी थी। इन चुनाव की प्रक्रिया ने 370 जाति बना दी। कोई समाजवादी है, कोई कांग्रेसी है, कोई भा. ज. पा. पार्टी या जनता पार्टी। एक पार्टी दूसरों को क्यों चाहेगी और लड़ाई पक्की। चुनाव लड़ना एक ऐसी प्रक्रिया है कि यह लड़ाई शब्द पूरी जिन्दगी से जुड़ जाता है। एक नेता सीधा-साधा चुनाव लड़ा और जीवन भर का द्वेष उसके मन या दिमाग में घुसा। मुझे इसने 20 साल पहले हराया था, चाहे गलती हारने वाल की ही हो, लेकिन हार कोई भूलता है? जनता में, इसने मेरे से सहायता ली, शराब पी, परन्तु वोट नहीं दिया। मंै देखूँगा। जो नेता नोट के बल पर जीतते हंै, जीतने के बाद निश्चित हर काम के पैसे ज्यादा से ज्यादा पहले लेेते हंै और सीधा कहते हैं, चुनाव में मंैने एक करोड़ खर्च किये हंै।
आज के दौर मंे दूरदर्शन, अखबार, विशाल मीडिया हर अनियमितता दिखाता है। नेता से लेकर, हर विभाग की कमियों को दिखाता है। कोई बताये गलती पर सजा, गैर सरकारी के अलावा किसी को मिली है। नेता की सजा भी वी. आई. पी. होती है। सुविधा यहाँं पर, क्लास वन की होती है। फुल्लन देवी जैसी डकैत, जो कानून व जनता की मुजरिम होते हुए कानून और जनता के उपर राज कर गई, गलत कहने वाले ही उसके साथ खाते-पीते और घूमते रहे। सबूत हैं, आरक्षण ने बेहद जहर घोला है।
प्रधान के चुनाव मंे, सभासद के चुनाव में, नारी जाति द्वारा चुनाव लड़ा गया। जिस नारी ने घर की चैखट के अलावा खेत, खुद के खेत की ढ़ोल भी नहीं देखी, बाहर की कोई गली नहीं देखी, उन्होने नामाँकन फार्म भरा और चुनाव से पहले, जो शराब पीने वालों से नफरत करती थी अपने पति व पड़ोसी और नौकर से, उन्हांेने हरिजन परिवार और सबको फ्री शराब बाँटी। चुनाव जीता और आज भी घर से बाहर निकले बिना, हर काम गलत या सही कर रही है। नेचुरली गलत ही गलत कर रही है और नेता बनी हुई है। क्या यह नेताओं की, चुनाव की और जनता की बेइज्जती नहीं है? क्या नारी की बेइज्जती नहीं है? आजादी के बाद, कोई एक नेता भी ऐसा बतायें, जो परिवार, देश, जनता या पार्टी का वफादार हो या घपला या नुकसान न किया हो। जज हो या अधिकारी हो, या नेता हो, जो जनता में खुल गया, घुल गया, उससे गलती जरूर होती है। वह गलती जरूर करेगा।
एक नेता बनता है, उसके अपने सैकड़ांे रिश्तेदार व साथी का खर्चा जनता, सरकार, सरकारी प्राणी को भुगतना पड़ता है। यह नेता क्या कुछ कर दें, सब गलत और नाम उग्रवादी अपोजिट पार्टी या जनता भड़क गई, कह देते हैं। भारत की जनता भूखी लड़ सकती है। बिना सड़क, मकान, बिजली, पानी के रह सकती है। लेकिन भोली-भाली अथाह शक्ति की मालिक जनता, आज भी हर अनियमितता सह रही है और नेता अगूँठा टेक, उपद्रवी, पैदल चलने वाले, अरबों रुपये के मालिक कुछ समय में बन गये हैं। राजा राज्य को बढ़ाते थे, नेता राज्य को बाँटते है।
भारत में गिने चुने राज्य थे। अब हर जगह कहीं हरित प्रदेश, कहीं झारखण्ड है। हर इंसान में भेद-भाव पालने के माहिर है। इस अनियमितता को कैसे रोकंे? यह दिन दुगनी, रात चैगुनी बढ़ रही है। सुधार हर चीज का है। यह प्राणी का प्राकृतिक गुण है, बेहद मामूली तरीका है। गलती पर अबिलम्ब सजा। सजा, सुधार के लिये होती है, जिससे देखने वाले भी गलती न करें। जैसे जनता के वोट पर चुनाव होता है, वोट पर सजा भी दी जा सकती है। हर माह उसकी पेंशन, पगार का एक हिस्सा, जुर्माने के रूप में राजकोष में जमा कराया जाये।
पहली गलती पर 1000/-रुपये जुर्माना, दूसरी गलती निश्चित समय में होने पर पर 5 गुना (5000/-रुपये) जुर्माना, तीसरी गलती पर 10 गुना (20000/-रुपये) जुर्माना राजकोष में जमा करायें। इससे देश की आर्थिक स्थिति ठीक होगी। विभाग का हर कर्मचारी ठीक चलने और सुधार का ध्यान रखेगा। साथ ही गलती करने वाले के परिवार वाले भी सुधरेंगे और गलती करने वाले को, गलती न करने के लिये प्रेरित करेंगे। जबकि सारा परिवार नमकहरामी के पैसे से मौज कर रहा था, तो वह सजा का हकदार भी तो है। जब कम पगार आयेगी, तो परेशानी तो बढ़ेगी ही। जिससे आने वाला नेता भी पहले से सीखें। उसके घर के प्राणी, सम्बन्धी भी गलती करने से रोकें। समाज, जनता, उसकी गलती पर, उसे नफरत की निगाह से देखें। हर आपदा, बीमारी, महँगाई पर कन्ट्रोल करने से पहले, नेता और चुनाव पर कन्ट्रोल करो, देश समृद्ध हो जायेगा। नेता के कारण, ”खेत की बाड़ ही खेत को खा“ रही है। गधे पंजीरी खा रहे हैं। इनके कारण ही, हर गैर सरकारी प्राणी, सरकारी प्राणी, देश का भविष्य विद्यार्थीगण, सारा कानून, खुद नेता भी, पूरी तरह दुर्गति करा रहे हैं।
मनुष्य को अगर अपनी वास्तविक स्थिति में आना और रहना है, तो मेहमान और नेता का पूरा ध्यान रखें, अपनी चद्दर के अनुसार, उससे भी दो इंच पैर, कम फैलायें।
चुनाव के लिए टिकट दिया जाता हैं, अगर टिकट लेने वाला, कानून के दायरें में हैं, तो उसे टिकट मिलना ही नहीं चाहिए, यहाँं पर टिकट देने वाली, पूरी पार्टी ही दोषी मानी जायें। इसके लिए, केवल शक होना ही, सबसे बड़ा सबूत माना जाए। हमेशा से दोषी व्यक्ति ने या तो संन्यास लिया है या फौज में भर्ती हुआ है और अब तो 50-60 केस अदालत में होते हैं, वह ठोक कर चुनाव लड़ते हैं, जीते या हारे, वह पाक-साफ हो जाते हैं। फुल्लन देवी ही मिसाल नहीं हैं, अब तो हर नेता, इसी कैटेगरी के हैं, इसलिए सरकारी या गैर सरकारी पचड़े में पड़े हुए इंसान को टिकट न दिया जाए और टिकट देने वाले को देश द्रोही करार देकर कठोर सजा दी जाय, कानून सजा नहीं देगा, तो जनता को कानूनी दायरे में रहकर, ऐसे गलत प्राणी को सजा ही देनी चाहिए, जिसके करोड़ों तरीका हैं। देश गैर सरकारी या जनता का है, देखभाल भी इन्हीं को करनी चाहिये। संसार के सारे नेता आमंत्रित हैं, साबित करें, कि वह हर नेता को इज्जतदार बनायेंगे और जनता व देश के सच्चे सेवक हैं। चुनाव के लिए आप वोट दें, पर महीनों पहले से करोड़ों रूपये खर्च करते हैं। सबसे पहले गाँधी जी नेता बने, जिन्होंने पार्टी मजबूत करने के लिए नियम बनाया कि अपनी लैट्रिन खुद साफ करेंगे। लेकिन बँटवारा करके बेहद बड़ी गलती की या हो गई। सुभाष को अंग्रेजों को सौंपने का इकरार भी कर लिया, आजादी के बाद से अब तक कश्मीर का मामला ज्यूँ का त्यूँ है, अब 70 साल में भी पूरे देश को समझना पड़ेगा कि नेतागिरी से, खुद नेता का ही नहीं, किसी का भी फायदा हो ही नहीं सकता क्योंकि नेता की गलती पर कोई सजा है ही नहीं। यह हर विभाग के नियम-कानून को अपना हक कहकर खुद काट देते हैं और हर प्रकार के कर्मठता में बाधक बन जाने से, बेहद मोटा खर्च करते हैं। आपको अगला वोट देने से पहले, आपको गलती पर सजा का हक लेना चाहिए, या बेवकूफ बनते रहिये, और अत्याचार सहते रहिये, इनका पैसा-सुविधा बढ़ाते रहिये। अपने वफादार नौकर, बीबी-बच्चों को गद्दार बनते देखते रहिये। लड़ाई, झगड़े, धरने, जाम, जलूस, हड़ताल, हर छुट्टियाँ, इसे अन्यथा न लें, यह बुराई नहीं सच्चाई है, कबूल करें।