Wednesday, April 8, 2020

भारतीय मानक ब्यूरो

भारतीय मानक ब्यूरो 

सरकारी रूप से भारत में मानकीकरण का प्रारम्भ सन् 1909-1913 के बीच ”निरीक्षण एवम् परीक्षण संगठन“ की स्थापना से उस समय हुआ जब रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया कि ”यदि रेलवे के लिए वस्तुओं के आदेश देकर भारतीय उद्योग को बढ़ावा देना है और रेलवे की विदेशी माल पर निर्भरता कम करनी है, तो न केवल भारतीय कम्पनीयों को आर्डर देना ही काफी है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि भारत में बनी वस्तुएं अच्छी क्वालिटी की हो।“ सन् 1914 से 1918 के बीच निरीक्षण एवम् परीक्षण संगठन में कई प्रशासनिक परिवर्तन हुए। 1917 में नये बनाये गये ”भारतीय युद्ध सामग्री बोर्ड“ को सन् 1920 में ”उद्योग एवम् युद्ध सामग्री बोर्ड“ नाम दे दिया। सन् 1921 में भारत सरकार के अधीन उद्योग विभाग के स्थापना के बाद निरीक्षण एवम् परीक्षण संगठन उस विभाग का एक अंग बन गया। 1922 में यह भारतीय सामग्री विभाग का अंग बना। सन् 1925 में रेलवे बोर्ड के अन्तर्गत केन्द्रीय रेलवे मानक कार्यालय स्थापित किया गया। सन् 1922 से 1939 तक भारतीय सामग्री विभाग (निरीक्षण शाखा) ने विशेष आवश्यकताओं के लिए मानक ड्राइगें और विशेष मानक तथा तकनीकी शेड्यूल तैयार करने के अतिरिक्त 793 मानक तैयार किये, अपनाएँ और जारी किये। ”भारतीय मानक संस्था“ का प्रस्ताव सबसे पहले सन् 1940 में लखनऊ मे आयोजित 12वें उद्योग सम्मेलन में आया। इसमें इन्स्टीच्यूट आॅफ इंजीनियर्स (इण्डिया) ने प्रमुख भूमिका निभायी। भारत सरकार के सहयोग और उसके 3 सितम्बर 1946 के प्रस्ताव के तहत ”भारतीय मानक संस्था“ स्थापित हुई। सितम्बर एवम् अक्टुबर 1946 में लन्दन में आयोजित क्रमशः राष्ट्र मण्डल मानक सम्मेलन एवम् अन्तर्राष्ट्रीय मानक सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि भेजने के निमंत्रण के उपरान्त अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण का सचिवालयी कार्य सम्भालने का अनुरोध प्राप्त हुआ। सन् 1947 से ही भारत अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का संस्थापक सदस्य है।
सन् 1986 में बाजार-माँग से प्रेरित होकर इस भारतीय संस्था को कार्य करने की ओर अधिक स्वतन्त्रता, इसे मान्यता और अवस्थिति प्रदान करने की आवश्यकता से प्रेरित होकर इसे ”भारतीय मानक ब्यूरो“ के रूप में भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत एक स्वायत्तशासी निकाय का स्वरूप प्रदान किया गया, जो कि केन्द्रीय नागरिक आपूर्ति, सार्वजनिक वितरक एवम् उपभोक्ता मामले मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन है। अन्य सूचना निम्नलिखित हैं-
अध्यक्ष-केन्द्रीय नागरिक पूर्ति मंत्री
कार्य संचालक-महानिदेशक के अध्यक्षता में गठित कार्यकारी समिति जिसके अन्तर्गत 15 विभागीय परिषद्
उद्देश्य-मानकीकरण उसका प्रमाणन और लाइसेंस जारी करना

योजना
01. भा.मा.व्यूरो प्रमाणन मुहर योजना (उत्पाद गुणवत्ता में) द्वारा आई.एस.आई.मार्क
02. ईको मुहर योजना (पर्यावरण एवम् वन मंत्रालय के लिए पर्यावरण में) कुल 18 उत्पाद संवर्ग
03. आई.एस./आई.एस.ओ.-9000 मानक श्रृंखला (अन्तर्राष्ट्रीय गुणवत्ता में)
04. आई.एस./आई.एस.ओ.-14000 मानक श्रृंखला (अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण प्रबन्ध गुणवत्ता में)
05. आई.एस./आई.एस.ओ.-1500 मानक श्रृंखला (हानि विश्लेषण क्रांतिक नियत्रंक बिन्दु खाद्य उद्योगों के लिए)

सदस्यता-भारतीय मानक ब्यूरो को वर्ष 1998-99 के लिए इण्टरनेशनल आर्गेनाइजेशन फार स्टैण्डर्डाईजेशन (आई0एस0ओ0) काउंसिल में नियुक्त किया गया है। आई.एस.ओ.काउंसिल, आई.एस.ओ.की सर्वोच्च संस्था है। जहाँ मानकीकरण की सारी नीतियां तय होती है। आई.एस.ओ.में कुल 130 सदस्य हैं जिसमें से सिर्फ 18 कौसिल सदस्य है।
आह्वान-कान्फेडरेशन आॅफ इण्डियन इण्डस्ट्रीज (सी.आई.आई.), फेडरेशन आॅफ इण्डियन चैम्बर्स और कामर्स एण्ड इण्स्ट्रीज (फिक्की) और अन्य औद्योगिक संगठनों से गुणवत्ता प्रमाणपत्र लेने की दिशा में भा0 मा0 ब्यूरो आह्वान करता है।
विकसित मानकों की संख्या-17000 से अधिक (12000 प्रमाणपत्र प्रचलन में) तथा आई0एस0ओ0/आई0ई0सी0 मानकों एवम् अन्य 75 देशों के राष्ट्रीय मानक का ऐजेन्ट।

सहायार्थ उपलब्ध सूचना
01. भारतीय मानकों की संदर्भ सूची सम्बंधी डाटाबेस
02. मानक सम्बन्धी सूचना
03. परामर्श सेवा
04. जागरूकता एवम् प्रशिक्षण कार्यक्रम
05. प्रोत्साहन योजना (लघुक्षेत्र के लिए आई0एस0ओ0-9000)
06. बायर्स गाइड-मानक मुहर लगे उत्पादों का डाटाबेंस-कम्प्यूटर फ्लापी व मुद्रित
07. पुस्तकालय सेवा (जिसमें 6 लाख से अधिक मानक, विशिष्टीयां, संहिताएं, तकनीकी नियम तथा पुस्तकें उपलब्ध है)
08. तकनीकी जानकारी सेवा
09. मानक सन्दर्भिका सेवा
10. सूचना बुलेटिन
-स्टैण्डड्र्स वल्र्ड ओवर (मासिक)
-करंट पाब्लिश्ड इंफार्मेशन आॅन स्टैण्र्डडाइजेशन (मासिक)
-ईसी नोर्म स्कैन (त्रैमासिक, युरोपीय विकास)
-मानक दूत (त्रैमासिक)-शुल्क मुक्त
प्रधान कार्यालय-मानक भवन, 9, बहादुरशाह जफर मार्ग, नई दिल्ली-110002 वेबसाइट-http://www.bis.org
क्षेत्रीय कार्यालय-कलकत्ता (पूर्वी), चण्डीगढ़ (उत्तरी), चेन्नई (दक्षिणी), मुम्बई (पश्चिमी)
शाखा कार्यालय-अहमदाबाद, बंगलौर, भोपाल, भुवनेश्वर, कोयम्बत्तूर, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, तिरूवनन्तपुरम्।



No comments:

Post a Comment