विश्व धर्म संसद-सन् 1999 ई0 परिचय
1999 का संसद, केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में सम्पन्न हुआ था जिसमें 80 से अधिक देशों के 7000 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया था। संसद अन्तर्राष्ट्रीय स्तर और दक्षिण अफ्रीका में फैल रहे एड्स महामारी बीमारी में धार्मिक और आध्यात्मिक नेताओं की भूमिका पर केन्द्रित था। संसद में सैकड़ों संगोष्ठियाँ और कार्यशालाओं के साथ प्रार्थना और ध्यान भी हुई। कार्यक्रम के मुद्दों में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान, अन्तर्धार्मिक बातचीत दृष्टिकोण और विश्व के समक्ष व्यक्त महत्वपूर्ण मुदृदों पर धर्म की भूमिका भी था। संसद धर्म, सरकार, व्यवसायिक, शिक्षा और मीडिया संस्थानों को सम्बोधित करते हुए एक दस्तावेज ”ए काल टु आवर गाइडिंग इन्सटिट्यूशन“ भी जारी किया जिसमें अगली सदी के भूमिकाओं पर बल दिया गया था। दुनिया के लिए 300 से अधिक अन्तर्परियोजनाओं को भी संसद में उपस्थित गण को उपहार के रूप में दिया गया जो एक प्रस्ताव और प्रतिज्ञा था।
No comments:
Post a Comment